शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

रूस ने परमाणु बम का जारी किया विडियों

मास्को। रूस ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु परीक्षण का 59 साल पुराना वीडियो जारी किया है। 30 अक्तूबर 1961 को किए इस परीक्षण में एटम बम की ताकत अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर किए गए परमाणु धमाके से भी 3,333 गुना ज्यादा रही। शीतयुद्ध के वक्त सोवियत संघ द्वारा टेस्ट किए गए ‘इवान’ नामक इस परमाणु बम की ताकत दुनिया में अब तक हुए सभी एटमी धमाकों में सबसे ज्यादा शक्तिशाली है।


करीब 50 मेगाटन के इस खतरनाक एटम बम का परीक्षण रूसी आर्कटिक (बैरंट) सागर में किया गया था जो पांच करोड़ टन परंपरागत धमाकों के बराबर ताकत से फटा था। इस परमाणु बम को रूसी विमान ने आर्कटिक समुद्र में नोवाया जेमल्या के ऊपर बर्फ में गिराया था। इस परमाणु बम के बारे में पश्चिमी दुनिया को पता चला तो इसका नाम ‘त्सार बांबा’ कर दिया गया। 20 अगस्त को रूस के रोस्तम स्टेट अटॉमिक एनर्जी कॉर्पोरेशन ने अपने यूट्यूब चैनल पर 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी की है।                     


फ्रांस में दोबारा बढ़ा कोरोना 'संक्रमण'

पेरिस। फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहां से दूसरी बार लॉकडाउन हटाया गया है वहां नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्षेत्र भी सामने आए हैं, अब भी देश में उच्च जोखिम वाले केंद्र बने हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मामले तेजी से बढ़े हैं और यदि जरूरत पड़ी तो इन इलाकों में दोबारा लॉकडाउन लगाया जाएगा।
इसी तरह लैटिन अमेरिकी देशों में संक्रमण अभी भी कम नहीं हुआ है। अमेरिका में जहां 60.01 लाख संक्रमितों के बीच 1.83 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी हैं। वहीं ब्राजील में 37.22 मामले संक्रमण के हैं जिनमें 1.17 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

यूरोप : संक्रमण की दूसरी लहर

यूरोपीय देश संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। जहां स्पेन में 3,594 नए मामले 24 घंटे में सामने आए वहीं ब्रिटेन के हैल्थ केयर केंद्रों में भी मामले बढ़े हैं। मैड्रिड में स्वास्थ्य अफसरों की बैठक में वैक्सीन के काम की समीक्षा के अलावा हालिया तौर पर उपलब्ध दवाओं के बारे में विचार होना है। स्पेन, फ्रांस और जर्मनी में लॉकडाउन हटाने के बाद एक बार फिर मामले तेजी से बढ़े हैं।

दक्षिण कोरिया में 441 नए मामले

सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। 7 मार्च के बाद पहली बार देश में 441 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 18,265 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 312 मरीजों की मौत हो चुकी है।

न्यूजीलैंड : फेस मास्क न लगाने पर जुर्माना

न्यूजीलैंड की जनता से मास्क पहनने की अपील करते हुए देश के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस हिपकिन्स ने कहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 12 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर 22 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।           


वियतनाम खरीदेंगा खतरनाक मिसाइलें


बीजिंग/ नई दिल्ली। वियतनाम भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल खरीदना चाहता है। इसके लिए अब तक बाधा थी रूस की सहमति, क्योंकि इस मिसाइल को रूस और भारत ने मिलकर बनाया है। लेकिन अब रूस ने इस मिसाइल के निर्यात की अनुमति दे दी है। अब भारत की ये शानदार मिसाइल वियतनाम में तैनात हो सकेगी. इससे दक्षिण चीन सागर में चीन को थो़ड़ा संभलकर रहना होगा।




भारत के साथ रक्षा सहयोग में रूस ने दो बड़ी पहल की है।रूसी सरकार ने भारत के साथ मिलकर बनाई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को किसी तीसरे देश को निर्यात करने की अनुमति दे दी है। साथ ही, 100 रूसी रक्षा कंपनियों की सूची भी जारी की है जो भारत के साथ ब्रह्मोस जैसा प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती हैं।           



