शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

विधायक दल के नेता देवेंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा,”मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं। मैं कोरोना संक्रमित हूं और आइसोलेशन में हूं। डाक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवाएं और उपचार लेना शुरू कर दिया है।”               


मनोरंजनः अफ्रीकनो की लाजवाब डांस परफॉर्मेंस

रैंड। अफ्रीकनो ने लजवाब डांस परफॉर्मेंस दी। इस बीच किसी ने अफ्रीकन हॉरर थीम पर डांस परफॉर्म किया तो किसी ने वहां के कल्चर को रिप्रजेंट किया। डांस के लिए तरह-तरह के प्रॉप्स भी यूज किए गए थे। अफ्रीकी नृत्य को "एफ्रो" के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से उप-सहारा अफ्रीका के नृत्य को संदर्भित करता है, और संगीत और आंदोलन शैलियों में कई सांस्कृतिक अंतरों के कारण अधिक उचित रूप से अफ्रीकी नृत्य। इन नृत्यों को उप-सहारा अफ्रीकी संगीत परंपराओं और ताल की बंटू खेती के साथ निकट संबंध में देखा जाना चाहिए। हर वीडियो को लाखों व्यू मिल रहे हैं।             


तंजः शिवराज ने कमलनाथ पर किया पलटवार

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा- “कमलनाथ ने मुझे झूठा कहा कि मैं उनको उद्योगपति कह रहा हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ये सवाल पहले अपनी पार्टी से पूछें, आपकी पार्टी के नेताओं ने मुझे नंगा और भूखा कहा और आपको देश का नंबर दो का उद्योगपति कहा। अगर सवाल उठाने हैं तो पहले अपनी पार्टी में अपने नेताओं से कहिए। क्या वो झूठ बोल रहे हैं। मेरी ओर से उंगली उठाने से पहले, अपनी पार्टी को देखें।                 


गुजरातः 3 योजनाओं का शिलान्यास किया

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नयी दिल्ली से वीडियो लिंक के जरिये गुजरात में किसान कल्याण, स्वास्थ्य देखभाल और पर्यटन से संबंधित तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी ने राज्य के किसानों को सिंचाई और कृषि से संबंधित कार्यों के लिये दिन के समय बिजली मुहैया कराने के लक्ष्य के साथ ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरुआत की।               


20 आदिवासी परिवारों को बेघर करने का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रशासन द्वारा 20 आदिवासी परिवारों को बेघर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उनकी झोपडिय़ों को तोड़कर आग के हवाले कर दिया गया। उनकी फसल को जानवरों से चरा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव संजय पराते ने दी है। यह घटना धमतरी जिले के नगरी विकास खंड के अंतर्गत ऐतिहासिक गांव दुगली के आश्रित ग्राम दिनकरपुर की है। माकपा के राज्य सचिव श्री पराते ने दिनकरपुर में 20 आदिवासी परिवारों के घरों को तोडऩे, आग लगाने, उनकी फसल को जानवरों से चराने और इन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने के कृत्य की कड़ी निंदा की है।


विदेशी नौकरी के सपने दिखाकर ठगी की

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में एक बार फिर से विदेश में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर यूपी और बिहार के एक दर्जन से अधिक युवकों से मोटी रकम ठगने का मामला सामने आया है। कौशांबी थाना क्षेत्र में हुए इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवकों ने बताया कि शनिवार को वह वैशाली स्थित एजेंसी के ऑफिस पहुंचे तो उन्हें सब कुछ नदारद मिला। ऑफिस के हालत देखकर उनके होश उड़ गए। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


70 ग्राम पंचायतों में चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

शिमला। हिमाचल में 70 पंचायत प्रतिनिधि इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। पंचायतों के विकास कार्य में घोटाले और आपराधिक मामलों में संलिप्तता के चलते ऐसा किया गया है। प्रदेश में जनवरी, 2021 में पंचायत चुनाव संभावित हैं।  हिमाचल में पहले 3226 पंचायतें थी। इसके अलावा सरकार ने 411 नई पंचायतें घोषित की हैं। अब कुल पंचायतों की संख्या 3637 हो गई है। पंचायती राज विभाग इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारियों और पंचायत के पुराने विकास कार्य के रिकॉर्ड की पड़ताल करने लगा है।                 


प्रदूषण से ट्रैफिक पुलिस सबसे अधिक प्रभावित

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में निरंतर बढ़ते प्रदूषण ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ाई हैं। ये ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिन भर प्रदूषण के बीच रोड पर अपना कर्तव्य निभाते हैं। वायु प्रदूषण के कारण उन्हें सांस की अनेक बीमारियाँ हो गई है। गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदूषण की वजह से खड़ा होना मुश्किल हो गया है, दिन भर आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई रहती है। वहीं ट्रैफिक कांस्टेबल सोहन लाल का कहना है कि प्रदूषण की वजह से आंखों की रोशनी तक कम हो गई है। हालांकि इस परेशानी के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोड पर अपने कर्तव्य को निभाने के लिए डटे हुए हैं।               


