बुधवार, 7 अक्तूबर 2020

गुटबाजीः कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को झटका, इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा।


मुरैना। राजगढ़ की ब्यावरा विधानसभा सीट के अलावा कांग्रेस राज्य की 28 सीटों में से 27 पर अपने प्रत्याशियों का मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस ने अपनी तीसरी और 4 प्रत्याशियों की सूची जारी की। जबकि बदनावर सीट पर प्रत्याशी बदला गया है। लेकिन जैसे ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी हुई वैसे ही कांग्रेस में गुटबाजी भी चरम पर पहुंच गई। मावई विधानसभा पर टिकट ना मिलने से नाराज नेता ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, मावई विधानसभा सीट पर प्रताप सिंह मावई टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट कर राकेश मावई को टिकट दे दिया। जिससे नाराज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि प्रताप सिंह माधवराव सिंधिया के कट्टर समर्थक व कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय सोबरन सिंह मावई के पुत्र हैं। प्रबल प्रताप मावई पूर्व में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समय कांग्रेस से निष्काषित हो चुके हैं। लेकिन कुछ देर पार्टी से दूर रहने के बाद वे दोबारा दिग्विजय खेमे में शामिल हुए थे। इस बार फिर से प्रबल प्रताप का टिकट काटकर मुरैना विधानसभा से इनके चचेरे भाई राकेश मावई को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।                 


ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कोलकाता ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर परियोजना के लिए नए संशोधित लागत के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लंबे समय से अटकी इस परियोजना के पूरा होने पर कोलकाता समेत 24 उत्तरी परगना और हावड़ा जिलों में रहने वाले लोगों को बहुत फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 8575 करोड़ लागत की 16.6 किलोमीटर लंबी ये मेट्रो परियोजना दिसंबर 2021 तक पूरी हो जाएगी। पियूष गोयल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण जैसे कईं अड़चनें दूर न हो पाने की वजह से इस परियोजना में रुकावटें आईं। इस मेट्रो के शुरु हो जाने से प्रतिदिन आठ लाख यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक यातायात की सुविधा मिलेगी।               


अयोध्या में सितारों की रामलीला देखेंगे योगी

अयोध्या में सितारों की रामलीला देखेंगे मुख्यमंत्री योगी।


अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ यहां की रामलीला भी नए तरीके से होने जा रही है। इस बार यहां फिल्मी सितारों से सज्जित रामलीला होने जा रही है। इसी क्रम में अयोध्या में रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और अध्यक्ष सुभाष मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक दिन रामलीला देखने का आश्वासन भी दिया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि, आज हमारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई है। उनको अयोध्या की रामलीला में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और एक दिन अयोध्या की रामलीला में आने का वादा किया। योगी ने कहा कि अयोध्या में रामलीला जो कर रहे हैं बहुत ऐतिहासिक होगी। भगवान राम की रामलीला आप कर रहे हैं, बहुत अच्छा कर रहे हैं, और उत्तर प्रदेश प्रशासन आपका पूरा सहयोग करेगा।
इस मौके पर मुख्य संरक्षक सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने रामलीला की तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस मौके पर विन्दु दारा सिंह भी मौजूद थे और उन्होंने अवगत कराया कि अयोध्या की रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। ज्ञात हो कि सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में आगामी 17 से 25 अक्टूबर को होने वाली फिल्मी सितारों की रामलीला को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। अयोध्या की रामलीला हालांकि कोरोनावायरस के चलते वर्चुअल होगी। बावजूद इसके ऐसी रामलीला का मंचन होने जा रहा है जिसमें बॉलिवुड का तड़का भी होगा, सिनेमा जगत के बड़े-बड़े अभिनेता भी अपना अपना किरदार निभाने मंच पर होंगे। अयोध्या में इस तरीके की पहली रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा के दो सांसद भी रामलीला में किरदार निभाएंगे। गोरखपुर से सांसद रवि किशन जहां एक ओर भरत की भूमिका निभाएंगे तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार गायक व सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में होंगे। फिल्मी हस्तियों में असरानी नारद की भूमिका में रहेंगे। वहीं शहबाज खान रावण की भूमिका में रहेंगे। उसी तरीके से ऋतु शिवपुरी, रजा मुराद जैसे कलाकार भी रामलीला में शामिल हो रहे हैं। अयोध्या की रामलीला के मंचन में दर्शकों को आने की स्वीकृति बिल्कुल नहीं है। रामलीला को सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा।               


प्रमोट हुए 8 एआरटीओ को मिली तैनाती

 प्रमोशन पाने वाले आठ एआरटीओ को मिली नई तैनाती।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रमोशन पाने वाले आठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को नई तैनाती दी है। प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने सभी की तैनाती के लिए आदेश जारी किए।
ललित कुमार को आगरा का एआरटीओ प्रवर्तन, दयाशंकर को हरदोई का एआरटीओ प्रवर्तन, महेंद्र बाबू को मऊ का एआरटीओ प्रशासन, सर्वेश कुमार को चतुर्वेदी वाराणसी का एआरटीओ प्रशासन, विष्णु दत्त शर्मा को अंबेडकरनगर का एआरटीओ प्रवर्तन, बृजेश को इटावा का एआरटीओ प्रशासन, रमेश चंद्र श्रीवास्तव को औरैया का एआरटीओ प्रशासन और सुधीर कुमार वर्मा को कानपुर नगर के एआरटीओ प्रवर्तन पद पर तैनात किया गया है।               


