बुधवार, 16 सितंबर 2020

राहुल ने सरकार पर साधा निशानाः कोरोना

राहुल का कोरोना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना।


मनोज सिंह ठाकुर


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। और बुधवार को उन्होंने एक बार फिर सरकार की संक्रमण से निपट पाने में विफलताओं को लेकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने एक से एक खयाली पुलाव पकाए, जिनमें से एक ही सच निकला।
उन्होंने ट्वीट किया, “कोरोना काल में भाजपा सरकार ने एक से एक ख़याली पुलाव पकाए।
21 दिन में कोरोना को हरायेंगे
आरोग्य सेतु ऐप सुरक्षा करेगा
20 लाख करोड़ का पैकेज
आत्मनिर्भर बनो।
सीमा में कोई नहीं घुसा
स्थिति संभली हुई है।
लेकिन एक सच भी था- आपदा में ‘अवसर। “हैशटैगपीएमकेयर्स।”
कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है। देश में बुधवार के आंकड़ों में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82066 हो गये हैं। सक्रिय मामले नौ लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है। कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 20 प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं।                  


मनमोहन-चिदंबरम संसद सत्र में भाग नहीं लेंगे

मनमोहन सिंह, चिदंबरम संसद सत्र में नहीं लेंगे भाग।


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने स्वास्थ्य कारणों से संसद के मानसून सत्र से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। इसके अलावा, सांसद ऑस्कर फर्नाडीस, नवनीत कृष्णन, नरेंद्र जाधव और सुशील गुप्ता ने भी सदन की कार्यवाही से गैरमौजूद रहने की इजाजत मांगी है।
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े सहित 17 सांसद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा से कम से कम 12 सांसद कोरोना से संक्रमित हैं।
भाजपा के बेलागवी से सांसद और केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी मानसून सत्र में निश्चित रूप से हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि उन्होंने वो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और सदन में उपस्थित रहना मंत्री के लिए सवाल से बाहर है।
इस बीच, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को वायरस के संक्रमण के बाद पणजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की एक केंद्रीय टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। उनके संसद सत्र में भाग लेने की कम संभावना है।                  


संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र प्रारंभ

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75वां सत्र शुरू।


संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोलकान बोजकिर ने महासभा के 75 वें सत्र के शुरुआत की घोषणा कर दी है। इस मौके पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों को बहुपक्षवाद बनाए रखने के लिए कहा।
सिन्हुआ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा,जिस पर हम अभी काम कर रहे हैं वह हमें बहुपक्षीय प्रणाली की आवश्यकता को याद दिलाता है और हमारी सामूहिक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उपयोग करने के लिए हम सभी को प्रेरित करता है।
बोजकिर ने कहा कि उनका इरादा महासभा की व्यक्तिगत बैठकों को तब तक रोकने का है जब तक कि स्वास्थ्य स्थितियां इसके लिए अनुकूल न हो जाएं। उन्होंने कहा, कूटनीति के हमारे काम में एक-दूसरे की स्थिति के बारे में दीर्घकालिक समझ बनाने और समझौता करने के लिए समकक्षों की आमने-सामने बैठ कर बात करने का कोई विकल्प नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को बोजकिर को महासभा के 74 वें सत्र के समापन पर शपथ दिलाई गई। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बोजकिर को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी और अपना पूरा समर्थन देने का वादा दिया।
गुटेरेस ने कहा, “यह वर्ष विश्व संगठन के जीवन का सबसे अधिक कठिन होगा। संयुक्त राष्ट्र को स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और कोविड-19 के उपचार और टीकों के विकास और न्यायसंगत वितरण का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा,हम संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि दुनिया को हमसे बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए मैं संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राज्यों, देशों के प्रमुख समूहों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच विश्वास और सामंजस्य को मजबूत करने की दिशा में काम करने के आपके संकल्प की सराहना करते हैं। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुधार एजेंडा के लिए समर्थन देने पर बोजकिर को धन्यवाद दिया।              


बिल गेट्स के पिता सीनियर बिल गेट्स का निधन

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक के पिता बिल गेट्स सीनियर का निधन।


सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के पिता विलियम एच गेट्स द्वितीय का 94 साल की उम्र में निधन हो।गया है। वे एक वकील और परोपकारी व्यक्ति थे। परिवार ने मंगलवार को घोषणा की कि वॉशिंगटन राज्य के समुद्र तट पर बने उनके घर में अल्जाइमर रोग के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
बिल गेट्स ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा। मेरे पिता की बुद्धिमत्ता उदारता, सहानुभूति और विनम्रता का दुनिया भर के लोगों पर बहुत प्रभाव था। मैं जैसे-जैसे बड़ा होता गया, मैं अपने जीवन में किए गए लगभग हर काम पर अपने पिता के प्रभाव की सराहना करने लगा। माइक्रोसॉफ्ट के शुरूआती वर्षों में मैंने उनसे अहम कानूनी परामर्श लिया था।
उन्होंने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन अब उनके पिता के बिना वैसा नहीं रहेगा जैसा पहले था। उन्होंने आगे कहा,इस फाउंडेशन की नींव के मूल्यों को उन्हीं ने आकार दिया था। वह अच्छे सहयोगी, विवेकपूर्ण और सीखने को लेकर गंभीर व्यक्ति थे। बिल गेट्स के बेटे होने का अनुभव अविश्वसनीय है। लोग मेरे पिताजी से पूछते थे कि क्या वह असली बिल गेट्स हैं। मैं उन्हें हर दिन याद करूंगा।               


संघर्षविराम उल्लंघन, घायल जवान शहीद

पाक के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल जवान अनीश हुए शहीद।


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए सेना के एक जवान ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान मंगलवार को घायल हो गया था।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, सुदंरबनी सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल हुए नाइक अनीश थॉमस ने आज अस्पताल में दम तोड़ दिया।”
उन्होंने कहा,नाइक अनीश थॉमस एक बहादुर और सच्चे सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा।                


पाक के राज्यों में खपाएं जा रहे नकली नोट

इस्लामाबाद। पाकिस्तान भारत में सिर्फ आतंकवादी ही नहीं भेजता है, वो भारत की अर्थव्यवस्था को खराब करने के लिए नकली नोट भी भेज रहा है। अभी तक वो बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल में ही नकली नोट भेजता था, लेकिन अब उसके भेजे गए नकली नोट देश के अलग-अलग 16 राज्यों में पकड़े गए हैं।नकली नोट इतनी तादाद में आ रहे हैं कि पश्चिम बंगाल अब पीछे छूट गया है। यह नोट 2000, 500 और 200 रुपये के नोट की शक्ल में भारत (India) भेजे जा रहे हैं. हालांकि देश की अलग-अलग एजेंसियां हर साल बड़ी संख्या में नकली नोट पकड़ रही हैं।


नकली नोट मामले में गुजरात, बंगाल और पंजाब हैं टॉप पर
हाल ही में गृह मंत्रालय ने नकली नोटों से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। यह आंकड़े बीते चार साल के हैं। 2016 से लेकर 2019 तक के आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों में बताया गया है कि कब और कहां कितने नकली नोट पकड़े गए। पाकिस्तान 2000, 500 और 200 रुपये के नोट की शक्ल में नकली नोट भेज रहा है।                


केवल 11 दिन में दस लाख कोरोना मरीज

देश में महज 11 दिन में 40 से 50 लाख हुए कोरोना संक्रमित।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है।और दिनों-दिन बड़ी संख्या में संक्रमण के नये मामले सामने आने के कारण संक्रमितों की संख्या 40 से 50 लाख पहुंचने में महज 11 दिन लगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 90123 नये मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर 50,20,360 पर पहुंच गई।
मंगलवार के आंकड़ों में कोरोना मृतकों की संख्या 80 हजार को पार कर गई थी। देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मात्र नौ दिन में दस हजार मरीजों की मौत हुई और संख्या 70 हजार से बढ़कर 80 हजार के पार पहुंच गई।
कोविड-19 देश में कैसे बेतहाशा फैला है इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल दो महीने के अंदर ही 40 लाख लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
देश में कोरोना का पहला मामला इस वर्ष 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 01 से 10 लाख की संख्या पहुंचने में साढ़े पांच माह का समय लगा। पहले दस लाख मामले 167 दिन में हुए। इसके बाद तो यह जानलेवा वायरस सुरसा की तरह मुंह फैलाते हुए ऐसा बढ़ा कि अब देश रोजाना सर्वाधिक नये मामलों मे विश्व में पहले नंबर पर है।
कोरोना के मरीजों का आंकड़ा मात्र 21 दिन में 10 से 20 लाख हो गया। इसके बाद यह अंतर बराबर कम होता चला गया तथा 20 से 30 लाख मामले 16 दिन, 30 से 40 लाख 13 दिन और 40 से 50 लाख मात्र 11 दिन में पहुंच गए।
कोरोना मामले में विश्व में देश दूसरे नंबर पर है। अमेरिका पहले और ब्राजील तीसरे नंबर है।
देश में कुल संक्रमित 50 लाख 20 हजार 360 हैं। मृतक 82066 हो गये हैं तथा सक्रिय मामले नौ लाख 95 हजार 933 है जबकि 39 लाख 42 हजार 361 ने वायरस को मात दी है।
कोरोना के देश में भयावह रूप के बीच सुकून की बात यह है कि रिकवरी दर 78.33 प्रतिशत और मृत्यु दर मात्र 1.63 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 20 प्रतिशत से भी कम 19.84 प्रतिशत हैं।                 


