रविवार, 6 सितंबर 2020

पुलिस ने सीरियल ले ली 'पीएम' की बात

नई दिल्ली। पुलिस का अनुमान था कि इस आपदा में ये बदमाश घरों पर ही मिलेंगे। लिहाजा पुलिस ने मौके का फायदा उठाकर अपनी रणनीति बनाई और उसमें सफलता प्राप्त की। पुलिस ने इस दौरान 110 स्थाई वारंटी, 33 भगोड़े, 15 टॉप टेन अपराधी और 6 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने की बात कही थी। प्रधानमंत्री की इसी बात का अनुसरण करते हुए डूंगरपुर जिले की पुलिस ने लोकडाउन पीरियड में लम्बे समय से फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान में डूंगरपुर पुलिस को बड़ी सफलताएं मिली हैं।


क्या कहना है पुलिस का


डूंगरपुर एसपी जय यादव ने बताया कि जिले में अलग-अलग मामलो में पिछले कई सालो से अपराधी फरार चल रहे थे।कोरोना महामारी के चलते जब लॉकडाउन लगा था तो डूंगरपुर पुलिस को अंदेशा था कि लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी अपने घर लौटेंगे और उसी को देखते हुए पुलिस की ओर से एक अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने लोक डाउन के दौरान जिले में लम्बे समय से अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 110 स्थाई वारंटी, 33 भगोड़े और 15 टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया।                    


पति-पत्नी और बच्चे पर हमला, मौत

जांजगीर-बलौदा। बलौदा क्षेत्र के जावलपुर गांव में पुरानी रंजिश पर घर में सो रहे पति, पत्नी और उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला किया गया. देर रात 1 बजे हुए हमले से तीनों की हालत गम्भीर है और बलौदा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


बलौदा थाने के टीआई विनोद मंडावी ने बताया कि जावलपुर गांव के रामचरण पाटले, उसकी पत्नी रमा बाई और 16 साल का बेटा संजय पाटले घर में सोए थे, तभी देर रात गांव का साहेब लाल सूर्यवंशी पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से तीनों लहूलुहान हो गए। इस बीच डायल 112 को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बलौदा अस्पताल लेकर आई। यहां तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मामले में आरोपी साहेब लाल सूर्यवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुरानी रंजिश में हमले करने की बात सामने आई है।               


मस्जिदः विस्फोट में 20 लोगों की मौत

ढाका। बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में एक मस्जिद के छह एयर कंडीशनरों में विस्फोट होने से एक लड़के सहित 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना फतुल्ला में बैतस सलाह जामे मस्जिद में शुक्रवार की रात हुई थी। कल इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की रिपोर्ट थी। शेष 19 लोगों की शनिवार को मौत हुई है।


शेख हसीना बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी संस्थान के समन्वयक डॉ. सामंता लाल सेन ने न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता को बताया कि संस्थान में इलाज के दौरान सभी लोगों की मौत हुई है।नारायणगंज में फतुल्लाह पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि विस्फोट इतना जर्बदस्त था कि मस्जित की खिड़कियों के शीशे टूट गए तथा छत के पंखे, तार और बिजली के स्विच बोर्ड जलकर राख हो गए।              


'वैष्णो देवी' पर श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या

अरमान अली


श्रीनगर। वैष्णो देवी मंदिर फिर से खोले जाने के लगभग 3 सप्ताह बाद श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के तीर्थयात्रियों के लिए कोटा प्रतिदिन 500 तक बढ़ा दिया है। कोरोना के कारण लगभग 5 महीने बंद रखे जाने के बाद 16 अगस्त को मंदिर फिर से खोला गया था। प्रतिदिन 2 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की सीमा तय की गई थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के बाहर के श्रद्धालुओं की संख्या 100 थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि अब जम्मू-कश्मीर के बाहर के श्रद्धालुओं के लिए कोटा प्रतिदिन 500 तक बढ़ाया जा रहा है। तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही यात्रा की अनुमति है। दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी गयी है।               


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण




यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)









 सितंबर 7, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-24 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 7, 2020
3. शक-1943, अश्विन, कृृष्ण-पक्ष, श्राद्ध पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 05:28, सूर्यास्त 07:10


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                      







शनिवार, 5 सितंबर 2020

सेना ने चीनी नागरिकों की सहायता की

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारतीय सेना ने तीन सितंबर 2020 को 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में अपना रास्ता खो चुके तीन चीनी नागरिकों की मदद की। सेना ने उन्हें ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके अलावा उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया जिसके बाद वे अपने गंतव्य पर चले गए। चीनी नागरिकों में दो पुरुष और एक महिला थी। शून्य तापमान में उनके जीवन के खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना के सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की।


