सोमवार, 9 नवंबर 2020

4 फिल्मों में नजर आएगी एक्ट्रेस जैकलीन

1 या 2 नहीं कुल चार फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस


मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को उनके चाहने वालों ने पिछले दो सालों से किसी फिल्म में नहीं देखा है। जैकलीन फर्नांडिस की पिछली रिलीज फिल्म रेस 3 थीं। जिसमे उनके अलावा सलमान खान, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद से जैकलीन फर्नांडिस ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। अब वो जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली है। कुछ समय पहले जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म मिसेज सीरियल किलर में देखा गया था। हालांकि उनकी ये फिल्म एक ओटीटी रिलीज फिल्म थी। हालांकि अब जैकलीन फर्नांडिस आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस इस बार एक दो नहीं बल्कि कुल चार फिल्मों में दिखाई देने वाली है।
जैकलीन फर्नांडिस एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है। जिसका निर्देशन लक्ष्य आनंद करने वाले है। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस फिल्म अटैक में नजर आएंगी जिसमे उनके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई देने वाले है। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस और जॉन अब्राहम को आप फिल्म ढिशुम में काम करते हुए देख चुके है।
इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही पवन किरपाणी जल्द ही हॉरर कॉमेडी भूत पुलिसÓ में काम करने वाली है। जिसमे उनके अलावा अभिनेता सैफ अली खान यामी गौमत और अर्जुन कपूर नजर आने वाले है। सैफ और अर्जुन इस वेंचर में घोस्टहंटर्स का किरदार निभाएंगे।
फिल्म की शूटिंग नवंबर के महीने में शुरू हो सकती है। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस फिल्म किक 2 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली है। जिसका ऐलान जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन पर किया गया था। किक 2 फिल्म 2022 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी।             


जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाएगी 'हर्बल टी'

तापमान में गिरावट के कारण आमतौर पर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस मौसम में हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और यहां तक कि फेफड़ों की बीमारियां जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। इस मौसम में अपने फेफड़ों को धूल के कणों से बचाना बहुत जरूरी होता है।
बढ़ते वायु प्रदूषण से बचने के लिए खानपान में बदलाव करना फायदेमंद साबित होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू उपायों को अपनाकर भी वायु प्रदूषण के कारण होने वाली फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसमें से एक घरेलू उपाय है हर्बल चाय। इस लेख में हम जिस हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं वह न केवल वायु प्रदूषण से फेफड़ों को बचाती है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को भी मजबूत बनाती है। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय के फायदे और इसे बनाने की विधि।
इस चाय को पीने के फायदे: यह चाय प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालों से तैयार होती है जो आमतौर पर हर घर में उपलब्ध होती है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। इस चाय को पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है।
इसके अलावा, तापमान में गिरावट के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इस चाय को रोज पीने से फेफड़े साफ रहते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, यह चाय आपकी आंतरिक रक्षा प्रणाली को भी मजबूत करती है।
हर्बल चाय बनाने की विधि: इस हर्बल चाय को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली सभी सामग्री हर घर के किचन में मौजूद होती है। आइए जानते हैं इस हर्बल चाय को बनाने की विधि।
आवश्यक सामग्री
1 इंच कद्दूकस की हुई अदरक
1 छोटी दालचीनी स्टिक
आधा चम्मच तुलसी के पत्ते
1 चम्मच अजवाइन
3 पिपरकॉर्न
2 कुचली हुई हरी इलायची
एक चौथाई चम्मच सौंफ
बनाने की विधि
सभी सामग्रियों को एक गहरे पैन में डालें और इसमें एक गिलास पानी डालें। सभी सामग्री को 10 मिनट के लिए उबलने दें और फिर एक कप में चाय को छान लें। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी चाय में कच्चा, जैविक शहद या गुड़ मिला सकते हैं।
इस हर्बल चाय को पीने का सही समय: अगर आप हर सुबह कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो इससे परहेज करें। कॉफी की बजाय रोजाना सुबह हर्बल चाय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और फेफड़े साफ रहते हैं। आपको यह चाय दिन में कई बार पीने की जरूरत नहीं है। सुबह एक बार इस चाय का सेवन पर्याप्त है। इससे आपको भरपूर फायदा मिलेगा।
इस चाय में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। चाय से आपको गर्मी महसूस होती है , तो पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं। सर्दियों में आमतौर पर लोग कम पानी पीते हैं। इस मौसम में आपको इन्फ्यूज्ड वाटर या पानी युक्त फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। यदि आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस चाय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।             


