मंगलवार, 10 नवंबर 2020

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 11, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-87 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 11, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:38, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 13+ डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                     



सोमवार, 9 नवंबर 2020

मुंबई में भी लगाया 'पटाखों' पर बैन

पटाखों पर दिल्ली के बाद मुम्बई में एक्शन,सिर्फ दीवली पर फुलझड़ी-अनार जलाने की छूट


नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों को लेकर एक्शन लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने पहले ही पटाखों पर बैन लगा दिया था। अब महाराष्ट्र और हरियाणा तक इसका असर दिख रहा है। 
मुंबई में बीएमसी ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके मुताबिक प्राइवेट और पब्लिक जगहों पर पटाखा जलाने पर रोक है। हालांकि, सिर्फ 14 नवंबर को प्राइवेट सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखे का उपयोग करने की छूट दी गई है। बीएमसी की ओर से अपील की गई है। कि इस दिवाली सभी बिना पटाखों का त्योहार मनाएं, ताकि मुंबई को प्रदूषण और कोरोना वायरस की वेव से बचाया जा सके साथ ही कहा गया है। कि बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़ एकत्रित ना होने दें अगर सोसाइटी में भी बाहर निकल रहे हैं। तो नियमों का पालन जरूर करें।
गौरतलब है। कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोगों से अपील की थी। कि दिवाली ध्यान से मनाएं क्योंकि राज्य में फिर लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है।
हरियाणा सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। हालांकि दो घंटे की छूट दी गई है। हरियाणा में दिवाली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखा जला सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल की रात को 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे का उपयोग कर पाएंगे 
गौरतलब है। कि दिल्ली- एनसीआर में लगातार बिगड़ते प्रदूषण के हालात को देखते हुए एनजीटीने आदेश जारी किया है। एनजीटी ने सोमवार को अपना आदेश सुनाते हुए दिल्ली- एनसीआर में 30 नवंबर तक पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है। कि बाकी राज्यों में जहां एयर क्वालिटी खराब या खतरनाक स्तर पर है। वहां भी पटाखों को जलाने पर बैन होगा!               


सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

नई दिल्ली। टाटा समूह की कंपनी टाइटन के ज्वैलरी ब्रैंड ​तनिष्क के लगता है कि दिन ही खराब चल रहे हैं। कथित 'लव जिहाद' पर भारी बवाल की वजह से 'एकत्वम' अभियान का एक ऐड हटाने को मजबूर तनिष्क को अब दिवाली का भी विज्ञापन सोशल मीडिया पर विरोध की वजह से वापस लेना पड़ा है। इस ऐड में मॉडल सयानी गुप्ता यह कहते हुए ​देखी गईं हैं कि वह दिवाली पर पटाखे छुड़ाने की जगह कुछ समय अपनी मां के साथ बिताना पसंद करेंगी। फिर एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश कर रहे तनिष्क के इस ऐड पर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की।           


भारत के साथ दोस्ती निभाते रहे 'बाइडन'

वाशिंगटन डीसी। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद हर किसी के मन में कई तरह के सवाल हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बाद अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे जो बाइडेन की भारत को लेकर क्या नीति होगी? आप भी यह जरूर जानना चाहते होंगे, तो आइए आपको बताते हैं कि बाइडेन की भारत को लेकर क्या सोच रही है और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को लेकर उनके इरादे क्या हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए जो बाइडेन भारत के बड़े समर्थक रहे हैं और भारत-अमेरिका के बीच मजबूत रिश्ते को उन्होंने हमेशा अहमियत दी है। सीनेटर और उपराष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने भारत के पक्ष में कई ऐसे कदम उठाए थे, जिनकी वह से उम्मीद की जा रही है भारत के साथ उनका नाता सकारात्मक होगा।               


एचसी ने अर्णब की अंतरिम जमानत रद्द की

मुंबई। आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने केस में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को आज भी नहीं मिली जमानत। मुंबई हाईकोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को नहीं दी अंतरिम जमानत। कहा-ज़मानत के लिए सेशंस कोर्ट जाएं। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र के अलीबाग सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। पांच नवंबर को रायगढ़ पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया था।                


