बुधवार, 2 दिसंबर 2020

सऊदी अरब पर हमला, भड़का भारत

नई दिल्ली/ रियाद। सऊदी अरब के जेद्दाह में हाल ही में हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ी निंदा जताई और देश का साथ देने की बात कही। भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत सऊदी अरब के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और सऊदी अरामको तेल सुविधा में हुए हमले की निंदा करता है। बता दें कि 23 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में सऊदी अरामको तेल सुविधा को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला हुआ था।                   


चीनः पहले कर्जा देता है फिर कब्जा करता है

बीजिंग। चीन की दूसरे देशों पर कब्जा करने की भूख बढ़ती ही जा रही है। चीन पड़ोसी देशों समेत दुनिया के दूसरे दशों को कर्ज की जाल फंसाता है फिर वहां की जमीन कब्जा करता है। अब चीनी कंपनी ने आइलैंड पर किराए पर मकान लेकर र रहे एक परिवार को सिर्फ तीन दिन के नोटिस पर घर खाली करने के लिए कहा है। तो वहीं आइलैंड पर पहले से रह रहे लोगों को अपने घर को एयरबीएनबी के जरिए किराए पर देने से भी रोक लगा दी है।                   


सर्दी के सामने निकली चीन की हेकड़ी

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में लगातार सीमा पर तनाव बना हुआ है। इस तनाव के चीनी सैनिक सर्दी नहीं झेल पा रहे हैं। खबर आई है कि चीनी सैनिकों को 24 घंटों के अंदर ही पोस्ट बदलने को कहा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस इलाके में भारतीय सैनिक लम्बे समय तक टिके हुए हैं।                  


सशस्त्र सेनाओं में सियासी काम की समीक्षा

बीजिंग। बीस लाख सैनिकों की क्षमता वाली पीएलए विश्व की सबसे बड़ी सेना है। दूसरे राष्ट्रों में जहां सेना, सरकार के गुलाम कार्य करती है। वहीं चाइना की सेना कम्युनिस्ट पार्टी के एक अंग के रूप में कार्य करती है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक मीटिंग के बाद एक वक्तव्य जारी किया गया। जिसमें सशस्त्र सेनाओं में सियासी काम की समीक्षा की गई। साल 2012 में सत्ता संभालने के बाद शी, माओत्से तुंग के बाद सबसे ताकतवर नेता के तौर पर उभरे हैं और वह लगातार इस पर जोर देते रहे हैं कि पीएलए को सीपीसी के पूर्ण नियंत्रण में कार्य करना चाहिए।


मौसमी हालात ने प्रभाव को और गहरा किया

चरम मौसमी हालात ने कोविड-19 के प्रभाव को और गहरा कर दिया


जलवायु परिवर्तन की बेरहम कदमताल 2020 में भी जारी रही। यही वजह है कि यह साल अब तक के सबसे गर्म तीन वर्षों की सूची में शामिल होने जा रहा है। विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन (डब्‍ल्‍यूएमओ) के मुताबिक 2011-2020 का दशक अब तक का सबसे गर्म दशक होगा, जिसमें छह सबसे गर्म सालों का सिलसिला वर्ष 2015 से शुरू हुआ। ‘स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट इन 2020’ पर डब्ल्यूएमओ की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक महासागरों का गर्म होना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और वर्ष 2020 में वैश्विक महासागरों का 80% से ज्यादा हिस्सा कुछ समय के लिए समुद्री ग्रीष्म लहर की चपेट में रहा।               


सांड को बचाने के चक्कर में युवक की मौत

कार की टक्कर से युवक की मौत


कौशांबी। कौशाम्बी कोखराज थाना क्षेत्र में सांड को बचाने के चक्कर में एक कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दिया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया है। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी है। युवक कशिया गांव का रहने वाला बताया जाता है युवक की मौत की जानकारी मिलते ही पूरा गांव सड़क पर आ गया। चक्का जाम की आशंका पर कई थाने की फोर्स और पुलिस आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया गांव के हाइवे पर एक तेज गति इको कार सांड से भीषण टक्कर के कारण रोड़ पार कर दूसरी तरफ जा पहुँची और काशिया गांव निवासी नितिन मौर्य उम्र 32 वर्ष पुत्र पोला मौर्य को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। लोगों के अनुसार गंभीर स्थित में युवक को कोखराज पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। अस्पताल पहुचने के पूर्व ही घायल युवक की मौत हो गयी है। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश और चक्का जाम की आशंका पर कई थाने की फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुँच गए है।


अजीत कुशवाहा


बेकाबू पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा

सराय अकिल में बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत


कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव के पास बुधवार सुबह को एक बेकाबू पिकप ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चरवा थाना के लोही गांव निवासी संगम लाल पुत्र नानकु लाल बुधवार को दिन में 11 बजे साइकिल से लोही गांव से सराय अकिल बाजार समान लेने जा रहा था। जैसे ही वह कूरा गांव के पास पहुंचे इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकप ने पीछे से उन्हें रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सराय अकिल थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, एसआई विनोद पांडेय, सिपाही प्रभात दुबे, राजन दुबे, सुनील यादव, वीरेंद्र यादव, महिला सिपाही शालिनी शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिकप व चालक को कब्जे में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पिकप चालक हिरासत में है।


