बुधवार, 9 सितंबर 2020

20.30 लाख एकड़ जंगल जलकर राख

कैलिफोर्निया में आग से जला 20.30 लाख एकड़ में फैला जंगल।


वाशिंगटन(यूए)। अमेरिका में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजोम ने कहा है कि प्रांत के जंगलों में आग लगने के कारण लाखों अंडे और पक्षियों के लाखों छोटे बच्चे जलकर भुन गए। 20.30 लाख एकड़ में फैला जंगल जल गया है जो एक वर्ष में इतने बड़े क्षेत्र में जंगल जलने की सबसे बड़ी घटना है। वहीं 2019 में आग की वजह से 118,000 एकड़ में फैला जंगल नष्ट हो गया था। गेविन ने यह बातें मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही।
उधर, कैलिफोर्निया के वानिकी एवं अग्नि नियंत्रण विभाग के अनुसार सैन डिएगो के जंगलों में लगी आग सोमवार तक 17000 एकड़ क्षेत्रफल में फैल चुकी थी। विभाग ने कहा था कि लगभग 14000 दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग में जलने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है तथा 3300 संरचनाएं नष्ट हो गयी हैं।                  


सीमा विवाद पर 'रूस' ने दिया बयान

नई दिल्ली/ बीजिंग/ मास्को। रूस ने भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। रूस ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोनों देश उससे मध्यस्थता की भूमिका निभाने के लिए नहीं कहेंगे, तब तक वह इस मामले में नहीं पड़ेगा। हालांकि वह दोनों देशों को बातचीत के जरिए आपसी विवाद हल करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख रोमन बबुश्किन ने कहा कि उनकी सरकार बातचीत के जरिये पूर्वी लद्दाख में तनाव कम होते देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि, 'हमें उम्मीद है कि भारत और चीन बातचीत के जरिये सीमा विवाद सुलझा लेंगे।' वे पत्रकारों के साथ ऑनलाइन बातचीत कर रहे थे।

रूस की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा झड़प के बाद बढ़े तनाव के एक दिन बाद आई है। बबुश्किन ने कहा कि, 'हम दोनों देशों के बीच विवादों के समाधान की प्रक्रिया में शामिल नहीं है। हम इसके लिये सकारात्मक माहौल बनाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। 'उधर भारतीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आठ देशों के शंघाई सहयोग संगठन ( SCO) की मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिये मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा पर रूस दौरे पर गए हैं। इस दौरान वे बैठक से अलग हटकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात कर सकते है।     

पीडाः दुनिया से अलग-थलग हो गया 'चीन'

नई दिल्‍ली/ बीजिंग। अपनी सामरिक व आर्थिक ताकत के गुमान में पड़ोसियों के साथ-साथ अन्य देशों से पंगा लेने वाला चीन आज दुनिया से अलग-थलग पड़ गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर अपने रहस्यमय रवैये के कारण पहले ही वह दुनियाभर के देशों के निशाने पर आ गया था। इस बीच लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सैनिकों की हिंसक झड़पों व तनातनी ने उसके नापाक इरादे को दुनिया के सामने ला दिया। अब तो चीन के बहकावे और कुटिल चालों में फंसे देशों ने भी उससे किनारा करना शुरू कर दिया है।


भूटान: चीन की नजर पूर्वी भूटान स्थित सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य पर है। गत दिनों उसने इस अभयारण्य पर दावा भी ठोक दिया था, जिसका भूटान ने पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि चीन-भूटान के बीच कभी सीमा निर्धारित नहीं हुई। सीमा को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है।                   


रूस में मिलेंगे भारत-चीन के विदेश मंत्री

मास्‍को। लद्दाख में भारत और चीन में जारी तनातनी के बीच आज शाम को भारत और चीन के विदेश मंत्री रूस की राजधानी मास्‍को में मुलाकात करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच मुलाकात होगी। कहा जा रहा है कि रूस अपने दोनों मित्र देशों के बीच तनाव कम करने की जमीन तैयार करने में लगा हुआ है। हालांकि रूस ने इसका खंडन किया है।
इससे पहले रूस में ही भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चीनी रक्षा मंत्री ने मास्‍को में मुलाकात की थी लेकिन इस बैठक का कोई परिणाम नहीं निकला था। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लद्दाख में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने मंगलवार को मॉस्को पहुंच चुके हैं।             