भूख को कभी भी ना करें नजरअंदाज

भूख को कभी न करें नजर अंदाज, वरना हो सकती है थायरॉयड की समस्या


आज कल पैसे कमाने के लालच में लोग सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है। अक्सर लोग सुबह जब ऑफिस के लिए तैयार होते हैं। तो वह भूख लगे होने पर भी जल्दी-जल्दी में नाश्ते को इंग्नोर कर देते हैं।ऐसे में जब उन्हें भूख लगती है। तो उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते है। जिसकी वजह से उन्हें कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। भूख को ना करें नजर अंदाज। आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं। तो इस बात को समझ लें कि शाम की भूख को नजरअंदाज करने से आप अपनी सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे आपको कई सारी बिमारियों का सामना करना पद सकता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे सेहत सम्बंधी बीमारियों के बारे में। खाएं हल्के-फूल्के स्नैक्स।
मोटे होने की सोच में इस समय लगने वाली भूख को नजरअंदाज न करें। इस समय हल्का-फुल्का स्नैक्स खा सकते हैं। जिससे भूख भी शांत हो जाएगी और डिनर के लिए पेट में जगह भी बच जाएगी। क्यों लगती है। रात को भूख
शाम को भूख लगने की वजह है। शरीर में कॉर्टिसॉल हॉर्मोन का कम होना। यह हॉर्मोन सुबह के समय तो बढ़ जाता है। लेकिन शाम होते-होते इसका लेवल डाउन होनी शुरू हो जाता है। जिसके बाद भूख का एहसास होने लगता है। इससे बचने क लिए हमें पेट भरकर खा लेना चाहिए।
हो सकता है। थायरॉयड 4-6 के बीच लगने वाली भूख को नजरअंदाज करने का कारण शारीरिक पाचन क्रिया धीमी होनी शुरू हो जाती है। जिससे पीसीओडी और थायरॉयड जैसी समस्याओं के साथ इंसुलिन इंसेंसिटिविटी भी हो जाती है। इसीलिए शाम को भूख लगने पर कुछ न कुछ जरूर खाएं चाहे इसके लिए डिनर स्किप करना पड़े।                 


धनतेरस पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां

धनतेरस पर भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज


कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस (धनतेरस 2020) मनाया जाता है। धनतेरस दिवाली (दीपावली 2020) से पहले आता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। ताकि उनके घर में सुख और समृद्धि बनी रहे ऐसी मान्यता है। कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है। धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए ये तो सभी को पता होता है। लेकिन क्या आपको पता है। धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए आइए आपको बताते हैं। कि धनतेरस पर कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। की चीजें धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए कहते हैं। कि इस दिन लोहे से बनी चीजें घर पर लाने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही घर में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कांच का सामान मान्यता है। कि कांच का सामान का संबंध भी राहु ग्रह से होता है। इसलिए धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। स्टील न खरीदें धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है। इसलिए कहा जाता है। कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जा सकते हैं। काले रंग की वस्तुएं धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है। जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें धारदार चीजें धनतेरस के दिन अगर आप खरीदारी करने निकले हैं। तो चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। इसखबर में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।               


'भाभी जी घर पर है' फैंस का प्यार मिला

मुंबई। टीवी की भाबीजी यानी सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में सौम्या ब्लू सिमरी आउटफिट में नजर रही हैं। इस गाउन में सौम्या बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। सौम्या की इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, मैम आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे फैन ने लिखा, ब्यूटी चीफ लग रही हैं भाबीजी। वहीं, अन्य फैन्स हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। बता दें कि सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले मशहूर टीवी शो भाबीजी घर पर हैं को छोड़ दिया है। शो छोडऩे के बाद सौम्या टंडन ने कहा था कि मुझे बिग बॉस के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने मुझे पहले भी कई बार शो की पेशकश की है। भाबीजी घर पर हैं छोडऩे के पीछे का कारण निश्चित रूप से बिग बॉस नहीं है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही पहले लिया गया निर्णय था और इसका बिग बॉस से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए है। मुझे नहीं लगता कि मैं उसके लिए सक्षम हूं।                 


भारत में कोरोना के 45,903 नए मामले

भारत में कोरोना के 45,903 नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत


अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में अब हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले 50 हजार से कम देखने को मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं। वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं। वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है। अच्छी खबर ये है। कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 8 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 85 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है । कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.48 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।               


महाराष्ट्रः अर्नब के समर्थन में आए 'राज्यपाल'

