सोमवार, 30 नवंबर 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की हड्डी टूटी

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन अपने कुत्‍ते के साथ खेलते समय दुर्घटना के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उनके दाहिनी पैर की हड्डी में हल्‍का सा क्रैक आ गया है और आने वाले कई सप्‍ताह तक बिना सहारे के नहीं चल पाएंगे। घटना के समय बाइडेन अपने जर्मन शेफर्ड कुत्‍ते 'मेजर' के साथ खेल रहे थे। जो बाइडेन के पास ऐसे दो कुत्‍ते हैं। उधर, इस हादसे के बाद राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बाइडेन के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।             


भारतीय सीमा के नजदीक दिखा पाक का प्लेन

भारतीय सीमा के नजदीक देखा गया पाकिस्तान का फाइटर प्लेन हाई अलर्ट जारी


नई दिल्ली/इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान नजर आया है। विमान दिखते ही सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। और किसी भी तरह के हालात का सामना करने को तैयार हैं। इससे पहले भी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था। खबर आगरा से जहां पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा यहांं पर दो युवती और तीन ग्राहक मिले उन्हें पकड़ लिया गया। वहीं देह व्यापार का संचालक परिवार के साथ फरार हो गया। इस पर मकान पर सील लगा दी गई। ताजगंज के बसई खुर्द में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर थाना ताजगंज महिला थाना और मानव तस्करी निरोधक शाखा थाना की टीम के साथ छापा मारा गया था। पुलिस के पहुंचने पर मकान के पिछले गेट से 4-5 लोग निकलकर भाग गए। पुलिस पीछे गई लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।               


चीन का उत्पादन 3 सालों में सबसे तेज हुआ

बीजिंग। चीन ने ऐसा लगता है कि कोरोना को पूरी तरह से मात दे दी है। चीन का कारखाना उत्पादन तीन साल में सबसे तेज गति से बढ़ा है। नवंबर महीने में चीन का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स बढ़कर 52.1 तक पहुंच चुका है। यह सितंबर 2017 के बाद सबसे ज्यादा है। इन आंकड़ों से यह लगता है कि चीन दुनिया की ऐसी पहली बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कोरोना संकट से बाहर हो गयी है। मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स 50 से ऊपर रहने का मतलब कारखाना उत्पादन में बढ़त होना है, 50 से कम रहने का मतलब कारखाना उत्पादन में कमी आना है। चीन सरकार के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने सोमवार को इसके आंकड़े जारी किये हैं।               


भारत से ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली/ सिडनी। भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। चोटिल सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सीमित ओवरों के मैचों से बाहर हो गए हैं। वॉर्नर अब तीसरे और आखिरी वनडे के अलावा तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। पहले टेस्ट मैच से पहले वॉर्नर के पास फिट होने के लिए अब 18 दिनों का समय होगा। ऐसे में उनके टेस्ट सीरीज़ में भी खलने पर सस्पेंस बना हुआ है। वॉर्नर भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फील्डिंग करते समय घायल हो गए थे।जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया थे।डेविड वॉर्नर के साथ ये हादसा दूसरे वनडे मैच में भारतीय पारी के चौथे ओवर में हुआ। शिखर धवन का एक शॉट रोकने के चक्कर में वॉर्नर ने मिड ऑफ में डाइव लगाई, लेकिन इसस दौरान उनके बाएं पैर में मोच आ गई। वॉर्नर इसके बाद काफी दर्द में नजर आएं। सीरीज़ के अगर बाकी बचे मैचों से वॉर्नर बाहर होते हैं तो फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका होगा।डेविड वॉर्नर ने दूसरे वनडे मैच में 77 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे में भी वॉर्नर ने 76 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी |                 


 

रूसः 24 घंटे में कुल 26,683 नए मामले

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 26,683 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,269,316 हो गई। यह जानकारी रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। देश में इस दौरान कोरोनावायरस से 459 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 39,527 हो गई है। अभी तक यहां 1,761,457 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 6,798 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 599,213 हो गई। मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।             


अवैध बालू खनन पर नहीं कसा गया शिकंजा

अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन पर नहीं लगी रोक


कौशाम्बी। यमुना नदी से अवैध बालू खनन कर हरदर मऊ की बाग में भी बड़ी तादाद में डंप किया गया है। यमुना नदी से अवैध बालू निकासी कर गधा खच्चर ट्रैक्टर के सहारे बाहर परिवहन किया जा रहा है। बालू के अवैध खनन में खनन विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। लेकिन बार-बार अवैध खनन पर जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद भी खनन पर रोक नहीं लग रही है, जबकि यमुना नदी के बीच जलधारा से बालू खनन का किसी प्रकार का शासनादेश नहीं है। लेकिन खनन में लगे लोगों पर खनन विभाग द्वारा कार्यवाही ना किया जाना तमाम सवाल उत्पन्न कर रही है।


अजीत कुशवाहा


सड़़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर 


कौशांबी। इलाहाबाद शहर के कालिंदीपुरम ओपीएस कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ बाइक से अपनी ससुराल फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र के अफोही जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दंपत्ति कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे के पास पहुंचे थे, कि तेज गति वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर घायल होकर तड़पने लगे इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई है और पति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक महिला के लाश को कब्जे में लेकर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराली जन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम के मुताबिक प्रयागराज के कालिंदीपुरम ओपीयस कॉलोनी के रहने वाले अमरनाथ की ससुराल फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अफोही कस्बे में है अमरनाथ के ससुराल में सगाई कार्यक्रम है। जिससे अमरनाथ अपनी पत्नी सुशीला देवी को लेकर बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे बाइक सवार दंपत्ति जैसे ही कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर हाईवे पर पहुंचे सड़क चौड़ीकरण के चलते वन वे सड़क कर दी गई है। जिससे सड़कों पर एक हिस्से से ही सभी वाहन गुजरते हैं।ष बाइक सवार जा रहे थे। इसी बीच तेज गति वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया है। जिससे बाइक सवार पति पत्नी सड़क पर गिर पड़े हैं। गंभीर हालत में घायल पति-पत्नी तड़प रहे थे और देखते-देखते कुछ देर में मौके पर उनकी पत्नी सुशीला देवी उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई है। हादसे में बाइक चालक अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हैं। घायल अमरनाथ को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मृतक महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों और ससुरालीजनों को दे दी गई है। दोनो परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।


नथन पटेल 


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...