रामचरितमानस की हस्तलिखित कृति विमोचन

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


श्रीराम चरित मानस की हस्त लिखित कृति का हुआ विमोचन


हनुमान बाबा की कृपा होने वाला ही रामचरित मानस लिख सकता है-प्रफुल्ल


हापुड़। नगर पालिका परिषद् के चेयरमेन प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि रामायण अद्वितीय कृति गोस्वामी जी ने दी है। श्रीराम चरित मानस को छोटी कृति को लिखनें का अधिकार होता है जिस पर भगवान हनुमान की कृपा हो। हिन्दू राष्ट्र के लिए ऐसे ही सक्रिय रहे। चेयरमेन प्रफुल्ल सारस्वत मेरठ रोड़ स्थित कृषि इंटर कालेज में शिक्षक अजय मित्तल द्वारा एक अद्भभुत एवं अद्वितीय कृति ‘सूक्ष्तम हस्त -उत्कीर्णित एक -पृष्ठीय श्रीराम चरित मानस के विमोचन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जिस पर श्रीराम की कृपा होती है वहीं यह काम कर सकता है। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि यह हापुड़ जिलें के लिए गर्व का विषय है कि यह कृति लिखनें का सौभाग्य अजय जी को मिला।
सांसद प्रतिनिधि राजीव अग्रवाल व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हरिराज चौधरी ने कहा कि श्रीराम चरित मानस एक छोटे से.शीशे पर लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर जिलें का नाम रोशन किया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि अजय जी ने इस महान् कार्य को करके सबकों गौरवान्वित कर दिया।
इस अवसर पर शिक्षक अजय मित्तल, रश्मि मित्तल को विधायक, चेयरमैन व अन्य ने सम्मानित किया।            


बंधक बनाकर, जबरन शादी का आरोप

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
हापुड़। जनपद में एक नाबालिग युवक के फर्जी कागजात तैयार कर उसे बंधक बनाकर जबरन शादी करवानें का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सुसरालवालों पर युवक को मुक्त करनें के लिए पांच लाख रुपये मांगनें का आरोप लगाते हुए बहू व सुसर सहित तीन पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं।


अभी तक सुननें में आता था कि नाबालिग लड़की के फर्जी कागजात बनवाकर जबरन शादी करने की बात सामनें आती थी ,परन्तु जनपद में पहली बार गढ़मुक्तेश्वर के राजीव नगर निवासी एक महिला कमलेश देवी ने कोर्ट के माध्यम से दर्ज करवाई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पोते नवीन नाबालिग था ,परन्तु इसी वर्ष साहिबाबाद निवासी गुड्डू चौधरी ने अपनी पुत्री की शादी उनके नाबालिग पोते को बंधक बनाकर जबरन करवा दी और उनके साथ मारपीट कर जबरन ले गए।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि पोते की बहू और सुसर उसे वापस करनें को लेकर पांच लाख रूपयें की मांग कर रहे हैं और ना देनें पर जान से मारनें की धमकी दे रहें हैं।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बहू,सुसर व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं।                                   


महासमुंदः भूख-ठंड से 7 मवेशियों की मौत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गायों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किमौत भूख और ठंड से 7 मवेशियों की मौत हो गई है और 7 की हालत गंभीर है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक आमले में हड़कंप मच गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पशु विभाग की टीम मृत गायों का पीएम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार मामला लभराखुर्द का है, जहां अस्थाई गौठान बनाकर लगभग 100 मवेशियों को रखा गया था। शु​क्रवार को गौठाने में रखे 7 मवेशियों की मौत हो गई और 7 मवेशियों की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पशु विभाग की टीम ने मृत गायों का पीएम किया है, जिसके बाद से बात सामने आई है कि मवेशियों की मौत ठण्ड व भूख हुई है। मामले को लेकर जनपद सीईओ ने सरपंच और सचिव को नोटिस जारी जवाब मांगा है।           