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किए गए अर्णब के समर्थन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी आवाज बुलंद की है। राज्यपाल ने अर्णब की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख से फोन पर बात भी की। राज्यपाल कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार कोश्यारी ने गृहमंत्री से गोस्वामी के परिवार को उनसे मिलने एवं बातें करने की अनुमति देने को भी कहा है। बयान के मुताबिक जिस तरीके से गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया, उसे लेकर राज्यपाल ने देशमुख के सामने पहले भी अपनी चिंता रखी थी।               


उपचुनाव में भाजपा ने धांधली की: सपा

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजे आने से कुछ घंटे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में धांधली की है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के कुछ नेताओं के सोमवार को सपा में शामिल होने संबंधी कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि परिणाम आने के बाद मीडिया को कुछ ऐसे वीडियो दिखायेंगे जिसमें मतदाताओं को निकलने से रोका जा रहा है। अमेरिका में हुए चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत के बाहर भी ऐसे लोग जो समाज को बांट कर काम करना चाहते थे। उनको जनता ने रास्ता दिखा दिया और रास्ता ऐसा दिखाया है कि अब दोबारा उस रास्ते पर कभी नहीं चल सकते।                


2 हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर, 2 की मौत

बड़ा हादसाः आसमान में दो हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो


कुआलालंपुर। आपने ज्यादातर हेलिकॉप्टर को आसमान से लहराते हुए गिरते देखा होगा लेकिन मलेशिया में एक जहाज ऐसे गिरा जैसे कोई लोहे की भारी चीज आसमान से फेंक दी गई हो। ये घटना है मलेशिया के कुआलांपुर के तमान की यहां एक साथ आसमान में लाल और नीले रंग के दो हेलिकॉप्टर्स ने उड़ान भरी हेलिकॉप्टर में दो परिवार सवार थे। जैसे ही दोनों हेलिकॉप्टर हवा में उड़े कि अचानक से दोनों हेलिकॉप्टर आपस में आसमान में टकरा गए दोनों हेलिकॉप्टर के पायलटों ने सेफ लैंडिंग की बहुत कोशिश की
इस कोशिश में लाल रंग का हेलिकॉप्टर तो सेफ लैंड हो गया लेकिन दूसरे हेलिकॉप्टर आसमान से सीधा जमीन पर धड़ाम से जा गिरा इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आसमान में हुए इस हादसे की पुलिस जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो हेलिकॉप्टर (जी2सीA) दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पिछले एक दशक में जी2सीA हेलिकॉप्टर के 45 हादसे हो चुके हैं। तीन पंखों वाले इस हेलिकॉप्टर को फ्रांस की एक कंपनी बनाती है। यह 100 नॉट्स की स्पीड पर लगातार साढ़े चार घंटे उड़ान भर सकता है। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल ट्रेनिंग के उद्देश्य से किया जाता है। मलेशिया में हुई दुर्घटना को लेकर एक्सपर्ट का कहना है। कि अगर जहाज में ब्लैक बॉक्स नहीं हुआ तो इसकी जांच में मुश्किल आएगी इसके लिए कई अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ेगा।               


पत्रकारिता की आड़ में पक्षकारिता 'आलोचना'

