मंगलवार, 28 जनवरी 2020

कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए?

 नई दिल्ली। कोरोना वायरस क्या है, इसके संक्रमण से कैसे बचा जाए, इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जनहित में एडवायजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस विषाणुओं का समूह है, जिसमें सामान्य तौर पर जानवरों में बीमारियां होती है। यह वायरस कभी-कभी मनुष्यों में भी संक्रमण करता है। कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में सर्दी, खांसी आना तथा बुखार होना आदि है। इसके अलावा सिर में दर्द होना और गले में खरास आना है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों में एवं ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण क्षमता कम होती है। उन व्यक्तियों को निमोनिया, ब्रोंकाईटीस इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छीकने से, हवा के द्वारा दूसरे व्यक्ति में फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क से जैसे संक्रामित व्यक्ति के छूने या हाथ मिलाने से होता है।इससे कैसे बचा जाए, इसके लिए कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे, अपने हाथ साबुन से बार-बार धोते रहे। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक को छूने से बचे। सामान्य रूप से सर्दी, खांसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह लें एवं घर में आराम करें।


शक्ति माता महोत्सव में पांच दिवसीय पाठ

शक्ति माता मंदिर का महोत्सव, ५ दिवसीय सतचंडी पाठ    


मुंबई। शक्ति माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा १ फरवरी को कांदिवली पश्चिम के चारकोप, भाबरेकर नगर (बिल्ला बोंग स्कूल के सामने)  स्थित शक्ति माता मंदिर का १३ वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया है, जिसमे शतचंडी पाठ के साथ महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे ट्रेस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र के अनुसार वार्षिक महोत्सव के निमित्त २५  जनवरी से २९ जनवरी तक ११ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी  पाठ किया जा रहा है  जिसकी पूर्णाहुति २९ जनवरी को होगी। ट्रस्ट के रमेश मिश्र ने बताया कि 11 कर्मकांडी विद्वान ब्राम्हणों द्वारा समस्त अनुष्ठान किये जा रहे हैं। वार्षिक महोत्सव के निमित्त १ फरवरी को शाम ७ बजे से भंडारे के साथ भजन संध्या आयोजित की गयी है।


एसआरए स्कीम भ्रष्टाचार का साम्राज्य बना

मुंबई। गरीब झोपड़ाधारकों को बिल्डिंग में घर देने के लिए शुरु किया गया एसआरए स्कीम आज बिल्डरों और सोसायटी पदाधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार का साम्रज्य बन गया है। भ्रष्टाचार के इसी साम्राज्य के खिलाफ ‘संगठन भारत’ ने पोलखोल अभियान चला रखा है। कांदिवली पश्चिम, न्यू लिंक रोड, लालजी पाड़ा के झोपड़पट्टी इलाके में एसआरए स्कीम को लागु करने के लिए जय भारत (कांदिवली ) एसआरए गृहनिर्माण संस्था और साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण संस्था बनाया गया। इन दोनों संस्थाओं ने एसआरए स्कीम के तहत यहां विकास करने के लिए विकासक के तौर पर राज आर्केड्स होम्स् प्रा. लि. नामक बिल्डर का चुनाव किया। यही से झोल झाल का बड़ा खेल शुरु हुआ। एसआरए अधिकारियों, कलेक्टर कार्यालय, बिल्डर सहित जय भारत कांदिवली और साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण के संस्था पदाधिकारियों ने मिल कर कैसे दुसरों के नामों पर एलाट हुए फ्लैटों को अपने कब्जे में कर रखा है।इस की विस्तृत खबर संगठन भारत ने अपने पिछले अंक में छापी थी। इस अंक में हम आप के सामने साईदर्शन एसआरए गृहनिर्माण संस्था के पदाधिकारी कैसे बिल्डर के कृपा पात्र बने हैं, इस झोलझाल पर से पर्दा उठाने जा रहे हैं।


