सोमवार, 19 अक्तूबर 2020

बालको को मिला ‘बेस्ट ब्रांड्स 2020’ का खिताब

बालको को मिला ‘बेस्ट ब्रांड्स 2020’ का खिताब


बालकोनगर। विश्वस्तरीय प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता के एल्यूमिनियम उत्पादन, ग्राहक संतुष्टि, नवाचार, सामुदायिक विकास आदि के लिए बालको ने ‘बेस्ट ब्रांड्स 2020’ का खिताब जीता। इकोनॉमिक टाइम्स की ओर से आयोजित वर्चुअल पुरस्कार समारोह में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने भागीदारी की। चुनौतीपूर्ण व्यावसायिक माहौल में उद्योग के बेहतरीन प्रचालन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप उत्पादन के विभिन्न मानदंडों पर खरा उतरने के लिए यह सम्मान बालको को दिया गया। श्री पति ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने सम्मान का श्रेय बालको के स्टेकहोल्डरों को दिया। श्री पति ने कहा कि एल्यूमिनियम भविष्य की धातु है। जिसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है। बालको में वेदांता लिमिटेड की अंशधारिता 51 फीसदी है। 49 प्रतिशत अंशधारिता भारत सरकार की है। प्रति वर्ष 5 लाख 70 हजार टन गर्म धातु का उत्पादन अत्याधुनिक स्मेल्टरों में किया जाता है। श्री पति ने कहा कि कोरबा की सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति में बालको का योगदान महत्वपूर्ण है। बालको से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से जुड़े देश भर के नागरिक उद्योग के जरिए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रह हैं। स्थानीय स्तर पर ही 5000 से अधिक व्यवसाय बालको की प्रगति से जुड़े हैं। साढ़े पांच दशकों में बालको की भागीदारी से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। श्री पति ने कहा कि एल्यूमिनियम उत्पादन, नवाचार एवं प्रबंधन के क्षेत्र में बालको ने वैश्विक स्तर पर अपनी साख बनाई है। प्रचालन क्षेत्र से लगे गांवों में शिक्षा स्वास्थ्य, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास की परियोजनाओं से जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिल रही है। विकास की अनेक परियोजनाओं ने डेढ़ लाख से अधिक नागरिकों के जीवन को छूआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के चुनौतीपूर्ण समय में बालको ने जिला प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के समन्वयन में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित किया गया है। लगभग 41 लाख पौधे विभिन्न प्रचालन क्षेत्रों में रोपे गए। ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ नीति के अनुरुप व्यवसाय के उच्च मानदंडों का पालन करते हुए बालको राष्ट्र निर्माण में सतत योगदान के लिए कटिबद्ध है।               


यूपी में अनलॉक, दो पालियों में चलेंगी कक्षा

यूपी में अनलॉक हो रहे स्कूल, 2 पालियों में चलेंगी कक्षाएं 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगभग 7 महीने बाद कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खुल रहे हैं। केंद्र सरकार की अनलॉक प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार ने पिछले हफ्ते स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर समेत सभी जिलों में स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल खोलने के लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। आज से स्कूलों को 2 पालियों में चलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 9 व 10 और दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। हालांकि बच्चों को स्कूल आने की बाध्यता नहीं होगी। वही छात्र स्कूल आ सकेंगे, जिनके अभिभावक लिखित सहमती देंगे।
सुबह 8.50 से दोपहर 11.50 तक कक्षा 9 व 10 और 12.20 से 3.20 तक कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं चलाई जाएंगी. एक दिन में एक कक्षा के अधिकतम 50% तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जा सकेगा। बाकी विद्यार्थियों को दूसरे दिन बुलाया जाएगा। वहीं स्कूल खोलते समय कोरोना के प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में सुरक्षा के तमाम इंतजाम और एसओपी के पालन के लिए 3 दर्जन अधिकारियों की तैनाती की है।ये सभी अधिकारी कल रात को ही आवंटित जिलों में पहुंच गए हैं। और आज स्कूल खुलने के बाद निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
स्कूल खुलने के बावजूद किसी भी छात्र को आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं फिजिकल क्लासेज के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी पहले की तरह जारी रखी जाएगी सरकार ने यह भी निर्देशित किया है। कि स्कूल बुलाने में उन विद्यार्थियों को प्राथमिकता पर रखा जाए जिनके पास ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कक्षाओं में छात्रों के बीच 6 फुट की दूरी रखी जाएगी। हर पाली के बाद स्कूल सैनिटाइज किया जाएगा। स्कूलों में सैनेटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वाप।               