बहुत मुश्किल है सच लिखना
हर इंसान चाहता है कि आज के दौर में भी भगत सिंह पैदा हो लेकिन मेरे घर में नही बल्कि पड़ोसी के घर में पैदा हो क्योंकि पड़ोसी के घर में भगत सिंह पैदा हुआ तो फांसी पर पड़ोसी का बेटा चढ़ेगा। जरा सोचिए इस दोगली भावना से इक़बाल कैसे आएगा?
मैं एक लंबे समय से एक ही बात बोल रहा हूँ कि "सच और वैश्या" में कोई फर्क नही है। पसंद सबको है लेकिन अपनाना कोई नहीं चाहता। मैंने हर इंसान के मुंह से सच की शान में कसीदे सुनें लेकिन अभी तक मैंने ऐसा इंसान नही देखा कि किसी ने उसे सच का आईना दिखाया हो और उसने सच को स्वीकार कर सच लिखने, बोलने, दिखाने वाले को धन्यवाद दिया हो।
पत्रकारिता के इस दौर में पत्रकारिता नही हो रही है बल्कि पक्षकारिता की जा रही है। क्या संबंधों के आधार पर सच से मुंह फेर लेना उचित है? मैंने इस दौर के पत्रकारों को संबंध के तराजू पर सच के बांट से झूठ को तौलते हुए देखा है। सच सामने न आये इसलिए मैंने लोगों को संबंध की वजह से सच की हत्या करते हुए देखा है। मैं इस मतलबपरस्त समाज के सांचे में फिट नही बैठ रहा हूँ क्योंकि मैं संबंधों से ज्यादा सच को महत्व देता हूँ।
मैं एहसानफरामोश नही हूँ बस सच का कीड़ा जब मेरे शरीर में बिलबिलाता है तो मैं संबंधों को ताक पर रखकर सच लिख देता हूँ और मेरे अपने मेरे खिलाफ हो जाते हैं। इसी सप्ताह कुछ ऐसा हुआ कि एक मेरा बड़ा भाई मुझसे नाराज हो गया, वजह मेरा सच लिखना था। मेरा मकसद किसी को आहत करना नही था। जिस मसले को लेकर सच लिखा था उस मुद्दे पर संबंधों की वजह से पिछले 9 साल से खामोश था। मुझे नही पता था कि मेरी कलम से भी भूकंप आ सकता है। मेरे सच लिखने से सच का ऐसा जलजला आया कि मेरे संबंधों की मजबूत इमारत को धरासाई कर गया।
खैर मुझे कतई अफसोस नही है क्योंकि मेरे संबंधों की मजबूत इमारत किसी झूठ की वजह से नही बल्कि सच के कारण गिरी है इसलिए मैं आश्वस्त हूं कि मैं झूठा या फरेबी नही हूँ। मैं शायद दुनिया पहला ऐसा इंसान हूं जिसने खुद के खिलाफ और अपने सगे संबंधियों के खिलाफ डंके की चोट पर लिखा है। इसी कारण मेरे कुछ अजीज मुझे दूर हुए हैं। मैं झूठ बोलकर या फरेब से किसी को अपना बनाये रखने की कला नही जानता है। सच लिखने और बोलने की सजा जो भी हो मैं भुगतने के लिए तैयार हूं लेकिन मेरे अजीज मुझसे यह उम्मीद न करें कि उनके लिए अपने सच लिखने और बोलने की आदत को कुर्बान कर दूंगा। सच के लिए मैं खुद को और हर संबंध को कुर्बान कर सकता हूँ क्योंकि मेरे पास सच के अलावा और है ही क्या? वाकई सच लिखना बहुत मुश्किल है शायद इसीलिए लोग सच से मुंह फेर लेते हैं क्योंकि एक सच अपनों को गैर बना सकता है?
अमन पठान
 क्रांतिकारी पत्रकार                   


बिहार विधानसभा चुनाव क्या संदेश देगा ?

