सोमवार, 23 नवंबर 2020

किराया के चलते ट्रेन में लोग नहीं कर रहें सफर

तेजस एक्सप्रेस आज से हो जाएंगी बंद, किराया के चलते ट्रेन में लोग नही कर रहे सफर


लखनऊ। देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस आज यानी 23 नवंबर से अगले आदेश तक बंद रहेगी। लखनऊ-दिल्ली के बीच चल रही तेजस का संचालन आइआरसीटीसी के जिम्मे था। फ्लैक्सी किराए से महंगा सफर होने के कारण लोग ट्रेन में सीटें नहीं बुक करा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों के अभाव में ट्रेन का संचालन बंद होने जा रहा है। ढेरों सुविधाओं के बावजूद रेलवे प्रशासन यात्रियों को आकर्षित नहीं कर सका। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को 23 नवंबर से अगले आदेश तक ट्रेन को निरस्त करने के लिए आदेश दिए हैं। पहली बार लखनऊ से तेजस का संचालन चार अक्तूबर 2019 को शुरू हुआ था। रविवार को अंतिम बार तेजस सुबह साढ़े छह बजे लखनऊ से नई दिल्ली 200 के करीब यात्रियों को लेकर रवाना हुई।


दीपावली में भी खाली रहीं सीटें


मार्च में लॉकडाउन बाद तेजस ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर को शुरू हुआ था। उम्मीद थी दीपावली में यात्री मिलेंगे। पर, ऐसा हो नहीं सका, जबकि एडवांस में 10 दिन का आरक्षण बढ़ाकर एक महीने कर दिया गया। बावजूद यात्री नहीं मिलने वाली वजह से 14 नवंबर को तेजस को रद्द करना पड़ा।                                         


बिहारः नाराज पति ने पत्नी को दी कड़ी सजा

पैर दबाने में देर होने से नाराज पति ने पत्नी को दी ऐसी सजा, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए पूरा मामला


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार के जहानाबाद में रविवार को पैर दबाने में देरी होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की जान लेने का प्रयास किया। सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे महिला की गर्दन और हाथ की उंगली कट गई। इधर, घायल महिला को आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, घटना जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव की है। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया कि आरोपी बाहर से घूमकर आया और पैर दबाने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मैं हो गई और आक्रोशित होकर आरोपी ने घर में रखे चाकू से महिला का गला रेत दिया और बीच बचाव में महिला के हाथ की अंगुली भी कट गई।
इधर, घायल महिला की बहन ने बताया कि आरोपी अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट किया करता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है, वहीं आरोपी पति की तलाश कर रही हैं।                                                                                                                                  


यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, उम्मीद

उत्तर-प्रदेश में बर्फ़ीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद


लखनऊ। पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। वही प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री व न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। तामपान में वृद्धि होने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। दिन व रात के तापमान में गिरावट से लोगों को गरम कपड़े निकालने को मजबूर हुए। रात में कई घरों में रजाई निकल आई है। वहीं दिन में लोग पूरी बांह का स्वेटर व जैकेट पहने हुए नजर आए।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन में तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।                                  


हिमाचलः शुरू सीमाएं फिर हो सकती हैं सील

हिमाचलः ठक शुरु सीमाएं फिर हो सकती हैं सील, शिक्षण संस्थान पर भी होगा फैसला


शिमला। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाच कैबिनेट की बैठक शुरु हो गई। प्रदेश सचिवालय में कुछ देर पहले शुरु हुई बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद है। आज इस बैठक में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। जिन में प्रदेश की सीमाएं सील करने व शिक्षण संस्थानों को खोलने या बंद रखने संबंधी निर्णय प्रमुख है। जाहिर है। रविवार को सीएम जयराम ठाकुर ने भी मंडी में कोरोना को लेकर कुछ सख्ती करने के संकेत दिए थे। बता दें कि प्रदेश में बीते सात दिनों में कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वहीं 80 लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे प्रदेश सरकार (भी चिंतित है। देश के कई राज्यों में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते कहीं कर्फ्यू तो कहीं कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। इसी तर्ज पर आज जयराम सरकार भी कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार अब किसी तरह की ढील नहीं देना चाहती है। पाबंदियां हटाने व कई तरह की छूट बाजार, शादी-समारोहों में नियमों का पालन ना होने से भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं।                                


