शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2019

संघर्षविराम उल्लंघन, आमने-सामने

नई दिल्ली। पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में शुक्रवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले पुंछ जिले के ही शाहपुर और किरनी सेक्टर में मंगलवार सुबह पाक सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने दोनों सेक्टरों में मोर्टार शेलिंग करने के साथ ही भारी गोलाबारी की थी। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। इस गोलाबारी में एक स्तानीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर निवासी मो. बशीर इस गोलाबारी में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाक सेना की ओर से भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है।


इस साल दो हजार से अधिक बार गोलाबारी


बीते शनिवार को भी पाक सेना ने पुंछ जिले के केरनी कस्बा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं 21 सिंतबर को पाकिस्तान ने पुंछ व राजोरी जिले में एलओसी पर अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की थी। इसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। साथ ही 16 जानवरों की मौत हुई थी। इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान ने रात आठ से 10 बजे के बीच नौशेरा, रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे थे। गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...