बुधवार, 25 नवंबर 2020

अभिनेत्री-डांसर फतेही ने दिलबर का वर्जन गाया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री-डांसर नोरा फतेही ने ‘दिलबर’ का अरेबिक वर्जन गाया है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। नोरा फतेही अपने जबरदस्त डांस मूव्स की वजह से अकसर सुर्खियों में रहती हैं। उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही स्टेज पर ‘दिलबर’ गाने के अरेबिक वर्जन को गाती नजर आ रही हैं।             


सर्दीः बीमारियों में गर्म पानी देगा आपका साथ

नई दिल्ली। सर्दियों में आमतौर पर गले में खराश और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से लोगों को रुबरू होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ यही समस्या नहीं बल्कि कई अन्य शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में गर्म पानी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।              


चर्चा के दौरान असंसदीय भाषा से बचें

गांधीनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को संसद और विधानसभाओं में स्वस्थ संवाद करना चाहिए और सदन में चर्चा के दौरान असंसदीय भाषा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। नर्मदा जिले के केवडिया गांव में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट टेंट सिटी में 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा सदन में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल और अनुशासनहीनता से उनका चुनाव करने वाले लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।                                          


'पंजाब' पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। केंद्र के खेती कानूनों के विरोध में पंजाब की अलग -अलग किसान जत्थेबंदियों की तरफ से 26 और 27 तारीख के ‘दिल्ली चलो’ प्रोग्राम के चलते पंजाब और हरियाणा की सीमा के द्वारा पंजाब आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पंजाब पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। दरअसल किसानों की तरफ से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर -ट्रालियों के द्वारा दिल्ली कूच की जा रही है, इसलिए यदि कोई यात्री पंजाब -हरियाणा के रास्ते के द्वारा सफ़र करता है तो उसे भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब पुलिस ने इसलिए बाकायदा एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को डेराबस्सी-अंबाला /नरायणगढ़, शंभू बॉर्डर, देवीगढ़ -पेहोवा रोड, खनौरी -निरवाना रोड, सरदूलगढ़ -फ़तेहबाद रोड और बठिंडा -डब्बवाली रोड के जरिए सफर न करने की सलाह दी है।               


मास्क न लगाया तो जुर्माने के साथ-साथ जेल

सचिन बैंसल


बददी। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अगर मास्क नहीं पहनता है तथा दिशा निर्देशों की अवहेलना करता है तो हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 115 का उपयोग करते हुए उसे बिना वारंट के 8 दिन तक हिरासत में लिया जा सकता है अथवा 5000 रूपए तक जुर्माना अथवा दोनों ही सजाएं दी जा सकती हैं। रोहित मालपानी ने कहा कि सरकार के नियमानुसार बिना मास्क के पाए जाने पर 1000 रूपए जुर्माना लिया जाएगा तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों में सरकार द्वारा निर्धारित व्यक्तियों सीमा से अधिक पाए जाने पर भी 5000 रुपए तक का जुर्माना देय हो।                   


सरकार खोल रही है हजारों नौकरियां का खजाना

नई दिल्ली। कंपटीशन के इस दौर में आजकल लगभग हर पढ़ने-लिखने विद्यार्थी की इच्छा होती है कि सरकारी नौकरी हासिल कर ले। इसके लिए देश में लाखों विद्यार्थी कई-कई सालों तक बेहद कठिन परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं। ऐसे में अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो आबादी के लिहाज से बेहद बड़े इस प्रदेश में भी छात्रों की इच्छा सरकारी नौकरी पाने की होती है।               


एक्ट्रेस सोनाक्षी की तस्वीरों ने मचाया तहलका

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।त्रसोनाक्षी की इंस्टाग्राम वॉल अब उनकी मस्ती भरी तस्वीरों से नजर आ रही है। देखा जाए तो मालदीव बॉलीवुड हस्तियों के लिए छुट्टी मनाने की जगह बन गया है। पिछले कुछ हफ्तों में, हमने कई सेलेब्स को देखा है, जो मालदीव में एन्जॉय कर रहे हैं और अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रहे हैं। दबंग स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना वेकेशन मालदीव में मनाया। जहा उनके दोस्तों ने उनका साथ दिया इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा इन पलों को फुलऑन मूड में जी रही हैं। काफी खुश भी नजर आ रही हैं।काफी लम्बें समय के बाद सोनाक्षी कहीं एन्जॉय करती दिखीं।