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 13वें दिन धरना जारी

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस वे से प्रभावित किसानों का धरना आज 13वें दिन में प्रवेश कर गया। मोदीनगर में तहसील मुख्यालय पर आंदोलनरत किसानों का कहना है, कि जिला प्रशासन को दी गई चेतावनी की मियाद रविवार को खत्म को रही है। अगर प्रशासन उनकी मांगें नहीं मांगता और मुख्यमंत्री से किसानों की मुलाक़ात का प्रबंध नहीं करता है तो 26 अक्तूबर से 10 किसान आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।


गाजियाबादः निगम डस्ट फ्री अभियान चलाया

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर इन दिनों गाज़ियाबाद में डस्ट फ्री गाज़ियाबाद अभियान चल रहा है।जिसके अंतर्गत शहर की सड़कों से धूल विशेष बैगों में एकत्र कर निगम के निर्माण विभाग को दी जा रही है। गाज़ियाबाद नगर निगम का निर्माण इस धूल का इस्तेमाल ईंट और गमले जैसी बहुपयोगी वस्तुएँ बनाने के लिए कर रहा है।                 


पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार, 2 गिरफ्तार किए

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। कलबादेवी रोड पर एक पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने वाली एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।             


डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या की

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। उन्नाव में तैनात डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लखनऊ में तैनात आईपीएस चारू निगम ने इसकी पुष्टि। डीआईजी चंद्र प्रकाश की पत्नी पुष्पा 36 साल की थीं। बताया जा रहा है कि पुष्पा घर में फंदे से लटकती मिलीं। उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।             


होशियारपुर रेप केस पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा ,”बिहार के अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गाँव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे।                


पालीगंज में भाजपा-भाकपा की सीधी टक्कर

पटना। पालीगंज विधानसभा सीट पर आमने सामने की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी की पूर्व विधायक रही उषा विद्यार्थी एलजेपी से उम्मीदवार हैं और उनका सीधा मुकाबला भाकपा माले के कैंडिडेट संदीप सौरव से है। मौजूदा विधायक जयवर्धन यादव आरजेडी से पाला बदलकर जेडीयू के सिंबल पर यहां चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन अब तक की लड़ाई त्रिकोणीय नहीं दिख रही है।               


विधानसभा चुनाव में कन्हैया का बेहतरीन क्रेज

बेगूसराय। सीपीआई नेता कन्हैया कुमार भले ही बेगूसराय सीट से लोकसभा का चुनाव हार गए हों लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे कन्हैया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बेगूसराय से कन्हैया ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की है और उनकी जनसभाओं में लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। कन्हैया ने चेरिया बरियारपुर में जनसभा को संबोधित किया है जहां युवाओं की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिली।                       


नीतीश ने फिर लालू परिवार पर हमला किया

पटना। साहेबपुर कमाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोला। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ज्ञान नहीं हैं वह कुछ भी बोलता रहता है, न काम का अनुभव हैं और नहीं ज्ञान हैं। सिर्फ मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में रहना चाहता हैं। लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता हैं। क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर भरोसा करते हैं। 


तीसरी बार भी आरजेडी का दबदबा कायम

पटना। जिले की जिन विधानसभा सीटों पर आरजेडी का दबदबा लंबे अरसे से कायम रहा है, उनमें मनेर विधानसभा सबसे खास है। मनेर विधानसभा सीट पर आरजेडी का कब्जा पिछले 10 साल से रहा है। आरजेडी के मौजूदा विधायक भाई वीरेंद्र तीसरी बार इस सीट से 2015 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और अब एक बार फिर से हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।                     


3 न्यायिक अधिकारियों को निलंबित किया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार उच्चतम न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है।भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की ओर से इन तीनों सब जज के ऊपर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई है।          


नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ

नारायणपुर। जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी उनका नक्सलियों से सामना हो गया। ये पूरा मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ अबूझमाड़ के कदेर जंगल में हुआ है। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देखकर नक्सली भाग गए। इसके बाद डीआरजी के जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। मौके से बारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।


बिलासपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप आया है। चंबा जिले में शुक्रवार दोपहर को झटका लगने के बाद अब बिलासपुर जिले में भूकंप आया है। मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टी की है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 10 बजकर 34 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान भूकंप का केंद्र बिलासपुर में ही जमीन के नीचे 7 किमी अंदर तक था। भूकंप की तीव्रता 3.2 रिक्टर स्कैल पर मापी गई है।               


एमपीः बीजेपी नेता का हुआ वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं। इमरती के बयान को लेकर कांग्रेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...