24 घंटे में 5 लोगों ने किया सुसाइड

नोएडा में 24 घंटे के भीतर 5 लोगों ने किया सुसाइड।


नोएडा। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच गौतम बुद्ध नगर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले में 24 घंटे के अंदर पांच लोगों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या करने वाले सभी लोगों ने मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया।
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 122 स्थित परथला गांव में रहने वाले प्रशांत वर्मा (25 वर्ष) ने गुरुवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रशांत वर्मा एक कंपनी में काम करते थे और काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। वहीं, थाना बादलपुर क्षेत्र के राज एनक्लेव में रहने वाले सुनील ने भी गुरुवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आत्महत्या के मामलों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, तीसरा मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाले संजय दीघा (28 वर्ष) का है, जिसने बुधवार को अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। थाना सूरजपुर क्षेत्र के ही एवीजी हाइट के पास कपिल चौधरी नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र पटेल ने भी गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
आठ साल के बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत
उधर, थाना फेस-2 क्षेत्र में आठ साल के बच्चे सुनील सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला भी सामने आया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।           


फर्रुखाबाद में बाढ़ ने मचाई तबाही

बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर ; देखिए तस्वीरें।


फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में बाढ़ की विनाशलीला से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो गए हैं। न तो उनके पास खाने पीने का ही कुछ बचा है,और न ही रहने को आशियाना। दर दर की ठोकरे खा रहे बाढ़ पीड़ितों की सुनवाई करने वाला भी कोई नहीं दिखाई पड़ रहा है। गंगा और रामगंगा का जलस्तर फिर से बढ़ गया है । गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 5 सेंटीमीटर दूर रह गया है। इससे लोगों की धुकधुकी तेज हो गई है।रामगंगा का जलस्तर बढ़ते ही कोलासोता व अहलादपुर भटौली गांव में कटान तेज हो गया है। बाढ़ का पानी भरा रहने से फसलें खराब होने लगी हैं।
लगातार बारिश होने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर चल रहा है। जिससे गांव में बाढ़ का पानी भरा गया है। घरों में गंगा जी बह रही है। पीड़ित सड़कों पर पॉलिथीन के नीचे परिवार सहित गुजर बसर कर रहे हैं। बाढ प्रभावित गांवों में मवेशियों के लिए चारे की समस्या हो गई है। बाढ़ के पानी में तीसराम की मडैया का स्कूल गंगा मे पूरा तरह से समा गया है। मदद के नाम पर बाढ़ पीड़ितों को जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कुछ भी मुहैया नहीं कराया गया है।
गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर रजिस्टर है। नरौरा बांध से गंगा में 169170 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। राम गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम होने से 135.20 मीटर पहुंच गया है। खोहरेली व रामनगर से रामगंगा में 38090 क्वेश्चन पानी छोड़ा गया है। गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर दूर है। जिससे गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। घरों में पानी भरा होने से पीड़ित सड़कों पर पॉलिथीन के नीचे परिवार सहित गुजर कर रहे हैं।
राजेपुर की ब्लॉक भरका पट्टी, बमयारी, माखन नगरा,बुढ़वा के लोग बाढ़ के पानी से निकलने को मजबूर है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को मवेशियों के चारे की समस्या हो गई है। बाढ़ प्रभावित गांव जोगराजपुर रामपुर हरसिंहपुर कायस्थ चारों तरफ से पानी से भरे हुए हैं। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से ब्लॉक राजेपुर के कई गांव में पानी ही पानी नजर आ रहा है। कुछ पीड़ित सड़क के किनारे तो कुछ लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर है। मदद के नाम पर पीड़ितों को जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कुछ भी नहीं मुहैया कराया गया है। गंगा की बाढ़ में तीसराम की मडैया का स्कूल गंगा मे पूरी तरह से समा गई है।           


संसद में नायडू ने कराया 'मॉक ड्रिल'

संसद में वेंकैया नायडू ने कराया मॉक ड्रिल, सांसदों की जगह बैठे राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारी और अधिकारी।


