रविवार, 4 अक्तूबर 2020

25,000 का इनामी साथियों सहित गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


25000 का इनामी अपने दो साथियों सहित गिरफ्तार।


हापुड़। जनपद के थाना बाबूगढ़, बहादुरगढ़, एसओजी 2 कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25000 का इनामी बदमाश सहित उसके दो सहयोगी साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने तीन तमंचे मैं कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वंचित इनामी अपराधी पकड़ अभियान मैं आज अललीपुर नहर पटरी के नजदीक पुलिस की मुठभेड़ इन शातिर बदमाशों से हुई जिसमें पुलिस ने तीन शातिर अपराधी को गिरफ्तार  किया। जिसमें 25000 का इनामी फारुख पुत्र झब्बू निवासी सरवरखेड़ा थाना कूण्डा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड तथा आजम पुत्र शकील अहमद निवासी काशीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद काशीपुर उत्तराखंड नबिया पुत्र सईया निवासी परतापुर थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सोमवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना बाबूगढ़, उपनिरीक्षक नीरज कुमार,उपनिरीक्षक रवि रतन सिंह, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, आशीष कुमार, कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल नवीन कुमार रहे।             


सरकार की साजिश के खिलाफ एफआईआर

योगी सरकार के खिलाफ खतरनाक साजिश के सुराग( एफ आई आर) दर्ज।


अतुल त्यागी


लखनऊ। हाथरस के बहाने योगी सरकार को बदनाम करने के लिए रची गई थी। बड़ी साजिश सरकार की सतर्कता से नाकाम हुई है। हाथरस के बहाने उत्तर प्रदेश में थी। जातीय और सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। दंगे भड़काने के लिए गया अफवाहों और फर्जी सूचनाओं का सहारा सोशल मीडिया का दुरूपयोग हुआ। प्रमाण मिलने पर लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ है। साजिश में पीएफआई, एसडीपाई और सरकार के निशाने पर रहे। माफियाओं की मिलीभगत के ठोस सुराग मिले। प्रदेश में अराजकता पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग साजिश में सीएए के उपद्रव में शामिल रहे।  
संगठनों की भूमिका के भी सबूत मिले। उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाने उपद्रवियों से वसूली कराए जाने और घरों की कुर्की कराने जाने की सीएम योगी की तग़डी कार्रवाइयों से परेशान तत्वों ने रची।  यूपी में बड़ी साजिश।पीड़ित लड़की की जीभ काटे जाने अंग भंग करने और गैंगरेप से जुड़ी तमाम अफवाहें उड़ा कर हुई नफरत की आग भड़काने की कोशिस की गई । अफवाह फैलाने के लिए ढेरों वैरिफाइड सोशल मीडिया एकाउंट का भी किया गया।  इस्तेमाल।जांच एजेसियां वैरिफाइड एकाउंट का ब्यौरा तैयार करने में जुटीं। अफवाहें फैलाने और नफरत पैदा करने के लिए चंडीगढ की घटना की मृतका की तस्वीरें हाथरस की बेटी की बता कर की गई। 
 वायरल-एक बड़े चैनल के स्क्रीन शॉट में छेड़छाड़ करके तैयार किए गए नफरत भरे पोस्टर, मुकदमा दर्जदंगे भड़काने की साजिश के लिए तमाम आपत्तिजनक और फोटोशाप्ड तस्वीरों का भी जमकर हुआ इस्तेमाल।दूसरे प्रांत की शवों की फोटोशाप्ड तस्वीरों को हाथरस की पीड़िता की तस्वीरें बताकर की गई। नफरत पैदा करने की कोशिश।यूपी साइबर सेल ने दर्ज किए करीब एक मामले धरपकड़ के लिए टीमें लगीं हाथरस के पीड़ित परिवार को सरकार के खिलाफ भड़काने की साजिश का भी हुआ पर्दाफाश सबूत के तौर पर मिले।
 कई आडियो टेप-जांच एजेंसियों ने लिया आडियो टेप का संज्ञान, जांच शुरू आडियो टेप में कुछ राजनीतिक दलों के साथ ही कुछ पत्रकारों की भी आवाज-इन आडियो टेप से खुला राज पीड़ित परिवारों को सरकार के खिलाफ भड़काने के लिए दिया गया।पचास लाख से लेकर एक करोड़ तक का लालच-पीड़ित परिवार को भड़काने के लिए हुई बड़ी फंडिंग-आडियो टेप से खुलासा एक महिला पत्रकार ने सीएम से पीड़ित परिवार की बातचीत के तुरंत बाद परिवार को भड़काया कहा अगर सीएम की बात मान ली तो पुलिस उल्टे तुम्हें ही साबित कर देगी अपराधी, इस बातचीत के बाद परिवार आया दहशत मेंआडियो टेप की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आते ही भड़काने वालों का पालीग्राफ और नार्को टेस्ट की तैयारी में जांच एजेंसियां है।               


