गुरुवार, 27 अगस्त 2020

चीन ने भारत को 'युद्ध' की धमकी दी

नई दिल्‍ली। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत के खिलाफ चीनी सेना के मिलिट्री एक्शन को लेकर चीनी लोगों से राय मांगी है। उसने ट्वीट करते इस बारे में जानकारी दी है कि पीएलए को चीनी नागरिकों का भरपूर समर्थन मिली है। ट्वीट में कहा गया है कि अखबार द्वारा किए गए सर्वे में 90 फीसदी चीनी लोगों ने भारत पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का समर्थन किया।


ग्लोबल टाइम्स और चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (CICIR) ने हाल ही में चीन में 1,960 प्रतिभागियों के चीन-भारत संबंधों पर एक सर्वेक्षण किया और परिणामों से पता चला कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि भारत ने चीन के खिलाफ दुश्‍मनों वाली नीति अपनाई है और सरकार को भारतीय उकसावों के खिलाफ जोरदार पलटवार करना चाहिए।                       


राष्ट्रपति ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया

भोपाल। मध्य प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश सरकार के अध्यादेश को खारिज कर दिया है। जिसमें महिलाओं को रात की पाली में काम करने के लिए बाध्य किया गया था। अब जबकि राष्ट्रपति ने अध्यादेश को मंजूरी नहीं दी है, राज्य सरकार ने अध्यादेश पर आपत्तियों को दूर करने के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। नए नियम के तहत महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट में काम करना जरूरी नहीं होगा।


बता दें कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैक्ट्रीज एक्ट के तहत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देना अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया था।                 


2 देशों के झगड़ों में कौन किसके साथ है ?

अंकारा/ एथेंस। पिछले कुछ हफ़्तों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत ऊर्जा संसाधनों की एक साधारण सी दिखने वाली होड़ से हुई। तुर्की ने नौसेना की सुरक्षा के साथ एक गैस खोजी अभियान चलाया। यहां पर तुर्की का ग्रीस के आमना-सामना हो चुका था मगर अब फ्रांस भी ग्रीस के पक्ष में उतर आया है।


इसी बीच यूएई की ओर से ग्रीस का साथ देने लिए कुछ एफ़-16 विमान क्रेटे एयरबेस पर भेजने का एलान किया गया।हालांकि, इसे एक रूटीन तैनाती बताया जा रहा है। उधर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का कहना है कि 'तुर्की एक क़दम भी पीछे नहीं हटेगा।'


लेकिन आख़िर यहां क्या हो रहा है?               


नई दिल्ली से लंदन तक रोड ट्रिप का मजा

लंदन। रोडट्रिप्स का अपना ही मजा है, खासकर लंबी रोड ट्रिप्स का अगर ऐसी की एक रोड ट्रिप दिल्ली से लंदन तक हो तो कैसा रहे? पढ़कर हैरान हैं लेकिन ऐसा संभव है। आप बस के जरिए दिल्ली से लंदन तक की दुनिया की सबसे लंबी रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यह बस जर्नी मई 2021 में शुरू होने वाली है और इसे करा रही है।


दिल्ली से लंदन तक की बस यात्रा में 20000 किमी की दूरी कवर होगी। यह सफर 70 दिनों में पूरा होगा। यात्री चाहें तो पूरी यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं या फिर इसके 4 लैग्स में से चुनाव कर सकते हैं, जिनमें दक्षिण पूर्व एशिया (11 रातें, 12 दिन), चीन (15 रातें, 16 दिन), मध्य एशिया (21 रातें, 22 दिन) और यूरोप (15 रातें, 16 दिन) शामिल हैं।             


