शनिवार, 3 अक्तूबर 2020

मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 48 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हराया।


चंडीगढ़/ मुंबई। मुंबई की टीम की इस टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है। वहीं, पंजाब की तीसरी हार है। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। राहुल चाहर ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर मैच पलट दिया। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन दिए।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। उसके लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने 25 और कृष्णप्पा गौतम ने 22 रनों की पारी खेली।                   


परिजनों के साथ व्यवहार की आलोचना की

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की पीड़ित युवती के परिजनों के साथ पुलिस के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाया तथा डराया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।” प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा “उत्तर प्रदेश सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीड़िता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है- अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मंजूर नहीं। पीड़िता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।” इस बीच कांग्रेस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं का एक दल आज हाथरस जाएगा और पीड़ित परिजनों के साथ हो रहे पुलिस बर्ताव के बारे में विस्तृत जानकारी लेगा।                 


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अरेस्ट, पुलिस तैनात

यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू होम अरेस्ट, पुलिस तैनात।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हाथरस की घटना पर मुखर कांग्रेस के बढ़ते कदमों काे थामने के लिये योगी सरकार ने तमाम इंतजाम किये हैं। इस कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के लखनऊ स्थित बहुखंडी आवास में देर रात से ही पहरा बैठा दिया गया है। लल्लू ने कहा कि उन्हे उनके घर में देर रात एक बजे से ही नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें कहीं बाहर जाने की मनाही है। पुलिस पूछने पर बताती है कि उनकी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।                      


मिट्टी का टीला ढहने से 2 भाइयों की मौत

बांदा: जसपुरा में मिट्टी का टीला ढहने से दो सगे भाइयों की मौत।


बांदा/जसपुरा। जसपुरा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की मिट्टी खोदते वक्त टीला ढह जाने से दबकर मौत हो गई। टीला गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों भइयों को मिट्टी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव का बीरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों सहित जसपुरा कस्बे में लगभग 10 साल से किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। वह जिस घर में रहते है वह घर कच्चा था। सुबह मां ने विवेक एवं अभिषेक दोनों बेटों को मिट्टी लाने के लिए कस्बे से कुछ दूर तरौडा मोड़ के पास मिट्टी लाने के लिए भेजा था।जहां पर मिट्टी खोदने के समय टीला गिर जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। टीला गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंचे जसपुरा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन बुलाई। जेसीबी मशीन से खुदाई में 10 बजकर 14 मिनट में अभिषेक मिला फिर 16 मिनट बाद विवेक का शव मिला। पहले से ही खड़ी एम्बुलेंस से जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।               


अध्यक्ष-सभासद का विवाद अध्यक्ष तक पहुंचा

गदरपुर। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस एवं सभासद परमजीत सिंह पम्मा के बीच हुआ विवाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के दरबार में पहुंच गया है। सभासद परमजीत सिंह पम्पा अजय भट्ट के पास पहुंचे और उन्हें एक ज्ञापन देते हुए न्याय की गुहार लगायी। यहां बता देें कि कुछ दिन पूर्व नगरपालिका कार्यालय में वार्ड नंबर पांच सभासद परमजीत सिंह पम्मा एवं पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सभासद द्वारा पालिकाध्यक्ष के खिलाफ थाने में जान से मारने की नियत से लाइसेंसी रिवाल्वर तानने व गाली गलौच करने का मामला दर्ज करवाया। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा भी सभासद के खिलाफ एससीएसटी का मामला दर्ज करवाया गया। वहीं इस मामले में सभासद परमजीत पम्मा को न्याय न मिलने व पालिकाध्यक्ष द्वारा एससीएसटी का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने पर वह मुख्यमंत्री से भी मिले थे। शनिवार को सभासद परमजीत सिंह पम्मा न्याय की गुहार लगाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंप न्याय दिलाने की मांग की। परमजीत पम्मा ने बताया कि श्री भट्ट द्वारा भी उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है। वहीं पालिकाध्यक्ष द्वारा सभासद परमजीत सिंह पम्मा पर लगी धारा एससीएसटी की जांच क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने शुरु कर दी है। उनके द्वारा कल पालिका कर्मी के बयान भी दर्ज किये गये है। सूत्र बताते है कि क्षेत्राधिकारी द्वारा की गयी जांच में परमजीत सिंह पम्मा एससीएसटी एक्ट से दोष मुक्त हो सकते हैै। वही इस घटना को लेकर पालिका के अधिकांश सभासद पालिकाध्यक्ष के खिलाफ एक जुट हो गये है। उन्होंने ने भी मन बना लिया है कि वह किसी भी सभासद का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर पालिकाध्यक्ष के कुछ समर्थक इस मामले को रफा-दफा करने में जुट गये है और सभासद परमजीत सिंह के घर के चक्कर लगाते देखें गये है जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
                     


