शनिवार, 31 अक्तूबर 2020

पत्नी के शव के लिए चक्कर काट रहा पीड़ित

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। लोनी का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर हरजीत पिछले 8 दिनों से अपनी पत्नी की लाश लेने के लिए दिल्ली और गाज़ियाबाद के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। यह केस गाजियाबाद के लोनी इलाके से जुड़ा है। हरजीत की पत्नी ने 23 तारीख को पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने समय रहते उसे बचाने की कोशिश की और महिला को लोनी के अशोक विहार से दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और तब से शव दिल्ली के अस्पताल में ही रखा हुआ है।                  


केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। केवल शादी के उद्देश्य से किए जाने वाले धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के एक विवाहित युगल की याचिका को खारिज करते हुए याचिका कर्ताओं को संबन्धित मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज कराने की छूट दी है। याचिका कर्ताओं ने अदालत से मांग की थी कि वे याचिका कर्ताओं के परिजनों को उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने से रोकें। लेकिन अदालत ने किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने से माना कर दिया। 


घर सजाने के लिए उपयोगी होगें यह टिप्स

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। अगर आपको घर सजाने का शौक है और दीवाली के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं तो आपके लिए कुछ ऐसे प्रॉडक्ट्स चुने हैं जो आपकी बालकनी और अधिक सुंदर बना देंगे। अंजुली की शेप में बने इस सिरेमिक पॉट से आपके घर की में शांति का वातावरण बढ़ाने में मदद मिलेगी।  इसे आप इंडोर प्लांट्स के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी कीमत केवल ₹799 है। ये आउट डोर टेबल और चेयर का सेट आराम से बालकनी में बैठ कर चाय की चुस्की लेते हुए फुरसत के पल बिताने के लिए बहुत ही अच्छी साबित होगा। इसकी कीमत केवल ₹5,999 है। यह झूला जल्द ही घर में आपका फेवरेट स्पॉट बन जाएगा। इस शानदार सिंगल सीटर झूले की कीमत केवल ₹14,499 है। पानी की बूंदों की शेप में बने इन एलइडी लैम्प की कीमत केवल ₹499 रुपए है। इतने दामों में आपको 20 बल्ब की झालर मिल जाएगी। इन लाइटों को आप दीवाली की सजावट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।               


लाजवाबः घोटालेबाज कोई हद नहीं छोड़ते

मुजफ्फरपुर। घोटालेबाज कोई हद नहीं छोड़ते। उनका वश चले तो कुछ भी कर दें। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया है, जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। 13 महीने के भीतर एक 65 साल की एक बुजुर्ग महिला द्वारा आठ बच्चों के जन्म देने के नाम पर सरकारी राशि का गबन किया गया है। एक अन्‍य महिला को तो एक ही दिन में दो बार बच्‍चे को जन्‍म देते बताया गया है। मामला मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में फर्जीवाड़ा का है। राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जांच का आदेश दिया है।               


चीनी निर्यात पर सब्सिडी का विस्तार किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सरकार चीनी निर्यात पर दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नये चीनी वर्ष 2020- 21 में किए जाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह कहा। गोयल फिलहाल खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल चीनी के दाम स्थिर बने हुए हैं, इसलिए निर्यात सब्सिडी को आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वहीं खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस अवसर पर कहा कि देश से 2019- 20 में अब तक की सर्वाधिक 57 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने का बकाया कम है और मिलें इस साल इसका भुगतान तेजी से कर सकतीं हैं।             


युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित किए

पंकज कपूर


शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी दिल्ली में फाइनल इंटरव्यू होगा, लेकिन किन्नौर से संबंध रखने वाले निगम भंडारी का हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। उन्हें सबसे अधिक मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि, इस चुनाव में अहम बात यह सामने आई है कि वीरभद्र सिंह को झटका लगा है, क्योंकि उनके समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल युवा कांग्रेस के चुनाव में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट से संबंधित निगम भंडारी ने कुल 40,010 वोट लेकर बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी और सरकाघाट से युवा नेता यदोपति ठाकुर को कुल 37,375 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर अमित पठानिया रहे हैं, उन्हें कुल 5,998 वोट मिले हैं। प्रदेश युंका के चुनाव में कुल 1,16,225 वोट डाले गए, जबकि नोटा में 540 वोट पड़े थे।             



