रविवार, 11 अक्तूबर 2020

बिहारः परिवार के 6 लोगों को दिया जहर

बिहारः अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी महिला ने परिवार के 6 लोगों को चाय में मिलाकर पिलाया जहर।


मधुबनी। इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है। जहां अवैध संबंध का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ा अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया है। जहरीली चाय पीने से महिला के देवर की मौत हो गई है। वहीं उसके दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामला बधुबनी के बिस्फी थाना इलाके के सादुल्लहपुर की है। जहां महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने देवर सास और तीन बेटों को जहरीली चाय दे दी और फिर खुद भी पी ली जहरीली चाय पीने से महिला के देवर की मौत हो गई है। वहीं 10 साल के अभिषेक और 6 साल के प्रभात कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकि के तीन लोगों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वहीं आसपास के लोग इस बार में कुछ भी कहने से बच रहे है। लेकिन सभी दबे जुबान से कह रहे हैं। कि महिला चंदा देवी ने अवैध संबंध के कारण पूरे परिवार को तबाह कर दिया।             


भारत की सीमा पर 60,000 सैनिक तैनात

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने 'खराब बर्ताव' और क्वॉड समूह के देशों के सामने खतरे पैदा करने के लिए चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उसने भारत की उत्तरी सीमा पर 60,000 सैनिक तैनात किए हैं। अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया पर आधारित ‘क्वॉड’ देशों के विदेश मंत्री मंगलवार को टोक्यो में मिले थे। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से व्यक्तिगत उपस्थिति वाली यह उनकी पहली वार्ता थी। '60 हजार चीनी सैनिक तैनात'। यह बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र, दक्षिण चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के आक्रामक सैन्य बर्ताव की पृष्ठभूमि में हुई। इस बैठक से लौटने के बाद पोम्पियो ने शुक्रवार को गाइ बेनसन शो पर कहा, 'भारतीय देख रहे हैं कि उनकी उत्तरी सीमा पर 60,000 चीनी सैनिक तैनात हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के अपने समकक्षों के साथ था, चार बड़े लोकतंत्रों, चार शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं, चार राष्ट्रों के इस प्रारूप को क्वॉड कहते हैं। इन सभी चारों देशों को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से पेश खतरों से जुड़े वास्तविक जोखिम हैं।'                 


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)













 अक्टूबर 12, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-58 (साल-02)
2. सोमवार, अक्टूबर 12, 2020
3. शक-1945, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:25।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-33+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)               














शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

गूगल एप ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स

गूगल ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स, ऐसे करे उपयोग


नई दिल्ली। गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए 6 नए फीचर्स जारी कर दिए हैं। ये फीचर्स ना केवल नए बल्कि पुराने वर्जन्स में भी आएंगे। ये नए एंड्रॉयड फीचर्स गूगल असिस्टेंट डुओ फोन ऐप और बाकियों के लिए पेश किए गए हैं।
गूगल असिस्टेंट से शुरुआत करें तो अब आप इसे अपने स्मार्टफोन में ऐप्स को ओपन और सर्च करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर बात करें तो आप हे गूगल चेक न्यूज ऑन ट्विटर ऐसा कह सकते हैं। इन कमांड्स को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। गूगल असिस्टेंट के इस फीचर को आप आज से ही इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल ने अपने वीडियो कॉलिंग ऐप में अब स्क्रीन शेयरिंग इनेबल कर दिया है।डुओ ऐसे में अब Duo से वीडियो कॉलिंग के दौरान आप अपने फोन की स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। साथ ही गूगल ने वीडियो मैसेज के लिए ऑटोमैटिक कैप्शन्स भी ऐड किए हैं। ये उनके ज्यादा काम आएगा जिन्हें सुनने में दिक्कत है।
गूगल ने पिछले महीने ये घोषणा की थी। कि कंपनी का फोन ऐप स्पैम कॉलर्स को रोकेगा और आपको ये बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है। गूगल अब इस फीचर को एंड्रॉयड 9 और इससे ऊपर के वर्जन में चलने वाले सारे एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए ला रहा है। जिनके पास गूगल फोन ऐप बाय डिफॉल्ट नहीं है। वो प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एंड्रॉयड में एक नया फीचर ‘साउंड नोटिफिकेशन भी ऐड किया गया है। ये आपको आपके आसपास की महत्वपूर्ण और अलार्मिंग नॉयजेज के लिए अलर्ट भेजेगा साउंड नोटफिकेशन्स आपके आसपास फायर अलार्म, डोर नॉकिंग या किसी हाउसहोल्ड अप्लायंस की बीपिंग डिेटेक्ट करते ही फ्लैश और वाइब्रेट होंगे और पुश नोटिफिकेशन्स सेंड करेंगे. इसे वियर OS स्मार्टवॉच पर भी सेट किया जा सकता है और ये लाइव ट्रांसक्राइब ऐप के साथ उपलब्ध है.
कॉग्निटिव डिसेबिलिटी और एज-रिलेटेड कंडीशन वाले लोगों के लिए गूगल के एक्शन ब्लॉक ऐप का उपयोग अब शॉर्ट फ्रेज कम्यूनिकेट करने के लिए किया जा सकता है। एक्शन ब्लॉक को हजारों पिक्चर कम्यूनिकेशन सिंबल के साथ अपडेट भी किया गया है। साथ ही गूगल ने ऐप में जापानी, फ्रेंच जर्मन और इटैलियन के लिए सपोर्ट भी ऐड किया है। 
नए क्रोमकास्ट की लॉन्चिंग के साथ गूगल टीवी को पेश किया गया था। गूगल, प्ले मूवीज एंड टीवी को गूगल टीवी में रिब्रांड कर रहा है। अब अपडेटेड ऐप को यूएस में एंड्रॉयड फोन्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है । गूगल ने यूआई को अपडेट किया है।           


