रविवार, 18 अक्तूबर 2020

'संगठन-सृजन', कांग्रेसियों ने अभियान चलाया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार


"संगठन सृजन अभियान" के तहत कांग्रेसियों ने चलाया सदस्यता अभियान


हापुड़। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कमेटी द्वारा लगातार "संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत शनिवार की रात्रि को वार्ड नंबर 24 करीमपुरा से मोहम्मद उस्मान सैफी और वार्ड नंबर 30 सराय से मुकीम खान का नाम पदाधिकारियों द्वारा वार्ड के अध्यक्ष प्रत्याशी पद के लिए भरे गए। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने वार्डो में  हो रही बैठक में बताया कि कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाला,सक्रिय और कुशल कार्यकर्ता को ही वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ ही वोटर को बूथ तक वोट डलवाने की जिम्मेदारी भी वार्ड अध्यक्ष की ही होगी। शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी विपक्ष पार्टी है जो जनता से जुड़े मुद्दे व उनकी समस्याओं को प्रदेश में जोर शोर से उठा रही हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देगी और प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। वार्ड नंबर 24 के करीमपुरा की अध्यक्षता  सेक्टर प्रभारी नरेश कुमार भाटी व वार्ड नंबर 20 के सराय की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की। बैठक में एससी एसटी प्रकोष्ठ कोंगेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,अमित सैनी (शहर उपाध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी), शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर महासचिव व सेक्टर अध्यक्ष दिनेश कुमार सैनी एडवोकेट,शहर सचिव गौरव गर्ग, शहर सचिव भरत लाल शर्मा,दीपक गुप्ता,निसार खान, खुशनूद अली,इलियास, शाहिद पहलवान,जाकिर, इसरत,इकबाल अहमद, एजाजुद्दीन,इमरान सैफी,दानिश,इसरार सैफी, सादक कुरैशी, सोनू सैफी,राजू सैफी,मोहम्मद आजम,अतीकुर रहमान,इरशाद सैफी,सद्दाम आदि ने "संगठन सृजन अभियान" में हिस्सा लिया।                 


नारी सशक्तिकरण पर संगोष्ठी आयोजित की

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़ के गांव वझीलपुर में नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया


हापुड़। जिसमें गांव की महिला किसानों व समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में पंचायत सचिव गजेंद्र सिसोदिया ने कहा कि पूर्व में हिन्दुस्तान में पहले महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी थी परंतु समय के साथ स्थिति बदतर होती चली गई और अब हम सभी को मिलकर उस स्थिति को वापस लाना है। सरकार ने बहुत योजनायें भारत में बहुत सी योजनायें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चला रखीं हैं लेकिन जब तक जन जागरूकता नहीं होगी तब तक हम सफल नहीं होगे। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक हौसला प्रसाद ने खेती में आगे बढ़ने के गुर सिखाए विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें सरसों की मिनि किट वितरित की और फसल अवशेष न जलाने को कहा इसके लिए वेस्ट डी कम्पोजर भी महिला व पुरुष किसानों को वितरित किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गंगाराम व ग्राम पंचायत अधिकारी गजेंद्र शिशौदिया ने संयुक्त रूप से गांव वझीलपुर निवासी व मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित और लोकमत सम्मान प्राप्त प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी को सम्ममा प्रतीक देकर सम्मानित किया और कहा सारिका त्यागी ने गांव वझीलपुर का नाम समूचे उत्तर प्रदेश में किया है, इसके लिए हमें भी गर्व है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व किसान ज्ञानेंद्र त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, सतबीर प्रधान, हर्ब त्यागी, पूर्व प्रधान श्रीमती कुंता देवी, ब्रजेश त्यागी,मालती त्यागी,सरिता कौशिक, दिलशाना,सरला देवी, मितलेश त्यागी, कल्पना, कंचन शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।                                   


सीएम भूपेश दिल्ली-पटना दौरे पर रवाना हुए

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पटना और दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए।बिहार रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बिहार चुनाव के लिए पार्टी ने प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। उसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी जिम्मा मिला है। बिहार में पत्रकारों से चर्चा करनी है। वहीं गैर भाजपा शासित राज्यों में राजभवन के हस्तक्षेप पर कहा कि यह सवाल बीजेपी के नेताओं से ही पूछना चाहिए। आखिर राजभवन का राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है।             


कर्नाटक के चार जिलों में बाढ़ के हालात बने

कलबुर्गी। कर्नाटक के चार जिलों में रविवार को भी बाढ़ के हालात गंभीर बने रहे। यहां कृष्णा और भीम नदी उफान पर हैं और सेना, राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बचाव कार्य कर रहे हैं तथा बाढ़ के बीच फंसे हजारों लोगों को निकाला गया है। मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश के चलते कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगिर और रायचूर जिलों में कई गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से या आंशिक रूप से डूब गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर को वह बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, बचाव दलों ने अब तक 20,269 लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से निकाला है। भारी बारिश होने से तथा पड़ोसी महाराष्ट्र में बांधों से पानी छोड़ने के कारण कर्नाटक के चार जिलों के 111 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।             


