शनिवार, 26 सितंबर 2020

दिल्ली की 1 फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर 26 फायर बिग्रेड पहुँची ।


नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में एक फैक्टरी में शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस आग पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर 26 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। कि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने का काम अभी जारी है। बता दें दिल्ली का नरेला फैक्टरी जोन है। यहां अन्य तरह की कई फैक्टरियां हैं। लेकिन आसपास की किसी भी फैक्टरी को किसी भी प्रकार कोई नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है।                                                


तलाकशुदा महिला से होटल में किया दुष्कर्म

एआईआईम्स में काम करने वाली तलाकशुदा महिला से होटल में दुष्कर्म।


पटना की एक तलाकशुदा महिला के साथ शख्स ने 8 साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। महिला पटना के एम्स में काम करती है। महिला का कहना है। कि वो जबरन मेरे साथ गंदा काम करता था। खबर के मुताबिक महिला के अनुसार, करीब 8 साल से आरोपी उसके साथ नजदीकियां बढ़ाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसको अपने हवस का शिकार बनाया है। महिला का कहना है। कि संजीव की नजर मेरे संपत्ति पर थी। इसलिए वो मुझसे शादी करना चाहता था। महिला ने यह भी बताया कि शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वो मेरे बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था। और मेरे साथ गंदा काम करता था। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है। कि संजीव 24 सिंतबर को मुझे और मेरे बच्चे को जबरन रांची ले गया।             


ससुर ने अकेली बहू के साथ किया दुष्कर्म

रोजगार के लिए पति महाराष्ट्र गया, ससुर ने अकेली देख बहू के साथ किया दुष्कर्म।


जौनपुर। महाराजगंज इलाके में बहू के साथ दुष्कर्म मामले में ससुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि महाराजगंज इलाके की 20 वर्षीय विवाहिता युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि 17 जून 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से उसका निकाह हुआ था। शादी के तीन-चार महीने बाद पति रोजगार के लिए महाराष्ट्र चला गया। ससुर की नीयत उसके प्रति अच्छी नहीं थी।
पिछले 10 नवंबर को वह घर में अकेली थी। रात में ससुर एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने पर शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। वहां से भी कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। अदालत ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि वह प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करे।               


संयुक्त राष्ट्र में पाक पीएम को दिखाया आईना

भारत का इमरान को जवाब, नरसंहार-आतंकवाद के रिकॉर्ड पर दिखाया आईना।


संयुक्त राष्ट्र। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण पर आईना दिखाते हुए करारा जवाब दिया है। इसमें पाकिस्तान को बांग्लादेश में नरसंहार के रिकॉर्ड को याद दिलाने समेत पाकिस्तानी धरती आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बनाने और अल्पसंख्यकों के लिए दमन का अड्डा बनाने की बात कही।
दरअसल, इमरान खान ने महासभा में पिछले साल के आरोप ही इस साल दोहराए जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केंद्रित थे और कहा कि भारत अल्पसंख्यकों को सताने पर जोर दे रहा। इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति सेना भेजने की भी अपील की।
भारतीय संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रथम सचिव मिजितो विनितो ने शुक्रवार को इस पर जबाव देते हुए कहा, “मैं जोर देकर यह बात कहता हूं कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। वहां लागू किए गए नियम-कानून भारत का आंतरिक मामला है।”
उन्होंने कहा, कश्मीरी क्षेत्र पर इस्लामाबाद का अवैध कब्जा है, जिसे खाली करना होगा। साथ ही कहा कि खान के भाषण में नयापन बहुत कम था। विनितो ने कहा, “पाकिस्तान शांति, संवाद और कूटनीति जैसे आधुनिक सभ्य समाज के सिद्धांत दूर है। उनके पास न दिखाने के लिए कुछ है ना बोलने के लिए कोई उपलब्धि हैऔर ना दुनिया के लिए कोई उचित सुझाव है।”
उन्होंने आगे कहा, “पिछले 70 वर्षो में दुनिया को जो एकमात्र गौरव उन्होंने दिया है, वह है आतंकवाद, नैतिकता का पतन, कट्टरवाद और अवैध परमाणु व्यापार।” विनीतो ने पाकिस्तान को बांग्लादेश में किए गए नरसंहार का रिकॉर्ड भी याद दिलाया, जिसके लिए उसने आज तक माफी भी नहीं मांगा।
वहीं आतंकवाद में पाकिस्तान के रिकॉर्ड पर विनितो ने याद दिलाया कि खान ने अल कायदा के प्रमुख आतंकवादी को ‘शहीद’ कहा था। वहीं पाकिस्तान ने “संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए आतंकवादियों में से कई की सालों का मेजबानी की।”
विनितो ने कहा, “ये वही नेता हैं जिन्होंने पिछले साल खुद सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि पाकिस्तान के पास 30,000 से 40,000 प्रशिक्षित आतंकवादी हैं। यह वह देश है जिसने अपने ईश निंदा कानूनों का दुरुपयोग कर हिंदुओं, ईसाइयों, सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों का धर्मांतरण किया।”
वहीं पाकिस्तान के प्रथम सचिव मुहम्मद जुल्कारनैन छीना ने कहा कि इस साल के शुरू में दिल्ली के शाहीन बाग में हुए दंगों ने हिंदुत्व की विचारधारा को उजागर किया। उन्होंने कुलभूषण जाधव का भी जिक्र किया जिनके बारे में भारत का कहना है कि उन्हें ईरान से अगवा करके पाकिस्तान ले जाया गया था।              