नौजवानों से झूठे वादे कर रहीं सरकारः लल्लू

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो से झूठे वादे कर देश के नागरिको को गुमराह कर रही है। कांग्रेस सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी। पत्रकारो से बात-चीत में उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो के लिए झूठे वादे कर रही हे। उन्होने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो लम्बित नौकरियो के लिए रास्ता निकाला जाएगा। प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। पूरे प्रदेश मे कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। इसमें सुधार के लिए पार्टी सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।               


अपराध की वृत्ति छोड़ दे या दुनिया ही छोड़ दें

मुख्यमंत्री ऐसा हो जिसके डर से अपराधी अपराध की दुनिया छोड़े या यह दुनिया ही छोड़ दें: राहुल गोला 


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं। जिसे देखकर प्रदेश वासियों का विश्वास सरकार से उठ चुका है। सरकार अपने सभी हथकंडे अजमा चुकी है, परन्तु अपराधी बगैर डर के अपराध करें जा रहें हैं। उनके अंदर कोई भी डर नहीं है जिससे कि वो अपराध करना छोड़ सके।
पिछले तीन-चार साल में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत एनकाउंटर करें इन एनकाउंटरो से अपराधी पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा है। आये दिन अपराधी अपनी मनमानी कर रहे हैं। लूट-डकैती, सरे बाजार में हत्या को अंजाम देना, बलात्कार,फिरोती मंगाना, अपनी बात मनवाने के लिए राष्ट्रीय राज्यमार्ग को बंद करके धरना प्रर्दशन करना न जाने कितने अपराध हो रहे हैं। जहां उत्तर प्रदेश सरकार में प्रदेश में एक तरफ गौ संरक्षण की बात करती है। उसी प्रदेश में गाय रोड़ पर भटकती है, गौशालाओं में कोई विकास नहीं हो रहा, चारे के लिए गौशालाओं में आपूर्ति है, गाय भूखी-प्यासी रहतीं है।महिलाओं की सुरक्षा करने वाली सरकार आज हो रहें बलात्कार जैसे दर्दनाक अपराध पर भी आंख बन्द करके बैठी है। अलीगढ़,हाथरस, मेरठ, गाजियाबाद न जाने कितने जिलों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार जहां रामराज्य लाने की बात कहती हैं। वहीं अपराध आसमान छू रहे हैं।महिलाएं तो असुरक्षित हैं ही, परन्तु छोटी बच्चियां जिन्हें अच्छी तरह से बोलना भी नहीं सीखा ऐसी बच्चियों को नही छोड़ा। इस तरह बढ़ रहें अपराधों के देखते हुए जनता की उम्मीद कानून और पुलिस प्रशासन या अपने चुने हुए राजा पर होती है, परन्तु वहां से भी अगर अपराधी को सजा न हों तो जनता की उम्मीद टूटती, क्योंकि जिस विश्वास से ५ साल के लिए सरकार को चुना जाता है। वह विश्वासघात हो तों जनता बदलाव लाती है और एक ऐसे राजा की तलाश में रहती है। जिसके डर से अपराधी अपने अपराध दुनिया छोड़ दे या फिर इस दुनिया को।       


मांग को लेकर डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन: रिहान

सरकारी हॉस्पिटल की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन: रिहान सरदार