'राष्ट्रीय सुरक्षा दल' देश को सुरक्षित रखेगा

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका राष्ट्रीय सुरक्षा दल देश को सुरक्षित रखेगा ताकि यह प्रदर्शित किया जा सके कि ‘‘अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं’’। डेलावेयर के विलमिंगटन में अपने सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय से बाइडन ने मंगलवार को अनुभवी राजनयिक एंटनी ब्लिनकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मयोरकास को ‘होमलैंड सिक्योरिटी’ मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत और एवरिल हैंस को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के तौर पर नामित करने के अपने इरादे की घोषणा की।





एवरिल राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने वाली पहली महिला होंगी। बाइडन ने जॉन कैरी को राष्ट्रपति का विशेष जलवायु दूत और जेक सुलिवन (43) को राष्ट्रीय सलाहकार के पद के लिए नामित करने की भी घोषणा की थी। सुलिवन, दशकों में इस पद पर सेवा देने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से





कई प्रमुख ‘केबल नेटवर्क’ पर प्रसारित संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा दल है जो हमारे देश और हमारे लोगों को सुरक्षित रखेगा और यह एक ऐसा दल है जो उस तथ्य को प्रदर्शित करेगा कि अमेरिका विश्व का नेतृत्व करने को एक बार फिर तैयार है, इससे पीछे हटने को नहीं। एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ होने, अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना करने , सहयोगियों के साथ खड़ा होने, हमारे मूल्यों के लिए खड़े होने को तैयार है।’’


अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित किया जा चुका है।                                        


रेपिस्ट को नपुसंक बनाने का कानून पास

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मीडिया में मंगलवार को जारी एक खबर में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक कानून को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी जिसमें बलात्कार के दोषियों को रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाने और यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सुनवाई का प्रावधान है। एक निजी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार संघीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें कानून मंत्रालय ने बलात्कार रोधी अध्यादेश का मसौदा प्रस्तुत किया। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


खबर के अनुसार, मसौदे में पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बढ़ाना, बलात्कार के मामलों में तेजी से सुनवाई करना और गवाहों का संरक्षण शामिल है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री खान ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इमरान खान ने कहा, ‘हमें अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना होगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बलात्कार पीड़िताएं बिना डर के शिकायतें दर्ज करा सकेंगी और सरकार उनकी पहचान छिपाकर रखेगी।


रिपोर्ट के अनुसार, कुछ संघीय मंत्रियों ने दुष्कर्म के दोषियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की भी सिफारिश की। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद फैसल जावेद खान ने ट्विटर पर लिखा कि कानून जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।                                      

ना राहुल पीएम बनेंगे, ना हरदा संन्यास लेंगे











पंकज कपूर

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के बाद कांग्रेस से सन्यास लिए जाने की उनकी सोशल मीडिया पर कही गई बात पर अलग-अलग टिप्पणियां सामने आ रही है अब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वह नैनीताल संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने हरीश रावत के राजनीतिक संन्यास पर चुटकी लेते हुए कहा है कि ना राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री बन पाएंगे और ना ही हरीश रावत राजनीति से संन्यास लेंगे यही नहीं अजय भट्ट ने कहा कि क्या गजब का फार्मूला हरीश रावत लेकर आए हैं यह उनकी इस बात से ही समझा जा सकता हैं।






सांसद अजय भट्ट रानीखेत होते हुए द्वाराहाट अपने पैतृक गांव में इगास यानी बूढ़ी दीपावली मनाने जा रहे हैं रास्ते में मीडिया से मुखातिब होते हुए अजय भट्ट ने कहा हरीश रावत ने ऐसे ही राजनीति से संन्यास लेने की बात नहीं कही है क्योंकि ना राहुल गांधी कभी पीएम बन पाएंगे और हरीश रावत कभी संन्यास लेंगे इसलिए उन्होंने यह फार्मूला अपनाया है।                       







