गुरुवार, 16 मई 2019

लोनी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

लोनी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा


रहा !लोनी विधायक प्रतिनिधि पंडित ललित शर्मा ने संगम विहार स्थित माता दुर्गा मंदिर पर विधि विधान से मूर्ति स्थापना की एवं भव्य कलश यात्रा में भाग लिया! इस दौरान सैकड़ों की तादात भगवान भक्त उपस्थित रहे!


राजनाथ की रैली में आ रही, बस पलटी

 रैली के लिए आ रही बस पलटी, सात घायल


केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की कुल्लू में होने वाली रैली के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी निजी बस हादसे की शिकार हो गई। बस में 45 यात्री सवार थे इनमें सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में नागणी के पास निजी बस पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बठाहड और आसपास के क्षेत्र के लोग कुल्लू में होने वाली राजनाथ सिंह की रैली के लिए बस में सवार हो कर आ रहे थे। नागणी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोग जख्मी हुए हैं जबकि बाकि सभी सुरक्षित हैं। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।


हादसे की सूचना मिलती ही बंजार पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों में हेमा ठाकुर बठाहड, कृष्णा देवी, बबली,उत्तम राम, प्रतिभा, काजल, नेहा शामिल है। सभी घायलों को बंजार अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।


 


एयरपोर्ट पर चेहरा पहचानने पर रोक

एयरपोर्ट पर चेहरा पहचानने वाली तकनीक पर सैन फ्रांसिस्को में पाबंदी


भारत सहित कई देशों के एयरपोर्ट में चेहरे की पहचान करने वाली टेक्नोलाॅजी अपनाई जा रही है। यह टेक्नोलॉजी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से शुरू हुई थी, लेकिन बुधवार को इस पर वहीं पाबंदी लगा दी गई। पाबंदी इसलिए लगाई गई क्योंकि इसके जरिए चेहरों की गलत पहचान हो रही थी। साथ ही सामूहिक निगरानी के लिए इसका ज्यादा दुरुपयोग हो रहा था।


पुलिस और जांच एजेंसियां इस बात को लेकर परेशान थी कि इस तकनीक के कारण लोगों की निजी जानकारियां सार्वजनिक हो रही थीं। पुलिस और जांच एजेंसियों के खिलाफ रोजाना दो से तीन मुकदमे दर्ज हो रहे थे। पिछले महीने ही गलत पहचान के कारण ऑस्मेन बेह नाम के एक युवक ने चोरी के आरोप में फंसाने पर एपल कंपनी के खिलाफ 6,900 करोड़ रुपए का मुकदमा दर्ज करवाया था।


 


लोकसभा चुनाव की मतगणना अपडेट

 लोकसभा चुनाव-2019 की मतगणना काअपडेट


दूता आप तक पहुंचाएगा 23 मई को होने वाली मतगणना की पल-पल की अपडेट


राज्य परिणाम :
आंध्र प्रदेश: 918754573562


छत्तीसगढ़: 18722387388


गोवा: 916385081940


हरियाणा: 917338956529


हिमाचल प्रदेश: 917338948290


जम्मू-कश्मीर: None


कर्नाटक: 916385082991


अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह: 916385082249


बिहार: 13467193870


चंडीगढ़: 917448828617


दादरा और नगर हवेली: 916385082996


दमन और दीव: 18126474486


गुजरात: 917338951296


झारखंड: 919840739154


केरल: 916385081948


अरुणाचल प्रदेश: 919360907658


असम: 919360907694


लक्षद्वीप: 916385082344


मध्य प्रदेश: 13462273349


महाराष्ट्र: 917338951690


दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र: 919840688091


ओडिशा: 916385135507


पुडुचेरी: 918682903863


पंजाब: 61497591176


राजस्थान: 919360908178


तमिलनाडु: 18155052868


तेलंगाना: 918754573562


उत्तर प्रदेश: 917550059213


पश्चिम बंगाल: 917825862539


उत्तराखंड: 919840678459


नगालैंड: 919360907496


त्रिपुरा: 919360907663


सिक्किम: 919360907757


मणिपुर: 919360907915


मेघालय: 919360907930


मिजोरम: 919360907550


बुधवार, 15 मई 2019

जबरन माफीनामें पर कराए साइन: प्रियंका

रिहा होने के बाद बोलीं प्रियंका, 'मुझसे जबरन माफीनामे पर साइन कराया


ममता बनर्जी का मीम शेयर करने के कारण जेल में 5 दिन बिताने के बाद प्रियंका शर्मा आखिरकार जेल से रिहा हो गईं। उन्होंने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया और अपना संघर्ष जारी रखूंगी।प्रियंका ने आरोप लगाया कि जबरन उनसे पुलिस ने माफीनामे पर साइन कराया। उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार कहा कि मुझे मेरे वकील और परिवार से बात करने दिया जाए। इसके बाद भी मुझसे पुलिस ने जबरन माफीनामे पर साइन करवाए। मैं पीछे नहीं हटूंगी और इसके खिलाफ लड़ाई करते रहूंगी।


