मंगलवार, 17 नवंबर 2020

नया गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज हुआ

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार गायिका-अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गीत ‘बनवले रहिह सुहाग’ छठ महापर्व के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा हर साल छठ पूजा पर नए गाने लेकर आती हैं, लेकिन यह गाना उन सबसे काफी अलग है। ‘बनवले रहिह सुहाग’ में छठ मईया की महिमा के साथ -साथ एक दिल छू लेने वाले इमोशन भी हैं, जो अक्षरा के इस गाने को खास बनाता है।              


सीएम बघेल ने की गृहमंत्री शाह से बैठक की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अमित शाह की मुलाकात गृहमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का आग्रह किया है। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर गृह मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से उपलब्ध है। यदि बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउन्ट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के कारण बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच पाई है। सौर उर्जा संयंत्रों की बड़ी संख्या में स्थापना से ही आमजन की उर्जा आवश्यकता की पूर्ति तथा उनका आर्थिक विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने वनांचलों में लघु वनोपज वन औषधियां तथा अनेक प्रकार की उद्यानिकी फसलें के प्रसंस्करण एवं विक्रय की व्यवस्था के लिए कोल्ड चेन निर्मित करने अनुदान दिये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के बस्तर अंचल के सातों आकांक्षी जिलों में आजीविका के साधनों के विकास हेतु कलेक्टरों को कम से कम 50-50 करोड़ रूपये की राशि प्रतिवर्ष दिए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने बस्तर के विकास के लिए एनएमडीसी का निजीकरण नहीं करने की बात कही जिस पर गृह मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने आजीविका विकास, नक्सल क्षेत्रों में बैंकों, सड़कों, आधारभूत संरचनाओं के विकास संबंधी मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधिकारियों और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की रायपुर में जल्द ही बैठक भी नियत की गई है। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने सुझावों और आग्रह पर गंभीरता पूर्वक विचार कर मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया है।                            


सीएम ने स्वास्थ्य संस्थान का उद्घाटन किया

देहरा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज 11 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से देहरा तहसील के बड्डल मैदान पहुंचे। इसके उपरांत डाडासीबा पहुंचे, जहां उन्‍होंने डाडासीबा स्वास्थ्य संस्थान लेवल-3 का उद्घाटन किया और संयुक्त कार्यालय भवन डाडासीबा और 50 बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी। साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने वहां पर विकास कार्यों के विभिन्न प्रकार की नीव रखी है। मुख्यमंत्री इसके अलावा रक्कड़ फामेर्सी कॉलेज के भवन तथा पशु ओषधालय कोटला बेहड की आधारशिला रखेंगे और गमरूर, बरनेल और बोहाला गांवों के लिये उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2:30 बजे संसारपुर टैरेस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 3:45 बजे तलवाडा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होंगे।                                   


नंबर लगाने को लेकर गाड़ी स्वामियों में मारपीट

रुड़की। मंगलवार को सिविल लाइंस प्रेम मंदिर रोड पर स्थित ट्रक यूनियन कार्यालय पर गाड़ी के नंबर लगाने को लेकर गाड़ी स्वामियों में जमकर संघर्ष हो गया। करीब आधा घंटा तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले गई। दोनों पक्ष शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। संघर्ष के चलते पूरा मार्ग जाम रहा दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।             


केदारनाथ पहुंचे सीएम योगी-सीएम त्रिवेंद्र

लखनऊ/ देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज मंगलवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ धाम पहुंचने के बाद मुख्यमंत्रियों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीँ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बदरीनाथ धाम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिसके बाद टीएसआर सरकार और यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म कपाल पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान भी किया है। जिसके बाद दोनों प्रदेशों के मुखिया माणा गांव पहुंचकर सेना के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

जनता ने मोदी के काम पर मुहर लगाईः नड्डा

भुवनेश्वर। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट 67 प्रतिशत रहा और इससे स्पष्ट होता है कि वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम पर मुहर लगाई। ओडिशा में नवनिर्मित छह पार्टी कार्यालयों का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया।                                 


हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव संक्रमित मिलें

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में एक बार फिर से कोरोना वायरस कहर बरपाने लगा है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्यपाल को फोर्टिस अस्पताल में ही क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहां उनको स्पेशल वार्ड में रखा गया है।            


'लॉकडाउन' की तरफ बढ़ रही राजधानी

नई दिल्ली। दिल्ली में फिर से कोरोना के हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बढ़ते स्मॉग ने इस समस्या को और जटिल बना दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि जरूरत पढ़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ था तो दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 से 200 कर दी थी। उस आदेश को वापस ले लिया गया है और अब शादी में मेहमानों की संख्या वापस से 50 की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि हमने दिवाली के समय में देखा कि कुछ बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ रही, जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। ऐसे में हमने एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा है कि हमें जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन करने की अनुमति दें। हालांकि उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि अब त्योहार खत्म हो गए हैं तो शायद इसकी जरूरत न पड़े लेकिन अगर किसी और प्रयास से संक्रमण प्रसार में सुधार न होता दिखा तो दिल्ली सरकार को लॉकडाउन करना मजवूरी होगी।                           


बद्रीनाथ में आवास गृह का शिलान्यास किया

देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर गये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किये और पूजन किया। बाद में उन्होने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।             


छत्तीसगढ़: बंद कमरे के पीछे मिली पांच लाशें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव में पुलिस ने कमलेश साहू 35 वर्ष, उसकी मां ललिता बाई 60 वर्ष, कमलेश की पत्नी प्रमिला 30 वर्ष, बेटी कीर्ति 10 वर्ष और बेटे नरेंद्र छह वर्ष के शव बरामद किए हैं।             


दिल्लीः शादी समारोह में 50 लोग होंगे शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले ली गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है। अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...