गुरुवार, 24 सितंबर 2020

महिला आयोग ने सुनी उत्पीड़न की समस्या

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने सुनी महिलाओं के उत्पीड़न की समस्याएंः सुषमा सिंह


हापुड़। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न की जनसुनवाई को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में संबोधित करते हुए महिला उत्पीड़न की समस्या का कराया गया निराकरण।
मान्य मुख्यमंत्री द्वारा संचालित बालिका सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एवं महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न पर न्याय दिलाने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में माननीय उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सुषमा सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ बैठक की गई।  माननीय उपाध्यक्ष नें महिला फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हेतु पुलिस विभाग व वन स्टाॅप सैंटर के अधिकारियों को निर्देषित किया गया। जो शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित थी उनके निस्तारण हेतु महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला थाना अध्यक्ष को घरेलू हिंसा की शिकायतों का जांच कराकर तत्काल कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से कटिबद्ध है अतः महिलाएं निसंकोच अपनी शिकायत मेरे समक्ष या महिला थाने में उपस्थित होकर कर सकती हैं जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता परक कराया जाएगा एवं महिलाओं को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मेरा यह प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं मेरे समक्ष उपस्थित होकर निसंकोच अपनी समस्या प्रस्तुत करें ताकि पीड़ित महिला के साथ न्याय हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में महिलाओ उत्पीड़न संबंधित जो भी शिकायतें आती है। उसकी तत्काल जांच कराकर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए।  महिला जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी हापुड़ अरविन्द कुमार, डॉक्टर निशा रावत लीगल प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, बाल संरक्षण पुष्टाहार अधिकारी, अमित कुमार संरक्षण अधिकारी, महिला थाना, वन स्टाॅप सेंटर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।             


नकली कंडेनसर बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
नामची कंपनी के कंडेनसर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़


हापुड़। जनपदों में आज थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए नामची कंपनी के कंडेनसर व कंडेनसर बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़ किया। यह लोग नामची कंपनी के कंडेनसर बनाकर बाजार में बेक रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पिलखुवा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुमित तोमर व सहयोगी अमित कुमार, विनय कुमार, कमर कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर जब दबिश दी गई तो वहां से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जो नामची कंपनी के C TECH के नाम से कंडेनसर बनाकर बाजार में बेच रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कंपनी के नाम के अनेकों लेवल के पत्ते व कंडेनसर प्राप्त किए गए खाली पड़े मकान में बनाते थे अवैध कंडेनसर गिरफ्तार अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र हरिनारायण निवासी चंडी मंदिर के पास पिलखुवा थाना जनपद हापुड़ तथा दूसरा अभियुक्त अनिल पुत्र अंशु कुमार निवासी नंगला कसेरा थाना दादो जनपद अलीगढ़ हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 10 पेटी सीटी मार के तैयार कंडेनसर तथा पांच पेटी सफेद कंडेनसर अध बने चक कंडेनसर बनाने का अन्य उपकरण पुलिस ने जप्त किए हैं।


संगठन ने 8वीं बार जिला मीडिया प्रभारी बनाया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने प्रवीण सेठी कर्मठ कायर्कर्ता को आठवीं बार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने प्रवीण सेठी कर्मठ कार्यकर्ता को आठवीं बार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया हैl बता दें कि यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने प्रवीण सेठी को को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा कीl               


घरेलू हवाई यात्राओं में दी जाएगी काफी छूट

हवाई यात्रियों के लिए सिर्फ एक चेकइन बैगेज की सीमा समाप्त।


नई दिल्ली। हवाई यात्रियों के लिए सिर्फ एक चेकइन बैगेज और एक हैंडबैगेज की सीमा समाप्त कर दी गई है। पूर्णबंदी के बाद 25 मई से घरेलू विमान सेवा दुबारा शुरू होने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रति यात्री सिर्फ एक चेकइन बैगेज और एक हैंडबैगेज की ही अनुमति दी थी।
अपने उस आदेश में संशोधन करते हुये अब मंत्रालय ने कहा है “बैगेज की सीमा अब विमान सेवा कंपनी की नीति के अनुरूप होगी।” इससे पहले 21 मई को जारी आदेश में कहा गया था कि यात्री सिर्फ एक चेकइन बैगेज और एक हैंडबैगेज ही ले जा सकता है।               


