शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

पूर्व 'राष्ट्रपति' की हालत में कोई सुधार नहीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह लगातार गहरी बेहोशी की हालत में हैं। प्रणब मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के रिसर्च एंड रैफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


अस्पताल ने आज जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा , “श्री मुखर्जी गहन चिकित्सा देखभाल में हैं और उनका फेफड़े में संक्रमण और गुर्दे में गड़बड़ी का उपचार किया जा रहा है। वह लगातार गहरी बेहोशी में और वेंटीलेटर पर हैं। उनका रक्तचाप और दिल की धड़कन आदि स्थिर हैं।” पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए पिछले दिनों उनका ऑपरेशन किया गया था।                  

चीन को नेपाली पीएम ने दिया झटका

संजीव त्रिवेदी


नई दिल्‍ली। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और चीन की बढ़ती नजदिकियों को कम करने के लिए वहां पर कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने यह पाया था कि नेपाल में चीन की राजदूत हाओ यांकी देश की राजनीति में कुछ ज्‍यादा ही हस्‍तकक्षेप कर रही है और वह नीतियों को भी अपने हिसाब से प्रभावित करने में लगी है। इसको देखते हुए पार्टी के अंदर हुए मंथन के बाद नए नियमों को जारी करने का आदेश दिया गया।


खबर आ रही है कि भारत के खिलाफ नेपाल को भड़काने में लगीं चीन की राजदूत हाओ यांकी और दूसरे सभी राजदूतों के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्‍ट्रपति से सीधे मुलाकात मुश्किल हो गई है।               


अमेरिका ने चीन को खुलेआम दी चेतावनी

अमेरिका ने चीन को दी खुलेआम चेतावनी, कहा- मिसाइल दागकर अच्छा नहीं किया


बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने दक्षिण चीन सागर में अपनी पूर्व घोषित अभ्यास गतिविधियों को चार मध्यम दूरी की मिसाइलें दागकर बढ़ा दिया है। पेंटागन ने यह बात कही है। चीन की ओर से ये मिसाइलें हैनान द्वीपसमूह और पारासेल द्वीपसमूह के बीच वाले इलाकों में दागी गईं।


पेंटागन ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्रालय दक्षिण चीन सागर में पारासेल द्वीपसमूह के आस-पास 23 से 29 अगस्त के बीच बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण समेत अन्य सैन्य अभ्यास करने के चीन के हालिया फैसले को लेकर चिंतित है।                 


तुरुप: वायु सेना में शामिल होगा 'राफेल'

राफेल 10 सितंबर को स्पष्ट रूप से वायु सेना में शामिल होगा।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के लिए तुरूप का इक्का बताये जा रहे लड़ाकू विमान राफेल को 10 सितंबर को वायु सेना में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया। फ्रांस से खरीदे गए इन विमानों की पहली खेप पिछले महीने ही भारत आयी थी। इन पांचों लड़ाकू विमानों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फलोरेंस पार्ले की मौजूदगी में हरियाणा के अंबाला स्थित वायु सेना स्टेशन में एक समारोह में वायु सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।           


अमेरिकी-रूसी सैनिक सीरिया में भिड़े

वाशिंगटन डीसी/ मास्को। उत्तरी सीरिया में अमरीकी और रूस की सैनिक बख़्तरबंद गाड़ियों में हुई टक्कर के लिए दोनों देश एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस टक्कर में कई अमरीकी सैनिक घायल हुए हैं।दोनों देशों की बख़्तरबंद गाड़ियों की टक्कर का वीडियो रूस की वेबसाइट Rusvesna.su ने प्रसारित किया है।


इसके बाद ट्विटर पर ये वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में दिखता है कि एक रूसी सैनिक वाहन रेगिस्तानी इलाक़़े में एक अमरीकी बख़्तरबंद वाहन से टकराता है। वीडियो में एक रूसी हेलिकॉप्टर को भी उड़ते देखा जा सकता है।


तुर्की-सीरिया संघर्ष: सभी सैनिकों को सीरिया से बाहर निकालेगा अमरीका


सीरिया की 'शांतिदूत' कही जाने वाली कुर्द नेता को किसने मारा?


रूस का कहना है कि अमरीका ने उसके गश्त में रुकावट डाली. लेकिन अमरीकी रक्षा अधिकारी ने बीबीसी के पार्टनर सीबीएस न्यूज़ को बताया है कि रूसी सैनिक सुरक्षा ज़ोन में घुस गए थे। जबकि इस इलाक़े में न घुसने पर उन्होंने रज़ामंदी जताई थी।       


रूस ने परमाणु बम का जारी किया विडियों

मास्को। रूस ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु परीक्षण का 59 साल पुराना वीडियो जारी किया है। 30 अक्तूबर 1961 को किए इस परीक्षण में एटम बम की ताकत अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर किए गए परमाणु धमाके से भी 3,333 गुना ज्यादा रही। शीतयुद्ध के वक्त सोवियत संघ द्वारा टेस्ट किए गए ‘इवान’ नामक इस परमाणु बम की ताकत दुनिया में अब तक हुए सभी एटमी धमाकों में सबसे ज्यादा शक्तिशाली है।


करीब 50 मेगाटन के इस खतरनाक एटम बम का परीक्षण रूसी आर्कटिक (बैरंट) सागर में किया गया था जो पांच करोड़ टन परंपरागत धमाकों के बराबर ताकत से फटा था। इस परमाणु बम को रूसी विमान ने आर्कटिक समुद्र में नोवाया जेमल्या के ऊपर बर्फ में गिराया था। इस परमाणु बम के बारे में पश्चिमी दुनिया को पता चला तो इसका नाम ‘त्सार बांबा’ कर दिया गया। 20 अगस्त को रूस के रोस्तम स्टेट अटॉमिक एनर्जी कॉर्पोरेशन ने अपने यूट्यूब चैनल पर 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी की है।                     


फ्रांस में दोबारा बढ़ा कोरोना 'संक्रमण'

पेरिस। फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहां से दूसरी बार लॉकडाउन हटाया गया है वहां नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्षेत्र भी सामने आए हैं, अब भी देश में उच्च जोखिम वाले केंद्र बने हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मामले तेजी से बढ़े हैं और यदि जरूरत पड़ी तो इन इलाकों में दोबारा लॉकडाउन लगाया जाएगा।
इसी तरह लैटिन अमेरिकी देशों में संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। अमेरिका में जहां 60.01 लाख संक्रमितों के बीच 1.83 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी हैं। वहीं ब्राजील में 37.22 मामले संक्रमण के हैं जिनमें 1.17 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

यूरोप : संक्रमण की दूसरी लहर

यूरोपीय देश संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। जहां स्पेन में 3,594 नए मामले 24 घंटे में सामने आए वहीं ब्रिटेन के हैल्थ केयर केंद्रों में भी मामले बढ़े हैं। मैड्रिड में स्वास्थ्य अफसरों की बैठक में वैक्सीन के काम की समीक्षा के अलावा हालिया तौर पर उपलब्ध दवाओं के बारे में विचार होना है। स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में लॉकडाउन हटाने के बाद एक बार फिर मामले तेजी से बढ़े हैं।

दक्षिण कोरिया में 441 नए मामले

सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। 7 मार्च के बाद पहली बार देश में 441 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 18,265 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 312 मरीजों की मौत हो चुकी है।

न्यूजीलैंड : फेस मास्क न लगाने पर जुर्माना

न्यूजीलैंड की जनता से मास्क पहनने की अपील करते हुए देश के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस हिपकिन्स ने कहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 12 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर 22 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।           


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...