आरटीआई से जो जानकारी हमें प्राप्त हुई है। उसके अनुसार सरोज रामकिशन धनई (परि-२ अनु क्र. ४२) को एसआरए की बिल्डिंग में फ्लैट क्रमांक १३०५ दिया गया है। सरोज रामकिशन धनई साई दर्शन एसआरए को.आ.हौ.सो. के अध्यक्ष रामबचन धनई सरोज के भाई हैं। सरोज रामकिशन धनई बगल के अभिलाख नगर में रहते हैं। यहां पÌलैट पाने के लिए उन्होंने घिरामन शिवदास चौहान से उक्त फ्लैट बैकडेट में खरीदा है ऐसा कागजात बना लिए हैं। जो पूरी तरह बोगस है। ऐसे ही यादव बंधुओंको भी यहां पÌलैट मिले हैं। रामआसरे लुरखूर यादव (परि-२, अनु क्र. १७) को ११०१ नंबर का पÌलैट मिला है। उनके भाई यादव अशोक लुरखूर (परि-२ अनु क्र. १८) को १२०५ नंबर का पÌलैट दिया गया है। यह दोनो भाई भी पास के ही इंदिरा नगर के रहिवासी हैं। अशोक यादव के पात्रता को लेकर सुनील तिवारी नामक व्यक्ति ने अपिल भी किया था। परंतु उसे रद्द किया गया। इन दोनों भाईयों ने यहां एसआरए बिल्डिंग में पÌलैट धारक बनने के लिए जो कागजी प्रमाण प्रस्तुत किए हैं उसके अनुसार भी रामआसरे यादव ही पात्र हैं। अशोक यादव को पात्र बनाने के लिए वकील रजक बिहारी चौहान से फ्लैट खरीदने का झुठे दस्तावेज बनाए गए हैं। घर एक पर फ्लैट दिए गए है दो। इसलिए दुसरा घर दिखाने के लिए यादव ने सुनिल तिवारी का झोपड़ा अपने नाम दिखाया है। सुनिल तिवारी ने पुलिस, कलेक्टर, एसआरए और मंत्रालय तक शिकायत कि है। लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नही हुई है। बिल्डर राज आर्केड्स होम्स प्रा. लि. द्वारा बनाए गए एसआरए की बिल्डिंगों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां एक झोपड़ा होने के बावजूद कागजातों मे हेरफेर कर उन्हें दो या तीन फ्लैट देने का काम किया गया है। इसी श्रेणी में आती हैं। अमरावती राजमणी यादव (परि २, अनु क्र. २०) जिन्हें पÌलैट क्रमांक १४०७ दिया गया है। अमरावती यादव जो हैं। वह वेदप्रकाश राजमणी यादव की मां है। यह दोनो एक ही झोपड़े में रहते थे। उसी झोपड़े को दो भागों में बांट कर कागजातों में हेरफेर कर दो फ्लैट के मालिक बने हैं। वेदप्रकाश राजमणी यादव (परि-२, अनु क्र. ४५) को १००६ नंबर का फ्लैट दिया गया है। कागजों में किए गए हेर फेर में वेदप्रकाश के पिता का नाम राजमणी और मां अमरावती के पति का नाम राजमठी दर्शाया गया हैं। यानी णी और ठी शब्द इन दोनो को फ्लैट पाने के लिए पात्र बने हैं। एसआरए स्कीम के तहत बिल्डर राज आर्केड्स होम्स प्रा. लि. ने ही सिर्फ घौटला किया है ऐसा नही है। मुंबई में एसआरए स्कीम के तहत काम करने वाले लगभग सभी बिल्डरों का यही हाल है। अन्य बिल्डरों द्वारा एसआरए में इस प्रकार के झोलझाल किए जाने के पुख्ता सबूत ‘संगठन भारत’ को जब भी प्राप्त होगा। उसे पाठकों तक पहुंचने का कार्य अखबार करता रहेगा।


प्रदेश में 40 नए कॉलेज खोले जाएंगे

राणा ओबराय

मुख्यमंत्री खट्टर का ऐलान, ग्रामीण लड़कियों की शिक्षा के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में खुलेगा कालेज


फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर अत्यधिक ध्यान दिया जा रहा है। पिछले पांच सालों में 31 महिला कॉलेज खोले गये हैं तथा जल्द ही नौ और नए महिला कालेज खोले जाएंगे। इन कालेजों तक छात्राओं के लिए 100 पिंक बसें चलाई गई हैं तथा 125 और मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अगले वित वर्ष में एक लाख और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री आज एनआईटी फरीदाबाद में स्थित के एल मेहता कालेज के गोल्डन जुबली समारोह व प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 20 किलोमीटर की परिधि में कालेज खोलने का निर्णय लिया तथा इसके लिए 40 स्थान चिन्हित किए गए, जहां पर कालेज खोले जा रहे हैं, ताकि उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को 10 किलोमीटर से अधिक यात्रा न करनी पड़े।