गांधी जयंती का त्योहार, खुशी का अवसर

भानु प्रताप उपाध्याय


शमली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय अनुसूचित जन जागृति समिति एवं राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद वखल्मीकि जिला संयोजक कुमारी, काजल वाल्मीकि, अरुण झंझोट, मुकेश कुमार, शोएब काजी, दीपक सैनी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अनुज गौतम कांग्रेस पार्टी आदि ने महात्मा गांधी पार्क पहुंच कर माल्यार्पण की इस अवसर पर अरविंद झंझोट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए अहिंसा के पथ पर चलकर देश के युवाओं एवं मातृशक्ति को एकजुट करके संघर्ष करके अंग्रेजों को देश को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था और देश को कड़ा संघर्ष करके आजाद कराया और लाल बहादुर शास्त्री जी एक इमानदार कर्मठ देश को समर्पित व्यक्तित्व  के व्यक्ति थे और  शास्त्री जी राष्ट्र उन्नति की सोच रखने वाले साफ स्वच्छ छवि के प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को मजबूत करने के लिए देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के लिए उनका अथक प्रयास रहा है हमें इन महान शख्सियत को याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर उनके आदर्शों पर हम सभी को चलकर राष्ट्र उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए कुमारी काजल वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी और प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चलना चाहिए और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि आज महिलाओं पर अत्यधिक अत्याचार व्यभिचार बढ़ गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सरकार को ठोस कारगर कदम उठाने चाहिए देश की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की और इस प्रकार की अन्य के घटनाएं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी हुई हैं उन पर भी प्रभावी कार्रवाई कराए जाने की मांग की। अरविंद झंझोट नंदू प्रसाद वाल्मीकि कुमारी काजल वाल्मीकि दीपक सैनी जिलाध्यक्ष कांग्रेश अनुज गौतम नगर अध्यक्ष कांग्रेस अरुण झंझोट मुकेश कुमार शोएब काजी आदि शामिल रहे।               


लोकतंत्र की हत्या हाथरस की रेप घटना

भानु प्रताप उपाध्याय


सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या हाथरस की घटना 


शामली। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर 2अक्टूबर गाँधी जयंती के  उपलक्षय मे कार्यकर्त्ताओ द्वारा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व मे गाँधी जी की मूर्ति के समक्ष दो घंटे का सत्याग्रह किया। अशोक चौधरी जी ने कहा की भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी रही है, देश की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हो गई है। चारों तरफ अपराध बढ़ रहा है।पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलक ने कहा की हाथरस की घटना लोकतंत्र की हत्या मे गिनी जाएगी। मांगे राम मलिक (विधानसभा अध्यक्ष शामली ) ने भी सत्याग्रह मे मौन धारण रख कर सरकार और प्रशासन की  आलोचना की /रविंद्र प्रधान जोगी ने भी प्रदेश मे आरजकता का महोल बताया. मौन धारण मे श्री शेर सिंह राणा प्रमुख, अनुज जावला, डॉ. अनुज पवार, रवि बालियान, जबरदिन मलिक, सत्यपाल कश्यप, विपिन सैनी, जाकिर राणा, जाबिर राव, शेर मोहम्मद राव, खुशनुद, कपिल राणा आदि सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।               


महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध मौर्चा

भानु प्रताप उपाध्याय 


लखनऊ। हाथरस बलरामपुर उत्तर प्रदेश के आदि जनपदों में महिलाओं पर अत्याचार दुष्कर्म किए जा रहे हैं। उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और हाथरस में मनीषा वाल्मीकि के साथ दुष्कर्म गैंगरेप 4 लोगों द्वारा किया गया और उन दरिंदों द्वारा मनीषा की गर्दन वे रीड की हड्डी तोड़ दी गई। जोगी समाज की बेटी के साथ भी गलत किया गया इसकी कड़े शब्दों में निंदा की गई और दोषी इन दरिंदों को फांसी दिलाने की मांग की गई और बढ़ते उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न बंद कराने की उत्तर प्रदेश सरकार से की मांग इस अवसर पर नमो नमो महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष रीना उपाध्याय व राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की प्रदेश प्रभारी कुमारी काजल वाल्मीकि अनुराधा देवी नगर अध्यक्ष नमो महिला मोर्चा राजेश देवी नगर सचिव ,कुमारी करुणा ,जमुरत, रेशमा, रेखा देवी, अंजला देवी, कुमारी लक्ष्मी ,अनमोल उपाध्याय, राकेश कुमार ,हर्ष कश्यप, राजकली देवी ,सरोज देवी ,अर्जुन ,अरविंद झंझोट दलित नेता ,नंदू प्रसाद वाल्मीकि अरुण झंझोट ,सुशील कुमार आदि शामिल रहे!


