मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

जेडीएल पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त

रिंकु सेनी 
योगेश गिरी को बनाया गया जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का युवा जिला अध्यक्ष


हापुड़! सिंभावली के ग्राम फरीदपुर गुसाईं दतियाना निवासी योगेश गिरी को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष लोकेश कुमार राणा उर्फ हेमंत भैया जी के संतुष्टि पर योगेश गिरी को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। योगेश गिरी ने कहा कि वह पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे तथा राजा भैया के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। राजा भैया एक निडर और सच्चे नेता है जिनका आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ है उनके इस आशीर्वाद को मैं व्यर्थ नहीं जाने दूंगा। में ज्यादा से ज्यादा महनत करके जनता से मिलकर जनता को जोडने का कार्य करूंगा और आने वाले चुनावों में अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करूंगा में दिन रात एक और दूंगा इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे!


'भागवत' भक्ति,ज्ञान,वैराग्य की स्थापना

घोरावल! जनपद सोनभद्र के घोरावल पेढ गांव के तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम मे कल कलश यात्रा के दिव्यतम झांकी के साथ आज परम् मंगलमयी भागवत कथा का मंगला चरण का शुभारंभ यज्ञ का पूजन-अर्चन हुआ। भागवत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, त्याग का परिपूर्ण ग्रंथ है! यह भागवत भगवान का वांगमयी मूर्ति है! जो इस भागवत कथा का श्रवण करता है। उसके भी जीवन मे भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की स्थापना हो जाती है! भागवत महात्म्य का वर्णन हुआ। कथा व्यास आचार्य श्री श्रावनानंद जी महाराज, यज्ञाचार्य आचार्य श्री धीरेंद्र त्रिपाठी जी, तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम के सम्मानित पदाधिकारी एवं परिवार!


भाजपा टीम ने किया जिला अध्यक्ष का स्वागत

लोनी युवा मोर्चा टीम ने किया जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का स्वागत


अविनाश श्रीवास्तव


गाजियाबाद! लोनी बलराम नगर मंडल में प्रशान्त कुमार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता परिचय बैठक की गई! भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का लोनी आगमन पर अजय गर्ग के  दो नंबर स्थित होंडा शोरूम पर बैठक में लोनी की चेयरमैन रंजीता धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार, मंडल महामंत्री राहुल, श्याम सुंदर मंडल महामंत्री हर्ष चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंवार, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कपिल पांचाल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का ढ़ोल नगाड़ो के साथ फूल मालाओं एवं साल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर मिठाई खिलाकर किया स्वागत किया!
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा हो, सभी का सम्मान किया जायेगा और पार्टी के कार्य आने वाले हैं! हम इन पार्टी के कार्य को हम सब मिलकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी समंझते हुवे कार्य करेंगे! कहा कि जो भी पार्टी के कार्य मंडल बूथ के स्तर पर किये जायेगे और हर मंडल एवं बूथ प्रवास किया जायेगा और प्रवास के दौरान सभी सक्रीय कार्यकर्ताओं मिलकर दायित्व का निर्णय किया जायेगा कि कार्यकर्ता किस दायित्व पर अच्छा कार्य कर सकता है!
मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, हिमांशु शर्मा, सतपाल प्रधान, राजेंद्र बाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल, मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार, मंडल महामंत्री राहुल श्याम सुंदर, मंडल महामंत्री हर्ष चौहान अजय गर्ग, मंडल महामंत्री कृष्ण बंसल, राहुल चौधरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंवार, मंडल महामंत्री कपिल पांचाल, सुमित अग्रवाल, कपिल धामा, तन्नू शर्मा, भुवन जोशी, रिकू गुज्जर्र, सचिन वर्माााा, विकाश बैसोया, गोमती चौधरी, पार्षद निशा ठाकुर, सिला कुशवाहा, ललिता कुशवाहा,बूथ अध्यक्ष आरेन्द्र शर्मा ,बूथ अध्यक्ष सुषमा राठी, किरण शर्मा ,कमल शास्त्रीी, डॉ रवीश शर्मा, अनुपम सक्सेना, गजब पावी, सुनील उपाध्याय, आकाश कुमार, चन्द्र प्रधान, पूरण चौधरी, के.के तिवारी, दिनेश ढेडा, हिमांशु लोहरा, मनीष ठाकुर, भ्रमेस तिवारी आदि मौजूद रहे!