नाबालिक लड़कियों को अगवा कर, किया गैंगरेप

राजस्थान में फिर सामने आया शर्मसार घटना पहले नाबालिग लड़कियों को किया अगवा फिर पहाड़ी ले जाकर किया गैंगरेप।


जयपुर। रेप और गैंगरेप की घटनाओं के लिये देशभर में बदनाम हो चुके राजस्थान में एक बार फिर दरिंदगी की भयावह वारदात सामने आयी है। इस बार जालोर जिले के भीनमाल थाना इलाके गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां 6 युवक एक गांव से 2 नाबालिग लड़कियों को उठाकर ले गये और उनके साथ पहाड़ियों पर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपी लड़कियों को जसवंतपुरा थाना इलाके के राजपुरा में सुंधामाता की पहाड़ियों पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. लड़कियों को अचेत और घायल अवस्था में भीनमाल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार चेतनराम, अशोक, तेजाराम, पीराराम भील और 2 अन्य ने उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी और नाबालिग चचेरी बहन का अपहरण कर लिया। उसके बाद आरोपी ने दोनों को जसवंतपुरा के राजपुरा गांव ले गए। वहां पहाड़ियों पर आरोपियों ने दोनों के साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद आरोपी दोनों लड़कियों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान देकर गैंगरेप की घटना बताई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी जसवंतपुरा, रामसीन, बागोड़ा और भीनमाल थाना पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वारदात की सूचना के बाद सांसद देवजी एम पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के आला अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार।                


चीनी निर्यात प्रतिबंध करने के लिए नया कानून

चीन संवेदनशील निर्यात को प्रतिबंधित करने के लिए लाया नया कानून, अमेरिका से बढ़ेगी खटास।


बीजिंग। चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील निर्यात को प्रतिबंधित करने के लिए एक नया कानून पारित किया है। जिससे बीजिंग को अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की इजाजत मिल गई है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच व्यापार और प्रौद्योगिकी को लेकर तनाव चल रहा है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी द्वारा पारित यह कानून 1 दिसंबर से चीन की सभी कंपनियों पर लागू होगा।
नए कानून के तहत चीन उन देशों या क्षेत्रों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। जो निर्यात नियंत्रण का दुरुपयोग करते हैं। और उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा तथा हितों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। कानून के तहत निर्यात नियंत्रण नागरिक, सैन्य और परमाणु उत्पादों, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित वस्तुओं प्रौद्योगिकियों और सेवाओं पर लागू होगा। कानून के अनुसार नियंत्रित वस्तुओं की सूची संबंधित विभागों के साथ मिलकर जल।               


