बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

पुण्यतिथि पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित

रेवाड़ी। मां भारती फाउंडेशन की ओर से राव महिपाल की पुण्यतिथि पर गांव धारण की ढाणी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के सचिव मुकेश पहलवान ने बताया कि राव महिपाल संस्था के संस्थापक प्यारेलाल के छोटे भाई हैं। जिन्होंने फाउंडेशन की नींव रखने में अहम योगदान दिया था। मुकेश पहलवान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। सौरभ डागर ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण जिस तेजी से बढ़ रहा है उस तेजी से पौधारोपण नहीं हो रहा है। हम सभी को अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है ताकि इस धरा को बचाया जा सके।               


मतदाता केंद्रों का निरीक्षण कर, निर्देश जारी

सहरसा। विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक अजयकांत सैनी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने तटबंध के अंदर सभी मतदान केंद्र की स्थिति, मतदान केंद्र तक पहुंचने के सड़क मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर रायपुरा मतदान केंद्र सरडीहा और कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।             


अपनी पत्नी को सीएम बनाकर महिला कल्याण

केसरिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के मुद्दे पर राजद नेता लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि 15 वर्ष के राजद के शासनकाल में उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने के अलावा महिलाओं के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया।पूर्वी चंपारण के केसरिया और सारण के मढौरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि इन लोगों को राजद को 15 साल काम करने का मौका मिला लेकिन किसी के लिए कुछ नहीं किया। राजद नेता लालू प्रसाद का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा कि 15 साल मौका मिला लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया? अंदर (जेल) चले गए तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। इसके अलावा बताएं, कि महिलाओं के लिये क्या किया? मुख्यमंत्री ने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लोगों से फिर मौका देने की अपील की।              


तरक्की के लिए सरकार ने मिलकर काम किया

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की तरक्की और खुशहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर काम किया है। अगले पांच साल के लिए केंद्र पूरा सहयोग करेगा। सिंह ने बुधवार को जिले के ताड़र में कहलगांव क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पवन यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से इस प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है और इससे आम जनता खुशहाली की जिंदगी जी रही है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप यहां की डबल इंजन की सरकार काम करने में पीछे नहीं हटी।                


हिमाचल में पंचायत चुनाव का फार्मूला तय

शिमला। हिमाचल सरकार ने पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण का फार्मूला तय कर दिया है। पंचायती राज सचिव ने इसे सभी उपायुक्तों और जिला पंचायत अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। पहला रोस्टर अनुसूचित जाति के लिए लागू होगा। एससी के सदस्यों के स्थान पंचायत क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित होंगे। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार इनके लिए पहले आरक्षित होने वाले स्थानों की गणना की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में एससी और एसटी महिला सहित आरक्षित स्थान घटाए जाएंगे और शेष वार्डों में से ग्राम पंचायत का वह निर्वाचन क्षेत्र-वार्ड एससी के लिए आरक्षित होगा, जहां इस वर्ग की जनसंख्या सबसे अधिक है। यदि आरक्षित होने वाले निर्वाचन क्षेत्रों-वार्डों की संख्या एक से अधिक है तो अगला ऐसा निर्वाचन क्षेत्र-वार्ड एससी के लिए आरक्षित होगा। जहां इस वर्ग की जनसंख्या की प्रतिशतता घटते क्रम में दूसरे स्थान में है। इसी प्रकार आरक्षित स्थानों की पहचान एससी की जनसंख्या की प्रतिशतता के घटते क्रम में तब तक की जाएगी, जब तक वांछित स्थानों की पहचान पूर्ण नहीं हो जाती।                       


भीड़ ने 2 जेलो पर हमला किया, कैदी फरार

लागोस। नाइजीरिया में दो जेलों पर भीड़ ने हमला कर दिया जिसके बाद करीब दो हजार कैदी फरार हो गए हैं। वहीं अधिकारियों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ दो हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों की वजह से उपजी अशांति को दबाने के लिए लागोस में 24 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा की है। दंंगा रोधी विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ने नाइजीरिया की जेलों के आसपास सुरक्षा को मजबूत करने का आदेश दिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि लोगों की जिंदगी और संपत्ति को और नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए बल अब कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा।  लागोस के राज्य के गवर्नर बाबाजीडे सानवो-ओल्यू ने ट्विटर पर कहा कि पुलिस की बर्बरता के खिलाफ यह प्रदर्शन हमारे समाज की सलामती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद मंगा ने मंगलवार को बताया कि हथियारों से लैस भीड़ ने दो जेलों पर हमला कर दिया। इसके बाद से 1993 कैदी गायब हैं। यह पता नहीं है कि हमले से पहले जेल में कुल कितने कैदी थे।               


