शनिवार, 28 नवंबर 2020

हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान

हिंदू लड़कियों पर सपा सांसद का बड़ा बयान, मुस्लिम युवाओं से यह कर रहे हैं अपील


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन का लव जिहाद कानून पर जारी बयान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह इस कानून के लिए मुस्लिम युवकों को बड़ा खतरा बता रहे हैं। उन्होंने अपील भी की है कि वह हिन्दू लड़कियों को बहन समझें। हसन कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा सरकार इस कानून की आड़ में राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है। इस कानून का दूसरा मकसद मुश्लिम युवकों का शोषण करना है। इसलिए मुश्लिम युवक अपने को इस कानून के शिकंजे से बचाएं। क्योंकि इस कानून की आड़ में उनको प्रताड़ित किया जा सकता है। हसन का यह वीडियो खूब चर्चा में है।                     


आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए हुई बैठक

आन्दोलन की आगे की रणनीति बनाने के लिए किसान नेता आज करेंगे बैठक


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। पंजाब के किसान नेताओं के अनुसार वे आज बैठक कर आगे के कदमों के बारे में चर्चा करेंगे। हालांकि ये किसान नेता केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बर्जगिल ने एक समाचार एजेंसी से कहा कई किसान नेता अब भी दिल्ली के रास्ते में हैं। हम कल बैठक करेंगे और आगे के कदमों के बारे में फैसला लेंगे।
वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने बताया कि वे बुराड़ी जाने के पक्ष में हैं। क्योंकि उन्होंने दिल्ली चलो का आह्वान किया था। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शन का लक्ष्य दिल्ली पहुंचना और केंद्र सरकार पर इन तीन कृषि कानूनों को लेकर दबाव बनाना है।
बुराड़ी में प्रदर्शन की मिली है। अनुमति
पाल ने कहा कि बुराड़ी के मैदान में पंजाब, हरियाणा और अन्य स्थानों से आए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दे दी।
इस बीच कई किसान हरियाणा के सोनीपत जिले से लगती दिल्ली की सीमा पर जमा हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश देने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति का स्वागत किया।
गौरतलब है। किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। विरोध करने के लिये किसान ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च के तहत दिल्ली आ रहे हैं।                            


किसान आंदोलन के हीरो पर अपराधिक मामला

वॉटर कैनन को बंद करने वाले किसान आंदोलन के ‘हीरो पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। दिल्ली की ओर किसानों के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की वॉटर कैनन को बंद करने वाले हरियाणा के अंबाला के एक युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वॉटर कैनन को बंद करने के वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर 26 साल पर नवदीप सिंह को प्रोटेस्ट का एक हीरो कहा गया।
बुधवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों पर पानी बौछार करने पर नवदीप सिंह ने वाहन पर चढ़कर वाटर कैनन को बंद कर दिया था.एक किसान नेता जय सिंह के बेटे नवदीप पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है। इसमें आजीवन कारावास तक होता है। 
पढ़ाई के बाद कर रहे खेती
नवदीप ने एक न्यूजपेपर से कहा कि पढ़ाई के बाद मैंने पिता के साथ खेती करना शुरू किया। वह एक किसान नेता हैं। मैं कभी भी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल नहीं हुआ। किसानों विरोध करने की प्रतिबद्धता से वाहन पर चढ़ने और वाटर कैनन को बंद करने हिम्मत मिली।
नवदीप ने कहा शांतिपूर्वक विरोध करते हुए हम दिल्ली के लिए एक रास्ते की मांग कर रहे थे। पर पुलिस ने हमारे रास्ते को बंद कर दिया। सरकार पर सवाल उठाने का हमारे पास अधिकार है। यदि कोई जनविरोधी कानून पारित किया जाता है। तो उसका विरोध करना हमारा अधिकार है।
नवदीप ने बीजेपी शासित हरियाणा और दिल्ली में पुलिस की किसानों पर कार्रवाई के लिए आलोचना की और कहा कि उन्हें डर है। कि सरकार किसानों को बड़े कॉरपोरेट्स के भरोसे छोड़ देगी।                                