भारत के तेवर देख बैकफुट पर आया चीन

नई दिल्‍ली/ बीजिंग। चीन घबराया हुआ है और अब अपने ही लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी सेना युद्ध लड़ सकती है। साथ ही वह यह भी समझा रहा है कि उसे भारत के साथ युद्ध करने का फायदा मिलेगा। इससे साफ जाहिर है कि सीमा पर भारत के आक्रामक रुख से चीन बैकफुट पर है। चीन के स्टेट मीडिया से संबद्ध ग्लोबल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘भारत को लेकर चीन की नीति ताकत पर आधारित है और अगर आम लोग भारतीय उकसावे से नहीं डरते हैं, तो पीएलए कैसे डर सकता है? ऐसे में देश कैसे कमजोर हो सकता है? हर किसी को यह मानना होगा कि चीन भारत पर हावी है और ऐसे में हम भारत को चीन का फायदा नहीं उठाने देंगे।’’

लोगों को दे रहा भरोसा, जमीन नहीं गंवाएगा चीन
ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ हू शिजिन ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा, ‘‘चीन-भारत सीमा की सीमावर्ती स्थिति से परिचित लोगों ने मुझे बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का पूरी स्थिति पर द्दढ़ नियंत्रण है और युद्ध की स्थिति में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि यह कैसे लड़ा जाता है। पीएलए के पास भारतीय सेना को हराने की पूरी क्षमता है। इतना ही नहीं भारत-चीन सीमा पर चीन अपनी एक इंच जमीन भी नहीं खोएगा। इसे लेकर हम चीनी लोगों को आश्वस्त करते हैं।’’             


पाक से भी खराब है 'भारत की हालत'

वॉशिंगटन डीसी। भारत के साथ दोस्‍ती का दंभ भरने वाले अमेरिका की नजर में भारत की हालत पाकिस्‍तान से भी खराब है और उसने अपने देशवासियों को भारत नहीं जाने की सलाह दी है। अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान की ‘यात्रा की योजना पर पुनर्विचार’ करने को कहा है। भारत अभी भी न जाने वाले देशों की सूची में शामिल है।
इससे पहले पाकिस्‍तान को चौथे स्तर पर रखा गया था। चौथे स्तर पर रखे गए देश ‘यात्रा नहीं करने’ के परामर्श की श्रेणी में आते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है। भारत के अलावा सीरिया, ईरान, इराक और यमन समेत कई देश चौथे स्‍तर वाली सूची में शामिल हैं। अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां ‘यात्रा नहीं करने’ का परामर्श छह अगस्त को जारी किया था।               


फुटबॉलः इटली ने नीदरलैंड्स को दी मात

रोम। इटली ने निकोलो बारेला के गोल दम पर यूईएफए नेशंस लीग के ग्रुप-ए के मैच में नीदरलैंड्स को 1-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार को खेले गए मैच के पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में बारेला ने टीम के लिए गोल किया और उनका यह गोल उनकी टीम को जीत दिलाने में काफी रहा।


इस जीत ने इटली को ग्रुप-ए1 के मैच में शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनके दो मैचों में चार अंक हैं। इटली के कोच ने इटली के ब्रॉडकास्टर राय से बात करते हुए कहा, मैं मानसिकता, प्रदर्शन, को लेकर काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने शानदार खेला। वहीं अपने स्टार स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोव्स्की के बिना उतरी पोलैंड ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 24वें मिनट में हैरिस हाजराडिनोविक ने गोल कर बोस्निया को आगे कर दिया। लेकिन ब्रेक से पहले कामिल ग्लीक ने पोलैंड को बराबरी पर ला दिया और 67वें मिनट में कामिल ग्रोसिस्की ने पौलेंड के लिए दूसरा गोल किया जो टीम के लिए विजयी साबित हुआ।               