बच्चन का केबीसी शो टीआरपी में पिछड़ा

अमिताभ बच्चन का शो केबीसी टीआरपी की दौड़ में हुवा पिछे इस शो ने मार ली बाजी।


मुंबई। कई पॉपुलर शो इस बार टीआरपी की रेस में पीछे रह गए है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल का टीआरपी रेटिंग जारी कर दिया गया है। पिछली बार के तरह इस बार भी लिस्ट में वही दो शोज टॉप 2 में बने हुए है। जैसा की हम सभी जानते है। की न्यूज़ चैनल्स की टीआरपी रेटिंग इस बार नहीं आने वाली है। इसके अलावा द कपिल शर्मा शो इस लिस्ट में आपको देखने को नहीं मिलेगा। हाल ही में टीवी की दुनिया में एंट्री लेने वाला सब्से कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस और एक्टर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति भी इस लिस्ट में शामिल नहीं है। अब सवाल ये उठता है। की ऐसी क्या वजह है। जो ये शोज़ ऑडियंस के दिल में अपनी जगह नहीं बना पाए। एक तरफ एक्टर सलमान खान और अमिताभ बच्चन के शोज़ का इस लिस्ट में नामोंनिशान तक नहीं है। वहीँ दूसरी तरफ कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे नंबर पे और रीयलिटी शो इंडिआज़ बेस्ट डांसर जैसे शोज़ पांचवे नंबर पर है। शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर में मलाइका अरोड़ा गीता कपूर और टेरेंस लुइस बतौर जज नज़र आ रहे है। पहले नंबर पर मौजूद है एकता कपूर का शो कुंडली भाग्य। दूसरे नंबर पे रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा का शो अनुपमा, तीसरे नंबर पर है। सृती झा और शबीर आलूवालिया का शो कुमकुम भाग्य। वैसे तो ये लिस्ट हर बार सामने आती है। और सारे शोज़ टॉप 5 में लगातार बने रहने के लिए ज़बरदस्त मेहनत करते है। यहीं नहीं शो के मेकर्स भी अपने कंटेंट में जान डालने के लिए तरह तरह के ट्विस्ट और टर्न्स डालते है। जिससे की ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों का ध्यान उस शो को देखने में लगा रहे। अब देखना ये होगा की ये नए शोज़ कब इस लिस्ट में शामिल होते है।             


बॉबी देओल ने ट्वीट कर रिलीज की डेट बताई

आश्रम 2 रिलीज होगी इस तारीख को अभिनेता बॉबी देओल ने ट्वीट कर बताई तारीख।


नई दिल्ली। अभिनेता बॉबी देओल ने अपने हिट वेब सीरीज आश्रम 2 के दूसरे सीजन की रिलीज के तारीख की घोषणा की। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरीज के दूसरे भाग को 11 नवंबर 2020 को प्रसारित किया जाएगा। बॉबी ने ट्वीट करते हुए कहा “हैशटैगआश्रम के द्वारा खुल रहे हैं। फिर एक बार आश्रमचैप्टर2 11-11-2020 को एमएक्सप्लेयर पर सह-कलाकार चंदन रॉय सन्याल ने भी इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा किया है। चंदन सीरीज में भोपा नामक एक शातिर शख्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा सब खुश, 11/11/20 के लिए रोमांचित हैं? एक बात मैं बता सकता हूं. आश्रम के पहले सीजन से भोपा इसमें और भी ज्यादा शैतान और क्रूर होगा द डार्क साइड।
आपको बता दें कि आश्रम सीरीज धर्म के आड़ में छिपे अपराधों और भ्रष्टाचार के आसपास घूमती है। बॉबी इसमें बाबा निराला के किरदार में हैं। और भोपू उनका सबसे बड़ा सहयोगी और विश्वासपात्र है।                   


उद्यमी का ब्रिटिश पीएम से अफेयर रहा था

इस प्रधानमंत्री का था, अफेयर महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा 


लंदन। अमेरिका की एक टेक उद्यमी ने एक अखबार को बताया है कि उसका ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ अफेयर था। महिला ने कहा कि उसका अफेयर तब था। जब बोरिस लंदन के मेयर थे। इस महिला पर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। द डेली मेल ने शनिवार को बताया कि जेनिफर अर्क्‍यूरी से जब पूछा गया कि क्या उनका जॉनसन के साथ अफेयर है। तो उन्होंने कहा मुझे लगता है। कि यह बिना कहे चला अर्क्‍यूरी ने आगे कहा कि जॉनसन उसे लेकर बेहद जुनूनी हो गए थे। उसी समय उनकी दूसरी पत्‍नी मरीना व्हीलर के साथ शादी हुई थी। खुद पर लगे आरोपों के सामने आने के बाद कई इंटरव्‍यू में अर्क्‍यूरी ने कहा कि उसने और जॉनसन ने एक 'बहुत ही विशेष संबंध' का आनंद लिया था। हालांकि उसने बार-बार यह कहने से इनकार किया कि उनका कोई अफेयर था। ऐसे में डेली मेल को हाल ही में दिया गया इंटरव्‍यू उन संदेहों की पुष्टि करता है। जो अर्क्‍यूरी के पहले के इंटरव्‍यू के बाद सामने आए थे। हालांकि इस पूरे मामले में डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पहले भी सुर्खियों में आए थे जॉनसन जॉनसन 2008 से 2016 तक लंदन के मेयर थे और पिछले साल ही वह प्रधानमंत्री बने थे। एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर इंडिपेंडेंट ऑफिस फॉर पुलिस कंडक्ट ने सितंबर 2019 में इस मामले में जांच की शुरू की थी। जिसमें कहा गया था कि जब जॉनसन लंदन के मेयर थे। उस दौरान वे अर्क्‍यूरी के साथ अपने निजी संबंधों का खुलासा करने में नाकाम रहे थे। जबकि अर्क्‍यूरी को पब्लिक फंडिंग के जरिए हजारों पाउंड्स मिले थे।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...