नई दिल्ली। 14 सितंबर से संसद का सत्र शुरू होना लगभग तय है। कोरोना काल में आहूत इस सत्र की तस्वीर वैसी नजर नहीं आएगी जैसी हम आजतक देखते आए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सदन की कार्यवाही चलाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को राज्यसभा में एक मॉक संसद सत्र का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल में हुआ सोशल डिस्टेंशिंग के नियमों का पाल
मॉक सत्र में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने भी हिस्सा लिया।क़रीब 45 मिनटों तक चले इस मॉक संसद सत्र में राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों को संसद सदस्य के तौर पर अलग अलग सीटों पर बिठाया गया।उनको बिठाते समय सोशल डिस्टेंशिंग के नियमों का पालन किया गया। सांसद में इन कर्मचारियों को राज्यसभा, राज्यसभा की चार गैलरी और लोक सभा में बिठाया गया। संसद सत्र के दौरान राज्य सभा के सदस्यों के लिए इन्हीं तीन जगहों पर बैठने का इंतज़ाम किया गया है।
सांसदों को छह जगहों पर बिठाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक़, मॉक ड्रिल से वेंकैया नायडू संतुष्ट नज़र आए।रोचक बात ये है कि नायडू को सत्र के दौरान एक साथ छह जगहों पर नज़र रखनी पड़ेगी, क्योंकि सांसदों को छह जगहों पर बिठाया जाएगा।चूंकि राज्यसभा के सदस्य लोकसभा में भी बैठेंगे इसलिए दोनों सदनों के बीच निर्बाध संवाद और संचार बनाए रखने के लिए एक हॉटलाइन भी लगाई गई है।इसके लिए दोनों सदनों के बीच क़रीब आधी किलोमीटर लम्बी ऑप्टिकल फाइबर भी बिछाई गई है।
मॉक ड्रिल के दौरान नायडू ने सत्र में अपनाए जाने वाली संसदीय परंपराओं का निरीक्षण किया।इनमें सदस्यों की ओर से मुद्दे उठाए जाने का तरीका और किसी बिल या प्रस्ताव पर ध्वनिमत या मत विभाजन की प्रक्रिया शामिल हैं।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी किया तैयारियों का मुआयना वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी लोकसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाई जा रही तैयारियों का मुआयना किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सत्र के दौरान सोशल डिस्टेंशिंग के नियमों का पालन करे की पुख़्ता व्यवस्था की जाए. इसी सिलसिले में आज लोकसभा अध्यक्ष स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भी एक बैठक करेंगे।         


लोगों ने पंजाब का किया पुतला दहन

फरीदकोट। करोड़ों रुपये पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में प्रदेश सरकार के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत व उनके करीबी डिप्टी डायरेक्टर का नाम सामने आने को देखते हुए, मंत्री की बर्खास्तगी समेत मामले की गंभीरता से जांच करवाए जाने की मांग को लेकर भाजपा सदस्यों की ओर से सड़क पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन करने के साथ ही मंत्री व पंजाब सरकार का पुतला दहन किया।


भाजपा जिला अध्यक्ष विजय छावड़ा ने कहा कि मंत्री ने अपने करीबी डिप्टी डायरेक्टर की मिलीभगत से एससी, बीसी विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के लगभग 64 करोड़ रुपये हड़प लिए, जबकि इस श्रेणी के विद्यार्थी स्कालरशिप के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धनराशि हड़पने के लिए ऐसे कालेजों को धनराशि कागजों में आवंटित की गई, जिनसे उलटे सरकार को पहले ही पैसे लेने थे। यह एक गंभीर घोटाला है, इसके लिए जरूरत है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार से कैप्टन अमरिदर सिंह मंत्री धर्मसोत को बर्खास्त करने के साथ ही इस मामले की गंभीरता से जांच करवाए जिससे कि जिन लोगों के गरीब विद्यार्थियों के हक का पैसा हड़पा है वह बेनकाब हो और सलाखों के पीछे खड़े हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूरा प्रदेश विभिन्न प्रकार की समस्याओं से ग्रसित होकर रो रहा है             


पर्यावरण बचाने के लिए करें पौधरोपण

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में स्थापना दिवस 'स्वर्ण जयंती वर्ष' के उपलक्ष्य में शुरू किए गए पौधारोपण के समापन पर शुक्रवार को शहरी विकास विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में बुरांश का पौधा रोपा। बुरांश स्वास्थ्य के लिए लाभदायक और पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल गुण भी पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बुरांश में आयरन, कैल्शियम, जिक कॉपर आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।             


मुख्यमंत्री ने किया योजना का उद्घाटन

जमुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नगर पंचायत के छह वार्डो के एक दर्जन योजनाओं का शुक्रवार को उद्घाटन वर्जुअल के माध्यम से किया। इस मौके पर प्रत्येक जगह वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे। चिन्हित सभी वार्डों में शिलापट भी लगाया गया।


मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में निर्मित गली-नाली एवं नल जल योजना को मुख्य रूप से हरी झंडी दी गई। गांव के लोग उक्त योजना का लाभ उठाएंगे। सैकड़ों परिवार के घर पर शुद्ध पेयजल मिलना प्रारंभ हो जाएगा। नगर अध्यक्ष पिकी देवी एवं उपाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि नगर के 22 वार्ड में से दो वार्ड रेलवे परिसर में रहने के कारण वहां पर उक्त योजना का कार्य नहीं हो रहा है। अन्य छह वार्ड में कार्य पूर्ण हो जाने पर उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। नगर के अन्य वार्ड में जल नल योजना पूर्ण होने पर है। कार्यपालक पदाधिकारी रामाशीष शरण तिवारी ने बताया कि नगर में छह योजना जल नल योजना एवं पांच योजना गली नली योजना का उद्घाटन हुआ है। जल नल योजना में 22 लाख 49 हजार का एक मॉडल प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि गली नली योजना में 6,11,18,19 एवं 22 वार्ड एवं जल नल योजना में 11, 18,19,20,21 एवं 22 वार्ड की योजना शामिल है। वार्ड 11 में नगर उपाध्यक्ष संजय यादव एवं वार्ड 19 में वार्ड पार्षद कामाख्या देवी, वार्ड 21 में वार्ड पार्षद सीमा राज ने फीता काट कार्यक्रम की शुरूआत की। जबकि अन्य वार्ड में भी वार्ड पार्षद ने फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय पासवान एवं संजय सिन्हा, मुरारी प्रसाद, सुबोध केशरी, शशिकांत झा, विपिन झा, विशाल राज, राजेश कुमार,  भैयालाल माथुरी आदि कई लोग उपस्थित थे।


परिवार के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

नगीना। जैन धर्म में भादो माह के शुक्ल पक्ष दशमी में सुगंध दशमी के व्रत रखने का अपना विशेष महत्व है। इस व्रत को महिलाएं अपने पति, संतान व परिवार की दीर्घायु के लिए व उन्हें संकटों से बचाने के लिए रखती हैं।


समाज सेविका राधिका जैन ने बताया की इस दिन महिलाएं अपने पति, संतान व परिवार के सौभाग्य के लिए व्रत रखती है। दिन में भगवान श्री शीतलनाथ की विशेष पूजा, अर्चना करती हैं, दोपहर को सुगंध दशमी की कथा सुनती हैं, तथा परमपिता परमात्मा से जगत कल्याण की कामना करती हैं। महिलाएं अपने पति, संतानों की दीर्घायु व खुशहाली के साथ-साथ अपने परिवार के सौभाग्य के लिए भी ईश्वर से विशेष कामना करती है ईश्वर भी उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उनके पति, संतान व परिवार को दीर्घायु व खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।               


शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कटिहार। प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवटीया संथाली टोला से 15 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को प्राणपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि समकालीन अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर केवटीया संथाली टोला निवासी गुलशन सोरेन उम्र 19 वर्ष पिता बादल सोरेन को पंद्रह लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर मद्यनिषेध निषेध अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार शराब कारोबारियों व पियक्कड़ों के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है।                 


बारिश के कारण सड़कों पर लग रहे जाम

आरा। जिला मुख्यालय से बाइपास तक शुक्रवार को सड़कों पर महाजाम से लोग परेशान रहें। जाम के कारण बाईपास पर वाहनों की कतार लग गई। महाजाम से छ़ूटकारा की उम्मीद में कई बाइक और छोटी वाहन वालों के बीच बार-बार नोक-झोंक होती रही। जिलाधिकारी द्वारा विगत माह सड़क जाम से निजात के लिए यातायात डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम का असर दूर-दूर तक नहीं दिखाई पड़ा।


गोढ़ना रोड, बिहारी मिल रोड, जीरो माईल समेत कई सड़कों की हालत बुरी तरह खराब है। एक वर्ष से इस जर्जर सड़क पर जलजमाव कायम है। व्यवसायियों और मुहल्लेवासियों के विरोध आंदोलन के बाद डीएम के सख्त आदेश पर कुछ ईंट के बड़े-बड़े टुकड़ों से जर्जर सड़क को पाटने की असफल कोशिश की गई लेकिन इस सड़क की बदहाली कम नहीं हुई। इन सड़कों पर अक्सर वाहनों के पलटने या फसने से जाम की स्थिति बनी रहती है।               