अहमद के निधन पर राष्ट्रपति-पीएम की संवेदनाएं

हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


कोविंद ने ट्वीट के जरिए अपने शोक संदेश में कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पटेल न केवल दक्ष सांसद थे, बल्कि उनमें कुशल रणनीतिकार का कौशल और जननेता का जादू भी समाहित था।” उन्होंने कहा, “अपने मैत्री भाव के कारण पार्टी के बाहर भी उन्होंने दोस्त बनाए थे। उनके परिजनों और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं।   


नायडू ने कहा, “राज्य सभा के सदस्य अहमद पटेल जी के निधन का समाचार पाकर स्तब्ध हूं। वरिष्ठ सांसद पटेल अपने संसदीय अनुभव, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों के लिए जाने जाते थे। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें।”


मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक समाज की सेवा की। अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए जाने जाने वाले श्री पटेल का कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, “पुत्र फैजल से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। भगवान से प्रार्थना है की अहमद भाई की आत्मा को शांति प्रदान करें।”


शाह ने कहा , “कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। अहमद पटेल जी का कांग्रेस पार्टी और सार्वजनिक जीवन में बड़ा योगदान रहा। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”


बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा, “वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन दुखद है। वह सभी से मधुर संबंध रखने वाले व्यक्तित्व थे और सभी दलों के नेताओं से उनकी सद्भावना रही।” उन्होंने कहा, “उनके निधन से उत्पन्न शून्य की पूर्ति असम्भव है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”


केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पटेल के निधन पर गहरा शोक शोक व्यक्त करते हुए कहा, “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कुशल सांसद, सौम्य एवं शानदार व्यक्ति अहमद भाई के निधन से स्तब्ध हूँ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी तथा अन्य प्रमुख नेताओं ने श्री पटेल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि पटेल का बुधवार तड़के तीन बजे निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके पुत्र फैसल ने ट्विटर पर अपने पिता के निधन की जानकारी साझा की। इकहत्तर वर्षीय पटेल अक्टूबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें 15 नवंबर को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।


मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को किये गये एक ट्वीट के मुताबिक ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।’’ मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के आज सुबह निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका व्यक्तित्व बहुत सादा व काफी मिलनसार था। भारतीय राजनीति में उनकी गहरी छाप को हमेशा याद किया जाएगा। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमद पटेल जी के निधन से बहुत दुखी हूं इस कठिन समय मे उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनायें।                             


                                                                                                                                                                                                        


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया वह 71 वर्ष के थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पिछले लंबे समय से वे अस्पताल में भर्ती थे। आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोडा। अहमद पटेल का कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिये कां करते रहे हैं। वे 8 बार के सांसद और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी रहे। वर्तमान में गुजरात से राज्यसभा सांसद थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
अहमद के बेटे फैजल ने ट्वीट में बताया, ‘बड़े दुख के साथ मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे पिता अहमद पटेल का बुधवार तड़के 3.30 बजे निधन हो गया है। करीब एक महीने पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद कर चुके थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ’ फैजल ने अपने सभी शुभचिंतकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा है।                            


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)



 नवंबर 26, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-101 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, नवंबर 26, 2020
3. शक-1981, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 10+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                     




मंगलवार, 24 नवंबर 2020

ओवैसी ने गृहमंत्री शाह पर बोला हमला

रोहिंग्या मुसलमान के मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला करारा हमला, पूछा किया गृह मंत्री सो रहे हैं?


हैदराबाद। आल इंडिया मजलिस इत्तिहाद उल मुस्लिमीन एआइएमआइएम के प्रमुख गृहमंत्री अमित शाह पर करारा हमला करते हुए कहा है कि अगर हैदराबाद की मतदाता लिस्ट में 30 हजार से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान हैं तो देश के गृहमंत्री क्या कर रहे हैं, क्या वो सो रहे हैं। ओवैसी ने गृहमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि अमित शाह आज शाम तक ऐसे 1000 रोहिंग्या के नाम बताएं। उन्होंने  GHMC चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कही ये बात कही। तेलंगाना में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने एक पब्लिक रैली में भाषण के दौरान कहा कि अगर वोटर लिस्ट में 30,000 रोहिंग्या हैं तो गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं, क्या वो सो रहे हैं? क्या ये उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि वोटर लिस्ट में 30-40 हजार रोहिंग्या के नाम कैसे आए। ओवैसी ने ये भी कहा कि ‘अगर बीजेपी ईमानदार है तो मंगलवार की शाम तक 1000 रोहिंग्या के नाम बताएं।