बिजनौर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला प्रवक्ता रिहान सरदार ने शेरकोट के अंदर सरकारी हॉस्पिटल की मांग को लेकर 25 नवंबर को जिलाधिकारी बिजनौर को ज्ञापन सौंपेंगे। जिस तरह इस कोरोना काल में हमें अपने देश में जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी महसूस हुई, वह अस्पतालों की हुई। इस कोरोना ने हमें दिखा दिया कि हम और देशों से कितना पीछे हैं। इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला प्रवक्ता रिहान सरदार ने शेरकोट के अंदर भी 100 बेड का सरकारी हॉस्पिटल बनवाने की मांग की है। जिसकी वजह से शेरकोट से जो लोग इलाज कराने के लिए बाहर शहरों में जाते हैं। प्राइवेट अस्पतालों में मजबूरी के कारण उन्हें जाना पड़ता है। उनके लिए शेरकोट में ही एक सरकारी हॉस्पिटल होना बहुत ही अनिवार्य है। जिससे उनको सहूलियत मिलेगी जो इमरजेंसी के दौरान मरीज को बाहर ले जाने की सुविधा अभी तक शेरकोट में नहीं है। अगर शेरकोट में सरकारी अस्पताल खुल जाता है तो उससे शेरकोट की आवाम को बहुत सुविधा मिलेगी। रिहान सरदार ने अपनी बात रखते हुए कहा की यह मांग में काफी टाइम से कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि शेरकोट की आवाम को हर तरह की सुविधा उन्हीं के शहर में मिले उनको कहीं भी दर बदर की ठोकरें ना खानी पड़े। इसी वजह से वह आने वाले 25 नवंबर को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।                           


निगम बनाए जाने से क्षेत्र का होगा विकास

लोनी को नगर निगम बनाए जाने से क्षेत्र का होगा चौमुखी विकास: सुशील श्रीवास्तव


गाजियाबाद। प्रवासी विकास मंच के प्रमुख पदाधिकारियों ने लोनी के यशस्वी विधायक माननीय नंदकिशोर गुर्जर द्वारा लोनी को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव भेजनें पर, उनके आवास पर जाकर पगड़ी एवं शॉल उड़ाकर जताया आभार, इस मौके पर प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा लोनी को नगर निगम बनाए जाने से लोनी के चौमुखी विकास से लोनी की एक अलग ही पहचान होगी लोनी दिल्ली से सटा हुआ बॉर्डर क्षेत्र है, और यहां के विकास को देखते हुए लोनी को नगर निगम बनाया जाना अति आवश्यक है, लोनी को नगर निगम बनाने के लिए लोनी के यशस्वी विधायक माननीय नंदकिशोर गुर्जर जी को पिछले दो वर्षों से ज्यादा का समय हो गया है। इसकी लड़ाई लड़ते हुए, आज लोनी की जो स्थिति है। वहां माननीय विधायक जी के प्रयास से काफी हद तक सुधरी है, और लोनी को जब नगर निगम बना दिया जाएगा, तब लोनी का भविष्य और उज्जवल होगा, लोनी को नगर निगम बनाए जाने के संघर्ष में माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के साथ प्रवासी विकास मंच की समस्त टीम कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रवासी विकास मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है, और कहीं भी किसी भी कार्यकर्ता को मेरी आवश्यकता होगी तो मैं तुरंत उसके लिए तैयार हूँ। लोनी प्रवासियों के दम पर ही बसा हुआ क्षेत्र है। प्रवासी विकास मंच ने जो कम समय में अपने संगठन को स्थापित करके आज मजबूती से संगठन का गठन किया है। उसके लिए मैं सभी संगठन के सदस्यों को बधाई देता हूँ इस मौके पर उपस्थित प्रवासी विकास मंच के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर मंत्री रवि श्रीवास्तव, नगर मीडिया प्रभारी विक्की शर्मा, नगर सह मीडिया प्रभारी नितेश ठाकुर, प्रदीप वर्मा, राकेश कुमार, अनिल कुमार, ललित बलोदी, लाइक सिंह, कमल प्रकाश शर्मा, राधेमोहन, अरविंद चौहान, आकाश राजपूत, मोनू, कपीस कुमार, राजा वर्मा, आदि उपस्थित रहे।               