क्रेडिट कार्डः कर्ज चुकाने में मिलेगी राहत

एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी,कर्ज चुकाने को लेकर राहत की उम्मीद।


नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड धारकों के लिए एक राहत देने वाली खबर है। दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च से 31 मई 2020 तक कर्ज लौटाने को लेकर छूट दी थी। फिर बाद में इस अवधि को अगस्त तक बढ़ा दिया गया, लेकिन ग्राहक अब भी अपने कर्ज का भुगतान नहीं कर पाए हैं, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भी ग्राहक हैं। इसे देखते हुए एसबीआई अपने ग्राहकों को कर्ज चुकाने के लिए और समय देने की सोच रहा है। इसके साथ ही कई ग्राहक मोरेटोरियम के पहले तीन महीने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। कंपनी उन्हें स्टैंडर्ड खाता मान रही है। आपको बता दें कि रिस्ट्रक्चरिंग उस ग्राहक के लोन की होगी, जिसने पिछले कुछ समय से किश्तों का भुगतान नहीं किया है। जो ग्राहक रेगुलर ईएमआई दे रहे हैं, वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। रिस्ट्रक्चरिंग के तहत मान लीजिए आपकी ईएमआई 10 हजार महीने की है।
अगर आपने 4 महीने किश्त नहीं भरा है और आपका लोन का समय 5 साल बाकी है। तो बैंक आपकी यह 4 महीने की ईएमआई उसी 5 साल में बांट देगा। यही नहीं, आप चाहते हैं कि आपकी ईएमआई की राशि कम हो जाए तो आप बैंक से अपने कर्ज भरने की समयसीमा बढ़वा सकते हैं। इससे आपको यह फायदा होगा कि आपकी ईएमआई मासिक कम हो जाएगी।
एसबीआई कार्ड दे सकता है बड़ी राहत- एसबीआई कार्ड के सीईओ अश्विनी कुमार तिवारी ने इसकी जानकारी दी है। एसबीआई कार्ड के अनुसार मई में उसके 7,083 करोड़ रुपए मोरेटोरियम में फंसे थे।
यह आंकड़ा कम होकर अब 1,500 करोड़ रुपये पर आ गया है। जो ग्राहक आरबीआई के बजाए कंपनी की पुनर्गठन योजना का चयन करेंगे, उन्हें लाभ होगा क्योंकि ऐसे मामलों की जानकारी सिबिल को नहीं दी जाएगी।
रिस्ट्रक्चरिंग बिलकुल घाटे का सौदा है। यह सिर्फ तभी कराना चाहिए जब आपकी आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हों। घाटा इस तरह से है कि आप जितना ज्यादा कर्ज की समय सीमा बढ़ाएंगे उतना ज्यादा आपको ब्याज देना होगा। भले ही आपकी मासिक ईएमआई कम हो लेकिन लंबी अवधि में वह एक बहुत बड़ी राशि हो जाती है जो आप ब्याज के रूप में बैंक को देते हैं।
नहीं ऐसा नहीं है। रिस्ट्रक्चरिंग बैंक की मर्जी है। रिस्ट्रक्चरिंग की सुविधा आपको तभी मिलेगी जब आपका रिकॉर्ड सही होगा। आपका लोन एनपीए नहीं होगा। आप डिफॉल्ट नहीं होंगे। आरबीआई ने कहा कि उसने वन टाइम विंडो शुरू की है। आप बैंक से रीपेमेंट का एक नया टर्म पूछ सकते हैं। आपको अतिरिक्त क्रेडिट की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए आपको एक मार्च 2020 तक किसी भी लोन में डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए।                   


