हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरियाणा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 7 मई 2021

सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की

राणा ओबराय                 
गुरुग्राम। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। लेकिन आधी-अधूरी तैयारियों की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। 18 साल से ज्याजा उम्र के युवाओं के साथ साथ 45 साल की उम्र से ज्यादा तक के नागरिक पीएचसी सेंटर और निजी अस्पतालों में भटकने को मजबूर हैं। सेक्टर-31 पीएचसी सेंटर्स वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोग घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं। नागरिकों ने कहा कि वो 3 घंटे से लाइन में खड़े हैं। जब उनकी बारी आई तो पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गई है। अस्पताल और पीएचसी सेंटर में वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन कोरोना वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों काफी परेशानी हो रही है। इस मामले में पीएचसी सेंटर इंचार्ज नीता गठवाल की माने तो लगातार हो रही मौतों से लोगों में डर का माहौल है। जिसके कारण वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए अधिकारियों को लिख दिया है। जल्द ही कमी पूरी हो जाएगी।

बुधवार, 5 मई 2021

प्रदेश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करेंगें: सरकार

राणा ओबराय                 
चंडीगढ। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल कोरोना महमारी व उसकी रोकथाम को लेकर प्रेसवार्ता में बताया, कि हरियाणा के कोविड रजिस्टर्ड अस्पतालों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है। सरकार उन अस्पतालों को 7 दिन का 7 हजार देगी। जो प्रदेश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो अस्पताल हरियाणा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करेंगे। उन्हें प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1 हजार रुपये एक बेड के हिसाब से 7 दिन तक देंगे। यानि 7 दिन का 7 हजार अस्पतालों को दिया जाएगा। ताकि यह अस्पताल प्रदेश के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भर्ती करें।

सोमवार, 3 मई 2021

लॉकडाउन: हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं होगीं बंद

राणा ओबराय           
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के चलतेें हरियाणा रोडवेज की बसें बंद नहीं की गई हैं और भविष्य में भी बसें बंद करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। आज यहां जारी एक बयान में मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए जारी की गई हिदायतों के अनुसार, पात्र श्रेणियों के व्यक्तियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बसें चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज की बस आमजन के लिए परिवहन का सस्ता और विश्वसनीय साधन है। इसलिए बसों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान केवल वही लोग बसों में यात्रा कर सकेंगे। जिन्हें सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार छूट मिली हुई है। बसों में यात्रा के दौरान उन्हें चेहरे पर मास्क लगाकर रखना होगा और उचित दूरी का भी पालन करना होगा। साथ ही, बसों में सैनिटाइजेशन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

रविवार, 2 मई 2021

हरियाणा में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया

राणा ओबराय                             
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के कारण अब राज्य में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। राज्य के गृह एवं स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने इससे पहले गत 30 अप्रैल को राज्य के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित नौ जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में शुक्रवार रात दस बजे से तीन मई सुबह पांच तक सप्ताहांत लॉकडाउन लगाया था। लेकिन अब पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने तथा लोगों की सुरक्षा के लिये सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है जो नौ मई तक लागू रहेगा तथा इस दौरान लोगों को सभी हिदायतों और पाबंदियों का पालन करना होगा। सरकारी आदेश में कहा गया है कि लोगों को लॉकडाउन अवधि के दौरान घर के अंदर रहना चाहिए और कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा और न ही सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देगा तथा न ही वाहन से यात्रा करेगा।

शनिवार, 1 मई 2021

मुुझे हराने के लिए विपक्षी दलों ने व्यू रचना की: बराला

राणा ओबराय               
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने भारतीय न्यूज़/राष्ट्रीय खोज के संपादक राणा ओबराय से एक खास बातचीत में बताया, कि मुुझे हराने के लिए सभी विपक्षी दलों ने जबरदस्त व्यू रचना की थी, जिसमें वह कामयाब हो गए। बराला ने एक सवाल के जवाब में बताया यदि पूर्व विधायक निशान सिंह चुनाव लड़ते अथवा कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह को पहले की तरह उतने ही वोट मिलते तो मेरी जीत लगभग निश्चित थी। बराला ने बताया मेरा वोट प्रतिशत पिछले चुनाव से भी ज्यादा मुझे मिला है। परंतु मैं फिर भी जीत नहीं पाया। क्योंकि कांग्रेस जजपा और आजाद प्रत्याशियों ने मिलकर मुझे हराने के लिए वर्तमान विधायक को जिताने के लिए उसकी सहायता करी। सुभाष बराला ने बताया कि भले मैं विधानसभा चुनाव हार गया परंतु आज भी मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग निरंतर मेरे संपर्क में हैं और मैं उन सभी के दुख सुख में हमेशा सामने रहता हूं। उन्होंने कहा हार जीत तो चलती रहती है। मेरा कर्तव्य अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। इसको मैं पूरी निष्ठा से कर रहा हूं। 5 प्रदेशों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल सहित सभी प्रदेशों में जीत हासिल करें करेगी बराला ने एक सवाल के जवाब में बताया, कि भाजपा पार्टी में पद और प्रतिष्ठा मांगने से नहीं मिलती बल्कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं का पार्टी मान सम्मान करते हुए उन्हें पद और प्रतिष्ठा देकर उनका मान सम्मान बढ़ाती है। चेयरमैन बराला ने कहा हरियाणा की खट्टर सरकार दिनरात लोगो की सेवा में लगी रहती है। इस सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची लोगो को नोकरियों मिली है। जो अपने आप मे एक उदाहरण बन गया है।