प्रशिक्षण में विमान हादसा, आधिकारियों की मौत

कोच्चि। केरल के कोच्चि में रविवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान भारतीय नौसेना का एक ग्लाइडर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें नौसेना के दो अधिकारियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना कोच्चि के थोपमपड्डी पुल के नजदीक हुई। इस हादसे में नौसेना के लेफ्टिनेंट राजीव झा (32) और सुनील कुमार (29) नामक एक अन्य अधिकारी की मौत हो गयी।


नौसेना का यह ग्लाइडर विमान प्रशिक्षण के लिए उपयोग में लाया जाता है और इसमें केवल दो लोग ही बैठ सकते हैं। इस विमान ने नौसैनिक अड्डे आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। विमान के मलबे को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। नौसेना की दक्षिणी कमान की ओर से दुर्घटना की जांच के लिए एक जांच बोर्ड का गठन किया गया है।             


प्रियंका के साथ व्यवहार, पुलिस ने जताया खेद

विजय भाटी


गौतम बुध नगर (नोएडा)। नोएडा पुलिस ने रविवार को डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ की गई बदसलूकी पर खेद जताया है। प्रियंका गांधी हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं जब पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था। नोएडा पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “नोएडा पुलिस को डीएनडी पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। मुख्यालय ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा जांच का आदेश दिया। हम नोएडा पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।” कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शनिवार को दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर उस समय धक्का दिया गया था जब वो अपने एक पार्टी कार्यकर्ता का नोएडा पुलिस से लाठीचार्ज के दौरान बचाव कर रही थीं। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कई कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाने की कोशिश कर रहे थे। हंगामे के दौरान कैद किए गए वीडियो में प्रियंका एक कांग्रेस कार्यकर्ता को बचाने के लिए बैरिकेड से कूदते हुए दिख रही हैं। हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए।             


इंसान की नियत को हम नहीं बदल पाते है

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए संसद में सख्त कानून बनाएं गए हैं, इंसान की नीयत हम लोग बदल नहीं पाते और हाथरस में हुई घटना बेहद अफसोस जनक है। सुल्तानपुर भ्रमण के तीसरे और अंतिम दिन गांधी ने लंभुआ बाजार में डाकघर भवन लोकार्पण समारोह के दौरान कहा कि महिलाओं के साथ हो रहीं घटनाओं से देश की हर महिला की आंख में आंसू है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाएं गए हैं, लेकिन हम इंसान की फितरत नहीं पाते और हाथरस में जो घटना हुई वह बेहद अफसोस जनक है।


             

लोजपा ने अलग चुनाव लड़ने का किया ऐलान

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अपने दम पर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को यह फैसला लिया गया। हालांकि पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उसकी कोई कटुता नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नेतृत्व उसे मंजूर नहीं है। लोजपा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर जीत हासिल करने वाले लोजपा विधायक भाजपा के ही साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में राज्य स्तर पर गठबंधन में शामिल जनता दल-युनाइटेड (जदयू) से वैचारिक मतभेद के कारण पार्टी ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। हालांकि लोजपा ने इस बयान में यह नहीं बताया है कि पार्टी कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन इससे पहले पार्टी की ओर से कई बार कहा गया है कि प्रदेश की 143 विधानसभा सीटों पर तैयारी मुक्कमल है, जहां लोजपा अपने उम्मीदवार उतार सकती है।             


