गुरुवार, 27 अगस्त 2020

चीन ने भारत को 'युद्ध' की धमकी दी

नई दिल्‍ली। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत के खिलाफ चीनी सेना के मिलिट्री एक्शन को लेकर चीनी लोगों से राय मांगी है। उसने ट्वीट करते इस बारे में जानकारी दी है कि पीएलए को चीनी नागरिकों का भरपूर समर्थन मिली है। ट्वीट में कहा गया है कि अखबार द्वारा किए गए सर्वे में 90 फीसदी चीनी लोगों ने भारत पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का समर्थन किया।


ग्लोबल टाइम्स और चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस (CICIR) ने हाल ही में चीन में 1,960 प्रतिभागियों के चीन-भारत संबंधों पर एक सर्वेक्षण किया और परिणामों से पता चला कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि भारत ने चीन के खिलाफ दुश्‍मनों वाली नीति अपनाई है और सरकार को भारतीय उकसावों के खिलाफ जोरदार पलटवार करना चाहिए।                       


राष्ट्रपति ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया

भोपाल। मध्य प्रदेश में काम करने वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मध्य प्रदेश सरकार के अध्यादेश को खारिज कर दिया है। जिसमें महिलाओं को रात की पाली में काम करने के लिए बाध्य किया गया था। अब जबकि राष्ट्रपति ने अध्यादेश को मंजूरी नहीं दी है, राज्य सरकार ने अध्यादेश पर आपत्तियों को दूर करने के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। नए नियम के तहत महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट में काम करना जरूरी नहीं होगा।


बता दें कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैक्ट्रीज एक्ट के तहत महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देना अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया था।                 


2 देशों के झगड़ों में कौन किसके साथ है ?

अंकारा/ एथेंस। पिछले कुछ हफ़्तों से पूर्वी भूमध्य सागर में तनाव बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत ऊर्जा संसाधनों की एक साधारण सी दिखने वाली होड़ से हुई। तुर्की ने नौसेना की सुरक्षा के साथ एक गैस खोजी अभियान चलाया। यहां पर तुर्की का ग्रीस के आमना-सामना हो चुका था मगर अब फ्रांस भी ग्रीस के पक्ष में उतर आया है।


इसी बीच यूएई की ओर से ग्रीस का साथ देने लिए कुछ एफ़-16 विमान क्रेटे एयरबेस पर भेजने का एलान किया गया।हालांकि, इसे एक रूटीन तैनाती बताया जा रहा है। उधर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन का कहना है कि 'तुर्की एक क़दम भी पीछे नहीं हटेगा।'


लेकिन आख़िर यहां क्या हो रहा है?               


नई दिल्ली से लंदन तक रोड ट्रिप का मजा

लंदन। रोडट्रिप्स का अपना ही मजा है, खासकर लंबी रोड ट्रिप्स का अगर ऐसी की एक रोड ट्रिप दिल्ली से लंदन तक हो तो कैसा रहे? पढ़कर हैरान हैं लेकिन ऐसा संभव है। आप बस के जरिए दिल्ली से लंदन तक की दुनिया की सबसे लंबी रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यह बस जर्नी मई 2021 में शुरू होने वाली है और इसे करा रही है।


दिल्ली से लंदन तक की बस यात्रा में 20000 किमी की दूरी कवर होगी। यह सफर 70 दिनों में पूरा होगा। यात्री चाहें तो पूरी यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं या फिर इसके 4 लैग्स में से चुनाव कर सकते हैं, जिनमें दक्षिण पूर्व एशिया (11 रातें, 12 दिन), चीन (15 रातें, 16 दिन), मध्य एशिया (21 रातें, 22 दिन) और यूरोप (15 रातें, 16 दिन) शामिल हैं।             


अमेरिका-रूस के बीच झड़प का मामला

मास्को/ वाशिंगटन डीसी/ डमस्कस। दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के सैनिकों के बीच युद्धग्रस्‍त पूर्वी सीरिया में जोरदार झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिकों ने तेजी से आगे बढ़ते हुए अपने आर्मर्ड वीइकल से अमेरिकी सैनिकों को टक्‍कर मार दी। इस झड़प में कम से कम 4 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि रूस ने अपने हेलिकॉप्‍टर का भी इस्‍तेमाल किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर‍के कहा है कि यह घटना 25 अगस्‍त सुबह 10 बजे की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तरपूर्वी सीरिया में उनके सैनिकों और रूसी सैनिकों का आमना सामना हो गया। इस दौरान विवाद हो गया और एक रूसी आर्मर्ड वीइकल ने अमेरिका के आर्मर्ड वीइकल को टक्‍कर मार दी। इससे कुछ सैनिक घायल हो गए। तनाव को कम करने के लिए हम उस इलाके से हट गए।               