आजाद ने बोला योगी सरकार पर हमला

चंद्रशेखर आजाद का योगी सरकार पर हमला बोले दलितों को अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए 20 लाख लाइसेंसी हथियार दे सरकार।


लखनऊ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने हाथरस मामले को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जातिवादी है। इसलिए न्याय नहीं हो रहा है और पीड़ितों को मारा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ करना उससे भी बड़ा अपराध है। एविडेंस को खत्म करने के लिए ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि "मैं अपनी मां से वादा करके आया हूं कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा मैं घर नहीं आऊंगा।"
इसके साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि दलितों को 2000000 लाइसेंसी हथियार मिलने चाहिए ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सके। मैं वाल्मीकि समाज से कहूंगा कि जब तक इंसाफ ना मिले तब तक सफाई ना करें काम पर ना जाए।
आपको बता दें कि हाथरस मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। जिसमें चंद्रशेखर भी शामिल हुए जहां उन्होंने इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में रोजाना होने की मांग भी रखी और कहा कि इस मामले में जो दोषी है उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि दूसरे लोग इस तरह का प्राप्त करने से पहले डरे।           


ज्यादा चीनी-मीठा खाने से बेहद खतरा

अधिकतर लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में ज्यादातर मीठे पकवान चीनी के इस्तेमाल से ही बनाए जाते हैं। यह भी एक सच्चाई है। कि चीनी का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्योंकि चीनी में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। ऐसे में यदि हमारी दिनचर्या बहुत अधिक शारीरिक मेहनत करने वाली नहीं है। तो चीनी शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में इन दिनों सामान्य शक्कर के स्थान पर ब्राउन शुगर का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।
चीनी से कैसे अलग है। ब्राउन शुगर
चीनी  गुड़ आदि गन्ने से तैयार किए जाते हैं। लेकिन चीनी मिलों में जब शक्कर तैयार की जाती है तो उसे साफ करने और ज्यादा मिठास पाने के लिए कई प्रकार के केमिकल मिलाए जाते हैं। चूंकि गुड़ प्राकृतिक रूप है। लेकिन केमिकल डालकर जब और अधिक मिठास वाले तत्व एकत्रित करते हैं। तो शक्कर में मिठास बढ़ती है। इसी कारण शक्कर में कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है। वहीं इसमें उपयोग किए जाने वाले केमिकल के साइड इफेक्ट का खतरा बना रहता है। वहीं ब्राउन शुगर वास्तव में गुड़ का ही एक शुद्ध रूप होता है। वास्तव में यह गुड़ और शक्कर के बीच का एक रूप है। जिसे बगैर केमिकल तैयार किया जाता है। और सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है।             


मास्क लगाए, लक्षण दिखते हैं टेस्ट करवाएं

सतर्कता ही बचाव। बीपी, शुगर, दमा वालों की ही मौत का मिथक अब टूट गया, 40/ मौतें ऐसी जो सिर्फ कोरोना की वजह से ही हुई।


मास्क जरूर लगाएं लक्षण दिखते ही टेस्ट करवाएं।


नई दिल्ली। राजधानी और प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों ने वह सारे मिथक तोड़ दिए हैं। जो शुरुआती दौर में स्थापित थे और कहा जाता था कि शुगर, बीपी, हाईपरटेंशन और दमा रोगियों के साथ अधिक उम्र वालों के लिए खतरा ज्यादा है। अब प्रदेश में 400 से ज्यादा मौतें ऐसे लोगों की हुई हैं। जो स्वस्थ थे। और सिर्फ कोरोना संक्रमण से कारण मौत से जंग हार गए। डाक्टरों का कहना है। कि कोरोना वायरस से संक्रमित स्वस्थ लोगों को सही समय पर इलाज नहीं मिला तो यह फेफड़ों को इतना नुकसान पहुंचा सकता है। कि जीवन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राजधानी।प्रदेश में कोरोना के इलाज में लगे डाक्टरों ने इस आंकड़े के आधार पर अपील की है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा बहुत जरूरी है। और जब तक वैक्सीन नहीं आती, मास्क ही वैक्सीन है। यही नहीं अगर स्वस्थ लोगों को भी महसूस होता है। कि उन्हें कोरोना के लक्षण हैं। जो जांच में बिलकुल देरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि जल्दी जांच से जान आसानी से बच सकती है।
राजधानी में 18 मार्च को पहला केस आया और 29 मई को पहली मौत हुई तो लगा था कि कोरोना उतना खतरनाक नहीं होगा। जितना पड़ोसी या दूसरे राज्यों में था। भास्कर ने कोरोना का इलाज कर रहे डॉक्टरों से जाना कि कोरोना से मरने वालों में सबसे ज्यादा किस बीमारी के लोग हैं। डायबिटीज व हाइपरटेंशन वाले मरीजों के लिए कोरोना काल साबित हो रहा है। इसके अलावा कैंसर, हार्ट, किडनी, लीवर व दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी मौत हुई है। हाइपरटेंशन व डायबिटीज की चर्चा करना इसलिए भी जरूरी है। क्योंकि इसे कॉमन बीमारी माना जाता है। अनियमित खानपान व जीवनशैली से यह दोनों बीमारी होती है। एक खतरनाक आंकड़ा यह भी है कि कोरोना संक्रमण से मरनेवालों में अधिकांश 45 से 50 की उम्र के थे। हालांकि ज्यादा रिस्क 60 या इससे ज्यादा की उम्र वालों को है। लेकिन युवाओं की भी जान गई है। जानकारों का दावा है कि 150 से ज्यादा युवा होंगे, जिनकी मौत कोरोना से हुई। मृतकों में 18 वर्ष से कम उम्र के तीन से चार किशोर भी हैं।
एक्सपर्ट व्यू । स्वस्थ लोगों में भी लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करवाएं।"मृतकों में आधे मरीज ऐसे हैं। जिन्हें डायबिटीज व हाइपरटेंशन था। डायबिटीज कैंसर, हार्ट या दूसरी बीमारी हो तो निश्चित रूप से कोरोना का रिस्क बढ़ जाता है। स्वस्थ लोगों को को लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करनी चाहिए क्योंकि ऐसे में इलाज आसान होता है। पॉजिटिव आने पर अस्पताल या होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराएं। इससे मौतों की संख्या कम की जा सकती है। जो लोग लक्षण के बावजूद जांच में देरी कर रहे हैं। उनके लिए खतरा ज्यादा है। क्योंकि देरी से इलाज मौतों के मामले में बड़ा फैक्टर है। लोग जांच से घबराएं, बीमारी पता चल जाएगी तो आइसोलेशन अच्छा इलाज है।                 


हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया

हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया।धोनी IPL में छठवीं बार नॉटआउट रहते हुए टीम को नहीं जीता सके सीजन में चेन्नई की लगातार तीसरी हार। प्रियम गर्ग जीत के हीरो।


चैन्नई। आईपीएल के 13वें सीजन के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 165 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नाबाद पवेलियन लौटे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आईपीएल में ऐसा उनके साथ छठी और इस सीजन में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शारजाह में भी 29 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की सीजन में यह लगातार तीसरी हार है। जीत के हीरो युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग (51) रहे।
धोनी-जडेजा ने 72 रन की पार्टनरशिप की
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। जडेजा ने 35 बॉल पर 50 रन बनाए। जडेजा को नटराजन ने आउट किया। धोनी 47 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इन दोनों के अलावा सिर्फ फाफ डु प्लेसिस ही 22 रन बना सके। बाकी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया।
वॉटसन और रायडू सस्ते में आउट
शेन वॉटसन और अंबाती रायडू मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वॉटसन की खराब फॉर्म इस मैच में जारी रही। वे सिर्फ एक रन ही बना सके। वॉटसन को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। इसके बाद रायडू (8) को टी नटराजन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
चेन्नई ने 10 ओवर में सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया
चेन्नई ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 44 रन बनाए। ये इस सीजन में 10 ओवर में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भी चेन्नई ने इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली ने दुबई में ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 3 विकेट पर 49 रन बनाए थे।
प्रियम ने लगाई पहली फिफ्टी, हैदराबाद का स्कोर 164/5
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। हैदराबाद के लिए प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने इसके लिए 43 बॉल खेलीं। प्रियम गर्ग ने आईपीएल के अपने चौथे ही। मैच में पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 बॉल पर 31 रन बनाए।
विलियम्सन और बेयरस्टो नहीं चले
हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। जॉनी बेयरस्टो (0) को मैच के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने आउट किया। इसके बाद मनीष पांडे (29) और डेविड वॉर्नर (28) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। मनीष को शार्दुल ठाकुर और वॉर्नर को पीयूष चावला ने आउट किया। केन विलियम्सन 9 रन ही बना सके। उन्हें अंबाती रायडू और एमएस धोनी ने रनआउट किया।
धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड
धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा 194 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक कुल 194 मैच खेले हैं। इसके बाद सुरैश रैना (193), रोहित शर्मा (192) और दिनेश कार्तिक (185) का नंबर आता है। रैना ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि मुझे खुशी है। कि मेरा रिकॉर्ड आपने तोड़ा।
सस्ते।महंगे खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। धोनी मैच में 36 बॉल पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 80 लाख रुपए कीमत वाले दीपक चाहर सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने मैच में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।
वहीं  हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें इस सीजन का 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। वॉर्नर अच्छी शुरुआत के बावजूद कुछ खास नहीं कर सके और 29 बॉल पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्लेइंग इलेवन में टी नटराजन सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 43 रन देकर 2 विकेट लिए।
चेन्नई ने 3 और हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। दूसरी ओर हैदराबाद ने 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया।               


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...