वायरसः चीनी वैज्ञानिकों ने सारीं हदें पार की

बीजिंग। चीन के कुछ वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस सबसे पहले भारतीय उप- महाद्वीप में ही फैला. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल साइंसेंज के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च पेपर में कहा है कि दिसंबर 2019 में वुहान में कोरोना के मामले सामने आने से पहले यह वायरस भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद था। हालांकि, वायरस फैलने की यह थ्योरी विवादित है। चीनी वैज्ञानिकों की इस थ्योरी का रिव्यू अब तक अन्य वैज्ञानिकों ने नहीं किया है।         


पीएम ने वैक्सीन के विकास कार्यों की समीक्षा की

अहमदाबाद पहुंचे पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन के विकास कार्य की समीक्षा की


अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए तीन शहरों का अपना दौरा शनिवार को आरंभ किया। वह सबसे पहले अहमदाबाद के निकट फार्मास्युटिकल कंपनी जाइडस कैडिला की उत्पादन इकाई में गए।
प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद से करीब 20 किमी दूर स्थित जाइडस कैडिला के चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनुसंधान केंद्र में टीके के विकास की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान मोदी ने पीपीई किट पहन रखी थी।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से करीब नौ बजे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे वहां से वह सबसे पहले जाइडस कैडिला के संयंत्र में पहुंचे जहां उन्होंने कंपनी के प्रमोटरों और अधिकारियों से बात की। मोदी करीब एक घंटे तक संयंत्र में रहे। फिर हवाईअड्डे रवाना हो गए। वह हैदराबाद जाएंगे।
उल्लेखनीय है। कि जाइडस कैडिला ने कोविड-19 के खिलाफ जाइकोव-डी नामक संभावित टीके का विकास किया है। जिसके पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण पूरा हो चुका है। और कंपनी ने अगस्त से दूसरे चरण का परीक्षण शुरू किया था।
मोदी का अहमदाबाद के बाद हैदराबाद जाने का कार्यक्रम है। जहां वह टीका निर्माता भारत बायोटेक के संयंत्र का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री हैदराबाद स्थित हकीमपेट वायुसेना केंद्र पर पहुंचने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र में जाएंगे। भारत बायोटेक द्वारा विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।
भारत बायोटेक के संयंत्र में करीब एक घंटा बिताने के बाद मोदी पुणे रवाना होंगे जहां वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जाएंगे जिसने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है।
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एसआईआई परिसर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचेंगे और यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।                               


डीडीसी चुनाव, पहले चरण का मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान जारी


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस चुनाव में तिकोणीय मुकाबला- जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग कर रहीं नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित मुख्यधारा की कई पार्टियों पर आधारित गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) भाजपा और पूर्व वित्तमंत्री अल्ताफ बुखारी की पार्टी- के बीच है।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि आठ चरणों की चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सर्दी की वजह से मतदान को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लेकिन दिन में तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1,475 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में 296 प्रत्याशी डीडीसी चुनाव में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें से 172 प्रत्याशी कश्मीर घाटी के है। जबकि 124 उम्मीदवार जम्मू क्षेत्र में खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 43 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। जिनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत उपचुनाव में 899 प्रत्याशी पंच के लिए लड़ रहे हैं। जबकि 280 प्रत्याशी सरपंच का चुनाव लड़ रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतदान के लिए 2,644 मदतान केंद्र बनाए गए हैं। और पहले चरण में 7,03,620 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर नगर निगम के और अनंतनाग जिले के पहलगाम और ऐशमुकाम नगर निकाय के चार वार्डों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के तहत दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में डीडीसी की 280 सीटें हैं। जिनमें से 140-140 सीटें जम्मू और कश्मीर की हैं। केंद्र शासित प्रदेश के 20 जिलो में प्रत्येक में 14-14 सीटें हैं।
डीडीसी चुनाव के साथ-साथ 12,153 पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इनमें से 11,814 सीटें कश्मीर घाटी की और 339 सीटें जम्मू की हैं।                                  


लगातार तीसरे दिन डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़े

लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम


पालूराम


नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की। दिल्ली में आज पेट्रोल 82 रुपये और डीजल 72 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। डीजल की कीमत में आज 26 से 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़े हैं। देश के चार बड़े महानगरों में 27 नवंबर को डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक मंहगा हुआ था।
लगातार पांच दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमत स्थिर रहीं थी। दिल्ली में पेट्रोल 82.13 रुपये जबकि डीजल 72.13 रुपये प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.66 रुपये प्रति लीटर हो गये।
कोलकाता में पेट्रोल 83.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.70 रुपये प्रति लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 85.12 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 77.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।                                       


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...