डायबिटीज से परेशान करें इन चीजों का उपयोग

डायबिटीज से परेशान है, तो सुबह उठकर जरूर खाएं ये चीजे।


नई दिल्ली। डायबिटीज को कंट्रोल करना जरूरीमेथी के पानी से मिलेगा फायदाफाइबर वाली चीजें खाएं। डायबिटीज की बीमारी से आजकल तमाम लोग ग्रसित हैं। ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित ना होने की वजह से डायबिटीज होती है। डायबिटीज दो तरह से होती है। एक जब आपके शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन रही हो और दूसरी तब जब शरीर में बन रही इंसुलिन के प्रति शरीर रिस्पांड नहीं कर पा रहा हो अगर डायबिटीज में सावधानी ना बरती जाए तो ये आपकी आंखों किडनी और दिल सब पर असर डालने लगती है। डायबिटीज को जीवनशैली और डाइट में बदलाव लाकर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। जिन चीजों का ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम हो, फाइबर और प्रोटीन ज्यादा हो, उनका सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के पांच आसान से टिप्स। सुबह की शुरुआत मेथी पानी के साथ करें। थोड़ी सी मेथी को रात में भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पिएं।मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो शुगर को सोखने की रफ्तार धीमी करता है। ये आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।
भीगे हुए बादाम खाने से भी हेल्दी फैट और अच्छी गुणवत्ता की प्रोटीन मिलती है। भीगे हुए बादाम इसलिए ज्यादा बेहतर हैं। क्योंकि इसके छिलके में टैनिन पाया जाता है। जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बनता है। बादाम का छिलका हटने से पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट को शरीर ज्यादा बढ़िया तरीके से अवशोषण कर लेता है। 
प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ता करें. साबुत अनाज अंडा जैसी चीजें नाश्ते में लें ज्यादा फाइबर वाली चीजें धीरे-धीरे पचती हैं। और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। ओट्स इडली, मूंग दालचिल्ला, दाल पराठा जैसी चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। फलों के जूस की जगह फल का ही सेवन करें पैकेटबंद फलों के जूस में ज्यादातर फाइबर निकल जाता है। और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज में ये जूस आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जूस के बजाय सीधे मौसमी फलों का सेवन ही करें। शरीर में फ्लूड की मात्रा बनाए रखें. नींबू पानी, हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। अगर देर तक आप कोई फ्लूड नहीं लेते हैं। तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। और आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है।              


जान की दुश्मन बनी, विभाग की लापरवाही

जान की दुश्मन बनी विधुत विभाग की लापरवाही 


 आनंद भट्टाचार्य


गाजियाबाद। लोनी में बिजली विभाग को लेकर आये दिन कुछ न कुछ खबर सामने आती रहती है। लोनी के कुछ मोहल्लों का ऐसा हाल हुआ पड़ा है कि बताया नही जा सकता वहाँ पर  तारो का जाल बना हुआ है। कही पर तार बहुत निचे लटक रहे है, और कहीं-कहीं तो इतने नीचे है कि कोई बच्चा भी उसे छू ले। अगर गलती से किसी बच्चे ने छू लिया और उसके साथ कोई दुर्घटना हो गयी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? बिजली विभाग या वहां के नेता या फिर प्रशासन? ऐसी दुर्घटना आये दिन होती रहती है, ये ज्यादातर जानवरों के साथ होता है। आये दिन गाय,घोड़े और भैस विद्युत करंट के कारण मर जाते है। बहुत लोगो की ये भी समस्या है कि उनके मोहल्लों में खम्बे नही है और ना ही लाइट लगी है। इन दोनों के लिए सरकार के पैसा आ चुका है मगर बिजली विभाग ने इन पैसों का क्या किया कुछ पता नही है। ना ही उन मोहल्लों में आज तक खम्बे लगे न ही लाइट। लोगो ने इस चीज़ पर शिकायत भी दर्ज कराई है मगर कोई सुनवाई नही है। लोगो ने एक बार नही 4,5 बार शिकायत की है फिर भी कोई फायदा नही है तो इसका मतलब हम ये मान ले कि जब तक किसी को पैसे न खिलाये जाए तब तक कोई कार्य नही होगा। खम्बों और लाइट का कोई छोटा-मोटा मामला नही है। ये बहुत बड़ा घोटाला है, लाखो-करोड़ों रुपये जनता के हित के लिए आते है। खम्बों और लाइटो के धन का क्या होता हैं। कुछेक स्थानो पर लाइट लगा कर, बाकी सारे पैसो का घोटाला हो जाता है।                 


