शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

रात के समय क्यों खाना चाहिए गुड़ ?

गुड़ सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक मिठास पायी जाती है, इसलिए लोग आमतौर पर भोजन के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ को कच्चे और सांद्र गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण ज्यादातर भारतीय घरों में बड़े पैमाने पर गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। इसमें वसा की मात्रा नहीं पायी जाती है। इसलिए गुड़ वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए गुड़ के फायदे। सेहत के लिए गुड़ के फायदे: बीमारियों को दूर करने के लिए सदियों से गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की सुरक्षा करते हैं। गुड़ के अन्य फायदे निम्न हैं। वजन घटाने में फायदेमंद: गुड़ में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही यह वाटर रिटेंशन की समस्या को कम करता है जिससे वजन तेजी से घटता है। इम्यूनिटी बढ़ाए: गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक एवं सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल की क्षति को रोकने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इससे शरीर में संक्रमण एवं अन्य बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। कब्ज दूर करे: गुड़ पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है जिससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह डाइयूरेटिक के रूप में भी काम करता है और मल को जमा नहीं होने देता है। नियमित भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन आसानी से पच जाता है। पीरियड का दर्द कम करे: गुड़ में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पीरियड के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। साथ ही मूड को भी बेहतर बनाता है। गुड़ एंडोर्फिन का स्राव करता है जिससे शरीर को राहत मिलती है। प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षणों से बचने के लिए रोजाना एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करना चाहिए।लिवर को साफ रखे: गुड़ को प्राकृतिक बॉडी क्लींजर माना जाता है। यह लिवर की सफाई कर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। इससे लिवर पर होता है और लिवर स्वस्थ रहता है। एनीमिया से बचाए: गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के सामान्य स्तर को बनाए रखता है और शरीर में खून की कमी होने से बचाता है। गुड़ खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और कमजोरी दूर करता है। गुड़ न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए।               


लव जिहाद पर सख्त हुई हरियाणा सरकार

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के बल्लभगढ़ में निकिता नाम की लड़की की दिनदहाड़े अपहरण में असफल होने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस हत्याकांड में पुलिस गोली चलाने वाले तौसीफ को भी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी रेहान को नूह से गिरफ्तार कर लिया है। अब हरियाणा सरकार लव जिहाद पर काफी सख्त नजर आ रही है।         


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)


 नवंबर 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-83 (साल-02)
2. शनिवार, नवंबर 07, 2020
3. शक-1980, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि- सप्तमी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:31, सूर्यास्त 05:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 14+ डी.सै., अधिकतम-29+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                                  (सर्वाधिकार सुरक्षित)                  



गुरुवार, 5 नवंबर 2020

दिल्ली बन सकती हैं 'कोरोना राजधानी'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या पर नाखुशी जताते हुए बृहस्पतिवार को टिप्पणी की कि दिल्ली जल्द ही ‘देश की कोरोना राजधानी’ बन सकती है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार महामारी के मामले में पूरी तरह से गलत रास्ते पर चली गई है। पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को हल्के में ले रही है और इस मामले को अलग से देखा जाएगा।                 


वायरस संक्रमण के कुल मामले 83.64 लाख

नई दिल्ली। 50,210 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 83.64 लाख हो गए। वहीं 77,11,809 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.20 प्रतिशत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड- 19 के 83,64,086 मामले सामने आए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 704 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,315 हो गई।                  


अमेरिकाः मतगणना रोकने को कोर्ट पहुंचे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंच गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार को बुधवार को मिशिगन तथा पेंसिल्वेनिया में बैलेट पत्रों की गणना रोकवाने के लिए अदालत में अपील की थी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उनके पर्वेक्षकों को गैरकानूनी तरीके से चुनावों में प्रवेश करने से वंचित रखा गया।


उधर फॉक्स न्यूज के अनुसार डेमोक्रेटिक उम्मीद इस समय आगे चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित 270 इलेक्ट्रोलन वोटों में से 264 वोट हासिल कर लिया है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 214 मत मिले हैं।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...