मोदी समझ सकते हैं 130 करोड़ लोगों की आकांक्षा

मोदी ही समझ सकते हैं 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा को सही मायने में समझ सकते हैं और अपनी सोच से वह सशक्त, आधुनिक तथा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं। अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने और उसके बाद के योगदान का उल्लेख करते हुए आज सिलसिलेवार ट्वीट किये। उन्होंने लिखा है, “ 07 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 2001 में आज ही के दिन नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जनसेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए। ” एक अन्य टि्वट में उन्होंने लिखा है “अगर कोई सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ सकता है तो वह नरेन्द्र मोदी जी हैं। अपनी दूरदर्शी सोच से वह ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त, आधुनिक व आत्मनिर्भर हो। एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनके 20वें वर्ष पर उन्हें हृदयपूर्वक बधाई देता हूं।” अमित शाह ने कहा है, “चाहे भुज को भयावह भूकंप से बाहर निकाल विकासपथ पर अग्रसर करना हो या गुजरात को शांति और सौहार्द का प्रतीक बनाना हो या अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से देश को विकास व प्रगति का एक गुजरात मॉडल देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की कटिबद्धता का ही परिणाम है। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी जी प्रदेश में विकास की क्रांति लाए और अब प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं व कार्यों से करोड़ों गरीब, किसान, महिला व समाज के वंचित वर्ग को सशक्त कर उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।”                


सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी

हाथरस। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार हमेशा की तरह महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त व संवेदनशील है। हाथरस कांड की घटना के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निष्पक्ष रूप से जांच का कार्य कर रही है, वो दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने का कार्य करेगी। लेकिन फिर भी आयेदिन विपक्षी दलों के राजनेता महिलाओं से जुड़े इस बेहद संवेदनशील और ज्वंलत मुद्दे पर ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर हमारे सभ्य समाज में हर तरफ़ बहुत ज्यादा चिंता व्यक्त की जा रही है। जब हम लोगों के सामने नारी की अस्मिता की रक्षा करने के लिए बलात्कार-मुक्त समाज बनाने का सवाल खड़ा है, तो उस समय कुछ राजनेता एक ज्वंलत समस्या का समाधान में सहायक बनने की जगह लोगों को भड़का कर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। आज जब हम सभी लोगो के सामने यह प्रश्न खड़ा है कि सिर्फ कानून बनाकर या प्रशासन के जरिए बलात्कार-मुक्त समाज बनाने की कोशिश अपने आपको धोखा देने से ज्यादा कुछ नहीं है, कानून व प्रशासन रेप के अपराध को कम करने में व पीडित पक्ष को न्याय देने में तो सक्षम है, लेकिन इस तरह के जघन्य अपराध पर रोक लगाने के लिए समाज व हम सभी लोगों को मिलजुलकर धरातल पर पहल करनी होगी।               

जनपद में अब गायब नहीं हो पाएगें 'कर्मचारी'

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारी अब वार्डों से गायब नहीं रह सकेंगे। इसके लिए नगर निगम में खास तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। निगम सभी सफाई कर्मचारियों के आधार नंबर हासिल कर उसे हाजरी डेटा से जोड़ेगा। जिसके बाद आधार डेटा के आधार पर स्पॉट हाजरी लेगा। इसके लिए निगम स्पॉट हाजरी के लिए जीपीएस लेस मशीन लेगा। निगम इस तरह की दो सौ मशीन खरीदने की तैयारी में है। हालांकि, नगर निगम क्षेत्र में केवल 100 वार्ड है। दरअसल, कई बोर्ड की बैठक में कर्मचारियों की हाजरी का मसला उठाया गया था। कार्यकारिणी की बैठक में भी इस मसले पर बात हो चुकी है। तय किया गया था कि प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या पूरी होनी चाहिए। इसके लिए हाजरी लगाई जानी चाहिए। कई पार्षद आरोप लगा चुके हैं कि वार्डों में कई सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इसी के चलते शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रहती है। इस मामले को लेकर निगम प्रशासन अब एक्शन में है।             


