रविवार, 18 अक्तूबर 2020

कोरोना से बचाव के लिए शुरू किया अभियान

चंबा। पुलिस की ओर से कोरोना से बचाव के लिए अभियान शुरू किया गया। अभियान शनिवार को भी जारी रहा, अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता की शपथ दिलवाई और नियमों का पालन करने का आह्वान किया।              


पटाखा गोदाम में लगी आग, 2 की मौत 4 झुलसे

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में रविवार को पटाखों के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए।आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे ने बताया की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में चमन मसूरी नामक व्यक्ति के घर में पटाखे रखे हुए थे जिसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी।           


पार्षदगणों की शपथ-गोपनीयता का कार्यक्रम

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पालिक निगम रायपुर में नियुक्त किये गये। समस्त 10 नवनियुक्त मनोनीत पार्षदगणो (एल्डरमेनगणो) सर्वश्री सुरेन्द्र पप्पू बाघे, लक्ष्मीनाथ वर्मा मोवा,रवि राव खमतराई, देवेन्द्र यादव रायपुरा, सुनील भुवाल फाफाडीह, सुनील छतवानी तेलीबांधा, अफरोज अंजुम बैजनाथपारा, देव दीवान कुर्रे, छत्रपाल सिंह ठाकुर शताब्दी नगर एवं इंद्रजीत गहलोत का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को अपराह्न 4 बजे नगर निगम के मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में दिनांक 19 अक्टूबर 2020 सोमवार को अपराह्न 4 बजे नगर निगम रायपुर के सचिवालय द्वारा रखा गया है।                                                     


भारत के मुस्लिम, अन्य से अधिक संतुष्ट

श्रवण गर्ग


मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जब महाराष्ट्र से प्रकाशित होने वाली एक पत्रिका से अपने साक्षात्कार में कहा होगा कि पूरी दुनिया में भारत के मुस्लिम ही सबसे ज़्यादा संतुष्ट हैं, तब वे निश्चित ही कल्पना नहीं कर पाए होंगे कि एक राष्ट्रभक्त पारसी समूह और दक्षिण भारत के एक सार्वजनिक उपक्रम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित आभूषण बनाने वाली कम्पनी तनिष्क द्वारा जारी किए जाने वाले वीडियो विज्ञापन के बाद राष्ट्रवादियों के झुंड उनके कहे की इस तरह से धज्जियाँ उड़ा देंगे। इस हिंदी पत्रिका का नाम ‘विवेक’ बताया जाता है और भागवत का साक्षात्कार प्रकाशित होने के कोई पाँच दिन बाद ही ‘तनिष्क’ के खिलाफ मचे ‘सोशल बवाल’ ने देश में हिंदू-मुस्लिम सम्बन्धों के ‘ज़मीनी विवेक’ की ‘गोद भराई‘ कर दी।                 


सनसनीः दो बच्चों सहित महिला का शव मिला

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। नावाबाजार थानान्तर्गत रजहरा गांव में एक कुएं से एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने उसके पति, सास- ससुर और जेठ-जेठानी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पांचों को शनिवार को गिरफ्तार किया। विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने की नीयत से अपनी पत्नी एवं बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले इस शिक्षक पति को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो मामले का खुलासा हुआ कि अपनी पत्नी एवं बच्चों की हत्या स्वयं उसने ही की थी।               


बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में हुए गोली कांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन दिन से फरार धीरेंद्र सिंह लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क से पकड़ा गया है। धीरेंद्र सिंह पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अब तक आठ नामजद और करीब 25 अज्ञात आरोपियों में सिर्फ 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव को शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह नगर के वैशाली होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।                    


12 लोगों की मौत पर सीएम का सख्त रवैया

उज्जैन। जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने अपनाया सख्त रवैया। एसपी मनोज कुमार सिंह को हटाया। शहडोल एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल अब उज्जैन के नए एसपी होंगे। सीएसपी रजनीश कश्यप को निलंबित किया गया।                


भ्रष्ट प्रधान व सचिव ने डकारें लाखों रूपये

नकहा की सहजनी ग्राम पंचायत के भ्रष्ट प्रधान व सेक्रेटरी ने विकास के नाम पर लाखों रुपये डकारे


