सोमवार, 23 नवंबर 2020

कौशाम्बीः वृक्ष पूजन परिक्रमा के बाद, भोजन

आंवले के वृक्ष का पूजन परिक्रमा कर महिलाओं ने किया भोजन


कौशाम्बी। कार्तिक माह के दूसरे पक्ष आवंला नवमी के अवसर पर नगर पंचायत अझुवा की तमाम महिलाओं सहित लड़किया परिवार के साथ पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थित आंवला के तमाम वृक्षो की पूजा अर्चना कर परिक्रमा किया है। विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन गृहण किया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलकर धन धान्य की पूर्ति होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी य अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। साहित्याचार्य पंडित आलोक मिश्रा ने बताया इस दिन आंवले की पूजा करने का विधान है। अक्षय नवमी के दिन सबसे पहले माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन किया था। एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करने आई रास्ते में भगवान विष्णु और शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। लक्ष्मी मां ने विचार किया एक साथ भी पूजा कैसे हो सकती है। तभी उन्हें ख्याल आया तुलसी व बेल का गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। बेल भगवान शिव और तुलसी भगवान विष्णु के प्रिय है। तभी से इस तिथि को महिलाये याद कर पूजा अर्चना और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करती हैं।


सन्तलाल मौर्य


1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। स्टाफ आफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के जनपद कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं फतेहपुर के समस्त तकनीकी सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपायुक्त, श्रम रोजगार प्रयागराज कपिल कुमार के उद्बोधन से हुआ। तत्पश्चात् ग्राम्य विकास, उ0प्र0 लखनऊ से आये प्रशिक्षक जमाल अहमद सहायक अभियन्ता एवं मानिक चन्द्र राज्य गुणवत्ता मानीटर द्वारा मनरेगा से संबंधित समस्त कार्यों के निर्माण के समय रखी जाने वाली सावधानी एवं मानकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। मण्डलीय प्राविधिक परीक्षक, टी0ए0सी0, ग्राम्य विकास, प्रयागराज मण्डल, सुनील कुमार गिरि द्वारा भी तकनीकी सहायकों को कार्य प्रक्रिया एवं इसमें आने वाली त्रुटियों के विषय में विस्तार से बताया गया। साथ ही तकनीकी सहायकों के प्रश्नों का अक्षरशः समाधान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बबिता सिंह, स्टाफ माफिसर, कार्यालय संयुक्त विकास आयुक्त, प्रयागराज मण्डल, उपायुक्त श्रम रोजगार, फतेहपुर पुतान सिंह, लक्ष्मण प्रसाद परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/उपायुक्त श्रम रोजगार कौशाम्बी व अजय पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।                                               


प्रयागराजः माफियां मार्केट में चला बुलडोजर

माफिया दिलीप मिश्रा की नैनी स्थित मार्केट में चला बुलडोजर


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जमुना पार नैनी के मिर्जापुर रोड पर माफ़िया दिलीप मिश्रा की मार्किट पर कार्यवाही हुई। आरोप है, कि माफिया दिलीप मिश्रा अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण किया। कार्यवाही के दैरान नवनीत मिश्रा नामक शख्स ने विरोध किया। पुलिस ने उसको हिरासत में लिया, पिस्टल भी बरामद किया।   


हापुड़ः पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


बाबूगढ़ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान


हापुड़। जनपद के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के आदेश पर, चेकिंग के दौरान थाना बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह अपनी टीम एसआई महाराज सिंह, कांस्टेबल नवनीत ,एन पी सिंह,गया प्रसाद, विजेंद्र सिंह के साथ बाबूगढ़ छावनी में चेकिंग अभियान चलाया। कोविड-19 तथा दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व फोरव्हीलर वाहन चालकों ने सीट बेल्ट न लगाने पर पुलिस ने चलाई अपनी चाबुक, चेकिंग अभियान के चलते वाहन चालकों में परेशानी व अफरा-तफरी, का माहौल बना रहा। एसआई महाराज सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में वाहन चालकों के चेहरे पर मास्क हेलमेट और फोर व्हीलर में सीट बेल्ट को लेकर चलाया गया। चेकिंग अभियान जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।अभियान में नगद 1400 रुपये समन शुल्क भी वसूला गया हैं।                                     


