शनिवार, 11 जुलाई 2020

एयर इंडिया ने 180 ट्रेनी क्रू को निकाला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी का एविएशन सेक्टर पर सबसे बुरा असर हुआ है। इस सेक्टर में अब तक हजारों की नौकरी जा चुकी है। हजारों की नौकरी पर तलवार लटक रही है क्योंकि अभी रिवाइवल की संभावना नहीं दिख रही है। संकट की इस घड़ी में एयर इंडिया ने 180 ट्रेनी केबिन क्रू को जॉब देने से मना कर दिया। ट्रेनिंग कोर्स पूरा होने के बाद एयरलाइन की तरफ से इन्हें जॉब मिलने वाली थी।ताजा जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने उन 50 पायलट के रिक्वेस्ट को भी खारिज कर दिया है जो फिलहाल नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं। एयर इंडिया ने पिछले दिनों 50 पायलट को जबर्दस्ती रिजाइन करने को कहा था।


इन पायलट की तरफ से एयरलाइन मैनेजमेंट को फैसला बदलने की अपील की गई, जिसे मैनेजमेंट ने खारिज कर दिया है।एयर इंडिया लंबे समय से केबिन क्रू की कमी से जूझ रही है। ऐसे में नवंबर 2019 को एयरलाइन ने 174 ट्रेनी केबिन क्रू को कंडिशनल जॉब ऑफर किया गया। पहले इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही थी। ट्रेनिंग समाप्त होते ही ये काम पर रख लिए जाते, लेकिन कोरोना ने इनके सपनों को इंडस्ट्री में घुसने से पहले तोड़ दिया।हालांकि एयर इंडिया ने यह जरूर कहा है कि आपके नामों की लिस्ट हमारे साथ रहेगी। आने वाले समय में अगर एयरलाइन हायरिंग करती है तो आपको वरीयता दी जाएगी।             


 


हिमाचल में 25 फ़ीसदी बढ़ा किराया

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बस किराया 25 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इस बाबत अभी तक किसी तरह की कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है,लेकिन कहा जा रहा है कि कैबिनेट ने इस पर चर्चा की है। हालांकि, नीजिि बस ऑपरेटर कई दिनों से बसों का किराया 50 फीसदी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। तब बसों में 60 फीसदी सवारियों को बिठाने की व्यवस्था सरकार ने की थी। बस ऑपरेटर बसों का खर्चा पूरा ना होने की दुहाई देकर बसें नहीं चलाने पर अड़े थे, इसके बाद जयराम सरकार ने बसों में 100 फीसदी सवारियां बिठाने को मंजूरी दे दी थी।बावजूद इसके निजी बस ऑपरेटर किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। अब प्रदेश सरकार ने उसे भी 25 फीसदी तक बढ़ाने पर चर्चा शुरु कर दी है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि इस बाबत अगली कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है।              


जौनपुर: एक्टिव-138 संक्रमित-660

जनपद में दस प्रवासियों समेत शुक्रवार को कोरोना के 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों मेें लॉक डाउन के दौरान पैदा दो माह की बच्ची और तीन वर्षीय उसकी बहन भी शामिल हैं। इनके अलावा चार अन्य परिवारों के भी आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या अब 660 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 138 हैं।











 
 