6 अधिकारियों के किएं तबादले, नियुक्ति के आदेश

राणा ओबराय                         
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चार आईएएस, एक आईआरएस और एक एचसीएस अधिकारी के आज तुरंत प्रभाव से तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग तथा शहरी संपदा विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह को खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हरियाणा भवन, नई दिल्ली के अतिरिक्त आवासीय आयुक्त तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवान को आवासीय आयुक्त, गुरुग्राम तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। स्मार्ट सिटी, फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) तथा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल को नगर निगम, फरीदाबाद के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त तथा दोनों जिलों के नगरपालिका आयुक्त राहुल नरवाल को तुरंत प्रभाव से भिवानी जिला उपायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। नरवाल भिवानी जिला उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य के कोविड-19 से स्वस्थ होकर अपना कार्यभार सम्भालने तक यह काम देखेंगे।मुख्यमंत्री कार्यालय में संसाधन सृजन प्रकोष्ठ में सलाहकार तथा विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी (आईआरएस) को मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यान्वयन से सम्बंधित कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, एचसीएस अधिकारी देवेंद्र शर्मा को तुरंत प्रभाव से पानीपत जिले में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। वह अपने मौजूदा कार्यभार के अलावा हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली को लिक्विड ऑक्सीजन के आवंटित कोटा के उत्पादन तथा सुचारू और निर्बाध आपूर्ति/आवागमन से जुड़े तमाम मुद्दों की निगरानी में विकास यादव की भी मदद करेंगे।

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

हरियाणा में ऑक्सीजन की कोईं नहीं कमी हैं: सीएम

राणा ओबराय 
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा प्रदेश में ऑक्सीजन की कोईं कमी नहीं है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन के कोटे को 70 मीट्रिक टन बढ़ा दिया है। प्रदेश को पहले ऑक्सीजन का 162 कोटा था।लेकिन अब बढ़कर 232 मीट्रिक टन हो गया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा से भी ऑक्सीजन हरियाणा में पहुंचेगी। इसके लिए विमान से ओडिशा टैंकर भेजे गए हैं। इसके साथ ट्रैन से भी टैंकर ओडिशा भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरे-धीरे व्यवस्था सही होगी। इस दौरान उन्होंने रोहतक में दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे मुंह से एक वाक्य निकला कि हमारे शोर मचाने से कोई वापस नहीं आएगा, लेकिन इस साधारण सी बात को लेकर बवंडर किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयत्न में कोई कमी नहीं है। परिवार में एक व्यक्ति की जान जाती है तो हमें दुख उतना ही होता है। उन्होंने कहा कि हमें सबका का सहयोग चाहिए। आज विषय वाद विवाद का नहीं है।