भारतीय सैनिकों ने उन्हें अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने अपनी त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया है।             


इमरान ने चीन को बेचा 'पाक का समंदर'

बीजिंग/ इस्लामाबाद। जिनपिंग को खुश करने के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान का समंदर भी चीन के हवाले कर दिया है। पाकिस्तान ने चीनी जहाजों को अपने समुद्र तट में मछली पकड़ने की इजाजत दे दी है और चीन ने लगे हाथ यहां शिकार भी शुरू कर दिया है। लेकिन समंदर के इस सौदे ने पाकिस्तानियों को गुस्से से लाल कर दिया है। हजारों मछुआरों का हुजूम सड़कों पर उतर आया है, हर कोई इमरान और जिनपिंग को खरी खोटी सुना रहा है।


इमरान ने छीना मछुआरों का निवाला






इमरान खान की हुकूमत के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कराची की सड़कों पर बगावत के नारे फूट रहे हैं। लोग इमरान खान को ललकार रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के चक्कर में अपनी ही जनता का गला घोंट दिया है। चीन को मैदान, रेगिस्तान और आसमान बेचने वाले इमरान खान ने पाकिस्तान के समंदर को भी चीन के हाथों गिरवी रख दिया है। समंदर बेचकर मछुआरों की रोजी रोटी छीन ली है। मछुआरे इमरान को अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर चीन के मछली मारने वाले जहाजों को जल्द से जल्द नहीं लौटाया तो वो हुकूमत की चूलें हिला देंगे। इमरान को कुर्सी छोड़ने को मजबूर कर देंगे।आर्थिक रूप से तंगहाल पाकिस्तान भारत के दुश्मन चीन के चक्कर में पड़कर और कंगाल होता जा रहा है। चीन लगातार पाकिस्तान में निवेश के नाम पर उसके संसाधनों पर कब्जा जमाता जा रहा है। जंगल से रेगिस्तान तक हथियाता जा रहा है। चीन पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर के जरिए चीन ने पाकिस्तान को अपना उपनिवेश बना लिया है। पाकिस्तान को गुलाम बनाकर चीन अपना उल्लू सीधा कर रहा है। पाकिस्तान की गुलामी का सबसे बड़ा सबूत समंदर का वो सौदा है, जिसके खिलाफ पाकिस्तानी मछुआरों ने मोर्चा खोल दिया है।





शातिर चीन की चाल में फंसे पाकिस्तान ने चीन के जहाजों को समंदर में मछली पकड़ने की इजाजत दे दी है या यूं कहे कि ड्रैगन ने दादागीरी दिखाते हुए अपने स्पेशल इकॉनोमिक जोन में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिनपिंग ने इमरान खान को समंदर का सौदा करने पर मजबूर कर दिया है। पाकिस्तान सरकार की इजाजत मिलते ही चीन से 20 ट्रॉलर कराची पहुंच गए, जो गहरे समंदर से भी मछली पकड़ सकते हैं। पाताल से भी मछलियों का खानदान साफ कर देते हैं। पाकिस्तान ने इन चीनी जहाजों को सिंध और बलूचिस्तान के तट पर मछली पकड़ने की इजाजत दी है, लेकिन मछुआरों को समंदर का सौदा हजम नहीं हुआ और वो सड़कों पर उतर आए।


पाकिस्‍तान सरकार के इस फैसले के बाद कराची में इमरान सरकार और चीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोगों ने इमरान और पाकिस्तान की ज़हरीली जोड़ी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। कराची की सड़कें प्रदर्शन से पट गई है। सिंध के दूसरे शहरों में भी लोग इमरान और जिनपिंग को ललकार रहे हैं। पाकिस्‍तानी मछुआरे नहीं चाहते हैं कि चीन के जहाज उनके इलाके में मछली पकड़ें, क्योंकि अगर चीन के ये जहाज समंदर से मछली निकालेंगे तो इन मछुआरों का पुश्तैनी पेशा खतरे में पड़ जाएगा। लोगों को रोटी के लाले पड़ जाएंगे।


पाकिस्‍तानी मछुआरों का कहना है कि चीनी जहाज बड़े पैमाने पर मछली पकड़ सकते हैं, जिससे बाद में यहां समुद्री सिस्‍टम बिगड़ जाएगा और इसका खामियाजा भी उन्‍हें ही भुगतना पड़ेगा। पाकिस्‍तान फिशर फॉल्‍क फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक तटीय इलाकों में मछलियों की संख्‍या पहले ही 72 फीसदी तक कम हो गई है और इसकी वजह बेतहाशा मछलियों का शिकार है।           


