शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

पेट की गड़गड़ाहट के संकेत को समझें

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति पेट में गड़बड़ी, गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान है। ऐसे में पेट के खराब होने या बेवजह गुड़गुड़ी की आवाज आना भी आम है, जो सही समय पर भोजन न करने की वजह से होती है। इसके कारण खाली पेट में गैस बनने भारीपन महसूस होने लगता है। मगर, लंबे समय से यह परेशानी बनी हुई है तो उसे इग्नोर ना करें क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी संकेत भी हो सकता है। देता है आंत के कैंसर का संकेत।
इस परेशानी पर ध्यान न देने से गंभीर समस्या भी हो सकती है। बहुत बार दवा का सेवन करने पर पेट में गुड़गुड़ी की आवाजें आती रहती है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाने को कहा जाता है, क्योंकि इसके पीछे का कारण आंत का कैंसर भी हो सकता है। इसतरह किसी भी तरह की समस्या होने पर उसे अनदेखा करने की जगह तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि समय रहते बीमारी का पता कर इलाज किया जा सके।


इसके पीछे अन्य कारण


खासतौर पर लोग भोजन को जल्दी से और अच्छे से चबाकर नही खाते हैं। इससे पेट में गैस भर जाने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से जब भोजन आहार नली से नीचे को उतरता है तो साथ में अंदर हवा भी प्रवेश करती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने लगती है। भोजन को पचाने की प्रक्रिया के समय जब एंजाइम्स से खाना टूटता है तो पेट में गैस बनने लगती है, जो पेट में आवाजें निकालने की वजह बनती है। कई घंटों तक बिना कुछ खाए यानी भूखे रहने से भी पेट में गैस होने की शिकायत होती है। इससे पाचन तंत्र कमजोर होने के साथ अमाशय भी सिकुड़ने लगता है। इसके कारण पेट से गुड़गुड़ की आवाजें आने लगती है। यूं करें बचाव
ऐसे में एक्सर्ट्स के अनुसार दो समय के खाने के बीच ज्यादा देर का अंतराल नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा पेट से गुड़गुड़ी की आवाज आने पर तुरंत भोजन का सेवन कर लेना चाहिए। अधिक समय तक भोजन न करने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। ऐसे में खाने को पचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गैस की परेशानी होने पर यह पेट की दीवारों से टकराती है। इसके कारण पेट से आवाजें आने लगती है। साथ ही पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है।


इन चीजों का रखें ध्यान


खाने में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके साथ अदरक को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। ज्यादा देर भूखे रहने से बचें।


भूख लगने पर तुरंत और चबा- चबा कर ही भोजन करें। चाय, कॉफी आदि का सेवन नामात्र ही करें। गोभी, ब्रोकली, बीन्स आदि चीजों के सेवन से गैस की परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में इनका सेवन करने से बचें। रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करें। सही व भरपूर मात्रा में नींद लें। सुबह व शाम के समय सैर व योगा करें। ज्यादा तला- भुना व मसालेदार भोजन खाने से परहेज रखें।           


'लखनऊ-दिल्ली' हाईवे पर लगाया जाम

शाहजहांपुर। शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत कृषि विधेयकों का विरोध कर रही भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन ने पहले ही धरनास्थल के पहले से ट्रैफिक डायवर्ट कर रखा था। किसी भी वाहन को शहर के अंदर से नहीं आने दिया जा रहा है।


कृषि विधेयकों का विरोध कर रही भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को एनएच-24 जाम कर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। शुक्रवार सुबह से ही जिले के विभिन्न स्थानों से यूनियन के कार्यकर्ता हरदोई चौराहे से आगे टोल प्लाजा के पास चांदापुर चौराहे पर पहुंचने लगे थे। मध्याह्न 12 बजे काफी संख्या में लाठी-डंडे लेकर जुटे किसानों ने हाईवे के दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान कई थानों का फोर्स मौके पर रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने गुरुवार को ही ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था बना ली थी।                       


दो आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नकदी बरामद की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह, 9 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सैनिकों ने गुरुवार रात काजीगुंड में राजमार्ग पर एक संयुक्त नाका स्थापित किया था। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने एक कार को रोक कर दो संदिग्ध आतंकवादियों को दो स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल, आठ मैगजीन, 400 से अधिक गोलियाें और ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद तथा नकदी के साथ गिरफ्तार किया।


सूत्रों ने बताया कि यह अब तक पता नहीं चल सका है कि हथियार और गोला बारूद की यह खेप तस्करी के लिए जम्मू से लायी गयी थी या किसी अन्य जगह से। कार को भी जब्त कर लिया गया है और इस संबंंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ शुरू कर दी गयी है।              