जिंगपिंग पर सख्ती की तैयारी में अमेरिका

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी संसद में एक बिल पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में सरकारी तौर पर शी जिनपिंग को चीन का राष्ट्रपति यानी प्रेसिडेंट नहीं कहा जाना चाहिए। बिल के मुताबिक, चीन में लोकतंत्र नहीं है और न ही, जिनपिंग लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं। लिहाजा, अमेरिका उन्हें राष्ट्रपति कहना बंद करे।


तकनीकी तौर पर बिल में कही गई हर बात सही है। दरअसल, 1980 के पहले किसी चीनी शासन प्रमुख को प्रेसिडेंट यानी राष्ट्रपति नहीं कहा जाता था। इतना ही नहीं, चीन के संविधान में भी ‘राष्ट्रपति या प्रेसिडेंट’ शब्द नहीं है।


‘चेयरमैन ऑफ एवरीथिंग’
2012 में जिनपिंग राष्ट्रपति बने। यह पद उन्हें चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के मुखिया होने के चलते मिला। संवैधानिक तौर पर देखें तो सीसीपी का चेयरमैन ही सरकार और सेना का प्रमुख होता है। लेकिन, जिनपिंग के मामले में ऐसा नहीं है। सीएनएन के मुताबिक, जिनपिंग ही सत्ता और पार्टी का एकमात्र केंद्र हैं। वे पार्टी की नई सुपर कमेटीज के चेयरमैन भी हैं। इसलिए, इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स उन्हें ‘चेयरमैन ऑफ एवरीथिंग’ यानी ‘हर चीज का अध्यक्ष’ कहते हैं। ये एक तरह से तानाशाह होना ही है।


अमेरिका में लाए गए बिल में क्या है
ट्रम्प की पार्टी के सांसद स्कॉट पैरी ये बिल लाए। नाम दिया गया, ‘नेम द एनिमी एक्ट’। पैरी चाहते हैं कि जिनपिंग या किसी चीनी शासक को अमेरिका के सरकारी दस्तावेजों में न राष्ट्रपति कहा जाए और न लिखा जाए। बिल के मुताबिक- चीन में राष्ट्रपति जैसा कोई पद नहीं है। वहां कम्युनिस्ट पार्टी का जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) होता है। और जब हम उसे राष्ट्रपति कहते हैं तो ऐसा लगता है, जैसे कोई व्यक्ति लोकतांत्रिक तौर पर चुना गया हो। चीन में तो लोकतंत्र नहीं है।


फिर सच्चाई क्या है..
इसे आसान भाषा में समझते हैं। दरअसल, जिनपिंग को ‘राष्ट्रपति’ कहे जाने पर भ्रम है। और इसीलिए विवाद भी हुए। चीन में जितने भी पदों पर जिनपिंग काबिज हैं, उनमें से किसी का टाईटिल ‘प्रेसिडेंट’ नहीं है। और न ही चीनी भाषा (मेंडेरिन) में इस शब्द का जिक्र है। 1980 में जब चीन की इकोनॉमी खुली, तब चीन के शासक को अंग्रेजी में प्रेसिडेंट कहा जाने लगा। जबकि, तकनीकि तौर पर ऐसा है ही नहीं। जिनपिंग सीसीपी चीफ हैं। इसलिए देश के प्रमुख शासक हैं। लेकिन, वे राष्ट्रपति तो बिल्कुल नहीं हैं। बस उन्हें ‘प्रेसिडेंट’ कहा जाने लगा।


सवाल क्यों उठते हैं...
स्कॉट पैरी के पहले भी अमेरिका में यह मांग उठती रही है कि कम से कम आधिकारिक तौर पर तो चीन के शासक को राष्ट्रपति या प्रेसिडेंट संबोधित न किया जाए। आलोचक कहते हैं- जिनपिंग ही क्यों? चीन के किसी भी शासक को राष्ट्रपति कहने से यह संदेश जाता है कि वो लोकतांत्रिक प्रतिनिधि है, और इंटरनेशनल कम्युनिटी को उन्हें यही मानना चाहिए। जबकि, हकीकत में वे तानाशाह हैं।


