शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

3 न्यायिक अधिकारियों को निलंबित किया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार उच्चतम न्यायालय ने एक बड़ी कार्रवाई की है।भ्रष्ट आचरण के आरोप में तीन न्यायिक पदाधिकारियों को पटना हाई कोर्ट ने सस्पेंड कर दिया है। शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की ओर से इन तीनों सब जज के ऊपर निलंबन की बड़ी कार्रवाई की गई है।          


नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ

नारायणपुर। जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में एक डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी उनका नक्सलियों से सामना हो गया। ये पूरा मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ अबूझमाड़ के कदेर जंगल में हुआ है। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देखकर नक्सली भाग गए। इसके बाद डीआरजी के जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त कर दिया। मौके से बारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद हुआ है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।


बिलासपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप आया है। चंबा जिले में शुक्रवार दोपहर को झटका लगने के बाद अब बिलासपुर जिले में भूकंप आया है। मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टी की है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में 10 बजकर 34 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान भूकंप का केंद्र बिलासपुर में ही जमीन के नीचे 7 किमी अंदर तक था। भूकंप की तीव्रता 3.2 रिक्टर स्कैल पर मापी गई है।               


एमपीः बीजेपी नेता का हुआ वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं। इमरती के बयान को लेकर कांग्रेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है।             


रूस, चीन से सैनिक संधि करने को तैयार

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे ना सिर्फ एशिया, बल्कि दुनिया भर में सतर्क निगाहों से देखा जाएगा। भारत के लिए तो इस पर गौर करना बेहद अहम है। पुतिन ने कहा कि वे रूस और चीन के बीच सैनिक संधि करने पर विचार करने को तैयार हैं। ये संधि कुछ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) जैसी हो सकती है। नाटो पश्चिमी देशों के बीच सैनिक संधि है, जिसमें यह प्रावधान है कि किसी एक देश पर हमला होने पर संधि के सदस्य बाकी देश भी उसे खुद पर हमला मानेंगे। मास्को स्थित थिंक टैंक ‘वल्दाई डिस्कशन क्लब’ के सदस्यों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए गुरुवार रात पुतिन ने कहा कि फिलहाल ऐसी किसी संधि के प्रस्ताव पर विचार नहीं चल रहा है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले में उन्होंने ध्यान दिलाया कि रूस और चीन नियमित रूप से साझा सैनिक अभ्यास करते हैं। वे आपस में न सिर्फ हथियारों की खरीद-बिक्री करते हैं, बल्कि संवेदनशील तकनीक का आदान-प्रदान भी करते हैं।              


अगले तीन मैचों में युवाओं को परखा जाएगा

शारजाह। अब तक 11 में से आठ मैच गंवाकर आईपीएल प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि अगले साल को ध्यान में रखते हुए बाकी तीन मैचों में युवाओं को परखा जायेगा।मुंबई इंडियंस के हाथों दस विकेट से मिली हार के बाद धोनी ने कहा ,‘‘इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है। हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। यह हमारा साल नहीं था। आप भले ही आठ विकेट से हारें या दस विकेट से , वह मायने नहीं रखता लेकिन देखना यह है कि हम टूर्नामेंट में इस समय कहां है और यही दुखी करता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हमें दूसरे मैच से ही देखना था कि हम कहां गलत है। रायुडू चोटिल हो गया और बाकी बल्लेबाज अपना दो सौ फीसदी नहीं दे पाये। किस्मत ने भी हमारा साथ नहीं दिया। जिन मैचों में हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, वहां टॉस नहीं जीत सके। जब हमने पहले बल्लेबाजी की तो ओस थी।’’ तीन बार की चैम्पियन टीम के कप्तान ने कहा, ‘‘खराब प्रदर्शन करने पर सौ बहाने दिये जा सकते हैं लेकिन सबसे अहम यह है कि हमें खुद से पूछना होगा कि क्या हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके। क्या हमने अब तक के अपने रिकार्ड के अनुसार खेला। नहीं हमने कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए।’’             


मृतक संख्या-1,17,956, संक्रमित-78,14,682

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 78,14,682 हो गई। इनमें से 70,16,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 89.78 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 78,14,682 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गई है।               