अमेरिका-रूस के बीच झड़प का मामला

मास्को/ वाशिंगटन डीसी/ डमस्कस। दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के सैनिकों के बीच युद्धग्रस्‍त पूर्वी सीरिया में जोरदार झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने तेजी से आगे बढ़ते हुए अपने आर्मर्ड वीइकल से अमेरिकी सैनिकों को टक्‍कर मार दी। इस झड़प में कम से कम 4 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि रूस ने अपने हेलिकॉप्‍टर का भी इस्‍तेमाल किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर‍के कहा है कि यह घटना 25 अगस्‍त सुबह 10 बजे की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तरपूर्वी सीरिया में उनके सैनिकों और रूसी सैनिकों का आमना सामना हो गया। इस दौरान विवाद हो गया और एक रूसी आर्मर्ड वीइकल ने अमेरिका के आर्मर्ड वीइकल को टक्‍कर मार दी। इससे कुछ सैनिक घायल हो गए। तनाव को कम करने के लिए हम उस इलाके से हट गए।               


रूस ने सबसे शक्तिशाली परमाणु बम गिराया

मास्को। अमेरिका के साथ तनाव के बीच रूस ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। यह परमाणु बम विस्फोट दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु विस्फोट है और अमेरिका कभी भी इतना बड़ा परमाणु बम नहीं बना सका है।


'इवान' नाम के इस परमाणु बम की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से 3333 गुना ज्यादा विनाशकारी था। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, रूस ने 30 अक्टूबर 1961 को शीत युद्ध के दौरान बैरट सागर में अपने जार बाम्बा (ज़ार बोम्बा) उपकरण का परीक्षण किया। यह लगभग 50 मेगाटन भारी था और यह 50 मिलियन टन के पारंपरिक विस्फोटकों के बराबर था।             


श्रद्धालुओं के भंडारे में 'आहुति' अर्पित की

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। गुरु गोरखनाथ श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। जिसके मुख्य यजमान जुगमैंदर सिंह प्रदेश संरक्षक हरियाणा हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आहुति प्रदान की गई।
करनाल रोड स्थित 'बालाजी' धाम मंदिर के पीछे बाबा भवानी 'नाथ' सिद्ध पीठ समाधि पर महंत श्री शेर नाथ जी की सहमति पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरु गोरखनाथ के श्रद्धालुओं द्वारा हिंदू युवा वाहिनी हरियाणा प्रदेश संरक्षक जुगमैंदर सिंह का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित लक्ष्मण कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्य यजमान जुगमेंदर सिंह हरियाणा प्रदेश संरक्षक हिंदू युवा वाहिनी से यज्ञ संपन्न कराया आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने  प्साद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा बाबा भवानी नाथ की समाधि सिद्ध पीठ है। अगर व्यक्ति सच्चे मन से 40 दिन तक दीया जलाकर मन्नत मांगता है। उसकी इच्छा पूर्ण होती हैंl उन्होंने कहा भारत में करोना की महामारी फैल रही है। इसलिए आम नागरिकों अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों पालन करें इस अवसर पर बिट्टू कुमार  जिला प्रभारी ,चौधरी रविंदर सिंह कॉलखंडे  जिला संयोजक, अरविंद कौशिक  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुधीर राणा प्रदीप निरवाल  अनुज गोयल जिला उपाध्यक्ष ,अभिषेक मलिक, राकेश ,प्रवीण ,आशीष निर्वाल, निशांत  सरोहा जिला मीडिया प्रभारी ,अनुराग गोयल जिला मंत्री, पंकज गुप्ता नगर प्रभारी, उपेंद्र द्विवेदी नगर संयोजक, मनोज रुहेला नगर अध्यक्ष, महेश गोयल नगर महामंत्री, मांगेराम नामदेव  नगर संगठन मंत्री, अभिषेक मलिक  ,मोनू मलिक, प्रवीण दरोगा जी,  भानु प्रताप उपाध्याय ,सन्नी निरवाल ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा हम गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना करते हैं की इस संसार में फैल रही कोरोना महामारी को खत्म कर प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ ठीक रखें सभी ने आम नागरिकों से अपील की इस महामारी के चलते हुए बाजारों में भीड़ ना लगाएं एक जगह इकट्ठे ना हो बार-बार हैंड वास करें मुंह पर मार्क्स लगाएं मोटरसाइकिल पर बेवजह सड़कों पर ना घूमे  क्योंकि आप लोगों का स्वास्थ्य अनमोल है। इसका विशेष ध्यान रखें।               