मेरठः महिलाओं ने गोबर से निर्मित दियें बनाएं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरणा लेकर मेरठ की महिलाओं के एक समूह ने गोबर से दीपक बनाने का कारोबार शुरू किया है। ऑनलाइन शॉपिंग पर आधारित इस अभियान से अधिकतर वे महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो कोरोना काल में अपना रोजगार खो चुकी थीं। जिस गोबर को वेस्ट समझकर लोग जहां तहां फेंककर गंदगी करते हैं। उसी गोबर ने मेऱठ की ग्रामीण महिलाओं को नया रोज़गार दे दिया है। मेरठ के अम्हैड़ा गांव की महिलाओं ने गाय के गोबर से अपने लिए आपदा में अवसर पैदा कर लिया है। महिलाओं की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी अतुल शर्मा ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर अभियान को सूत्रवाक्य मानते हुए पहले अकेले ही ये शुरुआत की। बाद में कारवां बनता गया और आज की तारीख में ग्यारह महिलाओं को इसी कार्य से रोज़गार मिला हुआ है।           


गाजियाबादः पुलिस प्रशासन सख्त अनुशासन

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। चौपला मंदिर गाज़ियाबाद के सबसे घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है। इस क्षेत्र में किसी लुटेरे की तो बात दूर साइकिल चोर का भाग जाना लगभग संभव माना जाता है। लेकिन गाज़ियाबाद में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि घनी आबादी वाले इस बाज़ार में वे आराम से एक ज्वेलरी शॉप में घुसे और बंदूक के बल पार दुकानदार से 50 हज़ार रुपए लूट कर आराम से फरार हो गए।               


राज्यमंत्री ने दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लायन्स क्लब के दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्लब के नव निर्मित कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके क्लब के अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने राज्य मंत्री को धन्यवाद दिया। महोत्सव में नगर निगम महापौर आशा शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव गोपाल अग्रवाल व लायन्स क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल भी शामिल थे।             


तस्करीः अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता तीन आरोपी अलग-अलग मामलो में किए गिरफ्तार


हापुड़। पिलखुवा कोतवाली की छिजारसी चौकी पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी। जब मुखबिर द्वारा एक शातिर अपराधी को अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे लाते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए नेशनल हाईवे लाखन कट के पास फ्लाईओवर के नीचे एक अभियुक्त सुरेंद्र निवासी पिलखुवा को गिरफ्तार कर लिया जेल भेजा। वहीं दूसरी तरफ पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने डोडा पाउडर सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 650 ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया है। पुलिस ने रंगे हाथों शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेेल भेजा। वहीं तीसरी तरफ पिलखुवा कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पिलखुवा पुलिस ने सोनल पैनल की बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश 
किया है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को साथ चोरी की गई 7 बैटरी सहित एक फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके 3 साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। अब पुलिस फरार अपराधियों की तलाश कर रही है और उनकी क्राइम कुंडली खंगालने में जुटी है।             


बढतें अपराध पर संस्था ने चिंता व्यक्त की

कल्याण भारती सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को बाटें कपड़े और महिलाओं व बच्चों पर हो रहें अपराधों पर कि चिंता व्यक्त 


 बागपत/बड़ौत। कल्याण भारती सेवा संस्थान के द्वारा कश्यप चौपाल ग्राम बावली में आर्थिक दृष्टि से पिछड़े परिवारों के बच्चों को कपड़े वितरित किये गये। संस्थान की और से पात्र परिवारों को जनकल्याण सम्बंधी सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने हेतु आवश्यक सहायता प्रदान करने का आस्वाशन दिया गया। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने महिलाओं एवं बच्चों के प्रति बढ़ते सामाजिक अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि आज भारतीय समाज की सामाजिक व्यवस्था इतनी असंवेदनशील हो गयी है, कि मानवता व्यक्ति के स्वभाव से समाप्त होती जा रही है, जिसका अंदाजा छोटे-छोटे बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों से लगाया जा सकता है। मानव समाज में यह क्रूरता संस्कार हिनता और मानवतावादी दृष्टिकोण के अभाव के कारण ही आती है, जिससे व्यक्ति असंवेदनशील होकर मानव मानव में भेद करने लगता है, और समाज के बेबश वह निसहाय वर्ग के लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र की शक्ति बताते हुये उनको उत्तम शिक्षा के साथ-साथ उत्तम संस्कार व नैतिकता के स्वभाविक ज्ञान के विषय में भी लोगों को जागरूक किया, और कहा कि बच्चों में उत्तम संस्कार और नैतिकता का विकास एक सामाजिक दायित्व है, जिसके लिए बच्चों के परिवार की मुख्य भूमिका होती है। आज समाज में जितनी भी सामाजिक समस्याएं या अपराध हो रहें है, वह सब संस्कारहीनता के कारण रही सामाजिक व मानवीय असंवेदनशीलता के कारण हो रहें हैं। लोग अपने समुदायिक्त वह बेतुके अमानवीय उद्देश्यों के लिये समाज के निर्बल निसहाय लोगों का मनमाने ढंग से शोषण कर रहें हैं, जिसके कारण सारी मानवता शर्मसार हो रही है। हम सभी को यह अवश्य ध्यान में रखना चाहियें कि आज का बच्चा भविष्य का जिम्मेदार नागरिक होने वाला है। अतः उसे दूषित होने से बचाना अति आवश्यक है।


कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के सहयोगी सदस्य हेमचंद जैन ने  संस्थान की कार्य शैली को बताते हुये पीड़ित गरीब परिवारों की आवश्यक सहायता के लिये संस्थान की और से आस्वासन दिया, और जानकारी दी कि वस्त्र वितरण कार्यक्रम संस्थान का निरन्तर चलने वाला एक धर्मार्थ कार्यक्रम है, जिसे समय समय पर संस्थान की व्यवस्था नुसार पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ संस्थान की महिला प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सिमा ने संस्थान द्वारा चलाये जा रहें कार्यक्रम स्वावलंबी नारी के उद्देश्य के विषय में महिलाओं को जानकारी देते हुये कार्यक्रम से जुड़कर लाभ लेने के लिये कहा। कार्यक्रम में उपस्थित सहयोगी गण- रमेश, डॉ0 बिल्लू, राजेश, बबिता, रविता, सविता, प्रियंसी आदि सहयोगी रहें।


गोपी चन्द सैनी 


जन्मभूमि ट्रस्ट के महंत की तबियत बिगड़ी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है। कुछ दिन पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास ने कोरोना से जंग जीती है।


अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महंत नृत्यगोपाल दास अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। कोरोना पॉजिटिव होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था। कुछ दिन तक उनका इलाज चला इसके बाद वह कोरोना निगेटिव पाए गए थे।


कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास
छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य देश और दुनिया में फैले हुए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास सिर्फ राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नहीं, बल्कि कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं.। इसी नाते वो कृष्ण जन्माष्टमी में मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर शिरकत करते रहे हैं।


नृत्यगोपाल दास के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हो रहा था तब शुरू में इनका नाम ट्रस्ट में नहीं था।इसके बाद पूरे अयोध्या में खलबली और हंगामा मच चुका था।बाद में इस ट्रस्ट में इसके अध्यक्ष के तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास को लाया गया और उसके बाद साधु-संत संतुष्ट हो पाए थे।


महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के साथ सीने में दर्द की शिकायत
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है।


बनबीर सिंह/शिवेंद्र श्रीवास्तव
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष हैं नृत्य गोपाल दासतबीयत बिगड़ने के बाद महंत नृत्य गोपाल को लाया गया लखनऊ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्हें सीने में दर्द की भी शिकायत है। कुछ दिन पहले ही महंत नृत्य गोपाल दास ने कोरोना से जंग जीती है।


अयोध्या आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले महंत नृत्यगोपाल दास अगस्त के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।कोरोना पॉजिटिव होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था। कुछ दिन तक उनका इलाज चला इसके बाद वह कोरोना निगेटिव पाए गए थे।


कौन हैं महंत नृत्य गोपाल दास
छोटी छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य देश और दुनिया में फैले हुए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास सिर्फ राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष नहीं, बल्कि कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। इसी नाते वो कृष्ण जन्माष्टमी में मथुरा में जन्माष्टमी के मौके पर शिरकत करते रहे हैं।