रविन्द्र आनंद ने बीजेपी पर साधा निशाना

शगुफ्ता परवीन


नई दिल्ली। नेताओं की जहर बुझी जुबानें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बीजेपी नेताओं में आपसी मतभेद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में श्रम मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। वहीं मंत्री हरक सिंह रावत ने 2022 का चुनाव लड़ने से इंकार किया है। कोई इसे उनकी नाराजगी से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे बहुगुणा के लिए राज्यसभा के टिकट की लॉबिंग बता रहा है।                   


महेश भट्ट पर लुवीना का तंग करने का आरोप

नई दिल्ली। अभिनेत्री लुवीना लोध द्वारा फिल्म निर्माता महेश भट्ट पर उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाता वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के बाद भट्ट के वकील ने एक बयान जारी किया है। विशेष फिल्म्स के वकील ने महेश भट्ट की ओर से बयान में कहा, ‘लवीना लोध द्वारा जारी वीडियो को लेकर मैं, अपने क्लाइंट की ओर से आरोपों का खंडन करता हूं। ये आरोप न केवल झूठे और छवि खराब करने वाले हैं, बल्कि कानूनी तौर पर गंभीर परिणाम देने वाले हैं। मेरे क्लाइंट कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।         


झटकाः दाल-चावल के दाम भी होगें महंगे

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार में कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने हाल ही में राज्य में प्याज के बढ़े दाम को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बीते दिनों पारित कृषि कानूनों का असर बताया है। बता दें सरकार ने त्योहारी सीजन में प्याज की आसमान छूती कीमतों को काबू में करने के लिए हस्तक्षेप किया। केरल में पिछले सप्ताह प्याज की कीमत 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई जबकि कई जगह खुदरा दुकानों पर प्याज 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। इस बाबत कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार ने कहा कि ‘यह केंद्र द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों का पहला प्रभाव है। यह केवल प्याज तक सीमित नहीं रहेगा, दाल और चावल जैसी अन्य उपज की कीमतें भी बढ़ेंगी। साथ ही इससे किसानों को एक पैसा भी नहीं मिलेगा।’ बता दें राज्य में प्याज के दाम बढ़ने के बाद सरकार ने इस महीने नेफेड (राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ) से लगभग 100 टन प्याज खरीदने का फैसला किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्याज की पहली खेप शुक्रवार सुबह तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम और कोझिकोड पहुंच गई। नेफेड से खरीदी गई 27 टन प्याज की पहली खेप महाराष्ट्र के नासिक से शुक्रवार को पहुंची।                  


हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। मुंबई की उपनगरी गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस सहित तीन लड़कियों को वहां से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर शाम को एक पांच सितारा होटल में छापेमारी की। ग्राहकों के रूप में पुलिस टीम के सदस्यों को होटल में भेजा गया, जहां वो सेक्स रैक्ट के डीलर्स से मिलें। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और मौके से 3 महिलाओं को छुड़ाया गया। पुलिस ने जिन तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक बॉलीवुड एक्ट्रेस है। उस पर बड़े-बड़े होटलों में देह व्यापार के लिए बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी एक्ट्रेसेज़ को लाने का आरोप है।


शुद्र ग्रह पर रुक कर नमूने एकत्रित किए

वाशिंगटन डीसी। छुद्र ग्रह के नमूने लेकर आने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स के कंटेनर से नमूनों के बहूमूल्य कण छलककर अंतरिक्ष में ही गिर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तीन दिन पहले वैज्ञानिकों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान ऑरिसिस-रेक्स ने बेनू छुद्र ग्रह पर कुछ देर रुककर उसके नमूने एकत्रित कर लिये हैं। यह नासा का इस तरह का पहला अभियान है। नासा को उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान से लाए गए बेनू ग्रह के नमूनों की मदद से सौरमंडल की उत्पत्ति के राज खुल सकते हैं। माना जाता है कि इन ग्रहों की उत्पत्ति भी सौरमंडल के साथ हुई थी।अभियान के मुख्य वैज्ञानिक डेंटे लॉरेटा ने मंगलवार को हुए उस अभियान के बारे में बताते हुए कहा था कि यान ने उम्मीद से अधिक नमूने एकत्रित कर लिये हैं और उसके धरती पर लौटने की उम्मीद है।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...