गाजियाबादः दस मोबाइल टॉयलेट 'गायब'

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदे गए 50 लाख रुपये कीमत के दस मोबाइल टॉयलेट कहीं गायब हो गए हैं। इस मामले में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने स्वास्थ्य विभाग के एक जोनल अधिकारी, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक और बाबू के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच का जिम्मा अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपा गया है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच के आधार पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। यदि जांच में नगर निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और बाबू से रिकवरी भी होगी।










आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 28 मोबाइल टॉयलेट खरीदे थे। एक मोबाइल टॉयलेट की कीमत करीब पाँच लाख रुपये थी। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान इन मोबाइल टॉयलेट को शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया था। ताकि लोग खुले में शौच न करें। शौच करने के लिए मोबाइल टॉयलेट का प्रयोग करें। नगर आयुक्त ने बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली तो पता चला कि इनमें से 10 मोबाइल टॉयलेट शहर में नहीं हैं। कहाँ गए किसी को नहीं पता। मिलीभगत कर मोबाइल टॉयलेट गायब करने की आशका पर इस मामले में अपार नगर आयुक्त को जांच सौंपी गई है। दो अधिकारी और एक बाबू को आरोपित बनाते हुए जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आरोपितों को मौका दिया गया है कि जांच पूरी होने तक मोबाइल टॉयलेट को तलाश लाएं।           









हापुड़ः आतंक फैलाने वाले 8 पर लगी गेंगस्टर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़ आंतक फैलानें वाले आठ पर लगी गैंगस्टर


हापुड़ जनता में भय व्याप्त करना,गौकशी व अन्य मामलों ने पुलिस ने विभिन्न आठ लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
सिम्भावली पुलिस. ने गौकशी व आंतक फैलानें पर पांच गौतस्करों नूर लयन,शमशाद, इरफान, इबजर,शहनाज निवासी सिम्भावली को गैंगस्टर में निरूद्ध किया है।
हापुड़ कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि चोरी,आंतक फैलानें के मामलें में पुलिस ने हापुड़ निवासी तीन बदमाशों राहुल राजीव विहार , अभिषेक व तरुण ,छज्जूपुरा को गैंगस्टर निरुद्ध किया है।                 


हापुड़ः चंडी रोड़- कलेक्ट्रेट में आया कोरोना

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


चंड़ी रोड़ और कलेक्ट्रेट में आया कोरोना, 5 मिलें


हापुड़। जनपद में आज कलेक्ट्रेट व चंड़ी रोड़ सहित पांच कोरोना मरीज मिलनें से हड़कंप मच गया। 24 घंटें के लिए कलेक्ट्रेट बंद कर सैनाटाइज की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट में दो लोग व हापुड़ के चंड़ी रोड़ पर दो करोना व एक अन्य मिलनें से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट को 24 घंटें के लिए बंद कर सैनाटाइज की जा रही है।             


हापुड़ः 3 जेई हुए संक्रमित, एचपीडीए सील

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


कोरोना का वार, 3 जेई हुए संक्रमित, HPDA हुआ सील


हापुड़। सरकारी कार्यालयों में कोराना की लगातार एन्ट्री के बाद अब कोरोना ने हापुड़ पिलुखवा विकास प्राधिकरण पर वार करते हुए तीन जूनियर इंजीनियर को संक्रमित कर दिया। जिस कारण प्राधिकरण कार्यालय को बंद कर सैनाटाइज किया जा रहा हैं।
कोरोना आम लोगों के साथ साथ अब सरकारी कार्यालयों में भी कहर मचा रहा है।विकास भवन, पुलिस, स्वास्थ्य ,शिक्षा,आरटीओ व अन्य विभागों के बाद प्राधिकरण पर वार किया ।
हापुड़ पिलुखवा विकास प्राधिकरण में तैनात तीन जेई को कोरोना ने अपनी चपेट में लेकर.कोरोना पोजेटिव बना दिया हैं। जिससेंं प्राधिकरण में हड़कंप मच गया।
प्राधिकरण को अग्रिम आदेशों तक सील कर सैनाटाइज करना शुरू कर दिया।             


