सोमवार, 9 नवंबर 2020

मुंबई में भी लगाया 'पटाखों' पर बैन

पटाखों पर दिल्ली के बाद मुम्बई में एक्शन,सिर्फ दीवली पर फुलझड़ी-अनार जलाने की छूट


नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में पटाखों को लेकर एक्शन लिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने पहले ही पटाखों पर बैन लगा दिया था। अब महाराष्ट्र और हरियाणा तक इसका असर दिख रहा है। 
मुंबई में बीएमसी ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके मुताबिक प्राइवेट और पब्लिक जगहों पर पटाखा जलाने पर रोक है। हालांकि, सिर्फ 14 नवंबर को प्राइवेट सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखे का उपयोग करने की छूट दी गई है। बीएमसी की ओर से अपील की गई है। कि इस दिवाली सभी बिना पटाखों का त्योहार मनाएं, ताकि मुंबई को प्रदूषण और कोरोना वायरस की वेव से बचाया जा सके साथ ही कहा गया है। कि बाहर निकलते वक्त मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और भीड़ एकत्रित ना होने दें अगर सोसाइटी में भी बाहर निकल रहे हैं। तो नियमों का पालन जरूर करें।
गौरतलब है। कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोगों से अपील की थी। कि दिवाली ध्यान से मनाएं क्योंकि राज्य में फिर लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता है।
हरियाणा सरकार ने भी सख्त रुख अपनाया है। हालांकि दो घंटे की छूट दी गई है। हरियाणा में दिवाली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखा जला सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल की रात को 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे का उपयोग कर पाएंगे 
गौरतलब है। कि दिल्ली- एनसीआर में लगातार बिगड़ते प्रदूषण के हालात को देखते हुए एनजीटीने आदेश जारी किया है। एनजीटी ने सोमवार को अपना आदेश सुनाते हुए दिल्ली- एनसीआर में 30 नवंबर तक पटाखों के चलाने पर रोक लगा दी कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है। कि बाकी राज्यों में जहां एयर क्वालिटी खराब या खतरनाक स्तर पर है। वहां भी पटाखों को जलाने पर बैन होगा!               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...