गुरुवार, 16 जनवरी 2020

बाहर निकलते ही 'लालू ने कसा तंज'

पटना। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव चारा घोटाले से जुड़े मामलों में से एक में सुनवाई के लिए आज झारखंड स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो कोर्ट लाये गये। लंबे समय बाद जेल की कोठरी से बाहर निकलते ही लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। बिना किसी का नाम लिये उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर 24500 करोड़ लुटने और जनता को दिग्भ्रमित करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर तंज कसते हुए नया नामकरण भी किया है।


लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि ”छल, छीजन और घरियालीपन’ यात्रा वाले महानुभाव ने गरीब राज्य के नौजवानों, किसानों और कर्मचारियों का 24500 करोड़ लूट लिया। ऊपर से सरकारी संसाधनों की बर्बादी एवं करोड़ों रुपये मानव शृंखला की नौटंकी पर खर्च कर सुशासनी भ्रष्टाचार को वैध बनाने व जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश है।“छल, छीजन और घरियालीपन” यात्रा वाले महानुभाव ने ग़रीब राज्य के नौजवानों, किसानों और कर्मचारियों का 24500 करोड़ लूट लिया। ऊपर से सरकारी संसाधनों की बर्बादी एवं करोड़ों रुपए मानव शृंखला की नौटंकी पर खर्च कर सुशासनी भ्रष्टाचार को वैध बनाने व जनता को दिग्भ्रमित करने की कोशिश है।


मालूम हो कि आज ही से लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के विरोध में सीमांचल के जिलों से अपनी प्रतिरोध यात्रा शुरू कर रहे हैं। हालांकि, उनके प्रतिरोध यात्रा को लेकर पार्टी विधायक फराज फातमी ने राजधानी पटना में आयोजित जेडीयू के चूड़ा-दही भोज में कहा था कि तेजस्वी अब क्यों विरोध कर रहे हैं, यह वहीं बता पायेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान की भी जमकर तारीफ की थी।


कांटेक्ट लिस्ट से धोनी का नाम गायब

नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी ख़बर खेल जगत से जुड़ी हुई है। BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में धोनी का नाम शामिल नहीं है। BCCI की ओर से सीनियर खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया गया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है।


BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में किसी भी कैटेगरी में महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है। अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए ये लिस्ट बनी है, जिसमें माही गायब हैं। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है। ऐसे में उनके करियर पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट फैंन्स ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी का करियर खत्म हो गया है? BCCI की ओर से जारी लिस्ट में ग्रेड A+ में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलेंगे। इनमें कैप्टन विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इससे पहले हाल ही में बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 का ऐलान किया जिसमें भी धोनी का नाम शामिल नहीं था।


तेजाब की खुली बिक्री पर अंकुश अनिवार्य

भोपाल। सीएम कमलनाथ ने एसिए अटैक की घटनाओं पर रोक लगाने सख्त कदम उठाया है। सीएम ने एसिड (तेजाब) के खुलेआम बिक्री और नियंत्रण पर अंकुश लगाने को अनिवार्य बताया है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेशभर में अभियान चलाने की जरुरत बताया।
सीएम कमलनाथ के मुताबिक प्रदेश में किसी भी बहन-बेटी पर ऐसिड अटैक की घटनाओं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाओं में ज़िम्मेदारी भी तय होगी।
ऐसिड अटैक की घटनाएं बर्बरता, नृशंसता की परिचायक है। इन पर नकेल कसना बेहद ज़रूरी है। सिर्फ़ ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फ़िल्म को टैक्स फ़्री करना ही काफ़ी नहीं।
इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूकता से लेकर कड़े क़दम उठाये जाने की आवश्यकता है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा भी मिले। यह भी हम सुनिश्चित करेंगे।


2 हफ्ते बाद पता चला 'मर्द है पत्नी'