 बिहार चुनाव संदेश क्या ? 
बिहार विधानसभा चुनाव मैं, राजनीतिक पंडित कांग्रेस की भूमिका को लेकर असमंजस की स्थिति में थे और कयास लगा रहे थे की महागठबंधन में सबसे कमजोर कड़ी कॉन्ग्रेस बनेगी क्या ?
 यह कयास इसलिए लगाए जा रहे थे क्योंकि राजनीतिक पंडित समझ रहे थे की बिहार में कांग्रेस तीन दशक से सत्ता से बाहर है इसलिए बिहार में उसका अपना ठोस जनाधार नहीं है !
 राजनीतिक पंडितों को भरोसा तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव पर भी नहीं था की वह चुनाव में इतनी जबरदस्त पर फार्मेशन देंगे !
 कांग्रेस को बिहार चुनाव के संदर्भ में देखें तो बिहार चुनाव कॉन्ग्रेस के लिए राजनीतिक दृष्टि से एक बेहतर प्रयोग था जिसमें कॉन्ग्रेस सफल होती नजर आ रही है,  इस चुनाव में कॉन्ग्रेस ने अपने अहम का त्याग किया,  कांग्रेस एक सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद उसने क्षेत्रीय पार्टी आरजेडी और उसके नेता तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा कर उन्हें सबसे आगे रखा जबकि कांग्रेस चाहती तो भारतीय जनता पार्टी की तरह जिसने बिहार चुनाव में नरेंद्र मोदी को सबसे आगे रखा और आगे रखकर चुनाव लड़ा वैसे ही कांग्रेस भी राहुल गांधी को आगे रखकर चुनाव लड़ सकती थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया उसने तेजस्वी यादव को आगे रखा और यह कांग्रेस की और महागठबंधन की एक बड़ी उपलब्धि है !
   बिहार चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दर्जनों बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए भेजा लेकिन कांग्रेस ने अपने नेताओं को बड़ी संख्या में भेजने पर परहेज किया जो राजनीतिक रणनीति की दृष्टि से कांग्रेस का सही कदम था !
 बिहार चुनाव में सबसे खास और अहम कदम कांग्रेस का युवा रणनीतिकारों की रणनीति पर विश्वास करना था यदि कल बिहार चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते हैं जिसकी संभावना पूरी है,  तो कांग्रेस को जीत के साथ नए रणनीतिकार भी मिल जाएंगे जिसकी कांग्रेस को आज बहुत बड़ी जरूरत थी !
2014 के बाद शायद यह पहला बड़ा चुनाव है जिसमें कांग्रेस भा ज पा के शब्द  के जाल में नहीं फसा बल्कि बिहार चुनाव मे कॉन्ग्रेस के रणनीतिकारों ने मुद्दों पर भाजपा को फसाया कैसे,  जब तेजस्वी यादव ने बिहार के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया  था,  उसके तुरंत बाद बिहार प्रांत के वित्त मंत्री भाजपा नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव की इस घोषणा का मजाक उड़ाया और कहा कि तेजस्वी यादव पैसा कहां से लाएंगे,  जबकि दूसरे ही दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के नौजवान के लिए 19 लाख रोजगार देने की घोषणा कर दी !
 बिहार चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से  कई शब्द ऐसे निकले जिनकी प्रतिक्रिया का इंतजार पूरे चुनाव में भा ज पा करती दिखाई दी मगर कॉन्ग्रेस और महागठबंधन ने शालीनता के साथ अपना प्रदर्शन किया और भाजपा के जाल में नहीं फसी !
 जबकि बिहार चुनाव से पहले देश के अंदर जितने भी चुनाव हुए उनमें कॉन्ग्रेस हमेशा भाजपा के  द्वारा निर्मित जाल में फस कर अपना नुकसान कर लिया करती थी !
 जहां तक युवा रणनीतिकारों की बात करें तो यह प्रयोग इसलिए भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कॉन्ग्रेस के रणनीति कार शायद थक गए थे क्योंकि 2014 के बाद बिहार को छोड़कर जितने भी चुनाव हुए उनमें कांग्रेस के वरिष्ठ रणनीतिकार अक्सर फेल हुए कैसे क्योंकि वरिष्ठ रणनीतिकार सरकार बनाने के करीब पहुंचने के बाद भी अपनी सरकार या तो नहीं बनवा पाए या बन भी गई तो उसे संभाल नहीं पाए !ऐसे में बिहार से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है, इस प्रयोग का विस्तार आने वाले विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल असम और उत्तर प्रदेश में बारीकी से देखने को  यदि मिला तो समझेंगे कि आने वाले देश के आम चुनाव में कांग्रेस का यह प्रयोग कांग्रेस को देश की सत्ता में भी वापसी करा सकता है।  देवेंद्र यादव                


हैरानीः आप भी तो नहीं ले रहे है नकली 'घी'

आप भी तो नहीं ले रहे है नकली घी इस खबर को पढ़कर उड़ जाएंगे होश 


दिवाली के मौके पर जमकर घी का इस्‍तेमाल होता है। इसका फायदा उठाने के लिए एक फैक्‍ट्री में सेंट मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था। जिसे असली कंपनी के पैकेटों में भरा जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया यह मामला उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले का है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाथरस जिले के कस्बा सादाबाद में कोतवाली के पीछे रिहायशी इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से सौ किलो नकली घी, पांच टीन रिफाइंड ऑयल, 4 टीन वनस्पति घी, 4 पाम तेल के केन और एसेंस की बोतल के अलावा आठ सौ से अधिक नामी ब्रांड के डिब्बे भी बरामद किए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया है। कि यहां बनाए गए नकली घी को ब्रांडेड कंपनियों के असली घी के पैकेटों में पैक करके मार्केट में सप्लाई किया जाता था। छापामार दल ने बरामद माल को सीज कर दिया है। और संदेहास्पद घी, रिफाइंड, एसेंस के नमूने लिए हैं। बताया जा रहा है। कि दीवाली के त्योहार पर इस नकली घी को ब्रांडेड कंपनी के असली घी के रूप में खपाने की तैयारी थी।             