BJP के तेजस्वी सूर्या ने लगाया था आरोप
दरअसल ये सारा मामला इसलिए शुरू हुआ क्योंकि बीजेपी के यूथ विंग के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया था कि ओवैसी केवल विकास की बात करते हैं लेकिन वो हैदराबाद मे केवल रोहिंग्या मुसलमानों को आने की इजाजत देते हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी सूर्या ने ये भी कहा कि असदुद्दीन ओवैसी, मोहम्मद अली जिन्ना के अवतार हैं, उन्हें वोट देने का मतलब भारत के खिलाफ वोट देना है। हैदराबाद में प्रचार कर रहे तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये सिर्फ एक निगम चुनाव नहीं है, अगर आप यहां ओवैसी को वोट देते हैं तो वो महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, यूपी जैसे राज्यों में मजबूत होते हैं। उन्होंने ओवैसी भाइयों के लिए कहा कि ये ठीक वैसी ही बातें करते हैं जैसे मोहम्मद अली जिन्ना किया करते थे और विभाजनकारी राजनीति करते हैं। कट्टर इस्लाम की बात करने वाली एआईएमआईएम से लोगों को दूर रहना चाहिए।


एक दिसंबर को है GHMC (ग्रेटर हैदराबाद नगर निकाय) चुनाव
गौरतलब है कि हैदराबाद में निकाय चुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान होना है। हैदराबाद में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआीएम और केसीआर की टीआरएस अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं जबकि राज्य की सत्ता में दोनों पार्टियां साथ हैं। नगर निगम के 150 वार्ड के लिए होने वाले चुनाव अहम माने जा रहे हैं और तेलंगाना के सीएम केसीआर की ओर से बयान दिया गया है कि इस बार वो ओवैसी के गढ़ में घुसकर उन्हें मात देंगे और सभी 150 सीटों पर लड़ेंगे।              


बाइडन को सत्ता सौंपने की औपचारिकता करें

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने मान लिया है कि नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि सत्ता हस्तांतरण की निगरानी करने वाली अहम फ़ेडरल एजेंसी जीएसए को वो 'चीज़ें करनी चाहिए जो ज़रूरी हैं'।
हालांकि उन्होंने अब भी अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है।
दूसरी तरफ़, जनरल सर्विस ऐडमिनिस्ट्रेशन यानी जीएसए ने जो बाइडन को 'विजेता' के तौर पर स्वीकार कर लिया है।
ये घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब मिशिगन राज्य में जो बाइडन की जीत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई थी।
इस पुष्टि से ट्रंप के उस अभियान को गहरा झटका लगा था जिसमें वो अमेरिका के चुनावी नतीजों को चुनौती दे रहे हैं।
जो बाइडन के समर्थकों ने सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होने का स्वागत किया है, जो बाइडन अब 20 जनवरी को शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि ट्रंप के कैंपेन का अब भी कहना है कि वो मिशिगन के चुनावी नतीजों को चुनौती देंगे. हालांकि अब वक़्त धीरे-धीरे ख़त्म हो रहा है। 14 दिसंबर को अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज बाइडन की जीत की पुष्टि कर देगा।                                


24 घंटे में आएं कोरोना के 48,648 नए केस

देश में 24 घंटे में आए कोरोना के 48,648 नए केस, 480 की मौत, यहां देखिए राज्यों का हाल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। तमाम एहतियात के बावजूद देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 37,975 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 91,77,841 हो गई है। 480 नई मौतों के बाद कुल मौत की संख्या 1,34,218 हो गई है। वहीं कुल सक्रिय मामले 4,38,667 हैं। पिछले 24 घंटे में 42,314 नई रिकवरी के साथ 86,04,955 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार की बात करें तो 24 घंटे में 44,059 मामले सामने आए थे। कोरोना से दिल्ली में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां पिछले एक सप्ताह (15 नवंबर से 21 नवंबर तक) में कुल 1.83 फीसदी कोरोना पीड़ितों ने दम तोड़ा है। इस सप्ताह दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल 40,947 मामले सामने आए हैं और इनमें से 751 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में शुरू से लेकर अब तक कोरोना की मृत्यु दर 1.59 फीसदी है, जबकि पिछले एक सप्ताह में यह 1.83 फीसदी रही है।