बात 2019 की है। तब यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन की एक रिपोर्ट में कहा गया था- चीन में लोकतंत्र नहीं है। मतदान का अधिकार नहीं है और न बोलने की आजादी है। जिनपिंग को राष्ट्रपति कहना उनकी तानाशाही को मान्यता देना है।


जिनपिंग के ओहदे
चीन में जिनपिंग के पास तीन अहम पद हैं। स्टेट चेयरमैन (गुओजिया झुक्शी)। इसके तहत वे देश के प्रमुख शासक हैं। चेयरमैन ऑफ द सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (झोंगयांग जुन्वेई झुक्शी)। इसके मायने हैं कि वे सभी तरह की चीनी सेनाओं के कमांडर इन चीफ हैं। तीसरा और आखिरी पद है- जनरल सेक्रेटरी ऑफ द चाईनीज कम्युनिस्ट पार्टी या सीसीपी (झोंग शुजि) यानी सत्तारूढ़ पार्टी सीसीपी के भी प्रमुख। 1954 के चीनी संविधान के मुताबिक, अंग्रेजी में चीन के शासक को सिर्फ चेयरमैन कहा जा सकता है।           


अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला

लखनऊ - अखिलेश यादव ने आज 9 बजकर 9 मिनट पर की क्रांति की मशाल जलाने की अपील, योगी सरकार पर बोला हमला।


लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि 9 सितंबर यानि आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएं, ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। 
वहीं, अखिलेश यादव के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। उन्होंने भी लोगों से अपील है कि वह भी युवाओं का साथ दें। 
बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की, नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ की। आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!               


21 से खुलेंगे स्कूल, गाइडलाइन जारी की

21 सितम्बर से खुलेंगे स्कूल गाइडलाइन्सजारी , बच्चो को भेजने से पहले जाने नियम।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बड़ा रहे है और मौत का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी बिच अनलॉक - 4 की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मॉल से लेकर मेट्रो तक सभी सेवाएं सभी संभव एहतियात के साथ खोली जा रही हैं। इस सबके बीच स्कूलों को लेकर लोगों के मन में बड़ा सवाल है।
अनलॉक-4 में सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक-स्कूल खोलने की इजाज़त दी है। इसकी सरकार ने गाइडलाइन्स भी जारी कर दी है | सरकार ने कई ऐहतिहात भी दी है। 21 सितम्बर से खुलेंगे स्कूलः
जाने गाइडलाइन्स ...
सिर्फ कंटेंनमेंट जोन के बाहर के स्कूल खोले जा सकेंगे और कंटेंनमेंट जोन के बाहर रहने वाले स्टाफ और स्टूडेंट को ही स्कूल आने की इजाजत होगी।अगर आपके बच्चे का स्कूल कंटेंनमेंट जोन में है या फिर आपका घर कंटेनमेंट जोन में है तो आपके बच्चे को स्कूल जाने की इजाजत नहीं होगी।
स्कूल आने वाले छात्रों के पास अभिवावक की लिखित अनुमति होना अनिवार्य है। छात्रों का स्कूल आना किसी भी तरह से अनिवार्य नहीं होगा, यह सिर्फ वॉलेंटियरी बेसिस पर किया जा रहा है।
स्कूल में छात्रों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। क्लास में भी सभी तरह के नियम लागू होंगे। यह सभी नियम अन्य शिक्षण संस्थानों जैसे पर भी लागू होंगे। कोरोना से जंग को लेकर पहले से जारी नियमों और गाइड लाइंस के साथ सरकार ने स्कूलों के लिए अलग से विस्तार से निर्देश जारी किए हैं। इन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।
स्‍टूडेंट्स के बीच कम से कम 6 फीट की दूसरी होनी चाहिए।इसके अलावा फेस कवर/मास्‍क अनिवार्य किया गया है।फिलहाल बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं होगी।
स्कूल के अंदर भी थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साबुन से धुलना या सैनिटाइज करना होगा। परिसर में इधर-उधर थूकने पर पाबंदी है। गेट पर हर छात्र और स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, गेट पर ही उनके हाथ भी सैनिटाइज कराए जाएंगे।
बच्चे अपना कोई भी सामान जैसे, पेन, पेंसिल, नोटबुक या कोई अन्य सामान आपस में शेयर नहीं करेंगे।
इसके साथ ही स्कूल के ग्राउंड में किसी भी तरह खेल या शारीरिक एक्टिविटी की मनाही है।
स्कूल आने वाले सभी लोगों के लिए आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य है।इसके साथ ही सभी स्कूलों को पल्स ऑक्सिमीटर का इंतजाम करना होगा।                  


