शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

'लाल कप्तान' का तीसरा ट्रेलर जारी

नई दिल्ली। सिर पर जटाओं और पूरे शरीर पर भस्म लगाकर सैफ अली खान लाल कप्तान अघोरी लुक ट्रेलर जारी हो गया है। बतादें कि फिल्म का यह तीसरा और फाइनल ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को देखकर आपकी इस फिल्म को देखने की बेचैनी कुछ ज्यादा ही बढ़ने वाली है।


इस फिल्म 'लाल कप्तान में सैफ अली खान का लुक ही नहीं बल्कि उनके किरदार का नाम भी 'नागा साधु' है। इस फिल्म के ट्रेलर को तीन हिस्सों में रिलीज किया गया है। पहले ट्रेलर को नाम दिया गया 'चैप्टर वन- द हंट' दिया गया था। दूसरे ट्रेलर का नाम 'चैप्टर टू- द चेज' दिया गया है। वहीं तीसरे और फाइनल चैप्टर का नाम है 'चैप्टर थ्री- द रिवेंज'।


सीएम ने 'तेजस एक्सप्रेस' को किया रवाना

तेजस एक्सप्रेस को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी


लखनऊ । देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को आज लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। तेजस हफ्ते में छह दिन लखनऊ से दिल्ली के बीच दौड़गी और सिर्फ छह घंटे दस मिनट में सफर करेगी तय। इसका टिकट ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध रहेगा। बता दें कि इस ट्रेन में आपको वो सारी सुविधाएं मिलेगी, जो आपको प्लेन में मिलती है। यात्रियों की सेहत का भी ख्याल रखते हुए मेन्यू बनाया गया है।सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि मैं IRCTC की पूरी टीम को बधाई देता हूं और इसी के साथ यात्रियों को भी इस खास मौके पर बधाई देता हूं। सीएम ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद किया। सीएम योगी ने कहा कि तेजस को और भी रूट में आगे चलाना चाहिए इसे सिर्फ लखनऊ और दिल्ली के बीच सीमित नहीं रह जाना चाहिए।


तेजस देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन है। इसका पूरा काम आईआरसीटीसी संभालेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 4:30 बजे चलेगी और रात 10:45 लखनऊ पहुंचेगी। चलती ट्रेन में प्रोमोशनल एक्टिविटी होगी तथा इसमें महिलाओं की सुरक्षा पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया है।


संघर्षविराम उल्लंघन, आमने-सामने

नई दिल्ली। पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले पुंछ जिले के ही शाहपुर और किरनी सेक्टर में मंगलवार सुबह पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने दोनों सेक्टरों में मोर्टार शेलिंग करने के साथ ही भारी गोलाबारी की थी। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। इस गोलाबारी में एक स्तानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर निवासी मो. बशीर इस गोलाबारी में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है।


इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी


बीते शनिवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं 21 सिंतबर को पाकिस्तान ने पुंछ व राजोरी जिले में एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही 16 जानवरों की मौत हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने रात आठ से 10 बजे के बीच नौशेरा, रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे थे। गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।


गांधी विचारधारा में भागीदारों की लिस्ट

रायपुर। गांधी विचार यात्रा में 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, शिव कुमार डहरिया, उमेश पटेल, प्रेमसाय सिंह, मो.अकबर, अनिला भेड़िया, रवींद्र चौबे, जयसिंह अग्रवाल,  अमरजीत भगत, गुरु रूद्र कुमार सहित समस्त सांसद एवं पूर्व सांसद गण समस्त विधायक एवं पूर्व विधायक गण समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण और मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के समस्त अध्यक्ष भाग लेंगे।


5 अक्टूबर को मंत्री उमेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, अंबिका सिंह देव, खेल शाय सिंह, पारसनाथ राजवाड़े, बृहस्पति सिंह, चिंतामणि महाराज, प्रीतम राम, विक्रम शाह मंडावी, चंदन कश्यप, रामपुकार सिंह, चक्रधर प्रसाद सिद्धार्थ, जलेश्वर साहू, छन्नी साहू और प्रकाश नायक भाग लेंगे।


6 अक्टूबर को मंत्री प्रेमसाय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, धनेंद्र साहू, छाया वर्मा, ममता चंद्राकर, आशीष छाबड़ा, गुरुदयाल सिंह बंजारे, इंदर शाह मंडावी, अनूप नाथ, शिशुपाल शोरी, कुंवर सिंह निषाद, लक्ष्मी ध्रुव, पुरुषोत्तम कुमार, मोहित केरकेट्टा भाग लेंगे।


7 अक्टूबर को मंत्री मो. अकबर, मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, किस्मत लाल नंद, देवेंद्र बहादुर सिंह, रामकुमार यादव, शैलेश पांडे, रश्मि सिंह, लालजीत सिंह राठिया, चंद्रदेव प्रसाद राय, भुनेश्वर सिंह बघेल, लखेश्वर बघेल, रेखचंद जैन भाग लेंगे।