एमपीः सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत

सडक हादसे में पांच मजदूरों की मौत, सात घायल।


उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आज तड़के एक सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के देवास रोड पर के पास दताना मताना क्षेत्र में चार पहिया वाहन और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में पांच मजदूरों की मौत हो गई।
इनमें से एक मजदूर सोमचंद्र की पहचान हुई है। शेष मजदूरों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं इस दुर्घटना में अन्य सात लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये सभी मजदूर मजदूरी के लिये कटनी से नीमच जा रहे थे। ये सभी कटनी जिले के निवासी है।               


जापानी पीएम ने चीनी राष्ट्रपति से की बात

टोक्‍यो। जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की है। शुक्रवार को दोनों नेताओं के बीच हुई इस फोन वार्ता में दोनों के बीच हाई लेवल मीटिंग्‍स जिसमें कुछ सम्‍मेलन भी शामिल हैं, उन पर भी चर्चा हुई। लेकिन सुगा ने जिनपिंग की संभावित जापान यात्रा के बारे में कोई भी बात नहीं की है। सुगा ने मीडिया को जानकारी दी कि जिनपिंग ने आने वाले दिनों में कई हाई लेवल मीटिंग्‍स पर रजामंदी जताई है। साथ ही उन्‍होंने चीनी राष्‍ट्रपति को यह स्‍पष्‍ट कर दिया है कि दोनों देशों के स्थिर रिश्‍ते क्षेत्र के विकास के लिए काफी अहम हैं।                 


वायरसः लड़ने में प्रभावी एंटीबॉडी की पहचान

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से लड़ने में एक अत्यधिक प्रभावी एंटीबॉडी की पहचान की है, जिससे प्रभावी टीका बनाने में मदद मिल सकती है। 
जर्नल सेल पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक, जर्मन सेंटर फॉर न्यूरोडीजेनेरेटिव एंड चेरिटी यूनिवर्सिटामेडिजिन बर्लिन के वैज्ञानिकों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के खून से 600 अलग-अलग प्रकार की एंटीबॉडी ली। प्रयोगशाला में प्रत्येक एंटीबॉडी का वायरस पर असर जांचा गया। 
वैज्ञानिकों ने इन एंटीबॉडी के जरिये फिर एक कृत्रिम एंटीबॉडी का विकास किया। वैज्ञानिकों ने बताया कि न्यूट्रलाइजिंग कहलाए जाने वाली इस एंटीबॉडी का कोरोना पर असर दिखा। हालांकि अभी इसपर और परीक्षण किए जाने बाकी हैं पर वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एंटीबॉडी रोगाणुओं को कोशिकाओं में प्रवेश करने और प्रजनन करने से रोक सकता है।               


कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए आरोप

राणा ओबराय
हरियाणा कांग्रेस द्वारा चंडीगढ में आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल व कुमारी शैलजा ने प्रेस को किया सम्बोधित
चंडीगढ। हरियाणा कांग्रेस द्वारा चंडीगढ में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमारी शैलजा।   


 कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को जनता के ऊपर अलोकतांत्रिक तरीके से ठोकने का आरोप लगाया। इसमें जवान और किसान दोनों को लक्ष्य बनाया गया है। देश का युवा वर्ग और किसान वर्ग सरकार की नीतियों के कारण समस्याओं से घिरा हुआ है।              


किसानों के साथ बर्बरता, लाठीचार्ज किया

राणा ओबराय
पिपली में किसानों पर हुई लाठीचार्ज व बर्बरता के कारण पुलिस प्रशासन के किसी बड़े अधिकारी पर गाज गिरने की संभावना?
चंडीगढ। कुछ दिन पहले हरियाणा के पिपली में किसानों के ऊपर पुलिस द्वारा किये बल प्रयोग के कारण हरियाणा सरकार की काफी किरकरी हो रही है। सरकार औऱ पुलिस प्रशासन विपक्ष के निशाने पर है। किसानों में गुस्सा उबाल खा रहा है। इस मामले को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कह रहे हैं कि हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों के ऊपर किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है। वहीं इसके विपरीत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बल प्रयोग मामले को सही मानते हुए कहा कि किसानों को साथ जो हुआ वह गलत हुआ है। सरकार की सहयोगी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह प्रेसवार्ता में किसानों से माफी मांगी है। इस सारे घटनाक्रम को लेकर खट्टर सरकार पशोपेश में है व कोई कड़ा फैंसला ले सकती है। निजी सुत्रो के अनुसार पिपली कांड की आग किसी बड़े पुलिस प्रशासनिक अधिकारी को अपनी लपेट में ले सकती है। सुत्रो की माने तो हरियाणा सरकार किसानों के गुस्से को शांत करने व बरोदा उपचुनाव में सहानुभूति बटोरने के लिए किसी बड़े पुलिस अधिकारी पर गाज गिरा सकती है।                     


कुछ खाने की चीज दोबारा गर्म ना करें।

अगर आप भी करते हैं। इन 5 चीजों को दोबारा गर्म तो जाएं सावधान।


अक्सर आपने देखा होगा ज्यादातर लोग खाना गर्म करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको शायद ही ये मालूम होंगा कि सभी चीजों को दोबारा गर्म करना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। की किन चीजों को हमें दुबारा गर्म करके कभी भी नहीं खाना चाहिए। चाय में टैनिक एसिड पाया जाता है। जिससे शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं। इसे दुबारा गर्म करके पीने पर एसिड की मात्रा बढ़ेगी। जिससे लीवर से जुड़ी हुईं परेशानी हो जाती है। अंडे अंडे में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। अंडे को सामान्यत उबालकर या पकाकर खाया जाता है। लेकिन इस उच्च तापमान पर गर्म करने पर यह जहर समान होता है। इसके प्रभाव बहुत बुरे होते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें अंडे को दोबारा न उबालें या अत्यधिक पकाकर न खाएं।
चिकन को दोबारा गर्म करके खाना हानिकारक हो सकता है। इसको दुबारा गर्म करने के बाद इसमें मौजूद प्रोटीन कॉम्पोजिशन बदल जाता है। जिससे आपके शरीर में पाचन संबंधी जैसी परेशानिया हो सकती हैं। आलू। आलू हमारे शरीर के लिए स्वास्थवर्धक होते हैं लेकिन यदि आलू की सब्जी बनाकर इसे लंबे वक्त तक रख दिया जाए तो इसके पोषक तत्व बदल जाता है। जिसे दुबारा गर्म खाने से इसकी पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आलू उबालने के बाद उसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाए तो गरमाहट से उसमें बॉटुलिज्म नाम का एक रेयर बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाता है। ठंडा होने के बाद माइक्रोवेव में गर्म करने से भी बॉटुलिज्म जिंदा रहता है। ऐसे में जरूरी है। कि उबालने के बाद इसे ठंडा होने के लिए सीधे फ्रीजर में डाल दें। पालक। पालक और दूसरी पत्तेदार सब्जियों में काफी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है। इसको दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद कार्सिनोजोनिक में बदल जाता है। जिससे टॉक्सिन्स पैदा होते हैं।                


गठिया बायः खाने-पीने का रखें ध्यान

जोड़ों में तेज दर्द, चलने और उठने-बैठने में परेशानी हो तो इन चीजों से करें परहेज।


