बुधवार, 2 दिसंबर 2020

सऊदी अरब पर हमला, भड़का भारत

नई दिल्ली/ रियाद। सऊदी अरब के जेद्दाह में हाल ही में हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ी निंदा जताई और देश का साथ देने की बात कही। भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत सऊदी अरब के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और सऊदी अरामको तेल सुविधा में हुए हमले की निंदा करता है। बता दें कि 23 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में सऊदी अरामको तेल सुविधा को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला हुआ था।                   


चीनः पहले कर्जा देता है फिर कब्जा करता है

बीजिंग। चीन की दूसरे देशों पर कब्जा करने की भूख बढ़ती ही जा रही है। चीन पड़ोसी देशों समेत दुनिया के दूसरे दशों को कर्ज की जाल फंसाता है फिर वहां की जमीन कब्जा करता है। अब चीनी कंपनी ने आइलैंड पर किराए पर मकान लेकर र रहे एक परिवार को सिर्फ तीन दिन के नोटिस पर घर खाली करने के लिए कहा है। तो वहीं आइलैंड पर पहले से रह रहे लोगों को अपने घर को एयरबीएनबी के जरिए किराए पर देने से भी रोक लगा दी है।                   


सर्दी के सामने निकली चीन की हेकड़ी

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। इस तनाव के चीनी सैनिक सर्दी नहीं झेल पा रहे हैं। खबर आई है कि चीनी सैनिकों को 24 घंटों के अंदर ही पोस्ट बदलने को कहा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस इलाके में भारतीय सैनिक लम्बे समय तक टिके हुए हैं।                  


सशस्त्र सेनाओं में सियासी काम की समीक्षा

बीजिंग। बीस लाख सैनिकों की क्षमता वाली पीएलए विश्व की सबसे बड़ी सेना है। दूसरे राष्ट्रों में जहां सेना, सरकार के गुलाम कार्य करती है। वहीं चाइना की सेना कम्युनिस्ट पार्टी के एक अंग के रूप में कार्य करती है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक मीटिंग के बाद एक वक्तव्य जारी किया गया। जिसमें सशस्त्र सेनाओं में सियासी काम की समीक्षा की गई। साल 2012 में सत्ता संभालने के बाद शी, माओत्से तुंग के बाद सबसे ताकतवर नेता के तौर पर उभरे हैं और वह लगातार इस पर जोर देते रहे हैं कि पीएलए को सीपीसी के पूर्ण नियंत्रण में कार्य करना चाहिए।


मौसमी हालात ने प्रभाव को और गहरा किया

चरम मौसमी हालात ने कोविड-19 के प्रभाव को और गहरा कर दिया


जलवायु परिवर्तन की बेरहम कदमताल 2020 में भी जारी रही। यही वजह है कि यह साल अब तक के सबसे गर्म तीन वर्षों की सूची में शामिल होने जा रहा है। विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन (डब्‍ल्‍यूएमओ) के मुताबिक 2011-2020 का दशक अब तक का सबसे गर्म दशक होगा, जिसमें छह सबसे गर्म सालों का सिलसिला वर्ष 2015 से शुरू हुआ। ‘स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट इन 2020’ पर डब्ल्यूएमओ की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक महासागरों का गर्म होना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और वर्ष 2020 में वैश्विक महासागरों का 80% से ज्यादा हिस्सा कुछ समय के लिए समुद्री ग्रीष्म लहर की चपेट में रहा।               


सांड को बचाने के चक्कर में युवक की मौत

कार की टक्कर से युवक की मौत


कौशांबी। कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र में सांड को बचाने के चक्कर में एक कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दिया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया है। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी है। युवक कशिया गांव का रहने वाला बताया जाता है युवक की मौत की जानकारी मिलते ही पूरा गांव सड़क पर आ गया। चक्का जाम की आशंका पर कई थाने की फोर्स और पुलिस आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव के हाइवे पर एक तेज गति इको कार सांड से भीषण टक्कर के कारण रोड़ पार कर दूसरी तरफ जा पहुँची और काशिया गांव निवासी नितिन मौर्य उम्र 32 वर्ष पुत्र पोला मौर्य को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। लोगों के अनुसार गंभीर स्थित में युवक को कोखराज पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। अस्पताल पहुचने के पूर्व ही घायल युवक की मौत हो गयी है। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और चक्का जाम की आशंका पर कई थाने की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुँच गए है।


अजीत कुशवाहा


बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा

सराय अकिल में बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत


कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव के पास बुधवार सुबह को एक बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरवा थाना के लोही गांव निवासी संगम लाल पुत्र नानकु लाल बुधवार को दिन में 11 बजे साइकिल से लोही गांव से सराय अकिल बाजार समान लेने जा रहा था। जैसे ही वह कूरा गांव के पास पहुंचे इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकप ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सराय अकिल थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, एसआई विनोद पांडेय, सिपाही प्रभात दुबे, राजन दुबे, सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, महिला सिपाही शालिनी शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिकप व चालक को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पिकप चालक हिरासत में है।


सुशील केसरवानी


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...