शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

15 लाख कर्मचारियों को बोनस देगी सरकार

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर सूबे के 15 लाख अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बोनस की घोषणा की है। कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। बोनस के लिए प्रति कर्मचारी 6908 रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इसका 75 फीसद हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जाएगा, जबकि 25 फीसद यानी 1727 रुपये का नकद भुगतान होगा। भुगतान किया जाएगा। बोनस भुगतान पर 1022.75 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वित्त विभाग ने बोनस भुगतान का शासनादेश जारी कर दिया। बोनस का लाभ 4800 रुपये तक ग्रेड वेतन पाने वाले सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, सहायताप्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों को मिलेगा। यह सुविधा केवल उन कर्मचारियों को मिलेगी, जिन्होंने बीती 31 मार्च तक एक साल की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो। जिन कर्मचारियों को 2019-20 में किसी विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही या आपराधिक मुकदमे में दंड दिया गया हो, उन्हें बोनस नहीं मिलेगा।             


अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहींः एससी

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित किसी व्यक्ति के खिलाफ घर की चारदीवारी के अंदर किसी गवाह की अनुपस्थिति में की गई अपमानजनक टिप्पणी अपराध नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने एक व्यक्ति के खिलाफ एससी-एसटी कानून के तहत लगाए गए आरोपों को रद्द कर दिया, जिसने घर के अंदर एक महिला को कथित तौर पर गाली दी थी। न्यायालय ने कहा कि किसी व्यक्ति का अपमान या धमकी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कानून के तहत अपराध नहीं होगा। जब तक कि इस तरह का अपमान या धमकी पीड़ित के अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंधित होने के कारण नहीं है। न्यायालय ने कहा कि एससी व एसटी कानून के तहत अपराध तब माना जाएगा जब समाज के कमजोर वर्ग के सदस्य को किसी स्थान पर लोगों के सामने अभद्रता, अपमान और उत्पीड़न का सामना करना पड़े।             


दिल्ली-एनसीआर में नहीं हो स्मॉगः एससी

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को यह सुनिश्चित करने के लिये कहा कि दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग नहीं हो। इससे पहले, न्यायालय को सूचित किया गया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आज से काम शुरू कर देगा। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने इसके साथ ही वायु प्रदूषण से संबंधित याचिकाओं को अब दिवाली अवकाश के बाद के लिए सूचीबद्ध कर दिया।                 


अधिकारी पर लगाया अवैध खनन का आरोप

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


हापुड़ में जोर शोरों से चल रहा है अवैध खनन का काम पीड़ितों ने लगाया खनन अधिकारी पर मिलीभगत कर खनन कराने का आरोप


हापुड़। मामला जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा का है। जहां दो लोगों ने महीनों से चल रहे अवैध खनन की हापुड़ एडीएम से शिकायत की है, शिकायतकर्ता खालिद और मुशाहिद ने बताया धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव में गुलाबठी  मसूरी रोड पर बनाए गए इसाक पेट्रोल पंप के लिए खेत से मिट्टी उठाने की फर्जी परमिशन, आसिफ के नाम से कराई गई है। मिट्टी उठाने के लिए मात्र 10 डंफर की अनुमति ली गई है। जबकि पेट्रोल पंप का कार्य काफी समय पहले ही पूरा हो गया है। और पेट्रोल पंप भी पूरी तरह संचालित है, लेकिन पेट्रोल पंप के लिए आसिफ के नाम से ली गई फर्जी परमिशन की आढ में अवैध खनन रातों को जोर शोर से चल रहा है। जिसकी शिकायत एडीएम से की गई है, वही मीडिया को दिए गए अपने वर्जन में शिकायतकर्ता होने बताया खेत मालिक ने खनन अधिकारी की सांठगांठ के चलते, अवैध खनन का काम जोरों से चला रखा है। रातों-रात डंपर मिट्टी उठाते हैं, और फैक्ट्रियों सहित प्लॉट में भराव करते हैं। जिससे पूरे इलाके में धूल का तांडव हो रहा है, रास्ते भी डंपर से टूट रहे हैं पंडित ने बताया अगर खनन अधिकारी को फोन कर शिकायत करते हैं तो खनन अधिकारी बदतमीजी से पेश आते हुए अपना फोन स्विच ऑफ कर लेते हैं। अब देखना यह है अधिकारी फर्जी तरीके से ली गई परमिशन और जिस खेत से मिट्टी उठाई गई है उसका मुआयना कर सांठगांठ करने वाले अधिकारियों। और फर्जी तरीके से परमिशन कराने वाले लोगों पर क्या कार्रवाई करते हैं।               