स्वास्थ्य विभागः 21 नए वायरस संक्रमित मिलें

अतुल त्यागी 


हापुड़। जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। जनपद में सोमवार को 21 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिन की सूची स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तारा मील में एक, पिलखुआ में एक, पक्का बाग में एक, रामा कैंपस में एक, चमरी में दो, कोठी गेट एक, कुराना में एक, देवलोक कॉलोनी एक, प्रीत विहार एक, भगवान पुरी एक, शमशेर अली ईदगाह एक, गौशाला गढ़ में एक, मदापुर में एक, दुहरी में एक, न्यू शिवपुरी में एक, बाबूगढ़ में एक, कंदोला में एक, हापुड़ कोतवाली आवासीय परिसर में एक, रघुवीर गंज में एक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।                                 


हापुड़ः शराब माफियाओं के खिलाफ, चाबुक

अतुल त्यागी 


बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब माफियाओं पर जमकर चलाया चाबुक, 9 गिरफ्तार, 260 लीटर शराब बरामद


गढ़मुक्तेश्वर/ हापुड़। जिलाधिकारी अदीति सिंह एवं एसपी हापुड संजीव सुमन द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर कडा एक्सन लेने के अनुपालन में गढ़मुक्तेश्वर सीओ पवन कुमार के निर्देश में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से 9 लोगों को हिरासत में लिया। जिनके पास से 260 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर कार्यवाही की गयी। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 1.देवी उर्फ देवेन्द्र, 2.गंगाराम 3.बीरपाल, 4.कपिल,5. खैमचंद, 6.त्रिलोक, 7.बीरपाल, 8.अमरपाल, 9.कालीचरन, के पास से 260 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी है। जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। मानना यह है कि यह समय गंगा मेले का है। जिसके लिए शराब माफिया कच्ची शराब तैयार करते हैं और वर्तमान में चुनाव का दौर जारी है। जिसके चलते माफिया सक्रिय हैं।                                  


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन तैयार हुई

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन को मिली 70 प्रतिशत सफलता


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली/लंदन। कोरोना वायरस के लिए तैयार किए जा रहे टीकों में से एक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन एस्ट्राजेनेका, AZD1222, को कोरोना के खिलाफ 70 प्रतिशत प्रभावी बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक किए गए अनुसंधान में यह वैक्सीन 70 प्रतिशत सफल रही है।  एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में कहा है कि  “यूके और ब्राजील में AZD1222 के क्लीनिकल ट्रायल की आंतरिक एनालिसिस में पता चला है कि यह वैक्सीन कोविड-19 से लड़ने में प्रभावी है। जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई उन्हें कोविड-19 संबंधी परेशानियां नहीं हुईं और कोविड-19 के बहुत गंभीर केस भी सामने नहीं आए।”


विज्ञप्ति के अनुसार, जब AZD1222 का एक डोज रेजिमेन  (n=2,741) दिया गया तो वह 90 प्रतिशत प्रभावी था। उसके एक महीने बाद फुल डोज दिया गया और एक अन्य डोज (n=8,895) में 62 प्रतिशत प्रभावशीलता देखी गई। इसे एक महीने बाद इसे दो फुल डोजेज की तरह दिया गया था। दोनों डोजेज (n=11,636) के संयुक्त परिणाम के आधार पर इसे 70 प्रतिशत प्रभावी बताया जा रहा है।


ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर एंड्रू पोलार्ड ने कहा, “यह एनालिलिस बताती है कि हमारे पास एक प्रभावी वैक्सीन है जो बहुत सी जिंदगियों को बचा सकती है। खुशी की बात ये है कि हमें पता चला है कि एक डोज 90 प्रतिशत तक प्रभावी है। यदि इस डोजिंग रिजीम का पालन किया जाता है तो ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्लैन्ड वैकसीन सप्लाई के माध्यम से टीके लगाए जा सकते हैं।”


एस्ट्राजेनेका अब यह डेटा दुनियाभर की उन अथॉरिटीज को भेजेगी जिनके पास वैक्सीन संबंधी अनुमोदन के अधिकार हैं। कंपनी के स्टेटमेंट के अनुसार, वह विश्व स्वास्थ संगठन से इमरजेंसी यूज लिस्टिंग की आज्ञा मांगेगी ताकि वह कम आय वाले देशों में वैक्सीन पहुंचा सके। इसके साथ ही आंतरिक परिणामों की पूरी एनालिसिस एक पिअर-रिव्यू जर्नल को सौंप दी गई है।                                     


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...