रूस ने सबसे शक्तिशाली परमाणु बम गिराया

मास्को। अमेरिका के साथ तनाव के बीच रूस ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम विस्फोट का वीडियो जारी किया है। यह परमाणु बम विस्फोट दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु विस्फोट है और अमेरिका कभी भी इतना बड़ा परमाणु बम नहीं बना सका है।


'इवान' नाम के इस परमाणु बम की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से 3333 गुना ज्यादा विनाशकारी था। वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, रूस ने 30 अक्टूबर 1961 को शीत युद्ध के दौरान बैरट सागर में अपने जार बाम्बा (ज़ार बोम्बा) उपकरण का परीक्षण किया। यह लगभग 50 मेगाटन भारी था और यह 50 मिलियन टन के पारंपरिक विस्फोटकों के बराबर था।             


श्रद्धालुओं के भंडारे में 'आहुति' अर्पित की

भानु प्रताप उपाध्याय


शामली। गुरु गोरखनाथ श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा आयोजित किया गया। जिसके मुख्य यजमान जुगमैंदर सिंह प्रदेश संरक्षक हरियाणा हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आहुति प्रदान की गई।
करनाल रोड स्थित 'बालाजी' धाम मंदिर के पीछे बाबा भवानी 'नाथ' सिद्ध पीठ समाधि पर महंत श्री शेर नाथ जी की सहमति पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरु गोरखनाथ के श्रद्धालुओं द्वारा हिंदू युवा वाहिनी हरियाणा प्रदेश संरक्षक जुगमैंदर सिंह का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित लक्ष्मण कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण से मुख्य यजमान जुगमेंदर सिंह हरियाणा प्रदेश संरक्षक हिंदू युवा वाहिनी से यज्ञ संपन्न कराया आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने  प्साद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा बाबा भवानी नाथ की समाधि सिद्ध पीठ है। अगर व्यक्ति सच्चे मन से 40 दिन तक दीया जलाकर मन्नत मांगता है। उसकी इच्छा पूर्ण होती हैंl उन्होंने कहा भारत में करोना की महामारी फैल रही है। इसलिए आम नागरिकों अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों पालन करें इस अवसर पर बिट्टू कुमार  जिला प्रभारी ,चौधरी रविंदर सिंह कॉलखंडे  जिला संयोजक, अरविंद कौशिक  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सुधीर राणा प्रदीप निरवाल  अनुज गोयल जिला उपाध्यक्ष ,अभिषेक मलिक, राकेश ,प्रवीण ,आशीष निर्वाल, निशांत  सरोहा जिला मीडिया प्रभारी ,अनुराग गोयल जिला मंत्री, पंकज गुप्ता नगर प्रभारी, उपेंद्र द्विवेदी नगर संयोजक, मनोज रुहेला नगर अध्यक्ष, महेश गोयल नगर महामंत्री, मांगेराम नामदेव  नगर संगठन मंत्री, अभिषेक मलिक  ,मोनू मलिक, प्रवीण दरोगा जी,  भानु प्रताप उपाध्याय ,सन्नी निरवाल ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा हम गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना करते हैं की इस संसार में फैल रही कोरोना महामारी को खत्म कर प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ ठीक रखें सभी ने आम नागरिकों से अपील की इस महामारी के चलते हुए बाजारों में भीड़ ना लगाएं एक जगह इकट्ठे ना हो बार-बार हैंड वास करें मुंह पर मार्क्स लगाएं मोटरसाइकिल पर बेवजह सड़कों पर ना घूमे  क्योंकि आप लोगों का स्वास्थ्य अनमोल है। इसका विशेष ध्यान रखें।               


गाजियाबादः दस मोबाइल टॉयलेट 'गायब'

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदे गए 50 लाख रुपये कीमत के दस मोबाइल टॉयलेट कहीं गायब हो गए हैं। इस मामले में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने स्वास्थ्य विभाग के एक जोनल अधिकारी, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक और बाबू के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच का जिम्मा अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सौंपा गया है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच के आधार पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। यदि जांच में नगर निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों और बाबू से रिकवरी भी होगी।










आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 28 मोबाइल टॉयलेट खरीदे थे। एक मोबाइल टॉयलेट की कीमत करीब पाँच लाख रुपये थी। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान इन मोबाइल टॉयलेट को शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया गया था। ताकि लोग खुले में शौच न करें। शौच करने के लिए मोबाइल टॉयलेट का प्रयोग करें। नगर आयुक्त ने बुधवार रात स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली तो पता चला कि इनमें से 10 मोबाइल टॉयलेट शहर में नहीं हैं। कहाँ गए किसी को नहीं पता। मिलीभगत कर मोबाइल टॉयलेट गायब करने की आशका पर इस मामले में अपार नगर आयुक्त को जांच सौंपी गई है। दो अधिकारी और एक बाबू को आरोपित बनाते हुए जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आरोपितों को मौका दिया गया है कि जांच पूरी होने तक मोबाइल टॉयलेट को तलाश लाएं।           









हापुड़ः आतंक फैलाने वाले 8 पर लगी गेंगस्टर

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


हापुड़ आंतक फैलानें वाले आठ पर लगी गैंगस्टर


हापुड़ जनता में भय व्याप्त करना,गौकशी व अन्य मामलों ने पुलिस ने विभिन्न आठ लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है।
सिम्भावली पुलिस. ने गौकशी व आंतक फैलानें पर पांच गौतस्करों नूर लयन,शमशाद, इरफान, इबजर,शहनाज निवासी सिम्भावली को गैंगस्टर में निरूद्ध किया है।
हापुड़ कोतवाल सुबोध सक्सेना ने बताया कि चोरी,आंतक फैलानें के मामलें में पुलिस ने हापुड़ निवासी तीन बदमाशों राहुल राजीव विहार , अभिषेक व तरुण ,छज्जूपुरा को गैंगस्टर निरुद्ध किया है।                 


हापुड़ः चंडी रोड़- कलेक्ट्रेट में आया कोरोना

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


चंड़ी रोड़ और कलेक्ट्रेट में आया कोरोना, 5 मिलें


हापुड़। जनपद में आज कलेक्ट्रेट व चंड़ी रोड़ सहित पांच कोरोना मरीज मिलनें से हड़कंप मच गया। 24 घंटें के लिए कलेक्ट्रेट बंद कर सैनाटाइज की जा रही है।
प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट में दो लोग व हापुड़ के चंड़ी रोड़ पर दो करोना व एक अन्य मिलनें से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने कलेक्ट्रेट को 24 घंटें के लिए बंद कर सैनाटाइज की जा रही है।             


हापुड़ः 3 जेई हुए संक्रमित, एचपीडीए सील

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


कोरोना का वार, 3 जेई हुए संक्रमित, HPDA हुआ सील


हापुड़। सरकारी कार्यालयों में कोराना की लगातार एन्ट्री के बाद अब कोरोना ने हापुड़ पिलुखवा विकास प्राधिकरण पर वार करते हुए तीन जूनियर इंजीनियर को संक्रमित कर दिया। जिस कारण प्राधिकरण कार्यालय को बंद कर सैनाटाइज किया जा रहा हैं।
कोरोना आम लोगों के साथ साथ अब सरकारी कार्यालयों में भी कहर मचा रहा है।विकास भवन, पुलिस, स्वास्थ्य ,शिक्षा,आरटीओ व अन्य विभागों के बाद प्राधिकरण पर वार किया ।
हापुड़ पिलुखवा विकास प्राधिकरण में तैनात तीन जेई को कोरोना ने अपनी चपेट में लेकर.कोरोना पोजेटिव बना दिया हैं। जिससेंं प्राधिकरण में हड़कंप मच गया।
प्राधिकरण को अग्रिम आदेशों तक सील कर सैनाटाइज करना शुरू कर दिया।             


परिवार का मुंह नहीं देख पाएगें 'भारतीय'

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। भारत और अमेरिका की दोस्ती इस महामारी के दौर में भी कायम रही और दूसरे देशों को भी एकजुट होने का सबब देती रही। लेकिन अब अमेरिका ने भारत के खिलाफ कठोर कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने नागरिकों को भारत न जाने की सलाह दी है। हालांकि अमेरिका ने भारत के लिए जारी की गई इस एडवाइजरी की वजह नहीं बताई है। इस तरह की सलाह केवल आतंकवाद, गृहयुद्ध, संगठित अपराध और महामारी जैसे कारणों से ही दी जाती है।


भारत की यात्रा न करने की सलाह
इसके साथ ही अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग 4 निर्धारित की है, जोकि बेहद खराब मानी जाती है। इसी रेटिंग में अमेरिका ने युद्धग्रस्त सीरिया, आतंकवाद के केंद्र पाकिस्तान, ईरान, इराक और यमन जैसे देशों को रखा हुआ है।           


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...