राकेश मौर्य


लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद के नकहा विकास खंड की ग्राम पंचायत सहजनी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जहां ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपनी तिजोरियां को भरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जहां प्रधान व सेक्रेटरी ने आवास व शौचालय निर्माण के निर्माण में लाभार्थियों से जमकर अवैध वसूली की, वही नाली, खड़ंजा तथा कच्चे रास्तों पर मिट्टी पटान के कार्यों में मनरेगा के तहत बड़े घोटाले को अंजाम देते हुए लाखों रुपयों का गबन कर डाला। जानकारी के अनुसार खीरी जनपद में नकहा विकास खंड की ग्राम पंचायत सहजनी के ग्राम प्रधान राकेश यादव व सेक्रेटरी अभिनव पटेल की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते गांव के विकास कार्य अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। जहां ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के गठजोड़ ने विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की जमकर लूट खसोट की। वही दोनों की जुगलबंदी ने शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सुविधा शुल्क के रूप में लाखों रुपए डकार लिये। इसके अलावा ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने भ्रष्टाचार की हदों को पार करते हुए नाली खड़ंजा तथा कच्चे रास्तों पर मिट्टी पटान के कार्यों में बड़ा खेल खेल दिखाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी सिर्फ कागजों पर ही विकास कार्य कर सरकारी धन को लूट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान व सेक्रेटरी ने बिना विकास कार्य कराए ही लाखों रुपए निकाल लिए हैं। कुछ दिन पहले ही प्रधान व सेक्रेटरी ने झण्डी से सहजनी जाने वाली पक्की सड़क से राजेंद्र के खेत को जाने वाले कच्चे मार्ग को ट्रैक्टर चालित हैरों से जोत कर बराबर करा दिया, जबकि कागज़ी लिखा पढ़ी में इस कार्य को मनरेगा मजदूरों द्वारा किया दर्शा कर लाखों रुपयों की बंदरबांट कर ली। इस फर्जीवाड़े को लेकर सहजनी ग्राम पंचायत में आजकल खासी चर्चा है।
सहजनी ग्राम पंचायत के वाशिंदों का कहना है कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के भ्रष्टाचार को लेकर कई बार नकहा बीडीओ से शिकायत की गई है, लेकिन नकहा बीडीओ ने भी कोई कार्यवाही नहीं की। शिकायतों के बाद भी सहजनी ग्राम के भ्रष्ट सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही न किया जाना समझ से परे है। फिलहाल अब देखना यह है कि जिले के उच्चाधिकारी प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं।               


चिराग ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार उनके और पीएम के बीच दूरी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं।


फूट डालो में रखते हैं भरोसा


चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रचार का पूरा जोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है। बांटों और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे है।         


चिराग को अमित ने जोरदार झटका दिया

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। पीएम मोदी को अपना आइडल बताने वाले चिराग पासवान को गृह मंत्री अमित शाह ने जोरदार झटका दिया है। अमित शाह ने चिराग प्रकरण पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि लोजपा खुद एनडीए से बाहर गई है। फिलहाल तो लोजपा एनडीए के खिलाफ मैदान में है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सिर्फ चार दल है और सभी इकट्ठे एक दूसरे को जिताने के लिए मेहनत करेंगे। अमित शाह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में साफ किया कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से बातचीत तो हुई थी, उन्हें कई बार प्रस्ताव दिया गया लेकिन अंतिम दौर में बात नहीं बन सकी। उनहोंने कहा कि चिराग 2015 की तरह सीटें चाहते थे।








                       







चुनाव में मोदी लहर का फायदा मिलेगा

अविनाश श्रीवास्तव


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। इस लहर का फायगा बिहार चुनाव में मिलेगा। बीजेपी के साथ-साथ एनडीए में शामिल सभी दलों को इसका मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमित शाह के बयान मोदी लहर की बातों को समर्थन करते हुए देवेंद्र ने कहा कि बिहार में ही देख लिजिए। बिहार में कही भी जाने पर पीएम मोदी का नाम लेते ही लोगों में उत्साह होता है।               


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...