जामिया के बाद सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर दिल्ली में जामिया के बाद अब सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार यहां पर प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया है। वहीं हिंसा के चलते तीन मेट्रो स्टेशनों- वेलकम, जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर के प्रवेश तथा निकास द्वार मंगलवार को बंद कर दिए गए। पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ रैली निकाली गई जिस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।


पथराव में कुछ पुलिसवाले और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर टी प्वाइंट पर लोग एकत्र हुए और दोपहर करीब बारह बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और सरकार के विरोध में नारे लगाए। इनकी मांग है कि भेदभाव वाले संविधान विरोधी नये नागरिकता कानून को वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। पथराव में कुछ पुलिसवाले और प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। प्रदर्शन के कारण सीलमपुर से जाफराबाद सड़क को बंद कर दिया गया है। भीड़ ने कई बसों मे तोड़फोड़ की। पुलिस ने पूरे इलाकों के घेरकर ऑपेरशन शुरू दिया है। सीलमपुर में करीब दो घंटे से बवाल चल रहा है। बवाल की शुरुआत दोपहर 1 बजे से हुई।


नाबालिग से गैंगरेप, 50 हजार में बेचा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो युवकों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को किडनैप  कर उसके सतह गैंगरेप किया फिर हिमाचल प्रदेश ले जाकर उसे 50 हजार रुपए में बेच दिया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच कर अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी घर में दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


मामला उत्तर प्रदेश के भमोरा का है जहां आठवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा को कुछ युवकों ने किडनेप कर 15 दिसंबर को किडनेप किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गैंगरेप किया। इसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश ले जाया गया और वहां किसी शख्स को 50 हजार में बेच दिया। छात्रा चार दिन तक आरोपियों के पास रही। लेकिन मौका मिलते ही वह वहां से निकलने में कामयाब रही। पीड़िता ने बताया कि वहां से उसने ट्रेन पकड़ी और घर पहुंची।


पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में उसकी मुलाक़ात एक महिला से हुई जिसने उसकी मदद की। उस महिला की मदद से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर छात्रा को जीआरपी के हवाले किया गया। पीड़िता ने फोन कर घर वालों को अपने सुरक्षित होने की बात बताई। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद उन्होंने थाने में मामला दर्ज करवाया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है उससे पूछताछ की जा रही है।


कांगड़ा में भूकंप,मौसम विभाग ने की पुष्टि

कांगड़ा। जिला कांगड़ा में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है। मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का पैमाना 3.0 रिक्टर स्केल रहा है। 10 बजकर 51 मिनट और 08 सेकेंड पर झटके महसूस किए गए हैं। धरती से 10 किमी नीचे भूकंप का केंद्र था। हालांकि किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर नहीं है। गौर हो कि कांगड़ा (Kangra) में साल 1905 में सदी का सबसे बड़ा भूकंप आया था। अनुमान है इस दौरान 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी और और एक लाख से अधिक घर ढह गए थे।


नागरिकता पर टकराव 'संपादकीय'

नागरिकता पर टकराव


केंद्र सरकार के द्वारा पारित नागरिकता संशोधन विधेयक पर भ्रामकता फैलाई गई है! जिसके कारण देश में अराजकता बढ़ती जा रही है! नागरिकता संशोधन विधेयक के बाद पूर्वोत्तर में प्रदर्शन हिंसक होते चले गए, जिसमें कई लोगों की जान चली गई! कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं! हिंसा में सुरक्षाकर्मियों पर भी कोई दया नहीं की गई है! राष्ट्रीय राजधानी स्थित जामिया इस्लामिया में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन से तनाव और चिंता की लकीरें खींचना लाजमी है! छात्रों के प्रदर्शन से उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़, लखनऊ आदि क्षेत्रों में समर्थन में प्रदर्शन किया गया!


पारित विधेयक में किसी भी भारतीय नागरिक का अहित नहीं है! यदि विधेयक से कोई आपत्ति है तो न्याय प्रक्रिया से उसे सुधारा जा सकता है! लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक प्रधानता से कोई अछूता नहीं है! हिंसा से किसी भी समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा सकता है! समुदाय विशेष को कानूनी ढंग से लड़ाई लड़ने का अधिकार प्राप्त है! हिंसक प्रदर्शन और सार्वजनिक संपत्तियों को क्षति पहुंचाना, सामाजिक शांति भंग करना पूरी तरह तंत्र विरोधी है! इसके पीछे राजनीतिक विचारधाराओं के कलुषित नेतृत्व से मुंह नहीं घुमाया जा सकता है! राजनीतिक स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए ओछी नीति के नेता समाज की आबोहवा में जहर घोलने का काम कर रहे हैं! दिल्ली के जाफराबाद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भड़की हिंसा इसका सजीव प्रमाण है! विधेयक को ढाल बनाकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है! कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं लेकिन यह अपराधी उनकी पकड़ से बाहर क्यों है?


राधेश्याम 'निर्भय-पुत्र'


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...