प्रियंका से जब कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने लिखित माफी मांगने का आदेश दिया है तो उन्होंने कहा कि मैं कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं करूंगी, लेकिन अपना केस जरूर लड़ूंगी। मुझे कोई अफसोस नहीं है और मैंने ऐसा कुछ नहीं किया कि माफी मांगनी पड़े। जुलाई में मेरे मामले की सुनवाई होगी और मैं अपना पक्ष रखूंगी।प्रियंका ने जेल में बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि बेल मिलने के बाद भी उन्हें 18 घंटे तक जेल की कोठरी में बिना किसी गलती के बिताने पड़े। उन्होंने जेलर पर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अच्छा खाना भी नहीं दिया गया। जेल में वॉशरूम की खराब हालत और पीने का पानी नहीं होने का आरोप उन्होंने लगाया। उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी से जुड़ी हूं और इस कारण मुझे निशाना बनाया गया।


 


नौजवानों को जाति के नाम से भरमाया:मोदी

बिहार के नौजवानों को जाति के नाम पर भ्रमित किया गया: पीएम मोदी


बिहार के पालीगंज की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामिलावटी लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए देश की सुरक्षा को भी ताक पर रख दिया था। 2014 से पहले आतंकी देश में हमले करते रहे, लेकिन ये लोग सिर्फ बयान देते रहे। आपके इस चौकीदार ने पाकिस्तान से आतंकियों से मिल रहे घाव को सहने से इनकार कर दिया।


प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है, अन्नदाता को सौर ऊर्जा दाता बनाने का काम हाथ में लिया है। इसके लिए बीज से बाजार तक नयी व्यवस्थाएं खड़ी की जा रही हैं। बिहार के गांव-गांव की उम्मीदों को, सपनों को नयी ऊंचाई देने के लिए, गरीब से गरीब तक टेक्नोलॉजी को हम कैसे पहुंचा रहे हैं, इसका उदाहरण है डिजिटल इंडिया अभियान। एनडीए सरकार की नीतियों के कारण आज दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में है।पीएम ने कहा कि अपनी जाति के दूसरे लोगों पर दबदबा बनाये रखने के लिए, जाति में जो अच्छे होनहार नौजवान थे, उन्हें भी दबंगई के रास्ते पर चढ़ा दिया। नौजवानों को जाति के नाम पर भ्रमित करके, उनके कंधे पर बंदूक रखकर, इन्होंने अपने ही समाज और जाति को बंधक बना लिया। कांग्रेस का नामदार परिवार हो या फिर यहां बिहार का भ्रष्ट परिवार, इनकी संपत्ति आज सैकड़ों-हजारों करोड़ों रुपये में है। आखिर ये पैसे कहां से आए?universalexpress.page


 


विजय माल्या को भुगतान के लिए मिला समय

भगोड़े विजय माल्या को लंदन में मकान के भुगतान के लिये मिला और समय


समस्याओं में घिरे विजय माल्या ने एक गृह-ऋण को लेकर स्विट्जरलैंड के बैंक यूबीएस के साथ कानूनी विवाद का समाधान कर लिया है। बैंक ने माल्या को लंदन के एक महंगे इलाके में एक आवासीय फ्लैट के लिए लिए गए कर्ज के भुगतान के लिये अगले साल अप्रैल तक का समय दे दिया है।


बैंक ने 2.04 करोड़ पौड कर्ज का भुगतान नहीं करने को लेकर माल्या (63) के भव्य कार्नवाल टेरेस अपार्टमेंट को कब्जे में लेने के लिये कदम उठाया था। मामले में सुनवाई पिछले सप्ताह होनी थी। माल्या के खिलाफ भारत में बैंकों के साथ कर्ज में धोखाधड़ी और मनी लांडरिंग जैसे मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही है। भारत के कानून के तहत उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है।हालांकि ब्रिटिश उच्च न्यायालय की चांसरी खंडपीठ के न्यायाधीश सिमोन बार्कर द्वारा सोमवार को जारी अदालत के सहमति आदेश के अनुसार मामले में समझौता होने के बाद सुनवाई को रद्द कर दिया गया। न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि माल्या को मकान में रहने की अनुमति दी जाती है। लेकिन अगर 30 अप्रैल 2020 तक कर्ज कर भुगतान नहीं किया जाता है तो बैंक उस सम्पत्ति को अपने अधिकार में ले सकता है।


universalexpress.page


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...