रविवार, 25 अक्तूबर 2020

इनोवा कार, बाइक के बीच टक्कर, हालत गंभीर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


हापुड़ के देहली रोड पर इन्नोवा कार ने मारी बाइक को टक्कर


हापुड़। जनपद के देहली रोड पर पाइप लाइन का काम होने के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन वहां एक्सीडेंट होते रहते है। अभी पिछले कुछ दिनों पहले जेसीबी की वजह से एक अखबार बाटने वाले साईकल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। ऐसे ही कल रात एक इंनोवा कार से बाइक का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट इतना ज्यादा जबरदस्त था कि बाइक सवार की हालत गंभीर थी। बाइक का आगे का हिस्सा बिल्कुल चकना चूर हो गया। घायल बाइक सवार को देवनंदनी अस्पताल ले जाया गया। इन एक्सीडेंट्स की वजह कुछ और नही है। सिंगल साइड में टू वे वाहन चलना है ओर देहली रोड पर ट्रैफिक भी बहुत ज्यादा रहता है। वहां मौजूद लोगों के बताने के अनुसार बाइक सवार बहुत स्पीड के साथ आ रहा था। जिसकी वजह से इंनोवा कार और बाइक की भिड़ंत हो गयी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को जैसे ही इस सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। ओर घटनास्थल से कार और बाइक को एक साइड कराया। जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया था।                               


आग लगने से 10 लाख का सामान हुआ खाक

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


आग लगने से दस लाख रुपए का इलैक्ट्रोनिक सामान जला, हुआ राख


हापुड़। जनपद के मेरठ गेट पुलिस चौकी के निकट दशहरा पर्व के दिन दोपहर को इलैक्ट्रोनिक्स से भरे गोदाम में अचानक भयंकर आग लग जाने से करीब 10 लाख रुपए मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हापुड़ शिवपुरी के प्रवीन सूरी की पुराना बाजार में इलैक्ट्रोनिक सामान की दुकान है। दीवाली पर्व पर वाशिंग मशीन,एलईडी,फ्रीज आदि मांग निकलने की उम्मीद से प्रवीण ने मेरठ गेट पुलिस चौकी के एक गोदाम में इलैक्ट्रोनिक सामान का भंडारण किया हुआ था।रविवार की दोपहर को गोदाम की प्रथम मंजिल पर रखे सामान में अचानक आग लग गई। जिस कारण एक बार तो अफरा तफरी मच गई, बाद में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाते ही तीन दमकलें मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। प्रवीण ने बताया कि आग से करीब दस लाख रुपए का माल जल गया है।                                                                                               


मुसीबतों में सांसद ने 'पीएम' मोदी से की मांग

मिर्जापुर। प्राइम वीडियो पर यह सीरीज आते ही लोग इसे देखने में जुट गए। अब ये वेब सीरीज मुश्किल में पड़ सकती है। दरअसल, मिर्जापुर शहर यूपी में स्थित है और मिर्जापुर जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने इसके खिलाफ जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग किया है और इसके खिलाफ जांच की मांग का ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, मिर्जापुर वेब सीरीज के जरिए इसे हिंसक इलाका बताकर बदनाम किया जा रहा है। इस सीरीज के माध्यम से जातीय वैमनस्य भी फैलाया जा रहा है। मिर्जापुर जिले की सांसद होने के नाते इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं। दरअसल, मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लैटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को आधिकारिक रूप से दर्शकों को देखने के लिए उपलब्ध हुई। इसके दूसरे भाग ने भी धूम मचा दी है। अब सांसद की इस मांग से इस वेब सीरीज के सामने मुश्किल नजर आ रही हैं। देखना है कि सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।                                   

              

अजीबो गरीब बच्चे की सर्जरी में मिली सफलता

इंदौर। एमवाय अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देवास की एक गर्भवती महिला कविता ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके चार हाथ, चार पैर और सिर एक था। ये बच्चा हेट्रोफोगस बीमारी से ग्रसित था। झाबुआ का ये बच्चा 12 तारीख को इंदौर लाया गया, जिसे स्पेशल डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेट करने का फैसला लिया और सफलतापूर्वक सर्जरी कर बच्चे को नई जिंदगी दी।            


सीएम ने चुने गए अध्यापकों से की बातचीत

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जब नए चुने सहायक अध्‍यापकों से बातचीत की तो शिक्षकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बातचीत कार्यक्रम के तहत सीएम ने मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी और झांसी के सात अध्‍यापकों से बात की। गोरखपुर की निकहत परवीन से सीएम ने पूछा कि आप बेटियों की शिक्षा के लिए क्‍या करेंगी। इस पर निकहत ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए जो प्रयास मेरी ओर से हो सकेंगे वो करूंगी। इसके साथ ही मैैं दिव्‍यांग बेटियों की शिक्षा पर जोर दूंगी।                 


सामान्य रोगियों को कोरोना से अधिक खतरा

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में बताया है कि भारत में मधुमेह जैसे रोगों से प्रभावित लोगों में कोरोना से संक्रमित होने और मरने का खतरा ज्यादा है। अध्ययन के अनुसार, मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) वाले मरीजों पर कोविड-19 के प्रभाव का आकलन किया गया। इसमें पता चला कि उनके लिए इस महामारी से ज्यादा खतरनाक समय पहले कभी नहीं रहा। उनके संक्रमित होने और इससे मृत्यु होने का अधिक खतरा है। कर्नाटक में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन की श्रद्धा एस पारसेकर सहित अन्य अनुसंधानकर्ता इस अध्ययन में शामिल थे।              


पीएम ने नवमी-दशहरे की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली। रविवार को देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि मिलने की मनोकामना की। उन्होंने लिखा कि, “देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुभकामना देते हुए समस्त देशवासियों को ‘महानवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।आज के इस पावन अवसर पर मैं सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करूंगा एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहूंगा।”                           


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...