प्रबंधन के बीच दूसरी वार्ता भी हुई विफल

लखनऊ। निजीकरण पर ऊर्जा निगम प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष के बीच रविवार को दूसरी वार्ता फिर विफल हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे, जिसकी वजह से कोई सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि दौरान संघर्ष समिति बिजली व्यवस्था में सुधार और राजस्व वसूली में वृद्धि किए जाने के लिए कई रचनात्मक सुझाव दिए लेकिन प्रबंधन निजीकरण की जिद पर अड़ा रहा। वार्ता समाप्त होने के बाद संघर्ष समिति प्रदेशव्यापी कार्यबहिष्कार को सफल करने की तैयारियों में जुट गई। प्रदेश के सभी कर्मचारियों को आंदोलन को सफल करने के लिए संदेश जारी करते हुए एकजुट की बात समिति की ओर से कही गई है। बता दें कि संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के करीब एक दर्जन से ज्यादा संगठन कार्यबहिष्कार कर रहे हैं।             


घोटालाः हरिद्वार से 1 संचालक किया गिरफ्तार

देहरादून। छात्रवृृत्ति घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने हरिद्वार जिले के दो इंस्टीट्यूटस से संबद्ध एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके नाम से दोनों संस्थानों का बैंक में खाते चल रहे थे। दोनों ही संस्थान अपनी संबद्धता के मामले में फर्जी दावे कर रहा था जबकि उनकी असली यूनिवर्सिटीज ने उनके दावे को नकार दिया है। पूछताछ में आरोपी ने तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी को इस पूरे घोटाले में 12 प्रतिशत दिए जाने का दावा भी किया है।


कोई भी नहीं बचेगा, मिलेगा न्यायः अवस्थी

बलरामपुर। यूपी में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि बलरामपुर घटना में शामिल कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। अवस्थी और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार बलरामपुर जिले के गैसडी क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर गए। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिया। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद अवस्थी ने कहा कि ऐसे अपराधों के प्रति सरकार गंभीर है और उनका अनुश्रण शासन स्तर पर किया जाता है। इसी कारण से हम लोग यहां आए है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे दुर्दान्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की गई है और परिवार ने अपने जो बिंदु बताए है। सरकार उन्हें गंभीरता से लेगी।               


महिला के साथ पुल के नीचे किया गैंगरेप

देहरादून। यहां के सहसपुर क्षेत्र में शनिवार की देर सायं तीन युवकों ने पुल के नीचे से गुजर रही एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म कर दिया। बलात्कारियों के चुगंल से छूटने के बाद महिला सहसपुर पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अरुझा मोहन जोशी ​अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।                 


प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में युवती से गैंगरेप

गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में 25 साल की एक युवती के साथ जबरन मारपीट की गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह मामला शनिवार देर रात की है, जहां आरोपी ने युवती के सिर पर वार कर दिया। युवती पश्चिम बंगाल की निवासी है। पुलिस ने रविवार को कहा, “एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचित किया, जहां घटनास्थल से मात्र 100 मीटर पर पुलिस वाहन गस्त दे रहा था, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। युवती को समय से अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की स्थिति अब खतरे के बाहर है। चारों आरोपियों को गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लिया गया है।” गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन (23), पवन (24), पंकज (26) और गोविंद (20) के रूप में हुई, सभी चक्करपुर गांव के निवासी हैं। रंजन प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में ऑफिस ब्यॉय का काम करता है, जबकि अन्य स्विगी, जोमैटो में काम करते हैं।             


गुमराह कर रही है योगी सरकारः कांग्रेस

लखनऊ। हाथरस मामले पर राजनीति गरमाई हुई है। सरकार की ओर से लगातार मामले को निपटाने का प्रयास जारी है। लेकिन राजनीति अभी उबाल पर है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर भरोसा न होने और सीबीआई की जांच सिर्फ देश और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथरस के पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान उनकी जो मांग है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। कांग्रेस पूरी घटना की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग करती है। आराधना मिश्रा ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई दुःखद घटना और बेटी को न्याय दिलाने के लिए मीडिया की सकारात्मक भूमिका रही है। उन्होंने बेटी के साथ अत्याचार होने पर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। जब उस बेटी के परिजन शव मांगने के लिए दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल में प्रशासन से गुहार लगा रहे थे और पुलिस ने शव को रात्रि में 2.30 बजे जला दिया तथा पीड़िता के गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। यहां तक कि मीडिया को भी नहीं जाने दिया गया।               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...