शनिवार, 19 सितंबर 2020

अमेरिका ने लगाएंं दो एप्स पर प्रतिबंध

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन ने शनिवार को आरोप लगाया है कि अमेरिका उसे परेशान कर रहा है। दरअसल भारत द्वारा कई चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ हफ्तों बाद अमेरिका ने शुक्रवार को आदेश जारी किए कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह लोकप्रिय चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक और वीचैट पर रविवार से प्रतिबंध लगा रहा है। चीन ने कहा कि वह इसके बदले में अप्रत्याशित फैसले ले सकता है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि चीन ने अमेरिका से डराना-धमकाना छोड़ने, गलत कार्यों को रोकने और ईमानदारी से निष्पक्ष और पारदर्शी अंतरराष्ट्रीय नियमों और व्यवस्था को बनाए रखने का अनुरोध किया है।               


भारतीय सेना ने कैलाश पर्वत पर किया कब्जा

बीजिंग/ नई दिल्ली। लद्दाख़ में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच तनाव लगातार जारी है। इसी क्रम में रोज़ाना लद्दाख़ की अलग-अलग जगहों को लेकर ख़बरें सामने आती हैं।सोशल मीडिया पर बीते एक सप्ताह से यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने कैलाश पर्वत और मानसरोवर पर क़ब्ज़ा कर लिया है।


इस बात को रोज़ाना सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।इस ख़बर के साथ एक तस्वीर भी काफ़ी शेयर हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय जवान कैलाश पर्वत पर तिरंगा फहरा रहे हैं।               


भारतीय कंपनियों को मिलेगी 'प्राथमिकता'

नई दिल्ली/ बीजिंग। आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकारी खरीद में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता देने के लिए सरकार ने खरीद नियम में संशोधन किया है। इसके तहत अब सरकारी खरीद के टेंडर में उन्हीं विदेशी कंपनियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिन देशों की सरकारी खरीदारी में भारतीय कंपनियों को सप्लाई देने का मौका मिलता है।


इस नियम के लागू होने से चीन जैसे देश जो अपने यहां सरकारी विभाग की खरीदारी में शामिल होने के लिए भारतीय कंपनियों को इजाजत नहीं देते हैं, भारत की सरकारी खरीद टेंडर में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।                 


अमेरिका-चीन के बीच युद्ध होने का खतरा

मॉस्को/ वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और चीन में बढ़ती तनातनी के बीच रूस ने भी सैनिकों की तैनाती को बढ़ाने का ऐलान किया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने गुरुवार को कहा कि रूस क्षेत्र में बढ़ते तनाव के जवाब में सुदूर पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि पूर्वी चीन सागर में स्थित रूस के नेवल बेस व्लादिवोस्तोक पर रूसी सेना की उपस्थिति और बढ़ेगी। इस बेस के जरिए रूस प्रशांत महासागर, पूर्वी चीन सागर, फिलीपीन की खाड़ी के क्षेत्रों में अपनी सैन्य गतिविधियों को अंजाम देता है। रूसी रक्षा मंत्री ने खतरे वाले देशों का नहीं लिया नाम
रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सर्गेई शोइगू ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में तनाव बढ़ने के कारण सैनिकों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि नए खतरें क्या हैं और पूर्व में इन सैनिकों को कहां तैनात किया जाएगा। लेकिन, विशेषज्ञों ने कहा है कि चीन से लगी सीमा और प्रशांत महासागर क्षेत्र में बढ़ते तनाव से रूस चिंतित है। इसलिए वह अपने हितों की सुरक्षा के लिए सैनिकों की उपस्थिति को बढ़ा रहा है।               


रूस ने कोरोना की दवा बेचने की मंजूरी दी

मास्को। रूस ने हल्के से मध्यम कोविड -19 संक्रमणों के लिए आर-फार्म कंपनी के कोरोनावीर उपचार को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इस एंटी वायरल दवा को देश की फार्मेसियों में ले जाया जा सकता है।
कोरोना की इस कोरोनवीर दवा की मंजूरी से मई में एक अन्य रूसी कोविड -19 दवा एविफवीर के लिए हरी झंडी मानी जा रही है। दोनों फवीपिरवीर पर आधारित हैं, जिसे जापान में विकसित किया गया था और वहां व्यापक रूप से इस वायरल के उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है।
आर-फार्म की घोषणा इस बात का एक और संकेत है कि रूस वायरस के खिलाफ दवा बनाने की वैश्विक दौड़ में बढ़त लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। यह पहले से ही अपने कोविड -19 परीक्षणों का निर्यात कर रहा है और इसने अपनी स्पुतनिक-वी वैक्सीन की आपूर्ति के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सौदों का प्रबंधन किया है।


कंपनी ने कहा कि उसे 168 रोगियों पर चरण- III के क्लिनिकल परीक्षण के बाद इस दवा के लिए मंजूरी मिली है। सरकारी रजिस्टर में दर्ज है कि जुलाई में कोविड -19 के उपचार के लिए अस्पताल में पहली बार इस दवा का इस्तेमाल किया गया था।                                         


नकली वाशिंग पाउडर फैक्ट्री का भंडाफोड़

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


नकली वाशिंग पाउडर की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़


हापुड़। पश्चिमी उ.प्र. के आसपास के गावों में सप्लाई होनें वालें कपड़ें धोनें वालें वाशिंग पाउडर की एक फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ कर पुलिस ने दो.आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पाउडर की थैलियां बरामद की। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव पलवाड़ा के मकान में छापा मारकर एक नकली वाशिंग पाउडर बनानें की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो.आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली वाशिंग पाउडर से भरी थैलियां भी बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी मिट्टी व कैमिकल मिलाकर टाईगर एक्शल नाम से नकली वाशिंग पाउडर बनाकर आसपास के गांवों में सप्लाई कर रहे थे।               


पूर्व मंत्री के नाम साढ़े 5 करोड़ की ठगी

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
साढ़े पांच करोड़ की ठगी पूर्व मंत्री के नाम पर


हापुड़। फैक्टियों के लाईसेंस दिलानें के नाम पर एक व्यापारी से एक सपा नेता ने 5.50 करोड़ की ठगी कर ली। व्यापारी ने सपा नेता पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। उधर आरोपी ने भी व्यापारी पर धोखाधड़ी व जानलेवा हमलें का मुकदमा दर्ज करवाया हैं। जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ निवासी व व्यापारी हाजी शाहिद की डासना व मुरादाबाद में फैक्टियां हैं। जिसके लाईंसेस व अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए उन्होंने मजीदपुरा निवासी बाबू खां से सम्पर्क किया। रिपोर्ट के अनुसार बाबूखां ने सपा के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर से काम करवाने के नाम पर एंडवास 5.50 करोड़ रुपये ठग लिए और काम ना होनें पर वापस रुपये मांगें ,तो टालता रहा। हाजी शाहिद ने बताया कि मामलें को लेकर दो बार बैठकर फैसला हुआ ,परन्तु बाबूखां ने रूपयें नहीं लौटाएं और पुत्र के अपहरण की धमकी देकर जान से मारनें को कहनें लगा। पुलिस ने बाबूखां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। उधर बाबूखां ने भी जमीन के कमीशन मांगनें पर 21 अगस्त 20 को मजीदपुरा स्थित मकान पर हाजी शाहिद व चार पांच व्यक्तियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व जानलेवा हमलें की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। शहर कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही हैं।                   


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...