मास्क नहीं पहनने पर 70 करोड़ का जुर्माना वसूला

मास्क नहीं पहनने वालों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया


अहमदाबाद। अहमदाबाद, बड़ौदा, राजकोट और सूरत में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू घोषित किया गया है। जैसे ही कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। राज्य सरकार ने मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। दूसरी ओर, राज्य में 26 लाख नागरिकों से 78 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जिन्होंने 15 जून से मास्क नहीं पहना है। यह स्टैचू ऑफ यूनिटी की वार्षिक कमाई से अधिक है। 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद, 31 अक्टूबर, 2019 तक पर्यटकों की आय 63.50 करोड़ रुपए थी।
अहमदाबाद में प्रति मिनट 120 जुर्माना
गुजरात सरकार और पुलिस प्रशासन के लगातार निर्देशों के बावजूद, नागरिक अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनते हैं। अकेले अहमदाबाद में, हर मिनट मास्क नहीं पहनने के लिए 120 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अहमदाबाद हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने भी मास्क पहनने वालों के लिए उच्च जुर्माना की मांग की है।
राज्य सरकार और प्रशासन ने सुझाव दिया है। कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना चाहिए। परिणामस्वरूप, राज्य सरकार ने नागरिकों को सस्ते मास्क प्रदान किए हैं। 5 मास्क का एक पैकेट अमूल के मिल्क पार्लर पर केवल 2 रूपए में उपलब्ध है। इसके बावजूद, नागरिक दो रुपए का मास्क पहनने के लिए तैयार नहीं हैं। मास्क नहीं पहनने वालों को 1,000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। जो लोग मास्क नहीं पहनते हैं। उन्हें कोरोना टेस्ट करवाना होगा। यदि रिपोर्ट सकारात्मक आई तो उसे सीधे अस्पताल भेजा जाएगा।
कार्रवाई के लिए 141 लोगों की एक टीम
पुलिसकर्मी कोरोना अनलॉक के नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। एनएमसी ने 141 कर्मचारियों की एक टीम भी तैनात की है। वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जो मास्क नहीं पहनते हैं। और सार्वजनिक रूप से थूकते हैं। ऐसी टीमों को शहर के 7 क्षेत्रों में तैनात किया गया है।                             


हिमाचलः 24 घंटों में 15 संक्रमितों की मौत हुई

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत


शिमला। देवभूमि हिमाचल में भी कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है और इसके बाद पूरे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 524 से पार कर चुका है। इन मौतों में आपकों बता दें कि पहली मौत जिला चंबा में 1, कांगड़ा में 4, किन्नौर में 1, कुल्लू में 1, मंडी में 5, शिमला में 1, सोलन में 2 दर्ज की गई है। वहीं राहत की बात यह है। कि इसके बीच प्रदेश में 644 लोगों ने कोरोना का मात देकर स्वास्थ हुए है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 33 हजार 951 पहुंच गया है। जिनमें 6 हजार 662 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 26 हजार 733 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
वहीं राहत की बात यह है। कि इसके बीच प्रदेश में 644 लोगों ने कोरोना का मात देकर स्वास्थ हुए है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 33 हजार 951 पहुंच गया है। जिनमें 6 हजार 662 मामले अभी भी एक्टिव है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 26 हजार 733 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।                                       


भारतः वायरस के बीच महंगाई की मार जारी

नई दिल्ली/ कोलकाता/ मुंबई/ चेन्नई। मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर है। देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच जनता पर महंगाई की मार जारी है। देश में लगातार चौथे दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के मुताबिक आज देश के चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम 17 से 19 पैसे और पेट्रोल के सात पैसे तक प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।
दिल्ली में डीजल 18 पैसे और पेट्रोल 07 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपये जबकि डीजल 71.25 रुपये प्रति लीटर हो गये।
मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपये प्रति लीटर रही। आईओसीएल के मुताबिक,आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
चार महानगरों में डीजल-पेट्रोल की कीमत
दिल्ली में डीजल 71.25, पेट्रोल 81.53 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में डीजल 77.73, पेट्रोल 88.23 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में डीजल 74.82, पेट्रोल 83.10 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में डीजल 76.72, पेट्रोल 84.53 रुपये प्रति लीटर
ब्रेंट क्रूड 45 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
हर दिन पेट्रोल डीजल की कीमत बदलती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं। इसके आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।                             


