रविवार, 11 अगस्त 2019

शामली:अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन

शामली। जिला बनने के बाद 2011 से अपने स्थायी घर को तरस रही जिला पुलिस को आखिर अपना घर मिल ही गया। आज राज्य के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने खुद शामली पधारकर लगभग सवा दो करोड़ की लागत से बने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने युवा जिला कप्तान की जमकर सराहना भी की।
ज्ञात हो कि बसपा के शासन काल में 2011 को शामली अलग जनपद के रूप में अस्तित्व में आया था, लेकिन तब से अब तक वहां दर्जनों पुलिस कप्तान आये और आकर चले गये, लेकिन पुलिस को अपना स्थायी घर नहीं मिल सका था। जनपद को पुलिस मुख्यालय मिलने से जहां पुलिस महकमें में खुशी की लहर है, वहीं जनपद के लोगों के चेहरे की रौनक भी बढ़ गयी है।


नगर पालिका के पीछे पड़ा प्रशासन:मिर्जापुर

पालिका में जन्म और मृत्यु से परे एक आत्मा


संवाददाता-समर चंद्र


मीरजापुर। वह जन्म और मृत्यु से मुक्त हैं। उन्हें कोई नष्ट नहीं कर सकता। वह आदि और अंत से भी मुक्त हैं। आत्मा से कहीं ज्यादा बलवान। परमात्मा से परे। आसमान से ज्यादा ऊंचे। पाताल से ज्यादा गहरे। उनको नापा नहीं जा सकता। उन्हें स्पर्श नहीं किया जा सकता। उन्हें पाया नहीं जा सकता, न ही खोया जा सकता है। वह नियुक्त भी हैं और नियुक्तियों के बंधन से मुक्त भी हैं। जब नियुक्ति नहीं है तो निलंबन कैसा। वह काम करते हैं और काम नहीं भी करते हैं। उनके अधिकार का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।  उनके विस्तार का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। रामजी उपाध्याय इसी श्रेणी के शख्सियत बताए जाते हैं।। उनके निलंबन की अब तक खबर नहीं है। जानकार कहते हैं कि वह कुछ ठेकेदारों के साए में सुरक्षित हैं। भले ही उनके बारे में करोड़ों रुपए के प्रश्न उठते हों, लेकिन सब बेमानी हैं।


रामजी उपाध्याय बलशालियों के बहुत प्रिय थे। इतने प्रिय कि राम जी उपाध्याय के लिए किसी भी शासनादेश का कोई मतलब नहीं था। नगर अभियंता के रूप में पीएन पाल का ट्रांसफर बनारस से होता है, लेकिन उनको ज्वाइन नहीं कराया जाता। तब क्या था, रामजी उपाध्याय कुछ और साल बेमिसाल कार्यक्रम के लिए पालिका में बने रहते हैं। इसके पहले इलाहाबाद से आए हुए जलकल अभियंता डीएस चौबे को भी ज्वाइन नहीं कराया जाता। चौबे के लिए पूरी पार्टी लग गई थी कि ज्वाइन करा दिया जाए, लेकिन ऐसा हो न सका। पाल और चौबे दोनों शासन के आदेश पर आए थे। 


शासन का आदेश हो या फिर कोई और आदेश पालिका के मठाधीशों के लिए बहुत मायने नहीं रखते। यह तो गौ माता की शहादत काम आई। रामजी उपाध्याय की पोल खोलने के लिए गौ माता को भयंकर बारिश में शहर से जाकर टांडा फाल पर जय श्री राम बोल कर अपने प्राण त्यागने पड़े। इस कांड के बाद नगर पालिका में ठेकेदारी का एबीसीडी श्रेणी का खेल खेलने वाले रामजी उपाध्याय को नगर पालिका समेत डूडा से किसी महान धावक की तरह भागना पड़ा। लोग कहते हैं कि उनके पीछे प्रशासन पड़ा है। वहीं पर उनके समर्थक कहते हैं कि रामजी उपाध्याय एक अजर अमर अवतार थे, उनका कोई बिगाड़ नहीं सकता, क्योंकि अपने समर्थकों को मालामाल करके वह अंतर्ध्यान हो चुके हैं। उनका धर्म और उनका कर्म उन्हें बचा लेगा। यदि उनकी पोल नहीं खुली होती तो अधिशासी अधिकारी की गैर हाजिरी में हमेशा की तरह प्रभारी अधिशासी अधिकारी होते। उधर मुकेश कुमार को हाईकोर्ट ने शुभकामनाएं दे दी हैं, इधर एक नई कहानी लिखने के एक नए अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार यादव को ज्वाइन करा दिया गया है। भगवान उनका भला करे।