13 साल के इतिहास में ऐसा रोमांचक मैच नहीं

आइपीएल में लहराते बाल सुर्खियों में है।  


नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के मुकाबले का नतीजा दो सुपर ओवरों के बाद निकला। इससे पहले रविवार को ही दिन वाला मैच भी सुपर ओवर तक खिंचा।जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। यह मैच एक और खास वजह से सुर्खियों में रहा। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को अबु धाबी में खेले गए मैच में लंबे बालों वाले अंपायर पश्चिम पाठक सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया पर उनके के कंधों तक बालों की जमकर चर्चा हो रही है। लंबे बालों वाले पाठक को गेंदबाजी छोर पर झुक कर खड़े होकर अंपायरिंग करते देखा गया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट किया पश्चिम पाठक जिन्होंने हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में अंपायरिंग की वो धोनी से प्रेरित लगते हैं। 43 साल के पश्चिम पाठक 2014 से इंडियन प्रीमियर लीग में अंपायरिंग कर रहे हैं। यह उनका आठवां मैच था। उन्होंने 2012 में दो महिला वनडे इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायरिंग की। 2015 में पश्चिम पाठक अंपायरिंग करते समय हेलमेट पहनने वाले पहले भारतीय अंपायर बने थे। उन्होंने तब घरेलू सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान हेलमेट पहना था। दरअसल, उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान साथी अंपायर को सिर पर गेंद लगते देखा था। पश्चिम पाठक तमिलनाडु में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान स्क्वॉयर लेग पोजिशन पर थे। जब ऑस्ट्रेलियाई अंपायर जॉन वार्ड के सिर पर शॉट जा लगा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच अंपायरों के एक्सचेंज प्रोग्राम' के तहत वार्ड भारत में अंपायरिंग कर रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 13 साल के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा रोमांचक मैच फैंस ने देखो होगा। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के इस मैच वाकई सांसे रोक देने वाला मुकाबला कहा जा सकता है। जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 13 साल के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा रोमांचक मैच फैंस ने देखो होगा। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के इस मैच वाकई सांसे रोक देने वाला मुकाबला कहा जा सकता है। रोमांच चरम पर था। और हर एक फैन की धड़कने बढ़ी हुई। पहले तो मैच टाई हुई और फिर सुपर ओवर खेला गया। कमाल यह की सुपर ओवर भी टाई हो गई और आखिरकार डबल सुपर ओवर में पंजाब ने जीत हासिल की। मैच ने किंग्स इलेवन के टीम की सह मालिक बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की भी सांसे रोक दी थी। प्रीति ने हर एक पल को बेहद शांत भाव से देखा। मैच जब टाई हुई तो भी प्रीति बेहद शांत नजर आई। सुपर ओवर में वह थोड़ी रोमांचित थी। लेकिन भाव उस तरह से उभरकर नहीं नजर आए। लेकिन जब डबल सुपर ओवर में मयंक अग्रवाल ने जीत का चौका लगाता तो फिर बॉलीवुड की इस बबली गर्ल की खुशी देखने लायक थी। प्रीति जिंटा पंजाब के विजय रन हासिल करते ही उछल पड़ी और वहां खड़े अपनी साथी को जोर हग किया। गौरतलब है। पिछले कुछ सीजन में किंग्स इलेवन की सह मालिक को उनकी झप्पियों के लिए काफी सुर्खियां मिली थी। इस बात कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से टीम के मालिक टीम के खिलाड़ी से नहीं मिल सकते। इसी वजह से वह दूर से ही अपनी खुशी को जाहिर करते हैं। प्रीति जिंटा का मैच के बाद का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम ने भी 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बनाए। मुकाबला टाई हुई और फैसला सुपर ओवर के जरिए किया गया। इस मैच में पहला सुपर ओवर भी टाई हुआ था। जिसके बाद एक और सुपर ओवर कराया गया। यहां पंजाब की टीम ने मुंबई से मिले 12 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की।             


24 घंटे में 55,722 नए संक्रमित के सामने

भारत में कोरोना 75 लाख पार 24 घंटे में 55,722 नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में तीन महीने बाद एक दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 600 से कम हुआ है। पिछले 24 घंटे में 579 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है। इससे पहले एक दिन में 600 से कम मौत 21 जुलाई को हुईं थी। देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा आ रही है। पिछले 24 घंटों में 55,722 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 66,399 मरीज ठीक भी हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 14 हजार 610 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 66 लाख 63 हजार तक पहुंच गई है। और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 72 हजार पर आ गई है। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। lCMR के मुताबिक, 18 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 50 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 8.59 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।
देश के एक्टिव केस 6 हफ्ते के बाद 8 लाख से नीचे आए हैं। 22 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम एक्टिव केस हैं। केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से ज्यादा एक्टिव मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
राहत की बात है। कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.51% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है। उनकी दर भी घटकर 10% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 88% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।                   


असम में हिंसक झड़प, गृह मंत्रालय की बैठक

बॉर्डर पर हिंसक झड़प कई घायल प्रधानमंत्री कार्यालय को दी गई जानकारी, आज गृह मंत्रालय की आपात बैठक।


दिसपुर/ आइजोल। असम-मिजोरम बॉर्डर पर दो गुटों में हिंसक झड़प के कारण माहौल तनावपूर्ण है। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार रात को असम-मिजोरम बॉर्डर की स्थिति की रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी है। इसके साथ ही सोनोवाल ने मिजोरम के सीएम जोरामथांगा से भी बात की है। वहीं, पुलिस और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। और सुरक्षा कर्मियों को असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इस बीच असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने सीमा विवाद को सुलझाने और बॉर्डर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की वकालत की। सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट तेजी से प्रगति कर रहा है। इस प्रगति की गति बनाए रखने के लिए राज्यों के बीच शांति बनाए रखने और संबंधों को बढ़ाने की आवश्यकता है। सोनोवाल ने कहा कि मतभेद हो सकते हैं। लेकिन सभी मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने मुख्यमंत्री सोनोवाल को अंतर-राज्य सीमा पर शांति बनाए रखने और सहयोग से काम करने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के कछार जिले के लायलपुर इलाके में शनिवार शाम को असम और मिजोरम के दो समूहों के बीच झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गए। असम-मिजोरम बॉर्डर के साथ लैलापुर इलाके के पास उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी थी। दूसरी ओर, असम के वन मंत्री परिमल सुखाबैद्य ने रविवार को लायलपुर क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।             


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...