खाई में गिरी बस 5 की मौत, 35 घायल

मुबंई। महाराष्ट्र के नंदुरबार में बुधवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया हैं। खामचौंदर गांव के पास एक बस के 40 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए। यह बस मलकापुर (बुलढाणा) से सूरत जा रही थी। घायलों को नंदुरबार के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार नंदुरबार के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस विसारवाडी के पास कोदईबारी घाट पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के सीधे नीचे गिरने की वजह से ड्राइवर, क्लीनर और तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर नंदुरबार फायर विभाग और पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा रही है।           

राजस्थान भी लाएगा अपना 'कृषि बिल'

सतबिंदर सिंह


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार भी केंद्र द्वारा हाल ही में पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ विधेयक लाएगी और इसके लिए जल्द ही राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। राज्य मंत्री परिषद की मंगलवार शाम को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा किसानों से सम्बन्धित विषयों पर बनाए गए तीन नए कानूनों से राज्य के किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जारी सरकारी बयान के अनुसार मंत्री परिषद ने राज्य के किसानों के हित में यह निर्णय।           


निशुल्क वॉलीबॉल के गुरु का प्रशिक्षण दिया

निशुल्क सिखाए जा रहे हैं वॉलीबॉल के गुर


कोरोना संक्रमण से सारा देश परेशान है, व खिलाड़ियों में काफी उदासी है


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इन दिनों खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने के लिए अयोध्या में प्रशिक्षक कीर्ति मणि पांडेय द्वारा निशुल्क फिटनेस ट्रेनिंग व वॉलीबॉल का स्किन सिखाई जा रही है  और प्रशिक्षक कीर्ति मणि पांडे ने कहा कि कोरोना संक्रमण से खिलाड़ियों को बचाए रखने के लिए जागरूकता के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी बहुत जरूरी है। इस ट्रेनिंग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से खिलाड़ी मजबूत होता है व अपनी नई उर्जा  को संचालित करता है। ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों को यह भी सिखाया जाता है। इस कोरोना संक्रमण से किस तरीके से खुद को बचाए रखना है और अपने आसपास वालों को भी बचाना है। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते  हुए सभी खिलाड़ियों को मार्क्स लगाए रखना है। हाथ को सैनिटाइजर करना है। सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखना है। यह सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आपको शअपनी कोशिकाओं को नई ऊर्जा देने के लिए फिजिकल ट्रेनिंग करना है। जिससे उम्मिनितय पावर के साथ-साथ शरीर से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। कैम्प संचालित करने के लिए कीर्ति मणि पांडे रईस अंसारी प्रियेश दुबे ,रमाकांत पांडेय रंजीत, अभिषेक सिंह ने खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य बनाने के लिए सभी ने अपना अपना योगदान दिया।         


अध्यक्ष ने तेजस्वी के बयान पर कसा तंज

बेतिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर तंज कर कहा कि जिनके कारण पूरा बिहार पलायन कर गया था। वे अब रोजगार देने के वादे कर रहे हैं। नड्डा ने कहा कि तेजस्वी के पोस्टर में अब लालू यादव का चित्र नहीं हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि लालू की तस्वीर से लोगों को बिहार का लालटेन युग याद आएगा।             


जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य की मंजूरी

श्रीनगर। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम,1989 को केंद्र शासित प्रदेश में लागू करने की मंजूरी दे दी। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के तीनों स्तरों को स्थापित करने में मदद मिलेगी


राज्यमंत्री ने मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

अमेठी। शुकुल बाजार अमेठी क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शुकुल बाजार भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर जनमानस से अपील की कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें यह वैश्विक महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है।कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता और बचाव बहुत जरूरी है उन्होंने दो गज की दूरी और मास्क बहुत जरूरी बताते हुए जनमानस की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा इन दिनों मैं बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में व्यस्त हूं लेकिन फिर भी अपनी विधानसभा के लोगों को पर्याप्त समय दे रहा हूं और जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु तथा क्षेत्र के विकास हेतु समर्पित हूं उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी।             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...