गाजियाबादः अवैध गोदाम पर छापेमारी शुरू

गाज़ियाबाद में पटाखों के अवैध गोदामों पर छापेमारी शुरू, चल रहा है विशेष अभियान


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से जिले भर में पटाखों के बिक्री और भंडारण करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है।  रविवार से शुरू किए गए इस अभियान में शहीद नगर से एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है।  
एसपी सिटी (द्वितीय) ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि गाज़ियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ एक साथ अभियान चलाया गया है।  इस अभियान में हम पहले से चिह्नित स्थानों के साथ-साथ मुखबीरों से मिली सूचनाओं के आधार पर भी काम कर रहे हैं।
जिला प्रशासन ने बनाई विशेष टीम।
जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने अवैध पटाखों की बिक्री को रोकने के लिए हर खंड में एक विशेष टीम का गठन किया है।  इन टीमों की ज़िम्मेदारी संबन्धित उप जिलाधिकारियों को दी गई है।               


पूरे एनसीआर में पटाखें बैन, आदेश लागू

एनजीटी के आदेश पर गाज़ियाबाद समेत पूरे एनसीआर में पटाखे बैन आज रात से आदेश लागू


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) ने एक आदेश जारी कर गाज़ियाबाद, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम और फ़रीदाबाद में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है। कि मोडरेट एम्बिएंट एयर क्वालिटी वाले सभी शहरों में केवल ग्रीन पटाखे ही बेचे जा सकते हैं। 
पूरे देश में होगा आदेश लागूः एनजीटी का यह आदेश पूरे भारत के उन शहरों में भी लागू होगा जहां वायु का स्तर खराब की श्रेणी में है।  यह आदेश 9 नवंबर की रात से शुरू होकर 30 नवंबर तक लागू होगा।  इस दौरान दो घंटे की अवधि में केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर से पटाखों की बिक्री पर बैन लगा दिया था। आज ग्रीन कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान एनजीटी के अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की बैंच ने अपना आदेश जारी करने से पहले सभी पक्षों की बात विस्तार से सुनी।  पिछली सुनवाई में सभी संबन्धित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों के अलावा पटाखे के व्यापार तथा पटाखे बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपने पक्ष रखें। इंडियन फायर वर्क्स मेन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी प्रस्तुत हुए जबकि एमिकस के तौर पर वरिष्ठ वकील राज पंजवानी उपस्थित थे।               


एक्ट्रेस अर्जुन के घर पर टीम ने मारा छापा

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। एनसीबी की एक टीम अर्जुन रामपाल के घर और दफ्तर में सर्च ऑपरेशन कर रही है। इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को एक बार फिर हिरासत में लिया। खबर है कि अगिसियालोस को केस में जमानत मिल गई थी, जिसके तुरंत बाद एनसीबी ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रॉडक्शंस के पूर्व एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है।                                         


वेज्ञानिकों के हाथ लगीं बड़ी उपलब्धि

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे रासायनिक यौगिकों का पता लगाया है, जो कोरोना वायरस को मानवीय कोशिकाओं में प्रवेश करने और अपने जैसे और वायरस पैदा करने के लिए आवश्यक दो प्रोटीन को बाधित करने में सक्षम हैं। इस यौगिक की मदद से कोविड-19 का प्रभावी टीका बनाने में मदद मिल सकती है।                


फैसलाः वर्षगांठ बनाए जाने पर प्रतिबंध

अयोध्या। पिछले साल आज ही के दिन नौ नवंबर को न्यायालय ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया था। इस लिहाज से आज फैसले की वर्षगांठ मनाए जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय अयोध्या में शांतिव्यवस्था बनाए रखने के चलते लिया है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।                           


भाजपा ने जारी की परिषद चुनाव की सूची

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से डा. हरि सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए है।                 


दिवाली से पहले आतिशबाजी करना पड़ेगा भारी

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। पूरे भारत में दिवाली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। देश में सभी वर्गों के लोगों को बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार रहता है। दिवाली में लोग आमतौर पर जमकर आतिशबाजी करते हैं। कुछ तो त्योहार आने के कुछ दिनों पहले से ही पटाखे जलाने शुरू कर देते हैं।                 


बिहार चुनाव में महिलाओं ने दिखाया दम

पटना। बिहार की महिलाओं में वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव से सरकार चुनने का जागा उत्साह अब भी बरकरार है। इस चुनाव में भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान कर राजनीतिक दलों को अपनी अहमियत बता दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार की 243 विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को तीन चरण में कराए गए मतदान में महिलाओं ने वैश्विक महामारी कोरोना और अन्य दुश्वारियों को पीछे छोड़ कर पुरुषों को पटखनी दे दी है।              


नई ऊंचाइयों को छूता रहे उत्तराखंडः पीएम

नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के निवासियों को बधाई दी। पीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।               


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...