सोमवार, 9 नवंबर 2020

एक्ट्रेस अर्जुन के घर पर टीम ने मारा छापा

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। एनसीबी की एक टीम अर्जुन रामपाल के घर और दफ्तर में सर्च ऑपरेशन कर रही है। इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को एक बार फिर हिरासत में लिया। खबर है कि अगिसियालोस को केस में जमानत मिल गई थी, जिसके तुरंत बाद एनसीबी ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रॉडक्शंस के पूर्व एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है।                                         


वेज्ञानिकों के हाथ लगीं बड़ी उपलब्धि

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे रासायनिक यौगिकों का पता लगाया है, जो कोरोना वायरस को मानवीय कोशिकाओं में प्रवेश करने और अपने जैसे और वायरस पैदा करने के लिए आवश्यक दो प्रोटीन को बाधित करने में सक्षम हैं। इस यौगिक की मदद से कोविड-19 का प्रभावी टीका बनाने में मदद मिल सकती है।                


फैसलाः वर्षगांठ बनाए जाने पर प्रतिबंध

अयोध्या। पिछले साल आज ही के दिन नौ नवंबर को न्यायालय ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया था। इस लिहाज से आज फैसले की वर्षगांठ मनाए जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय अयोध्या में शांतिव्यवस्था बनाए रखने के चलते लिया है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।                           


भाजपा ने जारी की परिषद चुनाव की सूची

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से डा. हरि सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए है।                 


दिवाली से पहले आतिशबाजी करना पड़ेगा भारी

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। पूरे भारत में दिवाली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। देश में सभी वर्गों के लोगों को बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार रहता है। दिवाली में लोग आमतौर पर जमकर आतिशबाजी करते हैं। कुछ तो त्योहार आने के कुछ दिनों पहले से ही पटाखे जलाने शुरू कर देते हैं।                 


बिहार चुनाव में महिलाओं ने दिखाया दम

पटना। बिहार की महिलाओं में वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव से सरकार चुनने का जागा उत्साह अब भी बरकरार है। इस चुनाव में भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान कर राजनीतिक दलों को अपनी अहमियत बता दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार की 243 विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को तीन चरण में कराए गए मतदान में महिलाओं ने वैश्विक महामारी कोरोना और अन्य दुश्वारियों को पीछे छोड़ कर पुरुषों को पटखनी दे दी है।              


नई ऊंचाइयों को छूता रहे उत्तराखंडः पीएम

नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के निवासियों को बधाई दी। पीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...