नेट रन रेट में नाइट राइडर्स का छटा स्थान

अबुधाबी। फॉर्म में लौट चुके महेंद्र सिंह धोनी के सामने होने वाले मुकाबले में फॉर्म तलाश रहे दिनेश कार्तिक के कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती होगी। कोलकाता की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार तथा चार अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि चेन्नई की टीम के भी पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं लेकिन वह नेट रन रेट के आधार छठे स्थान पर है। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम की स्थिति में सुधार होगा। चेन्नई ने अबु धाबी में टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। लेकिन फिर उसे शारजाह में राजस्थान रॉयल्स से, दुबई में दिल्ली कैपिटल्स से और दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई ने लगातार तीन पराजयों के बाद शानदार वापसी करते हुए दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से मात दी। कोलकाता को अबु धाबी में अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता ने फिर अबु धाबी में हैदराबाद को और दुबई में राजस्थान को हराया, लेकिन अपने पिछले मैच में कोलकाता को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों शारजाह में पराजय मिली। कोलकाता का आईपीएल में चेन्नई से पहली बार मुकाबला होने जा रहा है और विकेटकीपर बल्लेबाजों की कप्तानी वाली दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी। चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए पंजाब को 10 विकेट से हराया था। पंजाब ने 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था लेकिन चेन्नई ने 17.4 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोये 181 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की थी। फॉर्म में लौटे शेन वाटसन (नाबाद 83) और फॉर्म में चल रहे फाफ डू प्लेसिस (नाबाद 87) ने शानदार अर्धशतक ठोककर चेन्नई को एकतरफा जीत दिलाई थी। वाटसन का फॉर्म में लौटना कोलकाता के लिए खतरे की घंटी है। वाटसन ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले अपने दम पर मैच निपटा देते हैं।
कोलकाता के लिए राहत की बात यही है कि उसे बड़े स्कोर वाले मुकाबले में दिल्ली ने हराया था। दिल्ली के 228 रनों के मुकाबले कोलकाता ने 210 रन बनाये थे। नीतीश राणा (58) को छोड़कर कोलकाता के शीर्ष क्रम ने इस मैच में निराश किया था लेकिन इयोन मोर्गन ने 44 और राहुल त्रिपाठी ने 36 रन बनाकर मुकाबले को नजदीकी बनाया था। कोलकाता के शीर्ष क्रम और ख़ास तौर पर कप्तान कार्तिक को फॉर्म में वापसी करनी होगी तभी जाकर वे चेन्नई के खिलाफ जीत की उम्मीद कर पाएंगे।                 


प्रदेश में हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा




रायपुर। प्रदेश में हादसों का सिलसिला थम नहीं हो रहा है। मंगलवार को सड़क हादसे में हुई डॉक्टर की मौत के बाद आज एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गयी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसमनारा सत्यनारायण बाबाधाम तिराहे की है। हादसे के ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने के बाद भी ट्रक चालक नहीं रूका और 100 मीटर तक बाइक को ट्रक चालक घसीटता चला गया। जानकारी के मुताबिक उर्दना गांव के डिपापारा के रहने वाले जयसिंह अपनी 70 वर्षीय मां को लेकर बालपुर जा रहा था। तभी कोतरा इलाके के कोसमनारा सत्यनारायण बाबाधाम तिराहे के पास ट्रेसर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के मां-बेटे रोड पर गिर पड़े, जिन्हें ट्रक ने वहीं कुचल दिया।           




वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को मास्क-फल बांटे

नई दिल्ली। रहबर मुहिम के तहत एसएसपी सुडरविली की अगुआई में डीएसपी हेमंत शर्मा के सहयोग से समाजसेवी तथा क्लीन एंड ग्रीन सेवा सोसायटी के प्रधान तरसेम गोयल की तरफ से एलाइंस क्लब इंटरनेशनल की अगुआई में वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल मास्क, कपड़े तथा सैनिटाइजर बांटे। क्लीन एंड ग्रीन सेवा सोसायटी की तरफ से प्रधान तरसेम गोयल की तरफ से कोरोना महामारी के चलते लगातार समाज सेवा की जा रही है। उनके द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों को फल, किताबें, पनीर तथा अन्य पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है।


4 जुआरीयों के साथ नगदी और ताश बरामद

कांधला। गंगेरु पुलिस ने जुआरीओ स्थानों पर छापेमारी की है पुलिस ने इस दौरान मौके से 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने हजारों की नगदी सहित ताश की गड्डी भी बरामद की है, पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरु का है। जहां पर गंगेरु पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआरियों के स्थानों पर छापेमारी करते हुए 4 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान हजारों रुपए की नकदी व एक ताश की गड्डी बरामद की है।                                                                   


पाक के इशारे पर हो रहे हैं आतंकी हमले

पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादी कर रहे हमले: डीजीपी।


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर आतंकवादी प्रदेश में नागरिकों की लक्षित हत्या और सुरक्षा बलों पर हमलों को अंजाम दे रहे हैं। दिलबाग सिंह ने संवाददाताओं से कहा,“अब पाकिस्तान ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के आतंकवादियों का इस्तेमाल उन नागरिकों को निशाना बनाने तथा पत्रकारों और अन्य लोगों को धमकाने के लिए कर रहा है जो जम्मू-कश्मीर को समृद्ध बनाना चाहते हैं।”
पुलिस महानिदेशक ने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मोहम्मद अल्ताफ हुसैन को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि टीआरएफ पाकिस्तान का एक आतंकवादी संगठन है। उन्होंने कहा कि यह संगठन पत्रकारों और उन सभी लोगों के लिए गंभीर खतरा है जो जम्मू-कश्मीर में विकास गतिविधियों और शांति से जुड़े हैं।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...