8 अक्टूबर को मंत्री मो. अकबर, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विनय भगत, संगीता सिन्हा, गुलाब सिंह कमरों, विनय जायसवाल, उत्तरी जांगड़े, सलाम रिजवी भाग लेंगे।


9 अक्टूबर को मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छाया वर्मा, विधायक सतनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अनीता शर्मा अमितेश शुक्ला, मनोज मंडावी, देवती कर्मा, संतराम नेताम, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, द्वारिकाधीश यादव, विनोद चंद्राकर ,शकुंतला साहू भाग लेंगे।


10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टीएससी देव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा , डॉ शिव कुमार डहरिया, उमेश पटेल, प्रेमसाय सिंह, मो. अकबर, अनिला भेड़िया, रवि चौबे, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, गुरु रूद्र कुमार, वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा भाग लेंगे।


रिकॉर्ड तोड़ 'वार' बाहुबली-2 से पीछे

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस के 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ सबसे आगे निकल गए हैं। इन दोनों एक्शन स्टार्स की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपेनिंग मिली है। वॉर हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है। सभी भाषाओं की बात करें तो इस फिल्म ने 53.35 करोड़ की कमाई की है। 'वॉर' के हिंदी वर्जन ने 51.60 करोड़ की कमाई की है, वहीं तमिल और तेलुगू वर्जन ने 1.75 करोड़ की कमाई की है। हिंदी फिल्मों में पहले दिन की कमाई का ये अब तक का सबसे हाइएस्ट रिकॉर्ड है। ये ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना किसी भी सितारे के लिए आसान नहीं होगा। 51 करोड़ की कमाई के साथ हिंदी वर्जन ने भले ही इतिहास रच दिया है लेकिन ओवरऑल कमाई के मामले में अब भी 'बाहुबली 2' के आस पास कोई फिल्म नहीं पहुंच सकी है।


प्रभाष और अनुष्का शेट्ठी की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन 121 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइ़ड इस फिल्म की ग्रॉस कमाई 214 करोड़ है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने अकेले 41 करोड़ कमाए। इसके अलावा 58 करोड़ तेलुगू और 26 करोड़ तमिल/मलयालम से आए। 'वॉर' अब 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन से आगे तो निकल गईं लेकिन सभी भाषाओं की तुलना में वो अभी प्रभाष की फिल्म से बहुत पीछे है।  'वॉर' फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसमें ऋतिक और टाइगर के साथ वाणी कपूर भी हैं। पहले दिन फिल्म की बंपर कमाई से स्टारकास्ट बहुत खुश हैं। दोनों ही ने फिल्म को दिए इतने प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। ये फिल्म कुल 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ नज़र आए हैं। इस फिल्म को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी दी है।


विराट-बुमराह की बादशाहत कायम

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बादशाहत वन-डे में भी बरकरार है। ताजा जारी आईसीसी वन-डे रैंकिंग में विराट और बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं। वन-डे बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। विराट कोहली 895 अंक के साथ पहले और रोहित शर्मा 863 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 834 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस 820 अंक लेकर चौथे, वहीं न्यूजीलैंड के रॉस टेलर 817 अंक हासिल कर पांचवें नंबर पर हैं।


अब भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इस समय एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। एक तरफ जहां वैज्ञानिकों ने अब तक चंद्रयान-2  के विक्रम लैंडर से संपर्क की कोशिश में हार नहीं मानी है। वहीं दूसरी ओर भारत के पहले मानव मिशन गगनयान की भी तैयारी जारी है। इस बीच अब इसरो प्रमुख के. सिवन ने एक और बड़े प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। यह ऐसा है जो इसरो ने पहले कभी नहीं किया। डॉ. के. सिवन ने अंतरिक्ष में भारत के अपने स्टेशन के बारे में बात की है। कुछ महीने पहले के. सिवन ने बताया था कि भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने वाला है। अब इसके लिए इसरो अगले साल स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट करने जा रहा है।


कैसा होगा ये प्रयोग


इस प्रयोग के लिए इसरो दो सैटेलाइट्स को एक पीएसएलवी रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजेगा। ये दो सैटेलाइट मॉड्यूल इस तरह तैयार किए जाएंगे, कि ये अंतरिक्ष में रॉकेट से बाहर आने के बाद एक दूसरे से जुड़ सकें। यही सबसे जटिल प्रक्रिया भी होगी।


स्पेस स्टेशन के लिए क्यों जरूरी है ये प्रयोग


इसरो प्रमुख के अनुसार जुड़ने की ये प्रक्रिया ठीक वैसी ही होगी जैसे इमारत बनाने के लिए एक ईंट से दूसरी ईंट को जोड़ना। छोटी-छोटी चीजें जुड़कर बड़ा आकार बनाती हैं। स्पेस स्टेशन बनाने के लिए भी ये प्रक्रिया सबसे अहम है। इस प्रयोग की सफलता से ही पता चलेगा कि हम स्पेस स्टेशन में जरूरी वस्तुओं और अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित तरीके से पहुंचा सकेंगे या नहीं। बता दें कि पहले 2025 तक ये रॉकेट छोड़ने की योजना थी।


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...