कांग्रेस पार्टी एक परिवार के धरोहर:खन्ना

दीपक सिंह राजपूत


वाराणसी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना रविवार को एक दिनी दौरे पर वाराणसी पहुंचे। भाजपा की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वह बैठक भी करेंगे। बैठक के बाद देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।सुबह वाराणसी पहुंचने के बाद मलदहिया लोहा मंडी के पास नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी भी हुई तो बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव भी किया। इसी दौरान शहर उत्‍तरी विधायक रवींद्र जायसवाल के सामने ही पुराने कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी देने लगे। हालांकि पदाधिकारियों की पहल के बाद विवाद थमा। मगर कई कार्यकर्ता काफी रोष में भी रहे।माैके पर पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडियाकर्मियों से कहा कि कांग्रेस परिवारवाद से बाहर नही निकल पा रही है। एक बार फिर सोनिया गांधी को कांग्रेस की कमान दे कर पार्टी ने सिद्ध कर दिया कि पार्टी एक परिवार की है। वहीं शिवदासपुर में भाजपा के सदस्यता महापर्व अभियान के तहत नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने सदस्यता फार्म भर कर साक्षी गुप्ता को भाजपा का सदस्य बनाया।


अध्यक्ष बनने की खुशी में बांटे लडडू

सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनाने की खुशी में बांटे लड्डू


अभिषेक दीवान सफीदों


जींद । सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में नगर के नहर पुल चौंक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममेहर देशवाल ने लड्डू बांटे। अपने संबोधन में राममेहर देशवाल ने कहा कि सोनिया गांधी को अध्यक्ष बनने से पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत बनकर उभरेगी और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हरियाणा प्रदेश में सरकार बनेगी। कांग्रेस छोडक़र भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए राममेहर देशवाल ने कहा कि जैसे ये नेता टिकट की चाह में भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोडऩे वालों की लाइन भी बहुत लम्बी होगी। ये नेता ना घर के रहेंगें ना घाट के रहेंगें। सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी नेता एकजुट होकर काम करेंगे। आने वाले दिनों में सोनिया गांधी की देखरेख में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा।


बीजिंग पहुंचे विदेश मंत्री जय शंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर चीनी नेतृत्व के साथ वार्ता के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को बीजिंग पहुंचे। उनकी यात्रा के दौरान इस साल राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे के इंतजाम को अंतिम रूप देने सहित कई मुद्दों पर बातचीत होगी। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद जयशंकर चीन का दौरा करने वाले पहले भारतीय मंत्री हैं। यह दौरा ऐसे वक्त भी हो रहा है, जब भारत ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करते हुए उसे दो केंद्रशासित क्षेत्रों में बांट दिया है। संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के भारत के फैसले के बहुत पहले उनका दौरा तय हो चुका था। राजनयिक से विदेश मंत्री बने जयशंकर साल 2009 से साल 2013 तक चीन में भारत के राजदूत रहे थे। किसी भारतीय दूत का यह सबसे लंबा कार्यकाल था। चीनी नेतृत्व के साथ उनकी वार्ता की शुरुआत सोमवार को होगी। वह चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बाद में दोनों मंत्री सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संपर्क पर उच्च स्तरीय तंत्र की दूसरी बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे।


जवाहरलाल नेहरू एक अपराधी:शिवराज

भोपाल। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐसा ही बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू अपराधी हैं।


पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, 'जब भारतीय सेना कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों का पीछा कर रही थी, तो उन्होंने (जवाहरलाल नेहरू) युद्ध विराम की घोषणा कर दी। कश्मीर के एक-तिहाई हिस्से पर पाक का कब्जा है। अगर कुछ और दिनों के लिए युद्धविराम नहीं होता, तो पूरा कश्मीर हमारा होता। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जवाहरलाल नेहरू का दूसरा अपराध 370 है। उन्होंने कहा कि, 'एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान, यह एक देश के साथ अन्याय नहीं बल्कि उसके खिलाफ अपराध है।


 गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के जरिए मिले विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के संसद से पास होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के रूप में 5 अक्टूबर 2019 को भारत के नक्शे पर अवतरित होगा।


चोरी के साथ में महिला को बांधकर पीटा

गौंडा । जिले में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने खेत में छिपी एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पेड़ से बांधकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी लकड़मन्डी प्रभारी सुखविंदर सिंह भदौरिया ,एस आई हरिद्वार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।महिला को मुक्त कराकर उसे हिरासत में ले गई। पुलिस के मुताबिक, महिला खुद का नाम बार-बार बदल कर बता रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव रहेली के मजरा भाईलाल पुरवा का है। यहां गन्ने के खेत में छिपी एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसपर बच्चा चोरी का संदेह जताते हुए पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला कभी अपना नाम रुबीना तो कभी सफीना बता रही है। गांव का नाम भी सही नहीं बता सकी। उसे हिरासत में लेकर जांच की जा रही। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिनों से बच्चा चोरी की अफवाह उड़ रही लेकिन इसकी पुष्टि नहीं होती। इसी अफवाह के चलते महिला को पकड़ लिया गया है।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...