परिवार का मुंह नहीं देख पाएगें 'भारतीय'

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका की दोस्ती इस महामारी के दौर में भी कायम रही और दूसरे देशों को भी एकजुट होने का सबब देती रही। लेकिन अब अमेरिका ने भारत के खिलाफ कठोर कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने नागरिकों को भारत न जाने की सलाह दी है। हालांकि अमेरिका ने भारत के लिए जारी की गई इस एडवाइजरी की वजह नहीं बताई है। इस तरह की सलाह केवल आतंकवाद, गृहयुद्ध, संगठित अपराध और महामारी जैसे कारणों से ही दी जाती है।


भारत की यात्रा न करने की सलाह
इसके साथ ही अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग 4 निर्धारित की है, जोकि बेहद खराब मानी जाती है। इसी रेटिंग में अमेरिका ने युद्धग्रस्त सीरिया, आतंकवाद के केंद्र पाकिस्तान, ईरान, इराक और यमन जैसे देशों को रखा हुआ है।           


51 लोगों का हत्यारा, सजा 'आजीवन कैद'

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में अबतक के सबसे बड़े आतंकी हमले के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले ब्रेंटन टॉरेंट को 51 लोगों की हत्या, 40 की हत्या की कोशिश और आतंकवादी हमले का दोषी माना है और उसे पूरी जिंदगी अब जेल में ही बितानी होगी।


न्यूजीलैंड में मौत की सजा पर रोक


टैरेंट ने इस आतंकवादी नरसंहार के समय इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की थी, जिससे पूरी दुनिया में दहशत फैल सके. उसके इन खतरनाक कामों को देखते हुए उसे जज ने सनकी और जानवर तक कह दिया।             


युद्ध हुआ तो पाक भी मेदान में कूदेगा

जालंधर। लद्दाख की गलवान घाटी में LAC पर हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने इस बारे में कहा है कि अगर भारत और चीन के बीच जंग के हालात बनते हैं तो फिर ऐसे में पाकिस्तान भी जंग करने के लिए मैदान में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि 1962 के युद्ध में जिस तरह से भारत ने चीन को करारा जवाब दिया था, उसी तरह की कार्रवाई एक बार फिर होनी चाहिए।


मीडिया की एक रिपोर्ट में कैप्टन ने कहा, "मेरी बातों को याद रखिएगा, अगर चीन के साथ जंग हुई तो इसमें पाकिस्तान भी शामिल हो जाएगा। चीन के सैनिक कोई पहली बार गलवान नहीं आए हैं।           


दिल्ली-नोएडा का सफर होगा आसान

सौरभ पांडेय, अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। भविष्य में गाजियाबाद के सिद्वार्थ विहार से दिल्ली के साथ-साथ नोएडा का सफर भी आसान हो जाएगा। दरअसल, सिद्धार्थ विहार में बसी कॉलोनियों से राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए सर्विस रोड बनाई जाएगी। आवास विकास परिषद के मुताबिक, तकरीबन तीन करोड़ रुपये से इस सर्विस रोड और अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद आवास विकास परिषद इस सर्विस रोड और अप्रोच रोड का काम शुरू देगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।


रोजाना हजारों लोगों को होगा फायदा


यह सर्विस रोड हजारों लोगों के लिए लाइफलाइन बनेगी। दरअसल, सिद्धार्थ विहार के रास्ते रोजाना हजारों वाहन चालक दिल्ली और नोएडा का सफर सफर तय करते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ विहार से नोएडा और दिल्ली लोगों का आना जाना होता है, लेकिन एनएच-9 के चलते अब लोगों को थोड़ी दिक्कत पेश आ रही है। ऐसे में यह सर्विस रोड दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के वाहन चालकों की राह आसान होगी।             