एलएसी पर बदलाव मंजूर नहींः रावत

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की आठवें दौर की बातचीत के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने दो टूक शब्दों में रूख स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा में किसी तरह के बदलाव को स्वीकार नहीं करेगा। जनरल रावत ने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज की हीरक जयंती के मौके पर ‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा- आने वाला दशक’ विषय पर दो दिवसीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति तनावपूर्ण है और वहां भारतीय सैनिकों के करारे जवाब के कारण चीन की सेना को अपने दुस्साहस के जवाब में अनपेक्षित परिणामों का सामना करना पड़ रहा है।             


दिव्यांगों के पक्ष में उतरी 'शिवसेना' पार्टी

हिमाचल में दिव्यांगों के पक्ष में उतरी शिव सेना पार्टी


प्राथमिकता के आधार पर दिव्यांगों को मिले रोजगार: शिव दत्त वशिष्ठ


सत्यदेव शर्मा सहोड़


ऊना। शिव सेना बाला साहेब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार दिव्यांग लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नही कर रही है। उन्होने का कि दिव्यांग लोगों को भी अपना हक पाने के लिए धरने प्रर्दशन करने पड़ रहे है, जोकि ठीक नही है। वशिष्ठ ने कहा कि शिव सेना हिमाचल प्रदेश में दिव्यागों के साथ है ओर उनके हक के लिए लड़ेगी। उन्होने कहा कि संविधान के अनुसार दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में में प्राथमिकता दी जाए। उन्होने कहा कि हर दिव्यांग को सरकारी नौकरी में उनका हक मिलना चाहिए। शिव दत्त ने सरकार से माँग की है कि दिव्याँग लोगों को कैटागिरी के आधार पर नही बाँटना चाहिए। सभी दिव्यागं लोगों को एक कैटागिरी में रखना चाहिए। ताकि उन्हे प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि कैटागिरी के आधार पर कई दिव्यांग लाभ से वंचित रह जाते है।           


सीएम नीतीश ने विपक्ष पर बोला हमला

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री और जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने धमदाहा रैली के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में वोट दें और सही फैसला करें। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है जबकि सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस बीच, बिहार के मुख्‍यमंत्री और जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने धमदाहा में  रैली के लिए पहुंचे।           


ताहिर के फैसले पर अदालत ने लगाई रोक

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ताहिर हुसैन को नगरपालिका निकाय के पार्षद के रूप में आयोग्य ठहराने के पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के फैसले पर शुक्रवार को रोक लगा दी। ताहिर हुसैन को उत्तर-पूर्व दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के फैसले के खिलाफ ताहिर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।             


किसान के पैरा वट में आग, हजारों का नुकसान

रतनपुर। घासीपुर का 60 वर्षीय बुजुर्ग 7 एकड़ खेत अशोक बिहार में ठेके पर लेकर धान का फसल लगाया था। जिसका आज रात में मिसाई किया गया। सुबह पैरा कटिया की धार बनाते समय चिंगारी निकलकर पैरावट में गिर गई। जिसके पश्चात पैरावट जलने लगा। इसकी सूचना किसान ने नगरपालिका के दमकल विभाग को दिया वहीं आसपास मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास करने लगा लेकिन दमकल के पहुंचते तक पैरावट जलकर खाक हो चुकी थी आसपास आग बड़ी तेजी से फैल रहा था जिसे दमकल की मदद से बुझाया गया।           


नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

रायपुर। शहर में 17 वर्षीय एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो दिन पहले का है। आरोप है कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अनाचार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने रेप और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे के मुताबिक प्रार्थिया अपने घर से बाहर वाशरूम गयी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला नरसिह साहू उसे जबरदस्ती खीचकरा ले गया और झोपड़ी में ले जाकर रेप की को अंजान है। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। यह दो दिन पहले की घटना है।               


कोलकाता में मिला गाजियाबाद का व्यापारी

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। पुलिस ने 500 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज को खँगालने के बाद गायब व्यापारी पराग घोष को तलाशने में सफलता प्राप्त कर ली है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पराग घोष कोलकाता के एक होटल में पाया गया।  प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि पराग घोष आर्थिक तंगी के कारण परेशान था और परेशानी की हालत में घर से बिना किसी को बताए गायब हो गया था। एसएसपी गाज़ियाबाद ने बताया कि पराग घोष को तलाश करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने 500 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज और सैंकड़ों कॉल डिटेल्स खँगालने के बाद पराग को पकड़ने में समफ़्ल्ता प्रात की।               


जर्मन कंपनी का यूपी में निवेश करना सुखद

लखनऊ। चीन को छोड़कर ताज नगरी आगरा में अपने संयंत्र की स्थापना कर रही जर्मन कंपनी वान वेलेक्स के फैसले का सम्मान करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का उद्यम प्रदेश के रूप में विकसित होने का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है। योगी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्यम प्रदेश के रूप में विकसित हो रहा है। जर्मन कम्पनी का चीन के स्थान पर उत्तर प्रदेश में स्थापित होना, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...