एसडीएम से मिला शिष्टमंडल, चेतावनी

अल्मोड़ा : तूल पकड़ रहा अस्पताल में गर्भवती की मौत का मामला, एडीएम से मिला शिष्टमंडल, 30 से धरने की चेतावनी


अल्मोड़ा। गत दिनों जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई गर्भवती की मौत पर अब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से जन सामान्य में रोष बना हुआ है। समाजसेवी मनोज बिष्ट भय्यू के नेतृत्व में तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने आज एडीएम डीएल फिरमाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर 30 सितंबर से पुन: आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि गत दिनों एक गर्भवती महिला सांस संबंधी दिक्कत के चलते उपचार हेतु अस्पताल आई थी, लेकिन उसे कोरोना जांच के लिए एक अस्पताल से दूसरे में दौड़ाया जाता रहा। जब तक उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई उसकी उपचार के अभाव में मौत हो गई। इस मुद्दे को लेकर गत दिनों चौघानपाटा में धरना—प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाने चाहिए। जिस पर एडीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए दोषियों को सजा दी जायेगी। जिस पर शिष्टमंडल ने कहा कि यदि पीड़ित परिवार को इंसाफ नही मिला तो 30 अगस्त से धरना शुरू कर दिया जायेगा। एडीएम से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, उप सचिव बार एसोसिएशन दीप चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, आशुतोष पवारं, मोहित मिश्रा, पूर्व व्यापार मंडल सचिव दीप चंद्र जोशी, पूर्व सैनिक शिवराज माहरा आदि शामिल थे।           


अयोध्याः युवतियों ने मंदिर में रचाई शादी

अयोध्या: प्यार में पड़ीं दो युवतियों ने मंदिर में रचाई शादी।


अयोध्या। दो समलैंगिक युवतियों ने मंदिर में शादी रचा ली और अब मामला थाने पहुंचा है। एक युवती अयोध्या की रहने वाली है तो दूसरी कानपुर की। रिश्तेदारी के जरिए दोनों युवतियां एक दूसरे के करीब आईं और दोनों में प्रेम हो गया।
मोहब्बत का अंजाम यह कि दोनों ने परिवार से बगावत करके कानपुर के ही एक मंदिर में शादी रचा ली। यही नहीं अयोध्या की युवती अपने कानपुर की पत्नी को लेकर अयोध्या आवास पहुंच गई। जिसके बाद परिवार में हंगामा हो गया और मामला थाने पहुंच गया। अयोध्या की युवती वर्षा लड़के के वेश में रहती है।
मामला कोतवाली नगर के साहबगंज बालदा का है जहां की युवती वर्षा रिश्तेदारी में कानपुर जाती थी जहां से उसका संपर्क कानपुर की रहने वाली युवती एकता से हो गया। दोनों व्हाट्सएप फेसबुक पर एक दूसरे से बात करने लगे और मोहब्बत कर बैठे। आखिर में एक दिन ऐसा भी आया जब अयोध्या की युवती वर्षा कानपुर पहुंच गई और दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।
यही नहीं अब दोनों युवतियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं और मामला कोतवाली नगर में। पुलिस अब दोनों बालिग युवतियों का अदालत में धारा 164 का बयान दर्ज कराएगी। इस अजीबोगरीब रिश्ते को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और समलैंगिक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।             