नृत्यगोपाल दास के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हो रहा था तब शुरू में इनका नाम ट्रस्ट में नहीं था। इसके बाद पूरे अयोध्या में खलबली और हंगामा मच चुका था। बाद में इस ट्रस्ट में इसके अध्यक्ष के तौर पर महंत नृत्य गोपाल दास को लाया गया और उसके बाद साधु-संत संतुष्ट हो पाए थे।


सन 1938 में बरसाना मथुरा के कहोला गांव में जन्म लेने वाले नृत्य गोपाल दास ने महज 12 वर्ष की उम्र में ही संन्यास ले लिया था और मथुरा से बाल अवस्था में ही अयोध्या आ गए थे।नृत्य गोपालदास ने अयोध्या आने के बाद काशी संस्कृत की पढ़ाई करने गए थे. 1953 में वह वापस अयोध्या आए और मणिराम दास छावनी में रुके। उन्होंने राम मनोहर दास से दीक्षा ली थी।


नृत्यगोपाल दास दशकों तक राम मंदिर आंदोलन के संरक्षक की भूमिका में रहे हैं।वो लगातार मंदिर निर्माण के लिए होने वाले कार्यों में अगुवा की भूमिका निभाते रहे हैं। इनकी अगुवाई में लंबे समय से राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी एकत्र किया जाता रहा है। नृत्यगोपाल दास पर बाबरी विध्वंस में शामिल रहने का आरोप था। सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।                


मनोज बाजपेई की फिल्म सूरज पर मंगल भारी

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी की हास्य फिल्म सूरज पर मंगल भारी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। जी स्टूडियोज ने सोमवार को घोषणा की।इस दौरान कहा गया कि अभिषेक शर्मा निर्देशित यह फिल्म् दिवाली पर देशभर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म शादी के जासूस की कहानी है। फिल्म में अन्नू कपूर, मनोज पहवा, सीमा पहवा, सुप्रिया पिलगांवकर, नेहा पेंडसे, मनुज शर्मा, नीरज सूद, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, करश्मिा तन्ना व वंशिखा शर्मा है।                 


ज्यादातर एग्जिट पोल में राजद की बढ़त दिखाई

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन भाजपा को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को दावा किया कि बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि बिहार में तीनों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद एक बात तय है कि जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर खासा उत्साह रहा और भारी संख्या में मतदाताओं ने राजग के पक्ष में मतदान किया है।               


सीएम उद्धव ने किया हॉस्पिटल का उद्घाटन

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टिटवाला के रुकमणि प्लाजा में एक सुसज्जित अस्पताल का ई-उद्‌घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने कल्याण-डोंबिवली के मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे को बधाई दी। लकमंत्री शिंदे ने कहा कि मनपा ने आर्ट गैलरी में 109 आईसीयू और 250 ऑक्सीजन बेड के साथ एक अस्पताल स्थापित किया है। निश्चित रूप से किसी भी परिस्थिति में जोखिम नहीं होगा। इन सुविधाओं को स्थापित किया जा रहा है, ताकि मरीज बढ़ें, तो भी मरीजों को बेड कम न पड़ें। उन्होंने कहा कि यह बहुत आधुनिक अस्पताल है। कोविड-19 खत्म होने के बाद यह हॉस्पिटल मनपा अपने अंडर में ले लेगी। इस सुविधायुक्त हॉस्पिटल को लोगों के लिए चालू रखा जाएगा।             


सपाइयों ने बेरोजगारों की लगाई चौपाल

प्रदेश में किसानों और बेरोज़गारों को रोज़गार के लिए अखिलेश यादव की सरकार बनाने को सपाईयों ने लगाई चौपाल


शहर पश्चिमी के कादिलपूर में ग्रामीणों के साथ चौपाल में स्नातक चूनाव में डॉ०मान सिंह को वोट देने की अपील भी की गई


 बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व में शहर पश्चिमी के कादिलपुर में ग्रामीणों किसानों व बेरोज़गारों के बीच चौपाल लगा कर अखिलेश यादव को २०२२ में प्रदेश की बागडोर सौंपने के आहृवान के साथ स्नातक एम एल सी चूनाव में डॉ०मान सिंह यादव को वोट दे कर जीताने की अपील भी की गई। चौपाल में लगातार तीसरी बार महानगर अध्यक्ष बने इफ्तेखार हुसैन,नगर महासचिव रविन्द्र यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,युवा नेता मयंक यादव,मोइन हबीबी व प्रधान विक्रम पटेल का चौपाल आयोजक फैज़ी इशरत व ग्रामीणों व किसानों ने फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।श्री इफ्तेखार ने कहा की प्रदेश का चहुमुखी विकास सिर्फ अखीलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल मे ही हो सकता है।बुलडोज़र वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का वक़्त आ गया है।वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने झूठे सपने दिखा कर युवाओं से जहाँ रोज़गार छीनने का काम किया वहीं जीएसटी और लॉक डाउन को भी मूनाफा खोरी कर राजनितिकरण कर लोगों को बरबाद करने का काम भी किया।काला धन लाने और तमाम जुमले बाज़ी कर जनता को कंगाल बना दिया।नगर महासचिव रविन्द्र यादव रवि ने किसानों की चौपाल में खाद्ब बीज और अनेकों परेशानीयों से गुज़र रहे किसान भाईयों से आहृवान किया की वक़्त आ गया है पूंजीपतियों के हाँथों हमारी फसल को औने पौने दाम में बेच कर हमे कंगाल और आत्महत्या पर मजबूर करने वाली सरकार से सत्ता छीन कर अखिलेश यादव को पूनाः उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री की बागडोर सौंप कर प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर बढ़ाने के लिए संकल्प लेने का।युवा नेता मयंक यादव जॉन्टी ने कहा हम समाजवादी लोग हैं जो न तो मोदी और न ही योगी के खौफ से घर मे दुबक कर बैठ सकते हैं।हम संघर्ष करते रहेंगें किसानों बेरोज़गारों युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में जितने खुशहाल प्रदेश के लोग थे वहीं आज बुलडोज़रवादी सरकार मे लोग निराश हैं हमे आशा ही नहीं विश्वास है कि २०२२ में अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपते ही आप सब के अच्छे दिन ज़रुर आंएगे।


जिस काले दौर से प्रदेश गुज़र रहा है उससे आम जन को राहत मिलेगी।शहर पश्चिमी के निर्वतमान महासचिव फैज़ी इशरत के संचालन मे कादिलपूर मे किसानों की चौपाल मे स्नातक एम एल सी चूनाव में डॉ मान सिंह यादव को भारी बहुमत से जिताने का आहृवान भी किया गया।चौपाल में सै०इफ्तेखार हुसैन,रविन्द्र यादव,मयंक यादव जॉन्टी,मोईन हबीबी,सै०मो०अस्करी,चिल्ला के प्रधान विक्रम पटेल,अकबरपूर के पूर्व प्रधान मुन्नी लाल दिवाकर,फैज़ी इशरत,संतोष पटेल,शोभनाथ,शेखर यादव,ओ पी यादव,जय भारत यादव,मो०ज़ैद आदि उपस्थित थे।


आपदा को अवसर बनायें प्रवासीः ममगाईं

ऋषिकेश। राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ की खुशी में आंदोलनकारी महिलाओं के साथ ढोलक की थाप पर जमकर थिरकी महापौर अनिता ममगाई। इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य का स्थापना दिवस जोशो खरोश के साथ मनाया। इस दौरान महापौर ने मिठाइयां बांटकर ना सिर्फ अपनी खुशी का इजहार किया बल्कि आंदोलनकारियों के साथ ढोलक की थाप पर थिरक कर माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया। गढवाल के मुख्य द्वार तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।                       


मरियम नवाज का इमरान सरकार पर हमला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि इमरान खान दिन गिन रहे हैं और उनकी ‘फर्जी सरकार’ जल्द ही गिरने वाली है। दुनिया न्यूज के अनुसार, चिलास में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मरियम ने कहा कि ‘फर्जी शासकों’ के दिन खत्म हो चुके हैं और आखिरी धक्का 15 नवंबर को दिया जाएगा।               


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...