शनिवार, 11 जुलाई 2020

जौनपुर: एक्टिव-138 संक्रमित-660

जनपद में दस प्रवासियों समेत शुक्रवार को कोरोना के 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पीड़ितों मेें लॉक डाउन के दौरान पैदा दो माह की बच्ची और तीन वर्षीय उसकी बहन भी शामिल हैं। इनके अलावा चार अन्य परिवारों के भी आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या अब 660 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 138 हैं।











 
 

जौनपुर। जलालपुर के नाहरपट्टी धराव गांव में ट्रेन से 30 जून को एक परिवार मुंबई से आया था। सभी होम क्वारंटीन में थे। तीन जुलाई को सभी का सैंपल लिया गया था। इसमें दो माह की बच्ची और तीन वर्षीय उसकी बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चियों के पिता मुंबई में वायरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि छोटी बच्ची का जन्म लॉक डाउन के दौरान ही मुंबई के एक अस्पताल में हुआ था। अस्पताल में कई दिनों तक उनका आना-जाना है। ऐसे में संभव है कि वहीं से संक्रमण हुआ हो। वैसे परिवार के सदस्यों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी कोविड-19 अस्पताल में रखा जाएगा। इसी ब्लाक के जगापुर गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई में गैराज चलाता था। तीन जुलाई को वह कार से परिवार के साथ आया था। बयालसी इंटर कॉलेज में पूरे परिवार का सैंपल लिया गया था। इसमें एक तीन वर्षीय बच्ची और सात वर्ष के बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बरसठी के चकमलाई गांव में कोलकाता से एक जुलाई को आए अधेड़, खुटहन के मेडा गांव में पांच जुलाई को मुंबई से आए युवक, बरसठी के भोपतपुरा मगरा गांव में मुंबई से आई युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इनके अलावा डोभी के मंदूपुर गांव में मुंबई से आए युवक और रैंडम जांच में सैंपल देने वाले एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। बरसठी के महमूदपुर पट्टी में मुंबई से कार में दो जुलाई को आई किशोरी (14) और उसके भाई (18), मड़ियाहूं के गौहर बेलवा निवासी युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। बरसठी के रसूलहा परियत निवासी दंपती के परिवार के दो जुलाई को एक बच्ची कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ंका सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। केराकत के नालापार में दो जुलाई को एक युवक की अज्ञात बीमारी से मौत हुई थी। कोरोना का संदेह जताने पर परिवार व पासपड़ोस के लोगों का सैंपल लिया गया था। मृतक का भतीजा और पड़ोस की युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिलाधिकारी  दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 621 सैंपल के रिजल्ट आए। इसमें 16 पॉजिटिव हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने और उनके गांवों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। 362 नए लोगों के भी सैंपल भी लिए गए। अब तक कुल 16083 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें 14555 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 1528 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...