'स्वच्छ मिशन' में गाजियाबाद हुआ फेल

 अश्वनी उपाध्याय


साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी तो उनका लक्ष्य हर शहर को खूबसूरत बनाना था। गाजियाबाद के अधिकारियों ने भी एक से बढ़कर एक दावे किए। परिणाम यह हुआ कि स्वच्छ मिशन 2018-19 में गाजियाबाद को देश के सबसे साफ शहरों की श्रेणी में 13वां स्थान मिला। फिर शुरू हुआ निगम अधिकारियों और कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों का खेल। खेल ऐसा कि सड़कों पर जहां-मलबा-कूड़ा फैला है। शिकायत करते रहिए कोई सुनवाई नहीं होती। यही कारण है कि स्वच्छ मिशन 2019-20 के शुरुआती परिणामों में गाजियाबाद 13वें से खिसककर 19वें स्थान पर जा पहुंचा है। दरअसल, स्वच्छ मिशन को कामयाब करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने कई योजनाएं बनाई थीं। इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना थी जिसमें निर्माणाधीन मकानों का मलबा उठाने के लिए एक निजी कंपनी को अधिकृत भी किया गया। इस दौरान जोर-शोर से नगर निगम अधिकारियों ने इसका प्रचार भी किया कि अब गाजियाबाद मलबा मुक्त हो जाएगा। हालांकि समय बीतते-बीतते निगम का यह अभियान ध्वस्त हो गया है। नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कंपनी काम ही नहीं कर रही है। गाजियाबाद की वसुंधरा, वैशाली, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन आदि इलाकों में सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हुए हैं। निगम का निर्माण विभाग मलबा फेंकने वालों का चालान तो कर देता है लेकिन उसे उठाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जब स्वच्छ सर्वे होता है तो गाजियाबाद के अंक कट जाते हैं। लगातार गिर रही स्वच्छता रेटिग: 2020 की शुरुआत में ही स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हुआ तो निगम की रेटिग भी गिरनी शुरू हो गई है। जगह-जगह कूड़े मलबे के ढेर लगे हैं। लोग शिकायत करते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि मलबे की शिकायत के बाद भी सेक्टर पांच में एक माह से कार्रवाई नहीं हुई है। निगम के अधिकारी कोई जवाब ही नहीं देते। एजेंसी को 440 रुपये प्रति टन के हिसाब से पेमेंट दिया जा रहा है। इसके बाद भी सफाई नहीं हो रही। निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह हो रहा है।             


चीन के खिलाफ अमेरिका की बड़ी कार्रवाई

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका कोरोना को लेकर सिर्फ और सिर्फ चीन को जिम्मेदार मानता हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की अमेरिका ने चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए चीन पर बड़ी कारवाई की हैं। जिससे चीन में खलबली मच गई हैं।


खबर के मुताबिक अमेरिका ने उन 24 चीनी कंपनियों और उनसे जुड़े अधिकारियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया है, जिन्होंने विवादित दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीपों के निर्माण में शामिल रहे हैं। अमेरिका के इस कारवाई से चीन की बहुत ही कंपनियां डूब सकती हैं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। साथ ही साथ इससे चीन की अर्थव्यवस्था को भी गहरा झटका लगेगा।


अमेरिका के इस कारवाई के बाद चीन बौखलाया हुआ हैं तथा अमेरिका को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा हैं।               


बिहारः साल 2021 में डीजल-गाड़ी होगें बंद

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बढ़ती प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2021 से चरणबद्घ तरीके से पटना और इसके आसपास के इलाकों में डीजल से चलने वाले ऑटो गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। बिहार परिवहन विभाग इसकी तैयारी कर रहा हैं।


खबर के अनुसार परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र की परिवेशीय वायु गुणवत्ता में सुधार एवं प्रदूषण रहित परिवहन व्यवस्था के लिए चरणबद्घ तरीके से डीजल से चलने वाली गाड़ियां बंद की जाएगी।


उन्होंने कहा है की 31 जनवरी, 2021 के मध्य रात्रि से पटना नगर निगम तथा 31 मार्च के मध्य रात्रि से दानापुर नगर परिषद्, फुलवारीशरीफ नगर परिषद, खगौल नगर परिषद क्षेत्र में डीजल चालित ऑटो पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।                   