450 नियमित डॉक्टर्स की होगी 'भर्ती'

राणा ओबराय


हरियाणा में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की होगी भर्ती: अनिल विज


चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र करीब 450 नियमित डॉक्टर्स की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चिकित्सकों की परीक्षा की पूरी जानकारी उम्मीदवारों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भर्ती नियमित आधार पर की जाएगी। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी ताकि मेरिट आधार पर इन पदों की भर्ती की जा सके। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 87, अनुसूचित जाति के लिए 290, बीसीए के लिए 17, बीसीबी के लिए 8, ईएसएम के 28 तथा ईडब्लूएस के 17 पद आरक्षित हैं। इनमें पीएच के 53 तथा ईएसपी के 5 पदों हेतु होरिजेंटल व वर्टिकल आरक्षण की व्यवस्था शामिल है।


उपमुख्यमंत्री रास्ते पर, 2 मंदिर के अंदर चोरी

अतुल त्यागी जिला प्रभारी


हापुड़। जिस रास्ते से गुजरने वाले हैं यूपी के उपमुख्यमंत्री उसी रास्ते पर हुई 2 मंदिरों के अंदर चोरी-  सीसी कैमरे के अंदर तस्वीरें कैद जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर चौकी नानपुर के  दो मंदिरों से हुई चोरी लगभग ₹80000 की लूट 30 किलो चांदी व बर्तन लेकर बदमाशों के फरार,  हथियार धारी बदमाशों ने बनाया दो मंदिरों को  खुला निशाना, सबसे बड़ी बात कुछ समय के बाद ही इसी रूट से गुजरने जा रहे हैं यूपी के उपमुख्यमंत्री इसी रूट से मेरठ गढ़ रोड, मामला रात्रि लगभग →12:00 बजे की घटना सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस प्रशासन पहुंचा मौके पर, एक पुजारी  पर बरसाई ताबडतोड गोलियों की बौछार, किसी तरह से बड़ी मुश्किल से बचाई पुजारी ने अपनी जान, जानकारी के अनुसार बदमाशों की सीसी कैमरे के अंदर भी तस्वीरें कैद।  मामले की जानकारी पाते ही क्षेत्रीय आला अधिकारी पहुंचे मौके वारदात पर, मामले की जांच पड़ताल में जुटे।


मणिकर्ण घाटी में 9 फरवरी को जनमंच

मणिकर्ण घाटी में जनमंच अब 9 फरवरी को


अमित शर्मा


कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की कुल 13 ग्राम पंचायतों बरशैणी, शाट, मणिकर्ण, कसोल, जरी, पुंथल, ब्राधा, पीणी, तलपीणी, रतोचा, जलुग्रां, चैंग और मलाणा की जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए आयोजित किया जाने वाला जनमंच कार्यक्रम अब 2 के बजाय 9 फरवरी को होगा। उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने बताया कि मणिकर्ण घाटी की इन 13 पंचायतों के निवासियों से शिकायतें आमंत्रित कर ली गई हैं। ये जनशिकायतें संबंधित पंचायत कार्यालयों में दर्ज की जा रही हैं। पंचायत कार्यालयों में प्राप्त जनशिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया जा रहा है। जनमंच से पहले ही जनशिकायतों के निवारण के लिए प्री-जनमंच भी आयोजित किए जा रहे हैं। 28 जनवरी को शाट सब्जी मंडी में ग्राम पंचायत शाट, पीणी, तलपीणी और मलाणा के लिए प्री-जनमंच लगाया जाएगा। 29 जनवरी को पंचायत घर जलुग्रां में ग्राम पंचायत रतोचा, जलुग्रां और चैंग के निवासियों के लिए प्री-जनमंच होगा। उपायुक्त ने घाटी की 13 ग्राम पंचायतों के बाशिंदों से जनमंच एवं प्री-जनमंच कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...