गठिया की समस्या में जोड़ों में तेज दर्द चलने और उठने-बैठने में परेशानी होती है। गठिया की समस्या में खान-पान का ध्यान रखने से असहनीय दर्द से बचा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गठिया के मरीजों को किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।
गठिया के मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करना गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गठिया के मरीजों को फ्रिज में रखी हुई दही, खट्टी और ठंडी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। अधिक प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
गठिया के मरीजों को डीप फ्राइड भोजन से परहेज करना चाहिए। गठिया के मरीजों के लिए घी या तेल में तलकर तैयार की गई खाद्य वस्तुओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। मैदा से बनी चीजों का अत्यधिक सेवन करने से फैट बढऩे के साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या भी हो सकती है। गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। गठिया के मरीजों को अखरोट के सेवन से परहेज करना चाहिए। अखरोट का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। गठिया के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।                  


गैंगरेप के बाद काटी जीभ, हालत नाजुक

 गैंगरेप के बाद काटी थी जीभ दलित लड़की की हालत नाजुक वेंटिलेटर पर।
  अलीगढ़। यूपी के हाथरस जिले में हैवानियत का शिकार दलित लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही है। हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ भी काट दी थी। उसके बाद वह एक हफ्ते से ज्यादा बेहोश रही थी। आरोप है। कि 19 साल की दलित लड़की के साथ गांव के ही चार दबंग युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस का रवैया कठघरे में है। सवाल उठने के बाद तीन आरोपियों को आनन-फानन में गिरफ्तार किया जा चुका है।
मेडिकल परीक्षण में पता चला कि युवकों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता की रीढ़ की हड्डी को तोड़ डाला था। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 21 सितंबर को किशोरी के होश में आने के बाद की गई डॉक्टरी परीक्षण के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़िता ने होश में आने पर यह भी बताया था। कि आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी थी। जिससे वह लोगों को घटना के बारे में ना बता सके। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार
हाथरस पुलिस ने तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है। पीड़िता पिछले 13 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूझ रही है। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। लगातार पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। 14 सितंबर को रेप का आरोप
हाथरस के थाना चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को चार दबंग युवकों ने 19 साल की दलित लड़की के साथ बाजरे के खेत में गैंगरेप किया था। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही भरा रवैया अपनाया। रेप की धाराओं में केस ना दर्ज करते हुए छेड़खानी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 307 (हत्या की कोशिश) में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के 9 दिन बीत जाने के बाद पीड़िता होश में आई तो अपने साथ हुई आपबीती अपने परिजनों को बताई। जब पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण हुआ तो इसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद हाथरस पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में ठाकुरों की दबंगई। परिजन
पीड़िता के परिजनों ने बातचीत के दौरान बताया कि थाना चंदपा इलाके के इस गांव की जनसंख्या 450 के करीब है। इसमें 150 ठाकुर समाज के लोग और 150 के करीब ब्राह्मण समाज के लोग हैं। वहीं 150 के करीब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग हैं। परिजनों का कहना है। कि गांव के अंदर ठाकुरों की दबंगई है।
चारा काटते वक्त खेत में गैंगरेप
14 सितंबर को सोमवार सुबह साढ़े दस बजे दलित लड़की अपने मां और भाई के साथ पशुओं को चारा लेने के लिए खेतों पर घास लेने के लिए गई थी। उसी दौरान लड़की का भाई घास काटने के बाद चारा लेकर खेतों से घर चला गया था। इसके बाद पीड़िता की मां कुछ दूरी पर जाकर घास काटने लगी। उसी दौरान पीड़िता को अकेला पाकर गांव के रहने वाले चार युवक बाजरे के खेत में खींचकर ले गए।
जिला अस्पताल से अलीगढ़ हुई थी रेफर
गैंगरेप की घटना को अंजाम देते वक्त चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची मां को देखने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए थे। पीड़िता की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
पीड़िता के हाथ-पैर काम नहीं कर रहे डॉक्टर
जेएन मेडिकल के डॉक्टरों का कहना है। कि पीड़िता के दोनों हाथ और दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया है। अब दलित लड़की की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। जेएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में वेंटिलेटर पर वह जिंदगी की जंग लड़ रही है।                  


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...