दिल्ली में कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा साढ़े आठ हजार के पार जा चुका है और इनमें से करीब से 2 हज़ार मौतें एक नवंबर से 23 नवंबर के बीच जारी आंकड़ों में दर्ज की गई है।


महाराष्ट्र में सोमवार को 24 घंटे के अंदर 4153 नए केस मिले। 3729 लोग ठीक हुए और 30 की मौत हो गई। 394 एक्टिव केस बढ़े. अब तक 17 लाख 84 हजार 361 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16 लाख 54 हजार 793 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि जान गंवाने वालों की संख्या अब 46 हजार 653 हो गई है।           


केंद्र और राज्यों को 'एससी' का नोटिस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस की जांच के लिए आरटी-पीसीआर रेट तय करने के लिए केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में कहा गया था कि देश में आरटी-पीसीआर कीमत 400 रूपए तय की जाए। इससे लोगों को फायदा मिलेगा और ज्यादा कोरोना जांच भी की जाएगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर अब दो हफ्तों में जवाब मांगा है।            


कोरोना वैक्सीन पर पीएम का बड़ा बयान

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगी, इसका वक्त हम तय नहीं कर सकते हैं बल्कि ये वैज्ञानिकों के हाथ में है। पीएम मोदी ने मंगलवार को आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बात कही।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन किसी को राजनीति करने से नहीं रोका जा सकता है।               


सूट-बूट की 'सरकार' हैं पूंजीपतियों की मित्र

सूट-बूट की सरकार’ है चंद पूंजीपतियों की मित्र: राहुल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर तंज कसते हुए आज फिर कहा कि यह “सूट बूट की सरकार” है और पूंजीपतियों के हितों को सुरक्षित करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कि सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए व्यवस्थित तरीके से तथा धीरे-धीरे काम कर रही है। उसका मकसद सिर्फ पूंजीपतियों के हित साधने और उनके फायदे के लिए काम करना है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह क्रोनोलॉजी समझिए: पहले कुछ बड़ी कंपनियों का कर्ज माफ किया। फिर कंपनियों के बड़े स्तर पर टैक्स में छूट दी। अब इन्हीं कंपनियों द्वारा स्थापित बैंकों में जनता की कमाई सीधे जमा करने की तैयारी जर रही है सूट बूट की सरकार।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर को पोस्ट की है जिसमें रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन तथा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री विरल आचार्य ने भारतीय कारपोरेट घरानों को बैंक स्थापित करने की सिफारिश संबंधी खबर को गलत आइडिया बताया है।           


धांधली के खिलाफ लड़ने की बात दोराईः ट्रंप

ट्रम्प की टीम ने चुनाव में धांधली के खिलाफ लड़ने की बात दोहराई


वाशिंगटन डीसी ने। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चुनावी अभियान टीम ने 2020 के चुनावी नतीजे स्पष्ट होने के बावजूद कहा कि चुनावी में व्यापक स्तर पर धांधली हुई है और वह इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। ट्रम्प की कानूनी टीम की वरिष्ठ सलाहकार जेना एलिस ने एक बयान जारी कर यह बातें कहीं।
उन्होंने सोमवार को कहा कहा, “राज्य के अधिकारियों से प्रमाण मिलना महज एक प्रक्रिया है। हम देशभर में हुई चुनावी धांधली के विरोध में अंत तक लड़ाई जारी रखेंगे।अमेरिकियों को आश्वस्त किया जाना चाहिए कि अंतिम परिणाम उचित और वैध हैं।”
गौरतलब है कि अमेरिका राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हालांकि कई अमेरिकी मीडिया हाउस जो बिडेन को राष्ट्रपति प्रोजेक्ट कर चुके हैं। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।           


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...