सुशील केसरवानी


अहम की भारी कीमत चुकाएगींं केंद्र सरकार

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भारत में लगभग हर आंदोलन में अपना चेहरा दिखाने वाली मेधा पाटेकर, दक्षिण भारत के नेता कुमार सुनीलम के साथ आज गाज़ियाबाद में यूपी गेट पर भी पहुँच गईं। पाटेकर ने मोदी सरकार पर किसानों के बीच फूट डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है तो उसे अपने अहंकार की भारी कीमत चुकनी होगी। इस बीच किसान नेताओं ने धमकी दी है कि अगर हमारी बातें नहीं मानी गईं तो ईस्टर्न पैरिफेरियल को जोड़ने वाले बागपत, मुरादनगर, डासना समेत दूसरे रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।                                  


विधायक विजय मिश्र के 7 लाइसेंस निरस्त

विधायक विजय मिश्र की पत्नी और बेटे के सात असलहों के लाइसेंस निरस्त


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार के सात असलहों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इनमें विधायक और उनके बेटे के नाम जारी दो-दो और पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा के नाम जारी तीन असलहों के लाइसेंस शामिल हैं। जिलाधिकारी न्यायालय ने बुधवार को लाइसेंस निलंबित करते हुए विधायक पक्ष को आपत्ति दाखिल करने के लिए एक महीने की मोहलत दी है। साथ ही पुलिस को उन असलहों को मालखाने में जमा कराने का आदेश दिया है। टोल प्लाजा में पैसे लगाने वाले औराई के कारोबारी को फोन पर धमकी देने के मामले में गुंडा एक्ट के आरोपी ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गत जुलाई से एक के बाद एक मुकदमे और कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है।
बुधवार को जिलाधिकारी न्यायालय ने विधायक पर दर्ज 23 आपराधिक मामलों के मद्देनजर उनके नाम जारी रायफल और पिस्टल, विष्णु मिश्रा के नाम जारी रायफल और रिवॉल्वर और एमएलसी रामलली मिश्रा के नाम जारी रायफल, रिवॉल्वर एवं डीबीबीएल गन के लाइसेंस निलंबित करने का आदेश सुनाया। साथ ही कहा कि यदि विधायक पक्ष चाहे तोआदेश तामीला होने के एक माह के अंदर कोर्ट में अपना पक्ष रख सकता है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने गत एक सितंबर को गोपीगंज एसओ की रिपोर्ट पर विधायक, एमएलसी और उनके पुत्र के असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की थी। पुलिस कप्तान ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के समय विधायक के असलहे पुलिस ने जमा करवा लिए थे। अन्य आरोपियों के लाइसेंस जमा नहीं हो पाए थे, जिसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा।                                         


12 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, नहीं की कारवाई

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


12 वर्षीय युवती के गायब होने से हड़कंप


हापुड़। उत्तर-प्रदेश के जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि परिजनों के अनुसार लापता युवती को युवकों के द्वारा कई दिनों से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसकी शिकायत थाना बहादुरगढ़ में पीड़ित के परिजनों के द्वारा दी गई। जहां पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायती-पत्र पर कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसका पीड़ित परिवार को 12 वर्षीय नाबालिक किशोरी के गायब होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिसका जिम्मेदार पीड़ित परिवार थाने में बैठे कर्मचारियों को मान रही है। अगर समय रहते शिकायती-पत्र के अनुसार संज्ञान लिया जाता है तो 12 वर्षीय युवती गायब ना होती। वही अपह्रता किशोरी की मां के थाने में शिकायत-पत्र पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बात कह रही है। जहा पुलिस उपाधीक्षक गढमुक्तेश्वर पवन कुमार ने बताया कि मां कौशल देवी के शिकायत पत्र अभियोग पंजीकृत कर अपह्रता की बरामदगी के लिये टीम गठित कर दी गयी है। जल्द गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।


भारत में 10 लाख के करीब किए परीक्षण

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत के दैनिक नए सीओवीआईडी ​​-19 मामले 50,000 के आंकड़े से नीचे हैं, क्योंकि हर दिन एक मिलियन से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं। लाख परीक्षण किए जाते हैं। एक ट्वीट में, MoHFW ने एक ग्राफ साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि सरकार ने 21 नवंबर से हर दिन 10 लाख के करीब परीक्षण किए हैं।स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा कि देश में अब तक 14 करोड़ 13 लाख परीक्षण। देश में 11 नवंबर को सकारात्मकता दर 7.15% थी, जो बढ़कर 6.69% हो गई है।" स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत का सक्रिय केस लोड 4.35 लाख है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कुल मामलों की संख्या 94,62,810 है और 11,349 मामलों में शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है।ICMR ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार ने पूरे देश में टीकाकरण की बात नहीं की है।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...