50 हजार के ईनामी का मुठभेड़ में अंत किया

पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार क्रिमिनल का किया अंत


वाराणसी। पुलिस और बदमाशों के बीच वाराणसी के रिंग रोड़ के निकट मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस 50 हजार के इनामी अपराधी को अपनी गोली का स्वाद चखाने में कामयाब रही। अपराधी के घायल होने के बाद पुलिस द्वारा बदमाश को चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपराधी का एक साथी अंधेरा का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के वक्त ही दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए। जिनका इलाज चिकित्सालय में चल रहा है।
वाराणसी के पुलिस कप्तान अमित पाठक ने जानकारी दी कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने निकले है। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिये चेकिंग अभियान चलाया। उसी दौरान एक काले रंग के अपाचे बाईक पर दो बाईक सवार आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को जवाब देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में अपनी गोली से बदमाश मोनू चौहान को घायल कर दिया। बदमाश मोनू चौहान के एक गोली बाएं पैर और दूसरी सिर में लगी। जिसे पुलिस द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है। कि गोइठहां में व्यापारी से लूट और हत्या का आरोपित मोनू उर्फ मोनी उर्फ अरविंद चौहान पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। जिसे आज वाराणसी पुलिस ने ढेर कर दिया है। मृतक बदमाश मोनू चौहान पर 50 हजार रुपये का इनाम था। एक लाख रुपये इनाम घोषित करने की संस्तुति की गई थी। मृतक बदमाश मोनू चौहान का साथी अनिल यादव अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ में पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय और क्राइम ब्रांच के सिपाही विनय सिंह को भी गोली लगी है। दोनों पुलिसकर्मियों जख्मी होने पर उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।                                          


मुंबई: 10 दिनों में होगा लॉकडाउन का फैसला

महाराष्ट्र कोरोना की दूसरी लहर! अगले 10 दिनों में होगा लॉकडाउन का फैसला


नितिन तोरस्कर
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को इस बात के संकेत दिए हैं, कि आने वाले दिनों में लॉकडाउन के आदेश जारी किया जा सकता है। अजित पवार ने कहा है। कि यह हाल ही में संपन्न त्यौहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर दिखे भीड़ के कारण है। अजित पवार ने कहा, कि “आने वाले 8-10 दिनों में हालात की समीक्षा की जाएगी, परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन का फैसला लिया जाएगा।  खबर के मुताबिक, पुणे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा दीपावली के दौरान काफी भीड़ थी! गणेश चतुर्थी के दौरान भी हमने भीड़ को देखा! हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। अगले 8-10 दिन स्थिति की समीक्षा किया जाएगा, इसके बाद लॉकडाउन के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा।
अजित पवार ने जानकारी देते हुए कहा, कि “दीपावली के दौरान भारी भीड़ थी। मानो भीड़ से कोरोना की ही मौत हो गई हो। अब ऐसी भविष्यवाणियां हैं। कि दूसरी लहर आ सकती है! स्कूलों को शुरू करने के लिए सरकार ने बहुत सारे नियम बनाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग बचाव के नियम शामिल हैं। इसमें स्वच्छता का पूरा ख्याल रखा जाना जरुरी है। 
आप को बता देंकि राज्य सरकार ने स्थानिय क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य और कोविड-19 की स्थिति के आधार पर कल यानी सोमवार से कक्षा 9 से लेकर 12 तक के बच्चों के लिए स्कूलों, फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं कुछ इलाकों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिसमें पिंपरी चिंचवाड़ भी शामिल है।  अजित पवार का बयान ऐसे समय में आया है। जब देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते ‘कोरोनो वॉयरस’ के मामलों के मद्देनजर, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। कि दिल्ली से आने-जाने वाले गाडियों। ट्रेन और फ्लाइट पर केजरीवाल सरकार रोक लगाने का फैसला कर सकती है।
आप को और अधिक जानकारी देते हुए बता दें कि महाराष्ट्र उन राज्यों में हैं। जहां लगातार कोरोना वॉयरस’ के मामले देश में सबसे ज्यादा बडे हैं। स्वास्थ्य विभाग से राज्य के मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र में 5, 753 कोरोना वॉयरस’ के नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17, 80, 208 हो गई है। रविवार को 50 लोगों ने ‘कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई। इन ऑकडों के बाद राज्य में कोरोना के कारण हुई मौतों की संख्या 46, 623 हो गई है। आशा करते हैं। कि मंदीरो और मस्जिदों तथा धार्मिक स्थानों को बंदकर, घरों में दिया जलाया गया ताली और थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में घंटी बजा चूके आम जनता को कम-से-कम अब तो समझ जाना चाहिए कि लोगों का जीवन अब खतरे में है। अपने और आस-पास के लोगों का खयाल करें बे-वजह लोगों के संपर्क में न आएं। फिल्हाल कोरोना का वायरस अब भी हमारे जीवन के लिए खतरा बना हुआ है।                           