मोदी सरकार 6 कंपनियों को करेगी बंद

मोदी सरकार इन 6 कंपनियों को करेगी बंद।


नई दिल्ली।केंद्र सरकार ने कहा है कि वह 20 सरकारी कंपनियों (सीपीएसइएस) और उनकी इकाइयों में हिस्सेदारी बेच रही है।जबकि छह को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार विनिवेश के लिए रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री नीति का पालन करती है।
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 2.10 लाख करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि विनिवेश से जुटाने का लक्ष्य रखा है। सरकार पब्लिक सेक्टर कंपनियों के विनिवेश के जरिए 1.20 लाख करोड़ रुपये जुटाएगी। वहीं, वित्तीय संस्थाओं की हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए अन्य 90,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा, नीति आयोग की ओर से तय किए गए मानदंडों के आधार पर सरकार ने 2016 से 34 मामलों में रणनीतिक विनिवेश को मंजूरी दी है। इनमें से 8 में विनिवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सीपीएसइएस को बंद करने पर विचार किया जा रहा है और 20 अन्य में प्रक्रिया अलग-अलग चरण में है।जिन कंपनियों को सरकार बंद करने पर विचार कर रही है उनमें हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड एचएफएल स्कूटर्स इंडिया, भारत पंप्स एंड कम्प्रेसर्स लिमिटेड, हिंदुस्तान प्रीफैब, हिन्दुस्तान न्यूजप्रिंट और कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्टूकिल्स लिमिटेड शामिल हैं।
जिन कंपनियों में विनिवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में हैं, वे हैं- प्रोजेक्ट एंड डिवेलपमेंट इंडिया लिमिटेड, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट (इंडिया) लिमिटेड, ब्रिज एंड रूफ को इंडिया लिमिटेड, यूनिट्स ऑफ सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड।(सीसीआई), सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड, नागरनर स्टील प्लांट, अलोय स्टील प्लांट, दुर्गापुर,सालेम स्टीम प्लांट,भद्रावती यूनिट्स ऑफ एसएआईएल, पवन हंस, एयर इंडिया और इसकी पांच सब्सिडियरी और एक जॉइंट वेंचर।
इसके अलावा एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड, इंडियन मेडिसिन एंड फार्माशूटिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन टूरिज्म डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (आईटीडीसी), हिन्दुस्तान एंटीबायोटिक्स, बंगाल केमिकल्स और फार्माशूटिकल्स, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, नूमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में बीपीसीएल की हिस्सेदारी, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और नीलांचल इस्पात लिमिटेड में रणनीतिक बिक्री चल रही है।
जिन कंपनियों में रणनीतिक हिस्सेदारी की बिक्री हो चुकी हैं वे हैं- एचपीसीएल, आरईसी, हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी, नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन, द्रेदजिंग कॉर्पोरेशन, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और कामाराजार पोर्ट।                   


जियो का नया क्रिकेट प्लान हुआ चालू


नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 598 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह कंपनी का हर दिन 2 जीबी डेटा वाला प्लान है। इसमें ग्राहकों को 56 दिन के लिए डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी मेंबरशिप का भी फायदा उठा सकते हैं।



क्या है Jio का ₹598 वाला प्लान
कंपनी ने इसे नया क्रिकेट प्लान नाम दिया है। 598 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। कॉलिंग की बात करें तो इसमें जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट्स मिलते हैं। इसमें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है, इस तरह यूजर्स कुल 112 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन का लाभ ले सकते हैं।


प्लान में एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी की मेंबरशिप मिलती है, जिसकी कीमत 399 रुपये है। IPL 2020 नजदीक है, ऐसे में जियो का यह प्लान कई यूजर्स का आकर्षित कर सकता है। 598 रुपये के नए प्लान के साथ अब कंपनी के ऐसे कुल चार प्लान (401 रुपये, 598 रुपये, 777 रुपये और 2,599 रुपये) हो गए हैं जिनमें Disney+ Hotstar VIP मेंबरशिप दी जा रही है।





401 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें रोज 3 जीबी डेटा, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2000 नॉन-जियो मिनट्स और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।




777 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2000 नॉन-जियो मिनट्स और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।


2599 रुपये वाला प्लान: इसकी वैलिडिटी 365 दिन की है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 2000 नॉन-जियो मिनट्स और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।             


राज्यसभा में ऑक्सीजन का मुद्दा उठाया

दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया।


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्यसभा में ऑक्सीजन सिलेंडर की ऊंची कीमतों और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से कई मरीजों की मौत हो रही है।
दिग्विजय सिंह ने कहा, “सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम को बदल रही है और ऑक्सीजन सिलेंडर को भी इसके अंतर्गत लाया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “ऑक्सीजन की कीमत 10 रुपये प्रति घन मीटर है जो अब बढ़कर 50 रुपये प्रति घन मीटर हो गई है।” उन्होंने आगे कहा, इसके कारण कई मरीजों की जान चली गई है और सरकार को इस संबंध में कदम उठाना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, यहां तक कि स्वास्थ्य मंत्री ने अपने भाषण के दौरान इस मुद्दे का उल्लेख नहीं किया।24 घंटे में 1,290 मौतों सहित 90,123 नए मामले सामने के साथ बुधवार को भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5,020,359 तक पहुंच गई।
भारत में 17 जुलाई को कोरोना मामले 10 लाख तक पहुंचे थे, जो फिर 7 अगस्त को 20 दिनों में 20 लाख हो गए। ये 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख के पार और फिर 11 दिनों में आखिरकार कुल मामले 50 लाख तक पहुंच गए। महाराष्ट्र में 10,97,856 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जिसमें 30,409 मौतें शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं।                 


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...