मृतक संख्या-1, 089, संक्रमित-40,23,179

नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। तीसरे दिन भी मरीजों की संख्या में रिकार्ड तेजी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 86 हजार 432 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमण से 1 हजार 089 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े 40 लाख के पार पहुंच गई है। जारी आंकड़े के मुताबिक, कुल मरीजों की संख्या  बढ़कर 40 लाख 23 हजार 179 हो गई है, जिसमें 8 लाख 46 हजार 395 सक्रिय मामले है। इलाज के बाद अस्पताल से 31 लाख 7 हजार 223 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 69 हजार 561 लोग जान गंवा चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.23 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है। यह अभी 1.73 फीसदी है। वहीं  21.04 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है।         


ताइवान ने चीनी लड़ाकू जहाज मार गिराया

नई दिल्ली। चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान द्वारा एक चीनी लड़ाकू विमान को मार गिराने की ख़बर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि ताइवान ने अपने हवाई क्षेत्र में घुस आए चीनी सुखोई-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसके ताजा होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ताइवान ने इस हमले में अमेरिकी पेट्रियाट मिसाइल डिफेंस सिस्टम का उपयोग किया है। हालांकि चीन या ताइवान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।


खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद चीन का विमान उसके हवाई क्षेत्र में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया। बताया जा रहा है कि घटना में पायलट घायल हो गया है। इस परिस्थिति में दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो सकती है।                                   


गूगल प्ले स्टोर ने हटाएं 6 खतरनाक एप्स


अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। साइबर सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐसे 6 खतरनाक ऐप्स का पता लगाया है, जो जोकर मैलवेयर से संक्रमित थे। इन ऐप्स को अब तक कुल 2 लाख से ज्यादा डाउनलोड्स मिल चुके थे। साइबर सिक्यॉरिटी फर्म Pradeo की रिपोर्ट के मुताबिक, इन छह ऐप्स में कनवीनियन्ट स्कैनर 2, सेफ्टी ऐपलॉक, पुश मेसेज- टेक्सटिंग एंड एसएमएस, इमोजी वॉलपेपर, सैपरेट डॉक स्कैनर और फिंगरटिप गेमबॉक्स शामिल हैं।


तुरंत हटाने की सलाह
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन खतरनाक ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है, हालांकि अभी भी जिन स्मार्टफोन्स में ये ऐप मौजूद हैं उन्हें तुरंत डिलीट कर देने चाहिए। दरअसल जोकर मैलवेयर डिवाइस में आ जाने के बाद यूजर्स को प्रीमियम सर्विस के लिए बिना जानकारी के ही सब्सक्राइब कर देते हैं। बता दें कि 2017 से गूगल ने प्ले स्टोर से ऐसे 1700 ऐप्स हटाए हैं जो जोकर मैलवेयर से संक्रमित थे। हालांकि ये ऐप्स रूप बदल-बदलकर आते रहते हैं।

किस ऐप का क्या काम



गूगल प्ले स्टोर पर दिए गए विवरण के आधार पर हम बता रहे हैं कि किस ऐप यूजर्स को किस काम के लिए डाउनलोड करते थे। Convenient Scanner 2 ऐप आपके डॉक्यूमेंट स्कैन करके इन्हें ईमेल या प्रिंट के लिए भेजने का काम करता है।





 






Safety AppLock का काम किसी ऐप को पैटर्न या पासवर्ड से लॉक करने था। Push Message-Texting & SMS एक एसएमएस और मेसेजिंग ऐप था, जिसमें रिंगटोन से लेकर वाइब्रेशन पैटर्न तक कस्टमाइज किया जा सकता था। Emoji Wallpaper ऐप का इस्तेमाल फोन का बैकग्राउंड बदलने के लिए किया जाता था, वहीं Separate Doc Scanner भी एक डॉक्यूमेंट स्कैनर ऐप था।           





बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने की आत्महत्या

भानु प्रताप उपाध्याय 


ऊन। गांव पिंडोरा में वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव पिंडोरा निवासी समे दीन पुत्र बशीर उम्र करीब 60 वर्ष करीब पांच-छह वर्षों से दमे की बीमारी से पीड़ित था। जिसका इलाज चल रहा था मृतक के पांच पुत्र  इमरान एहसान फैजान रिजवान फुरकान है। जो मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घटना के समय  मृतक के पुत्र  मेहनत मजदूरी करने बाहर गए थे। शनिवार को सुबह करीब 9:00 बजे बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने मकान में खुद को तमंचे से गोली मार ली आवाज सुनकर परिजन मकान में अंदर गए। जहां वृद्ध खून से लथपथ पड़ा था गोली लगने से वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया ने बताया कि मर्तक लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था उसने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली मौके से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया है तथा शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है तमंचे को जांच हेतु फॉरेंसिक लैब को भेजा जाएगा।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...