नीट स्थगन की नई याचिकाएं खारिज की

सुप्रीम कोर्ट में नीट स्थगन की नई याचिकाएं खारिज।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 13 सितंबर को होने जा रही परीक्षा नीट 2020 के स्थगन की मांग के लिए लगाई गई नई याचिकाओं पर विचार करने से बुधवार को इनकार कर दिया। जस्टिस अशोक भूषण, आर. सुभाष रेड्डी और एम.आर. शाह की खंडपीठ ने कहा कि वे इस मामले की जांच करने के लिए इच्छुक नहीं हैं क्योंकि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट कुछ दिनों में आयोजित होने वाला है।
शीर्ष अदालत ने परीक्षा स्थगन के लिए जनहित याचिकाओं के समूह के साथ-साथ गैर-भाजपा शासित राज्यों के छह मंत्रियों की याचिका को भी खारिज कर दिया। पीठ ने कहा, “अब सब कुछ खत्म हो गया है। एक समीक्षा को खारिज कर दिया गया है। जेईई हो चुकी है। अब हम इस पर कैसे विचार कर सकते हैं?”
याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दतार ने दलील दी कि वे छात्रों को हो रहीं व्यावहारिक कठिनाइयों को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने बिहार का उदाहरण दिया, जहां केवल दो परीक्षा केंद्र हैं। पीठ ने जवाब दिया कि नीट के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। अलग-अलग प्रवेश परीक्षा के लिए अलग-अलग तरीखें नहीं हो सकती हैं। दतार ने शीर्ष अदालत से नीट को तीन सप्ताह के लिए स्थगित करने पर विचार करने का आग्रह किया है।
एक अन्य याचिकाकर्ता के वकील के.टी.एस. तुलसी ने तर्क दिया कि कोविड-19 के एक दिन में 90 हजार मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो सके, उनके बारे में उचित ढंग से विचार करना चाहिए। इस पर पीठ ने कहा कि यह परीक्षा निकाय को तय करनी थी, ना कि न्यायालय को।
एक अन्य अधिवक्ता शोएब आलम ने कंटेनमेंट जोन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का हवाला दिया कि ऐसे में वहां के छात्र कैसे परीक्षा केन्द्र पहुंचेंगे। इस पर पीठ ने कहा कि संबंधित अधिकारी उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतेंगे।                


यूपीः 75 लाख की अवैध शराब बरामद

पुलिस ने बरामद की लगभग 75 लाख की अवैध शराब।


बृजेश केसरवानी


लखनऊ। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगभग 75 लाख की अवैध शराब बरामद की है। डीसीपी चारु निगम के नेतृत्व में चिनहट एसएचओ धनन्जय पांडेय और उनकी टीम ने अवैध फैक्टरी का भांडा फोड़ किया। लंबे समय से राजधानी में अवैध तरीके से शराब की फैक्टरी चल रही थी।
इस मामले में सौरभ मिश्रा और अनूप जयसवाल नाम के दो अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी आदित्य अभी भी फरार है। अभी कई लोगो की तलाश में पुलिस की खोजबीन जारी है। अवैध तरीके से चल रही फैक्ट्री में सौरभ मिश्रा, अनुज जयसवाल, आदित्य कुमार, गुलशन, उर्फ गुलू, अभिषेक, सिंह उर्फ रिंकू सिंह, परेस, विकास, आशुतोष, बबलू ,अंकित, अमित शामिल थे।
इस फैक्टरी में न केवल अवैध तरीके से शराब बन रही थी बल्कि रजिस्टर कंपनी का नाम भी इस्तेमाल किया जा रहा था। रॉयल चैलेंजर्स और विंडीज नाम की रजिस्टर देशी शराब का नाम इस्तेमाल कर रहे थे।                


