शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

त्वचा के लिए जरूरी है 'नेचुरल ब्लीच'

अपनी स्‍किन का ख्‍याल रखना बहुत जरुरी है। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट त्वचा को सुन्दर बना देने का दावा तो करते हैं लेकिन यह असरदार साबित हो या स्किन को सूट करें इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। तो अच्छा रहेगा की केमिकल फ्री प्रोडक्ट इस्तेमाल करे, इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल ब्लीच लाएं हैं, जिसे आप घर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।


नेचुरल ब्लीच- आज के वक़्त में लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए क्या क्या नहीं करती। लेकिन असली खूबसूरती वही होती है जो नेचुरल हो, केमिकल ब्लीच से बचने के लिए बेहतर रहेगा की आप घर की बनी ब्लीच का इस्तेमाल करें। घर की ब्लीच बनाने के लिए निम्बू और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर साफ़ चेहरे पर इस मिश्रण को लगाएं और 15 मिनट बाद ठण्डे पानी से चेहरा धो लें। 3 से 4 बार हफ्ते में इस्तेमाल करें इससे आपका चेहरा बेदाग व आकर्षक लगने लगेगा।                 


सीजन-13 में 1 ही मुकाबला खेला जाएगा

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 में आज एक ही मुकाबला खेला जाएगा। मैच किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह दो ऐसी टीमें हैं जिनके लिए आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों के लिए अब जीत जरूरी है, किंग्स इलेवन पंजाब जहां लगातार छठवीं जीत के लिए जद्दोजहद करेगा और हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगा तो वहीं राजस्थान रॉयल्स भी अब किसी भी कीमत पर हारना नहीं चाहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे आबू धाबी में खेला जाएगा।                 


एपीः वैन पलटने से हुई छह लोगों की मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिले के थांटीकोंडा गांव में एक वैन पलट गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया है कि वैन एक शादी समारोह से लौट रही थी और इसमें 15 लोग सवार थें।         


धमतरी में संक्रमितों की संख्या-71 पहुंची

धमतरी। जिले में आज 63 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है,साथ ही 62 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बुधवार को मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 14, कुरूद ब्लाक से 24, नगरी से 19, धमतरी शहर से 10 और मगरलोड से 2 संक्रमित मिले है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीके तुर्रे ने बताया कि आज धमतरी जिले से 71 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में बीते रात एक संक्रमित की मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना मृतकों की संख्या 68 हो चुकी है।                  


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पॉजिटिव निकली

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से जल्द जांच कराने को कहा है। स्मृति ने ट्वीट करते हुए कहा- इस बात का ऐलान करने के लिए शब्दों का चयन मेरे लिए दुर्भ है। इसलिए इसे साधारण रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और उन लोगों से अनुरोध करना चाहूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं वे जल्द से जल्द अपनी जांच करवा लें।               


दिल्ली-तेलंगाना और हरियाणा में बढ़ा कोरोना

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदशों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गयी। दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 1574 सक्रिय मामले पाए गए। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 1574 कोरोना के सक्रिय मामले सबसे अधिक सामने आए। इसके बाद तेलंगाना में 477, हरियाणा में 377, छत्तीसगढ़ में 164, हिमाचल प्रदेश में 122, मणिपुर में 75, चंडीगढ़ में 36, गोवा और पुड्डुचेरी में 34-35, पंजाब में 27, मिजोरम में 18 और सिक्किम में सिर्फ पांच मामले सक्रिय पाए गए हैं। देश के शेष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस अवधि में इस महामारी के सक्रिय मामलों में कमी आयी है।                                 


आतंकियों को शरण देता है 'पाकिस्तान'

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत ने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने में पाकिस्तान की भूमिका के बारे में पूरा विश्व जानता है और वह (पाक) चाहे जितना भी इनकार कर ले, लेकिन सच्चाई छिप नहीं सकती है। भारत-अमेरिका के बीच ‘टू-प्लस-टू’ वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में पाकिस्तान के बारे में और सीमा पार से आतंकवाद का जिक्र किये जाने पर इस्लामाबाद की आपत्ति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने यह कहा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जो देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी  घोषित किये गये लोगों को अधिकतम संख्या में पनाह देता है, उसे खुद को पीड़ित बताने का प्रयास कभी नहीं करना चाहिए।       


गिरावट के बाद फिर बढ़ी सोने की चमक

अकांशु  उपाध्याय


नई दिल्ली। महंगी धातु में दो दिनों तक गिरावट के बाद फिर चमक बढ़नी शुरू हो गई है। आज बाजार खुलते ही इस पिली धातु में कीमत बढ़ती दिख रही है। साथ ही चांदी भी उछली हुई है। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.28 फीसदी बढ़कर 50,425 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 60,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना 0.45 फीसदी लुढ़का था, जबकि चांदी सपाट स्तर पर थी।                              


मुश्किल में पड़े बॉलीवुड ऐक्टर 'आमिर'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पहुंचे थे।आमिर खान यहां आए भी, फिल्म की शूटिंग भी की और लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर चले भी गए। लेकिन उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जो उनके लिए मुसीबत बन सकती है।दरअसल, दिल्ली के सटे गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान पर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। 


भारत में कोरोना का आकड़ा 77 हजार हुआ

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये अधिक से अधिक जांच कर संक्रमितों का पता लगाने की मुहिम में 29 अक्टूबर को प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण का औसत आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि गुरुवार को 11 लाख 64 हजार 648 नमूनों की जांच की गई और इसे मिलाकर कुल परीक्षण का आंकड़ा 10 करोड़ 77 लाख 28 हजार 88 पर पहुंच गया। इस आधार पर देश में प्रति दस लाख की आबादी पर जांच का औसत 77,937 पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के बड़े स्तर पर फैलाव की रोकथाम के लिये देश में दिन प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सिंतबर को एक दिन में 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की रिकार्ड जांच की गई थी।              


दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण का खतरा














नई दिल्ली। कोरोना के बाद देश की राजधानी दिल्ली के लिए प्रदुषण गंभीर खतरा बनता जा रहा है। पंजाब व राजस्थान सहित पड़ोंसी राज्यों से पराली के धुएं और हवा की गति कम होने से राजधानी दिल्ली में आज प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वायुमंडल में प्रदूषकों के बढ़ने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वायु की गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार, बवाना, पटपड़गंज और वजीरपुर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 408, बवाना में 447, पटपड़गंज में 404 और वजीरपुर में 411 रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सभी चार जगह गंभीर श्रेणी में हैं।















'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...