मुंबई: एक्ट्रेस कैटरीना का हुआ कोरोना टेस्ट

कटरीना कैफ का हुआ कोरोना टेस्ट, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग


मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। दुनियाभर में कोरोना वायरस के बाद लॉकडाउन हुआ था और फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही। हालांकि अब धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री फिर से लाइन पर आ रही है एवं दोबारा फिल्मों की शूटिंग शुरू हो रही हैं। हालांकि शूटिंग में सरकार की गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है। और कोरोना के चलते काफी एहतियात बरता जा रहा है। अब कटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म शूटिंग करने जा रही हैं। तो उनका भी पहले कोरोना टेस्ट हुआ है।
कटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोरोना टेस्ट कराते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा यह किया जाना चाहिए, शूट के लिए टेस्टिंग (डैनी की तरफ से बेहद जरूरी निर्देश हमेशा मुस्कुराइये। वीडियो में दिखाई दे रहा है। कि टेस्ट कर रहे मेडिकल प्रफेशनल ने पीपीई किट पहनी हुई है। बता दें कि कटरीना कैफ आने वाले दिनों में भारत के डायरेक्टर रहे अली अब्बास जफर की एक फिल्म में काम करने जा रही हैं। जिसमें वह एक सुपरवुमन का किरदार निभाएंगी। कटरीना की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज के लिए तैयार है। जिसमें वह लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी।


अभिषेक की हरकत से गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

कृष्णा अभिषेक की हरकत से गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी


मुंबई। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच दरार आए दो साल हो गए लेकिन अब तक उनकी सुलह नहीं हो पाई है। बात कृष्णा की पत्नी कश्मीरा के ट्वीट से शुरू हुई थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि कुछ लोग पैसे के लिए नाचते हैं। इस पर गोविंदा की पत्नी बुरा मान गईं। कृष्णा ने रीसेंटली कपिल शर्मा के शो पर परफॉर्म नहीं किया क्योंकि वहां गोविंदा पहुंचे थे। अब गोविंदा ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने कहा- इस मामले में पब्लिक पर बोलने में बहुत दुख हो रहा है। लेकिन अब बहुत हो गया सच सामने आना चाहिए। मैंने रिपोर्ट पढ़ी कि मेरे भांजे ने उस टीवी शो पर परफॉर्म नहीं किया क्योंकि मैं वहां गेस्ट था। उसने हमारे रिश्ते पर भी बात की। उनके स्टेटमेंट में कई नाम खराब करने वाले और बेकार के कॉमेंट्स थे। गोविंदा ने यह भी कहा कि कृष्णा बचपन से उनके परिवार के बेहद करीब रहे हैं। पता नहीं पब्लिक में ये सब बोलकर उनको क्या मिल रहा है।                             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...