सेक्स रैकेटः युवक-युवतियां किए गिरफ्तार

अतीश त्रिवेदी


लखीमपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट की संचालिका सहित 5 युवती व 5 युवक हुए गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी। मंगलवार को शाम 8:00 बजे कोतवाली लखीमपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां पुलिस ने चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए युवक युवतियों को धर दबोचा एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कोतवाली लखीमपुर क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिससे मोहल्ले वाले भी बहुत परेशान हैं। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला थाना इंचार्ज सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया मौके पर पहुंची पुलिस को देख सेक्स रैकेट चला रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस की इस छापेमारी में पांच युवक आपत्तिजनक हालत में सेक्स रैकेट में पकड़े गए युवतियों के पुलिस को देखते ही चेहरे का रंग उड़ गया माफी मांगने लगे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी इसमें पांच युवक व पांच युवतियों के गिरफ्तारी की गई। कानूनी कार्यवाही की गई। भविष्य में ऐसे लोगों पर कार्यवाही होती रहेगी इस सेक्स रैकेट की एक महिला संचालिका को भी गिरफ्तार किया गया।               


मासूम के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

अतीश त्रिवेदी


पांच वर्षीय वालिका के साथ छेडखानी के बाद आरोपी गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी। जनपद के गोला तहसील के अंतर्गत थाना मैलानी क्षेत्र के एक गांव मे ही कल एक व्यक्ति द्वारा पांच वर्षीय वालिका को बहलाफुसला कर अपने घर ले जाने व छेडखानी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीडित वालिका के पिता द्वारा कोतवाली मैलानी मे दी गयी तहरीर मे अबगत कराया गया है कि गांव के ही निवासी मोनू पुत्र राम विलास उनकी नावालिग पुत्री को विल्ली के बच्चे दिखाने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां पर वालिका के साथ छेडखानी की कुछ देर होने पर जव वालिका की मां ने वालिका को घर ले जाना चाहा तो और बच्चो से मिली जानकारी के आधार पर वह सीधे मोनू के पास पहुंच गयी जहां मोनू वालिका के साथ छेडखानी कर रहा था। इसके बाद वालिका के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मैलानी कोतवाल विद्या शंकर शुक्ला तत्काल अपने साथ पुलिस वल को लेकर मौके पर पहुंचे और पीडिता के पिता द्वारा दी गयी। सूचना के आधार पर तत्काल आरोपी सोनू  को हिरासत मे लेकर वालिका को पुलिस अभिरक्षा मे मेडिकल हेतु जिला हास्पिटल भेज दिया जहां पर मेडिकल कराया गया। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट मे पीडित वालिका के वदन पर न कोई चोट का निशान मिला है न रेप की ही पुष्टि हुयी है।
पीडित वालिका के  पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 278/2020 , ips की धारा 354 व पाक्सो एक्ट की धारा 7 8 छेडखानी व पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनू को जेल भेज दिया है।               