किशोर ने 7 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

किशोर ने 7 वर्ष की मासूम बच्ची से की दरिंदगी,


चिल्लाने पर मुंह में ठूंसा गन्ना


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में एक वहशी युवक ने कुकर्म के प्रयास में मासूम के साथ दरिंदगी की।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजपाल प्रजापति की पुत्री अपने घर से महज 500 मीटर की दूरी पर खेत पर सिला बीनने गई थी कि इसी दौरान खेत में छिपे बैठे अमित ने बालिका को गन्ना खिलाने के बहाने बुलाया और मना करने पर जबरन खेत में खींच लिया। युवक ने सात वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और शोर मचाने पर उसके मुंह में गन्ना ठुस दिया तथा उसके गुप्तांग को भी गन्ने से क्षतिग्रस्त किया गया। बालिका की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रही उसकी बहन और मां पहुंच गयी लेकिन इस बीच आरोपी गन्ने की झाड़ी का फायदा उठाकर फरार हो गया।


लड़की ने आपबीती मां को बतलाई।


वहीं अपनी मां को दवा दिलाने खुदागंज आए रामपाल प्रजापति गांव की ओर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में उनकी पत्नी तथा पुत्री ने मिलकर घटना की जानकारी दी।


पीड़िता का पिता थाना खुदागंज पहुंचा उसने आपबीती सुनायी।


पुलिस ने आधे घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।


पकड़ा गया आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है जिस पर धारा 376 पास्को 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।               


चुनावी घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

रोशन प्रजापति


नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में कोविड-19 का टीका मुफ्त देने का वादा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले की शिकायत पर जवाब देते हुए आयोग ने कहा कि उसने पाया कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं पाया गया है।


               

आयकर विभाग की बड़े पैमाने पर छापेमारी

आयकर विभाग की बड़े पैमाने पर छापेमारी, सरकारी ठेकेदारों और कारोबारियों के ठिकानो पर दी दबि 3 करोड़ 21 लाख कैश बरामद 


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बीच आयकर विभाग ने राज्य के कई स्थानों पर सर्च और सर्वे के दौरान बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया है। चुनाव आयोग ने ने शुक्रवार को आयकर विभाग की इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि आयकर विभाग ने इस अभियान में 3 करोड़ 21 लाख रुपये जब्त किए है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया के चार सरकारी ठेकेदारों और गया के 8 कारोबारियों के यहां से की गई है। इसके अलावा गहने और प्रोपर्टी के कागज भी बरामद किए गए. आयकर विभाग की तरफ से 30 टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। नालन्दा इंजीकॉन के पटना और हिलसा के 9 जगहों पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की है। यह एजेंसी राज्य सरकार की नल-जल योजना पर काम करती है। आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के मालिक विवेकानंद और ऑफिस की तलाशी ली है। यहां पर टीम को करोड़ों के लेनदेन के दस्तावेज मिले. जिसके बारे में पूछने पर टीम को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार में भी टीम ने दो सरकारी विभागों के यहां छापेमारी की है। भागलपुर और पूर्णिया में टीम ने 75 लाख से अधिक कैश की बरामदगी की है। ठेकेदारों और कारोबारियों के यहां छापेमारी के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि आयकर विभाग की टीमों ने 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता किया है। आयकर विभाग की टीम को कटिहार में भी 17 लाख रुपये मिले हैं। गया में स्टोन चिप्स के आठ कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही है।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...