जौनपुर। जलालपुर के नाहरपट्टी धराव गांव में ट्रेन से 30 जून को एक परिवार मुंबई से आया था। सभी होम क्वारंटीन में थे। तीन जुलाई को सभी का सैंपल लिया गया था। इसमें दो माह की बच्ची और तीन वर्षीय उसकी बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चियों के पिता मुंबई में वायरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटी बच्ची का जन्म लॉक डाउन के दौरान ही मुंबई के एक अस्पताल में हुआ था। अस्पताल में कई दिनों तक उनका आना-जाना है। ऐसे में संभव है कि वहीं से संक्रमण हुआ हो। वैसे परिवार के सदस्यों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी कोविड-19 अस्पताल में रखा जाएगा। इसी ब्लाक के जगापुर गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई में गैराज चलाता था। तीन जुलाई को वह कार से परिवार के साथ आया था। बयालसी इंटर कॉलेज में पूरे परिवार का सैंपल लिया गया था। इसमें एक तीन वर्षीय बच्ची और सात वर्ष के बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बरसठी के चकमलाई गांव में कोलकाता से एक जुलाई को आए अधेड़, खुटहन के मेडा गांव में पांच जुलाई को मुंबई से आए युवक, बरसठी के भोपतपुरा मगरा गांव में मुंबई से आई युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा डोभी के मंदूपुर गांव में मुंबई से आए युवक और रैंडम जांच में सैंपल देने वाले एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। बरसठी के महमूदपुर पट्टी में मुंबई से कार में दो जुलाई को आई किशोरी (14) और उसके भाई (18), मड़ियाहूं के गौहर बेलवा निवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बरसठी के रसूलहा परियत निवासी दंपती के परिवार के दो जुलाई को एक बच्ची कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ंका सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। केराकत के नालापार में दो जुलाई को एक युवक की अज्ञात बीमारी से मौत हुई थी। कोरोना का संदेह जताने पर परिवार व पासपड़ोस के लोगों का सैंपल लिया गया था। मृतक का भतीजा और पड़ोस की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी  दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 621 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 16 पॉजिटिव हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने और उनके गांवों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 362 नए लोगों के भी सैंपल भी लिए गए। अब तक कुल 16083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 14555 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 1528 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।              

मिली इंसान जैसे मुंह वाली मछली

कविता गर्ग


मलेशिया। सोशल मीडिया पर एक मछली की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें इतना हैरान कर देने वाली है कि इसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। तस्वीर में दिख रही मछली की शक्ल हू-ब-हू इंसानी चेहरे से मेल खाती दिख रही है। ऐसे में यह फोटो अब लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक मछली का चेहरा इंसानों जैसा कैसे हो सकता है। वहीं कुछ लोग इस तस्वीर की वास्तविकता पर भी सवाल उठा रहे हैं ।


तस्वीर में दिख रही मछली मलेशिया की टृइगर फिश बताई जा रही है। जहां के लोगों ने नदी में इस अनोखी मछली को देखा, जिसका चेहरा बिलकुल इंसान की तरह दिखाई दे रहा था। लोगों ने जैसे ही इस इंसानी चेहरे वाली मछली को देखा, झट से इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद से ही तस्वीरें इंटरनेट तहलका मचा रही है। वहीं तस्वीर देखने के बाद कई लोग हैरान है कि आखिर मछली का चेहरा इंसान जैसा कैसे दिख सकता है।


चीन से भी आ चुका है वीडियो


इससे पहले दक्षिण चीन के एक मिलाओ गांव में महिला पर्यटक को मनुष्य के चेहरे जैसी दिखने वाली मछली देखी थी। जिसकी वीडियो उन्होंने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “वीबो’ पर साझा किया था। 15 सेकंड के वीडियो में मछली झील के किनारे की तरफ आती है और अपना मुंह पानी से ऊपर निकालती । इस मछली का चेहरा भी इंसान के जैसा चेहरा है। मछली के मुंह पर दो काले निशान हैं, जो दो आंखों की तरह दिख रहे हैं। दो लकीरें चेहरे पर नाक का स्वरूप दे रही है। एक लकीर मुंह के नीचे भी दिखाई दे रही है। वीडियों में महिला कहती सुनाई दे रही है, मछली एक परी में बदल गई है।                


सफाई कर्मी को पीटा, चौकी गेट पर कूड़ा

लाकडाउन मे नाली की सफाई कर रहे कर्मचारी को दारोगा ने पीटा         


आक्रोशित सफाईकर्मियों ने पुलिसचौकी गेट पर फेका कूड़ा
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय नगर मे नाली की सफाई कर रहे,एक सफाई कर्मचारी को हाटा कोतवाली मे तैनात एक उपनिरीक्षक ने लाकडाउन मे बाहर निकलने के आरोप मे शनिवार की सुबह  पिटाई कर दी। जिससे नगरपालिका मे तैनात कर्मचारी आक्रोशित हो गये। पीड़ित कर्मचारी मनीष कुमार 25 वर्ष निवासी पटनी को लैकर कर्मचारी गण सीएचसी पर पहुचे और डाक्टरी कराने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक जितेन्द्र राय के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग.को लैकर तहरीर प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र मिश्र को सौपा। आक्रोशित सफाईकर्मियों ने एक ट्राली कूड़े को पुलिसचौकी हाटा के गेट पर लेजाकर फेक दिया। चौकी इंचार्ज हाटा जितेन्द्र राय पर मुकदमा दर्ज करने व उनके तबादले की मांग को लेकर सभी कर्मचारी नगरपालिका कार्यालय पर धरने पर बैठ गये। नपाध्यक्ष मोहनवर्मा,अधिशासी अधिकारी अजयकुमार सिंह,कोतवाल हरेन्द्र मिश्र आदि ने जिलाधिकारी व पुलिसअधीक्षक से वार्ता कर आरोपी उपनिरीक्षक के तबादले का भरोसा दिया। तब जाकर सफाईकर्मी मान सके। इस दौरान अशोक सिंह,योगेन्द्र मणि,अजय राव आदि मौजूद रहे।                


दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी एग्जाम रद्द

रवि चौहान


नई दिल्ली। कोरोना के चलते दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि इसमें अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी शामिल हैं। छात्रों को डिग्री उनके पूर्व वर्ष के नंबरों के आधार पर प्रदान की जाएगी।


दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ये भी बताया कि सभी विश्वविद्यालयों को फाइनल परीक्षा रद्द कर छात्रों के मूल्यांकन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। कोरोना की वजह से परीक्षा लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय राज्य विश्वविद्यालय के लिए लिया गया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को भी पत्र लिखकर उनके सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा रद्द करने का निवेदन किया है


किन-किन यूनिवर्सिटी में नहीं होंगे एग्जाम, डीयू का क्या है स्टेटस
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालय हैं- आईपी यूनिवर्सिटी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी, डीटीयू व अन्य इन सभी में परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि बात अगर दिल्ली विश्वविद्यालय की करें तो इसके अंतर्गत आने वाले दिल्ली सरकार के कॉलेजों के बारे में फैसला केंद्र सरकार को लेना है।


मालूम हो कि डीयू के 12 ऐसे विश्वविद्यालय हैं जिन्हें दिल्ली सरकार 100 प्रतिशत फंड करती है और 16 ऐसे विद्यालय हैं जिन्हें दिल्ली सरकार 5 प्रतिशत फंड करती है। हालांकि डीयू केंद्रीय विश्वविद्यालय है ऐसे में इन सभी के लिए केंद्र को ही फैसला लेना है। दिल्ली सरकार मानती है कि जो सेमेस्टर पढ़ाया ही नहीं उसकी परीक्षा लेना सही नहीं है। इसके साथ ही सिसोदिया पहले भी कह चुके हैं कि यह कोरोना काल है और ये बड़े फैसले लेने का वक्त है। ऐसे में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हर जान को बचाने की है।             


राजस्थान में भाजपा की खरीद-फरोख्त

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के लगभग दो दर्जन विधायकों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। कांग्रेस के इन विधायकों ने शुक्रवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान में यह आरोप लगाया। यह बयान विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी और उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।


संयुक्त बयान में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया गया है कि बीजेपी खरीद फरोख्त और अन्य भ्रष्ट हथकंडों के माध्यम से राज्य की जनहितकारी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। इन विधायकों ने इसे भाजपा का कथित अलोकतांत्रिक और भ्रष्ट आचरण करार दिया है।


बयान में कहा गया है,  हमारे पास स्पष्ट जानकारी है कि भाजपा के शीर्षस्थ लोग इस षडयंत्र में शामिल हैं जो कांग्रेस के विधायकों और समर्थित विधायकों और अन्य से संपर्क कर उन्हें तरह तरह के प्रलोभन देकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 


बयान में कांग्रेस विधायकों के हवाले से यह भी कहा गया है,राज्य में कांग्रेस और उसे समर्थन देने वाले सभी विधायक इस तरह के प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे। संयुक्त बयान में 24 विधायकों के नाम दिए गए हैं जिनमें लाखन सिंह, जोगेंद्र सिंह अवाना, मुकेश भाकर, इंद्रा मीणा, वेद प्रकाश सोलंकी, संदीप यादव आदि शामिल हैं।


गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है जबकि राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल एसओजी ने राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के आरोपों में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया है।


जून में राज्य से हुए राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी की ओर से इसकी शिकायत विशेष कार्यबल (एसओजी) को की गयी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्य में विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है और करोड़ों रुपये की नकदी जयपुर स्थानांतरित हो रही है।


राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक और भाजपा के पास 72 विधायक हैं। राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है।               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...