जयपुर में भिखारियों को मिलेगा काम

जयपुर में भिखारियों को पुलिस दिलाएगी काम, सर्वे किया तो 5 पोस्‍ट ग्रेज्‍युऐट, 237 साक्षर निकले।
जयपुर। भीख मांग कर गुजारा कर रहे भिखारियों को पुलिस काम दिलाएगी। इसके लिए जयपुर पुलिस ने सर्वे कर इनकी प्रोफाईल तैयार की है। सर्वे में 1162 भिखारी सामने आए हैं। जिनमें से पांच तो स्नातक और स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं। जयपुर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है और यहां भिखारी बड़ी समस्या है। इसी को देखते हुए जयपुर को भिखारी मुक्त करने और यहाँ के भिखारियों को किसी न किसी काम से जोड़ने का फैसला किया गया है। इसके लिए भिखारियों नक सर्वे करवा कर उनकी पूरी प्रोफाइल तैयार की गई है। अब इनके पुनर्वास का काम शुरू किया गया है। प्रोफाइल तैयार करने के लिए भिखारियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आयु, लिंग, स्किल जैसे 26 बिंदु तय किए गए थे।प्रोफाइल तैयार होने पर सामने आया कि सर्वे में सामने आये 1162 भिखारियों में से 237 पढ़ना लिखना जानते हैंं। इनमे से 2 के पास कला और वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर डिग्री है, वहीं तीन कला संकाय में स्नातक हैं। अन्य में 193 कक्षा एक।से 12 तक पढ़े हुए है तथा 39 साक्षर हैं। वहीं 231 बेलदारी का काम जानते हैं तो 103 मजदूरी कर सकते हैं। शेष में से कुछ केटरिंग का, कबाड़ी, होटल झाडू पोंछा , चौकीदारी और सफाई का काम जानते हैं। कुल भिखारियों में से 117 कोई भी काम करने के लिए तैयार हैं जबकि 160 भिखारी ऐसे भी हैं जो कोई काम नहीं करना चाहते हैं। उचच शिक्षा प्राप्त भिखारी में से दो 50 से 55 साल, दो 32 से 35 साल और एक 65 साल की उम्र के है। ये किसी भी तरह का काम करने के लिए तैयार हैं। चिन्हित अनपढ़ भिखारियों में से 27 ने पढ़ने की इच्छा भी जताई है। सबसे ज्यादा 809 भिखारी राजस्थान से ही हैं।


राजस्थान के अलावा 63 उत्तरप्रदेश से और बाकी मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से हैं। इनमें 939 पुरुष और 223 महिलाएं हैं। स्वास्थ्य के हिसाब से 150 दिव्यांग हैं। आयु के हिसाब से इनमें 52 भिखारी 10 वर्ष तक की आयु के हैं वहीं 80 भिखारी 11 से 20 वर्ष यानी किशोरावस्था के भी है। वहीं 20 ऐसे है जो 70 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब इन्हें इनकी काबिलियत के हिसाब से काम दिलाया जाएगा। इसके लिये समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन और एनजीओ की भी अब सहायता ली जाएगी।                   


आकार देने के लिए काम कर रही सरकार

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय तीनों सेनाओं के बीच सामंजस्य के व्यापक सिद्धांत के तहत नयी वायु रक्षा कमान की स्थापना के संदर्भ में अक्टूबर में घोषणा कर सकता है। इस मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नयी वायु रक्षा कमान भारतीय सेना की मिसाइलों जैसी कुछ परिसंपत्तियों को संभालेगी। तीनों सेनाओं (थल सेना, वायु सेना और नौ सेना) के बीच जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए नयी वायु रक्षा कमान की रूपरेखा तैयार करने के लिए इस साल एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था।
यह पहल सभी मौजूदा सैन्य कमानों को भविष्य की सभी सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने में मदद के लिए नये सिरे से डिजाइन करने के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के कार्यक्षेत्र का हिस्सा है।           


दिल्ली में भारी बारिश का कहर जारी

नई दिल्ली. दिल्ली के कई हिस्सों में आज या शुक्रवार को बारिश हुई। जिसके कारण कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, तो कई इलाकों में भारी बारिश के बाद सड़कों की हालत गड़बड़ा गई है। राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनपथ और मिंटो ब्रिज सहित कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है।


इस बीच, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश की प्रक्रिया जारी रहेगी। ऐसे में दिल्ली का तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने बादल छाने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।               


यूपीः धूप में बारिश से गिरा तापमान

कानपुर। शहर में कोई भी दिन ऐसा नहीं जा रहा है कि बारिश न हो। बारिश दिन या रात में कभी दस से पंद्रह मिनट तो कभी झमाझम होने से मौसम में बदलाव बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से छाए बादल दोपहर बाद खिली धूप में रिमझिम बरसे। हालांकि गर्मी से खास राहत नहीं मिली लेकिन तापमान में गिरावट जरूर आ गई। मौसम के इस उतार चढ़ाव से बनने वाले निम्न वायु दाब की वजह से फिलहाल तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।


यूपी के मध्य भाग में बारिश के आसार


शुक्रवार की सुबह से निकली धूप और अासमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चल रहा था। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में करीब दस मिनट तक रिमझिम बारिश कर बादल उड़ गए, हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई।             


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...