विश्वकर्मा पूजा की सार्वजनिक छुट्टी की मांग

अतीश त्रिवेदी


विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग


लखीमपुर खीरी। विश्कर्मा समाज के लोगो ने राज्यपाल को लिखा पत्र, डीएम खीरी को सौपा ज्ञापन जिसमे 17 सितंबर को प्रति वर्ष पूरे देश में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के सभी लोग लोहा लकड़ी के काम करने वाले सभी दुकानदारों कारीगर सरकारी कार्यालयों इन इन इन उद्योगों एवं तकनीकी संस्थानों में काम करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं दोहे लकड़ी के कार्य से संबंधित सभी लोग अपना कार्य बंद करके धूमधाम केवल भगवान विश्वकर्मा की पूजा आरती करने वाला कीड़ा निकालने का कार्यक्रम में समाज पार्टी की सरकार द्वारा घोषित किया जा चुका है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आदर करते हुए भगवान को विश्वकर्मा भगवान 17 सितंबर को अवकाश घोषित करने के सम्बंध में लिखा गया है। 
भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग अखिल भारतीय विश्वकर्मा सरकार महासभा के प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा ने की है।उन्होंने इसको लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा है। के विश्वकर्मा समाज के सभी लोग 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाते हैं। पूर्व में सपा सरकार ने 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।                


'लोनी' विधायक को गोली मारने की धमकी

क्या हिंदूवादी नीतियों पर चलने का परिणाम भुगत रहे हैं विधायक नंदकिशोर गुर्जर


क्यों लगातार आ रही है देश और विदेश से जान से मारने की धमकियां


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश विधानसभा में हिंदू वादी नीतियों व अपने उभरते हुए नाम के चलते लोनी विधायक नंदकिशोर  हमेशा सेे हिंदूवादी छवि के कारण, उनकी जान को खतरा बना रहता है। कोई भी कारण और कोई भी वजह रही हो, लोनी विधायक को कोई भी विदेशी जान से मारने की धमकी देने का दुस्सास ना करें। हमारे परिवारिक और राजनीतिक संबंधों के अलावा हम सब भारतीय हैं। कोई भी किसी भारतीय के खिलाफ यदि शत्रुता रखता है तो हम सबका शत्रु है। हालांकि यह जिला गाजियाबाद है यहां कोई पतला नहीं मूूतता है।


जिसके कारण वह कहीं ना कहीं विदेशी ताकतों वह देश में छुपे हुए गद्दारों की नजरों में बने रहते हैं। जिसके चलते पहले भी कई बार देश और विदेश से धमकी आ चुकी है। अभी हाल ही में आपको बता दें कि 6 सितंबर को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को फिर एक बार जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें कोतवाली लोनी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। फोन पर धमकी देने वाले युवक ने अपने आप को लखनऊ का रहने वाला बताया है। जबकि अन्य कई इंटरनेशनल कॉल हैं। जिनके नंबर पुलिस अधिकारियों को दे दिए गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर और धमकी देने वाले युवक के बीच की हॉट टाॅक सुनी जा सकती है।


प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या


हापुड़/ गढ़मुक्तेश्वर। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में सिंभावली स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों का कहना अपने प्रेमी की मौत का सदमा किशोरी की मौत का कारण बना जिसकी 1 दिन पहले मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार के लिए बृजघाट गंगा पर ले लेकर जा रहे थे। प्रेमी की मौत दवाई का साइड इफेक्ट हो जाने के कारण बताई जा रही है, जबकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवती के द्वारा सिंभावली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची युवती का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली लड़की की आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जाएगी।                


हादसे में घायल ने तोड़ा दम, मचा कोहराम

अतुल त्यागी (मंडल प्रभारी)
मुकेश सैनी (जिला-प्रभारी हापुड़)
हापुड़। गढमुक्तेश्वर/बहादुरगढ़/बृजघाट…..स्कूटर पर जा रहे रविंद्र व साथी को पसबाड़ा के निकट तेजी से आ रही बाईक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल की एक सप्ताह बाद हुई मौत घर मे मचा कोहराम।


दिनांक 30.8 2020 को ग्राम पुष्पावती पूँठ को गमी(मौत) मे शामिल होने स्कूटर पर जा रहे चाचा रविंद्र व भतीजे को तेजी से आ रही बाईक सवार पालू पुत्र जुगला निवासी नवादा खुर्द बहादुरगढ़ व अनूप गूर्जर पुत्र रामपाल गूर्जर आलमनगर बहादुरगढ़ जो शराब के नशे मे थे ने मारी टक्कर दोनो गंभीर रूप से घायल किया मेरठ के लिए रैफर किया। आज दिनांक 8 .9. 2020 को घायल रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। बहादुरगढ थाना प्रभारी ने 30.8.2020 को घायल के भाई मुकेश के द्वारा दी गई। तहरीर पर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और थाना प्रभारी नीरज कुमार ने परिजनों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। ब्रजघाट में मृतक रविंद्र के घर पर परिवार में कोहराम मचा हुआ।


वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


सिंभावली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह की सक्रियता के चलते पुलिस हुई अलर्ट


वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को एक बाइक के साथ किया गिरफ्तार


गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। सिंभावली क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह पशु चोर गिरोह की सक्रियता के चलते सिंभावली पुलिस हुई। अलर्ट एसपी संजीव सुमन की हापुड़ पुलिस के तेज तर्रार सिंभावलीे थाना प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी के द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करते हुए वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को बाइक सहित गिरफतार कर पूछताछ जारी पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार सदस्यों ने अपने नाम लोकेश पुत्र राजेंद्र वरुण पुत्र भूरे अनु पुत्र जगत सिंह मनोज पुत्र लीलाधर धीरज पुत्र भोले निवासी गण बंगाली थाना सिंभावली बताए हैं।
सूत्रों के अनुसार मनोज पुत्र लीलाधर पहले सिंभावली में बाईक मिस्त्री का कार्य करता था। लेकिन अब यह कुचेसर चोपला पर बाइक ठीक करने की दुकान करता है जो इस गिरोह का सरगना भी बताया जा रहा है। वही इनकी निशानदेही पर बहुत बड़ा खुलासा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। और पुलिस को इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। और क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए स्थानीय पुलिस का क्षेत्र में पशु चोर गिरोह के द्वारा की गई चोरियों का भी खुलासा करने के प्रयास जारी हैं।                 


कुख्यात अपराधी के 6 मददगार गिरफ्तार

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
कुख्यात आशु के 6 मददगार गिरफ्तार


हापुड़। कुख्यात आशु जाट के मददगारों की कुंडली खगांलते हुए धौलाना पुलिस ने आशु के एक महिला सहित 6 मददगारों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि आशु को छुपाने व आर्थिक रुप से मदद करनें के 6 आरोपियों प्रिस, शैंकी, राजवीर, राजेन्द्र, चंटीपाल और पिंकी को गिरफ्तार कर लिया।                 


आज़म के रिजॉर्ट गिराने पर स्थगन आदेश

आजम खान का रिजॉर्ट गिराने पर स्थगनादेश


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के एक रिजॉर्ट को गिराने के 27 अगस्त, 2020 के आदेश के खिलाफ अपील पर निर्णय आने तक इस कार्रवाई पर मंगलवार को रोक लगा दी।
ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ डॉक्टर तजीन फातिमा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एसके गुप्ता और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ ने यह आदेश पारित किया।
सरकारी वकील ने अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया कि याचिकाकर्ता के पास उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास कानून की धारा 27 (2) के तहत अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील का विकल्प है, लेकिन उसने इस विकल्प का लाभ उठाने के बजाय यहां रिट याचिका दाखिल की जो इस अदालत के समक्ष विचार करने योग्य नहीं है।
हालांकि याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि आज से दो सप्ताह के भीतर यह अपील दायर की जाएगी। इस पर अदालत ने कहा कि चूंकि ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता के पास अपील का वैकल्पिक विधिक उपचार है, वह इस (अदालत के) आदेश की एक प्रमाणित प्रति के साथ ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ आज से दो सप्ताह के भीतर अपील दायर कर सकता है।
अदालत ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर इस तरह की अपील दायर की जाती है तो संबद्ध अपीलीय अधिकारी अपील दायर किए जाने की तिथि से चार सप्ताह के भीतर इस पर कानून के मुताबिक निर्णय करेंगे।
इस तरह से, चार सप्ताह के लिए या अपील के निस्तारण तक जो भी पहले हो, याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई बलपूर्वक उपाय नहीं किए जाएंगे।                   


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...