62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोगों से शुक्रवार को किसानों के आंदोलन में शामिल होने और कृषि विधेयकों का विरोध करने की अपील की, जिसे हाल ही में संसद ने पारित किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “राष्ट्र को 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए जो इस कठोर कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने करीबी पूंजीपतियों की मदद के लिए ऐसा किया है, और “उन्हें गरीबों की परवाह नहीं है।”


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।” दलगत राजनीति से परे, पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा दिन भर का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार सुबह शुरू हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्यों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां तक कि दोनों राज्यों के अधिकांश प्रमुख शहरों के दुकानदारों ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं। एकजुटता के इस तरह के पहले विरोध प्रदर्शन में, पंजाब के 31 किसान संगठनों ने संयुक्त विरोध की घोषणा की।       


130 करोड़ भारतीयों का जीवन बेहतर हो रहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो हमें मार्ग दिखाया है, उस रास्ते पर हमें पूरे समर्पित भाव से आगे बढ़ना होगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा समय संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के पीछे दीनदयाल उपाध्याय के विजन और आशीर्वाद को श्रेय दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत को विश्व पटल पर नई ऊंचाई देने के लिए, 130 करोड़ से अधिक भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए, आज जो कुछ भी हो रहा है, उसमें दीन दयाल जी जैसे महान व्यक्तित्वों का बहुत बड़ा आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधन में कहा, ये दीनदयाल उपाध्याय ही थे, जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति और समाजनीति, इन तीनों को भारत के अथाह सामथ्र्य के हिसाब से तय करने की बात मुखरता से कही थी, लिखी थी।             


पत्नी को मार, सास-साली की हत्या की

सम्राट सिंह राठौर


पानीपत। हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां समालखा खंड में पति ने अवैध संबंधों के शक के चलते पहले अपनी पत्नी की हत्या की। फिर साक्ष्य को छिपाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी के शव को जलाया और चेहरा को बुरी तरह बिगाड़ दिया। उसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक अपनी सास और 18 साल की अपनी साली को तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सास और साली के साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं। आरोपी ने अपनी सास की भी पहचान छुपाने के लिए उसको जलाकर बुड़शाम गांव की नहर के पास फेंक दिया था और साली को गंदे नाले में फेंक दिया था।             


बेकाबू तेज रफ्तार बस, 3 की मौत 3 घायल

 बेकाबू क्लस्टर बस की चपेट में आए राहगीर, 3 की मौत, 3 गंभीर


उत्तर-पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू हुई क्लस्टर बस की चपेट में आकर कई राहगीर घायल हो गए। इस हादसे में एक 12 साल के किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रात करीब 9.30 बजे हुआ। बस चालक को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।


जानकारी के मुताबिक क्लस्टर बस मंडोली फ्लाईओवर की तरफ से भोपुरा की तरफ जा रही थी। जब बस फ्लाईओवर से उतर रही थी, चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे सर्विस रोड की ओर तेज रफ्तार से आगे बढ़ी. वहां पर कुछ रेहड़ी वालों के साथ ही राहगीर भी थे। सड़क के किनारे खड़े कई लोग बस की चपेट में आकर घायल हो गए।


हादसे के बाद चालक ने बस को बैक किया और वहां से भागने की कोशिश की। इस कोशिश में बस ने सर्विस रोड पर खड़ी एक टाटा 407 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस ने टक्कर इतनी जोर से मारी कि 407 सड़क के किनारे दूसरी तरफ चली गई। इसके बाद लोगों को घायल हालत में देखकर जिनमें बच्चे भी थे, आसपास मौजूद लोग गुस्से में आ गए और बस पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने बस चालक को मौके से ही पकड़ लिया तभी मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई। लोगों ने बस चालक को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ को संभालने में दिल्ली पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक किशोर समेत तीन को मृत घोषित कर दिया।


हादसे में जान गंवाने वाले 12 साल के किशोर का नाम करण बताया जा रहा है। करण के साथ ही 22 साल के रवींद्र और 40 साल के एक अन्य शख्स की भी मौत हो गई। तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों में कंचन, सुजीत और सुधीर की हालत गंभीर है। हर्ष विहार थाने की पुलिस ने इस हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। चश्मदीदों का कहना है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी और सड़क के किनारे अवैध तरीके से कई सारे ऑटो खड़े थे। जिसकी वजह से बस ड्राइवर आगे की तरफ बस ले जाने की बजाय सर्विस रोड की तरफ मुड़ गया और लोग बस की चपेट में आ गए।


 साजिद खान 


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...