युगांडा। शादी से जुड़े अजीबोगरीब मामले अक्सर सुनने को मिलते हैं, लेकिन यह मामला बेहद ही अजीब है। दरअसल, अफ्रीकी देश युगांडा में एक इमाम ने निकाह कर लिया, लेकिन इसके दो हफ्ते बाद पता चला कि जिसे महिला समझकर इमाम ने निकाह किया था, वो तो पुरुष है। हैरान करने वाली यह सच्चाई जानकर इमाम के पैरों तले जमीन खिसक गई, उसे जोर का झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमाम के पड़ोसी ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी कोई औरत नहीं बल्कि एक मर्द है। पड़ोसी का आरोप था कि इमाम की 'पत्नी' दीवार कूदकर उसके घर में घुसी और टीवी, कपड़े समेत कई सामान चुरा लिए। इसके बाद पड़ोसी ने इमाम को इस बारे में बताया और साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाद में इमाम और उसकी 'पत्नी' को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उस समय महिला बने पुरुष ने हिजाब और सैंडल पहन रखे थे, इसलिए उसे जेल में डालने से पहले एक महिला पुलिसकर्मी से उसकी जांच कराई गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वह महिला पुलिसकर्मी भी यह जानकर भौंचक्क रह गई कि जिसे महिला समझकर वो जांच कर रही थी, असल में वो एक मर्द था।
जब इमाम को अपनी 'पत्नी' की सच्चाई पता चली तो वो भी हैरान रह गया। उसने सपने में भी ये नहीं सोचा था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो सकता है। दरअसल, इमाम को यह सच्चाई पहले इसलिए नहीं पता चली थी, क्योंकि उसकी 'पत्नी' ने उस समय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। उसका कहना था कि अभी उसको पीरियड्स हैं। वहीं, गिरफ्तारी के बाद महिला बने पुरुष आरोपी ने बताया कि उसने इमाम से पैसों के लिए शादी की थी। इमाम ने बाद में बताया कि वह आरोपी से एक मस्जिद में मिला था और उसे देखते ही उससे प्यार हो गया था, जिसके बाद इमाम ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और हां का जवाब मिलते ही उससे शादी कर ली। इमाम का कहना था कि जब तक उनकी शादी नहीं होती, तब तक वो शारीरिक संबंध नहीं बना सकते थे। इस घटना के बाद इमाम को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।


मेले से लौट रही 5 बच्चियों से गैंगरेप

रांची। खूंटी इलाके के काला माटी के पास पांच बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म की शर्मनाक घटना हुई है। पांच बच्चियां रंग रोड़ी मेला से अपने गांव वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।


मेला से लौट रही छह किशोरियों में से दो बच्चियों से सामूहिक दुष्‍कर्म की बात सामने आई है। जबकि चार ने छेड़छाड़ के बाद किसी तरह भागकर अपनी अस्‍मत बचाई। सामूहिक दुष्‍कर्म यही घटना बुधवार रात की है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है।


रोजगार संगी मोबाइल एप किया लॉन्च

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शाम युवा महोत्सव के समापन समारोह में कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार रोजगार संगी मोबाइल एप्प लॉन्च किया।


कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा रोजगार संगी मोबाईल एप्प का निर्माण किया गया है।अपनी आवश्यकता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से सम्पर्क कर सकते हैं तथा प्रशिक्षित युवक जिन्हें अपनी कुशलता एवं रूचि के अनुरूप रोजगार की तलाश है वे विभिन्न संस्थाओं में उपलब्ध रिक्तियों में से बेहतर का चयन कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।


लोकतंत्र को मजबूत करने की चुनौती स्वीकारे

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के पांचवी विधानसभा के नववर्ष 2020 में आयोजित प्रथम सत्र के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अल्प समय में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से जो गौरवशाली परम्पराएं स्थापित किए हैं, वह इस विधानसभा के इतिहास में सुनहरे पन्ने के रूप में दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज इस विधानसभा में आने का मेरा पहला अवसर है, जिसकी सुखद अनुभूति मुझे भावुक भी कर रही है और एक नई ऊर्जा से ऊर्जित भी कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ विधानसभा की कीर्ति-पताका को ऊंचा करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आप सब प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में अपना योगदान पूरे मनोयोग से करें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।



राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि नये वर्ष में छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यकलापों की शुरूआत एक विशेष अवसर के रूप में हो रही है, जिससे हमें भारत के महान और पावन संविधान के प्रति अगाध निष्ठा, प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। इससे हमें संविधान के प्रति अपने कर्तव्य निभाने का अवसर मिला है। भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की समय-सीमा बढ़ाये जाने के लिए जो निर्धारित प्रक्रिया है, उसे पूरा करने में आपकी भागीदारी दर्ज होना, निश्चय ही बड़े सौभाग्य का विषय है।



राज्यपाल ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों को बेहतर जिन्दगी की रोशनी दी है। इन वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और इन्हें संविधान प्रदत्त अधिकारों से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता ने मेरी सरकार के प्रति विश्वास के एक नये युग की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी परम्परा के अनुरूप लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की चुनौती स्वीकार करेगी। राज्यपाल ने कहा कि आप सबकी सक्रियता और योगदान से ही लोकतंत्र का यह मंदिर जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...