कर्मचारी को एससी से मिली 'स्थायी राहत'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। रिटायर्ड कर्मचारी केरल सरकार के अलग-अलग सरकारी विभागों में 32 वर्ष सेवा दे चुका था, लेकिन राज्य सरकार उसे पेंशन के योग्य नहीं मानती थी।


सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार को 8 हफ्तों के अंदर याचिकाकर्ता को पेंशन का 13 साल का बकाया ब्याज समेत देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि पेंशन की राशि इच्छा के आधार पर दी गई कोई रकम नहीं बल्कि सामाजिक कल्याण की दिशा में लिया गया एक महत्वपूर्ण फैसला है जो संकट की घड़ी में किसी कर्मचारी के काम आता है।                 


सितंबर को 'पीएम' मोदी करेगें उद्घाटन

दुनिया की सबसे लंबी रोड टनल भारत में बनकर तैयार हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस टनल की वजह से लद्दाख सालभर पूरी तरह से जुड़ा रहेगा। साथ ही इसके चलते मनाली से लेह के बीच करीब 46 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।


खासियत



  • 10,171 फीट की ऊंचाई पर बनी इस अटल रोहतांग टनल को रोहतांग पास से जोड़कर बनाया गया है, यह दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी रोड टनल है।

  • यह करीब 8.8 किलोमीटर लंबी है और 10 मीटर चौ़ड़ी है।

  • मनाली से लेह जाने में 46 किलोमीटर की दूरी कम हो गई, अब आप यह दूरी सिर्फ 10 मिनट में पूरी कर सकते हैं।

  • यह टनल सिर्फ मनाली को लेह से नहीं जोड़ेगी बल्कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पिति में भी यातायात को आसान कर देगी। यह कुल्लू जिले के मनाली से लाहौ़ल-स्पिति जिले को भी जोड़ेगी.

  • इस टनल का सबसे ज्यादा फायदा लद्दाख में तैनात भारतीय फौजियों को होगा क्योंकि इसके चलते सर्दियों में भी हथियार और रसद की आपूर्ति आसानी से हो सकेगी, अब सिर्फ जोजिला पास ही नहीं बल्कि इस मार्ग से भी फौजियों तक सामान की सप्लाई हो सकेगी।

  • इस टनल के अंदर कोई भी वाहन अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकेगा।

  • यह टनल इस तरीके से बनाई गई है कि इसके अंदर एक बार में 3000 कारें या 1500 ट्रक एकसाथ निकल सकते हैं।

  • इसे बनाने में करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। टनल के अंदर अत्याधुनिक ऑस्ट्रेलियन टनलिंग मेथड का उपयोग किया गया है। वेंटिलेशन सिस्टम भी ऑस्ट्रेलियाई तकनीक पर आधारित है।

  • इस टनल का डिजाइन बनाने में DRDO ने भी मदद की है ताकि बर्फ और हिमस्खलन से इस पर कोई असर न पड़े।

  • इस टनल के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे जो स्पीड और हादसों पर नियंत्रण रखने में मदद करेंगे।

  • टनल के अंदर हर 200 मीटर की दूरी पर एक फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था की गई है, ताकि आग लगने की स्थिति में नियंत्रण पाया जा सके।           


हाईकोर्ट के सुझाव पर होगा 'लॉकडाउन'

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के लॉकाडउन के सुझाव पर योगी सरकार ने विचार करने की बात कही है। हालांकि सरकार की तरफ से ये दलील दी गई है कि कोरोना के मामलों में उत्तर प्रदेश की स्थिति देश के अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर है, ऐसे में लॉकडाउन जैसे हालात नहीं हैं।


योगी सरकार कर ही विकल्पों पर विचार
यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, ''आबादी के हिसाब से सूबे के हालात काफी बेहतर हैं।पूरे देश में सबसे कम मृत्यु दर उत्तर प्रदेश में है। सरकार ने तमाम इंतजाम कर रखे हैं।           


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...