रूस के प्रयास से टला 'विश्वयुद्ध' का खतरा

रूस के प्रयास से टल गया विश्वयुद्ध का खतरा अर्मेनिया-अजरबैजान में बनी सहमति


मॉस्को। कोरोना संकट के बीच दुनिया पर मंडरा रहा विश्व युद्ध का खतरा रूस के प्रयासों से टल गया है। अर्मेनिया  और अजरबैजान पिछले कई दिनों से जारी युद्ध रोकने पर सहमत हो गए हैं। आज दोपहर से दोनों तरफ से गरज रहीं तोपें खामोश हो जाएंगी, यदि दोनों देशों में सहमति नहीं बनती तो आने वाले दिनों में स्थिति विकराल हो सकती थी। क्योंकि कई देश इस लड़ाई में कूदने की तैयारी कर रहे थे। मॉस्को में चल रही थी बातचीत
विवादित क्षेत्र को लेकर अर्मेनिया और अजरबैजान में छिड़ी जंग को खत्म करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुनित) ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को मॉस्को आमंत्रित किया था। दोनों पक्षों में हुई मैराथन बातचीत के बाद आखिरकार युद्ध रोकने पर सहमति बन गई है।               


अब सीएम योगी की भी होगी 'सुरक्षा व्यवस्था'

पीएम की तर्ज पर अब होगी सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा और चुस्त-दुरुस्त होगी। शुक्रवार शाम यूपी कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था की तर्ज पर सीएम योगी की सुरक्षा में अहम बदलाव किया गया है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब प्रधानमंत्री के काफिले की तरह मुख्यमंत्री के काफिले में सुरक्षा वाहनों की कतार में चलने वाले अतिरिक्त वाहन की पोजीशन बदली जाएगी मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा अनुमोदित ग्रीन बुक (संशोधित संस्करण 2017) के निर्देशों के क्रम में उनकी सुरक्षा फ्लीट की संरचना तय की हुई है। कैबिनेट ने इस वर्तमान संरचना क्रम में परिवर्तन करने का फैसला किया है।
दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियां पूर्व में कई अलर्ट जारी कर चुकी है। जिनके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। मुख्यमंत्री को आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा की जाती रही है। इससे पहले पिछले दिनों लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के शीशे बुलेट प्रूफ करने का फैसला लिया गया था. यह सुरक्षा प्लान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सुझाव पर तैयार किया गया था।
इसी तरह गोरखनाथ मंदिर स्थित उनके आवास की सुरक्षा व्यवस्था भी और पुख्ता की गई है। वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही बैरियर भी बढ़ाए गए हैं। इससे मंदिर और परिसर में स्थित योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा और पुख्ता हो गई है। इससे पहले केंद्र की एसपीजी सुरक्षा की तर्ज पर अब यूपी में स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप का गठन किया गया था। इसमें पीएसी और एटीएस के कमांडो शामिल किए गए थे।                   


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...