राजीव गांधी के हत्यारों को 30 दिन की पैरोल

मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी के हत्यारे पेरारिवलन को दी 30 दिन की पैरोल।


चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे पेरारीवलन को गुरुवार को 30 दिन की पैरोल दी है। पेरालिवलन की मां अर्पुथमल ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी, जिस पर यह पैरोल दी गई है। साथ ही पैरोल ऐसे समय में दी गई है, जब पुझाल जेल में कैदियों का कोरोना वायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है।
राजीव गांधी की हत्या के मामले में 7 लोगों को दोषी ठहराया गया था। इनके नाम हैं- ए.जी. पेरारिवलन, वी.श्रीहरन उर्फ मुरुगन, टी. सुतेन्द्रराज उर्फ संथान, जयकुमार, रॉबर्ट पायस, रविचंद्रन और वी. श्रीहरन की पत्नी नलिनी श्रीहरन।
ये सभी अपराधी 1991 से जेल में हैं। उसी साल चेन्नई के पास एक चुनावी रैली में लिट्टे की एक महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया था, जिसमें राजीव गांधी की मौके पर ही मौत हो गई थी। तमिलनाडु सरकार ने इन सभी दोषियों की रिहाई के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है, जिस पर अभी राज्यपाल का निर्णय आना बाकी है।               


पंजाब में रद्द किया 'ट्रेनों' का परिचालन

किसान आंदोलन के मद्देनजर पंजाब में रद्द किया गया ट्रेनों का परिचालन।


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। संसद के दोनों सदनों से पारित हुए तीनों कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने तीन दिवसीय ‘रेल रोको’ अभियान शुरू किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने 26 सितंबर तक विशेष ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है।
इस फैसले के तहत जिन ट्रेनों को निलंबित किया गया है उनमें स्वर्ण मंदिर मेल (अमृतसर-मुंबई सेंट्रल), जन शताब्दी एक्सप्रेस (हरिद्वार-अमृतसर), नई दिल्ली-जम्मू तवी, सचखंड एक्सप्रेस (नांदेड़-अमृतसर) और शहीद एक्सप्रेस। (अमृतसर-जयनगर) शामिल हैं।
अब तक के इतिहास में पहली बार पार्टी लाइन से हटकर एकजुटता दिखाते हुए पंजाब के 31 किसान संगठनों ने शुक्रवार को संयुक्त राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठनों ने पूर्ण पंजाब बंद का भी आह्वान किया है। उन्होंने 25 सितंबर के बाद विरोध प्रदर्शन जारी रखने की भी रणनीति भी बनाई है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बरनाला और संगरूर कस्बों में रेल पटरियों पर धरना दे रहे हैं।               


एक कुंटल गौ मांस के साथ चार गिरफ्तार

एक क्विंटल गोमांस के साथ चार गिरफ्तार, दो मौके से फरार, बाइक व गोकशी के औजार बरामद।


सितारगंज। गोकशी की सूचना पर गोवंश स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बघौरी में दबिश डाली। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से एक क्विंटल गोमांस, एक बाइक और औजार बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोकशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को गोवंश स्क्वायड को सूचना मिली कि ग्राम बघौरी में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं।
इस इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापा मारा। यहां पर छह लोग गोकशी कर रहे थे। टीम को देखकर दो अकरम कुरैशी पुत्र अनवार और आरिफ कुरैशी फरार हो गए। जबकि अजीम अली, शाकिर अंसारी, सलमान खान, दानिश कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।
यहां से एक क्विंटल मांस, गौकशी के औजार, तराजू, बाट और बाइक संख्या यूके06-एक्स 7330 बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में एसआई अम्बिराम आर्या, एसआई चंदन सिंह बिष्ट, जीवन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, जगपाल सिंह, रविंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, चंद्रशेखर मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार व केशर सिंह थे।                        


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...