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

500 बैड का बनाया जाएंगा कोविड अस्पताल, निर्देश

राणा ओबराय              
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को रिफाईनरी स्थित ऑक्सीजन प्लांट और उस साईट का दौरा किया। जहां पर 500 बैड का कोविड अस्पताल बनाया जाएंंगा। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह को ऑक्सीजन प्लांट के सामने वाले स्थान पर ही जगह का चयन कर अस्पताल का निर्माण जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जो स्थान 500 बैड के अस्पताल के लिए चिन्हित किया गया है। उसे मुख्यमंत्री ने खारिज करते हुए कहा कि यह स्थान ऑक्सीजन प्लांट से करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है। नए स्थान पर बनने से करीब 1 किलोमीटर की दूरी कम होगी और ऑक्सीजन पाईप भी कम डालनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पहले चरण में बुधवार से 250 बैड तैयार करने शुरू किए जाएंगे। तीन दिन में इसका ढांचा खड़ा हो जाएगा। उसके बाद 10 या 12 दिन में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। बाकि 250 बैड उसके बाद आगामी 15 दिन तक तैयार कर दिए जाएंगे। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों और मौके पर ही बुलाए गए ठेकेदार को निर्देश दिए कि यह कार्य युद्ध स्तर पर चलना चाहिए। इसकी सामग्री इत्यादि मंगाने का प्रबंध पहले से ही कर लें। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के सामने बनने से इसकी मुख्य सडक़ से दूरी भी कम होगी और सीधे तौर पर अस्पताल को रास्ता मिलेगा। उन्होंने रिफाईनरी के अधिकारियों से ऑक्सीजन प्लांट के अन्दर खाली जमीन की भी सम्भावना जताते हुए उनसे इस बारे जानकारी ली लेकिन रिफाईनरी के अधिकारियों ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के अन्दर इतनी जगह खाली नही है। इसलिए प्लांट के सामने वाली जगह पर ही यह ठीक रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन दिनों के अन्दर शेड बनकर खड़ा हो जाएगा। जिला स्तर पर मजबूत व्यवस्था तैयार की जाएगी ताकि कोई भी अस्पताल कालाबाजारी ना करे।
उन्होंने हैलीपेड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की कोई भी कमी नही है और रेमडीसिविर के लिए सरकारी कोटा निर्धारित किया गया है। प्राईवेट अस्पतालों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। जितना कोटा तय किया गया है। उस हिसाब से मिल रही है। कालाबाजरी रखने वालों के लिए सख्त हिदायत दी गई है और इन पर लगाम लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ निहाल सिंह, तहसीलदार और सम्बंधित बीडीपीओ को कहा कि वे सोमवार सांय तक नए स्थान की ड्रांईग बनाकर तैयार करवाएं और चण्डीगढ़ भिजवाएं। पत्रकारों द्वारा ऑक्सीजन की कमी के चलते रेवाड़ी व गुरूग्राम में हुई मौतों पर सीएम ने कहा कि एसडीएम को जांच सौंप दी गई है जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमा शंकर, पूर्व मंत्री कृष्णलाल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, डीसी धर्मेन्द्र सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन, रिफाईनरी के कार्यकारी निदेशक सिकदर भी उपस्थित थे।

पूर्व विधायक ने हाईकोर्ट के आदेशों की कॉपी सौंपी

राणा ओबराय               
चंडीगढ़। आज सोमवार को कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता से मिल रिप्रजेंटेशन दी और साथ में हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों की कॉपी भी सौंपी। इस दौरान उन्होंने कनवीक्षण स्टे होने के आधार पर मांग की, उनकी विधायक की सदस्यता जो खारिज की गई। बहाल की जाए। इस पर स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि आज विधानसभा के सचिव अवकाश पर हैं। प्रदीप चौधरी की रिप्रजेंटेशन को लीगल एग्जामिन करवा निर्णय होगा।

शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

3-4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

राणा ओबराय               
चंडीगढ। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में अगले तीन, चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अंधड़ और बारिश हो रही है। वहीं आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना बताई जा रही है। हरियाणा राज्य में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण दो दिन से उत्तरी व पश्चिमी क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर धुल भरी तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव 23 अप्रैल को बने रहने की संभावना है। जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर 23 अप्रैल तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

मुख्यालय व उप सीएम आवास बंद रखने का निर्णय

राणा ओबराय            
चंडीगढ। जननायक जनता पार्टी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात बरतते हुए अगले दो सप्ताह तक चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय और उपमुख्यमंत्री आवास बंद रखने का निर्णय लिया है। पार्टी ने यह निर्णय उपमुख्यमंत्री स्टाफ के कई सदस्यों और पार्टी ऑफिस पर कुछ कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिया है। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि बढ़ रहे कोरोना के चलते अगले दो सप्ताह तक उपमुख्यमंत्री निवास और जेजेपी मुख्यालय पर जनसंपर्क नहीं होगा। इसलिए लोग आवश्यक कार्यों के लिए जेजेपी जिलाध्यक्ष से संपर्क करें। वहीं उन्होंने अपील की कि दोबारा से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रति सभी एहतियात बरते। साथ ही निशान सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में जनता की सहायता के लिए सभी जिलों में पार्टी जिलाध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। ताकि, हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा जागरूकता के साथ मास्क, सैनिटाइजर का ज्यादा से ज्यादा वितरण किया जाएगा। ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो।

व्यापारिक प्रतिष्ठानों को 6 बजे तक बंद करने का फैंसला

राणा ओबराय               
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए शुक्रवार से प्रदेश के सभी बाजार तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शाम छह बजे बंद करने का फैसला किया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों को सूचित कर दिया गया है। 
हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई राज्य स्तरीय कोरोना मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुवार को बताया कि कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने अनिवार्य हैं। जिसके चलते आज की बैठक में फैसला लिया गया है कि शुक्रवार से प्रदेश के सभी शहरों तथा कस्बों में बाजार शाम छह बजे बंद कर दिए जाएंगे। जिससे मार्केट में भीड़ आदि जमा नहीं होगी। 
विज ने कहा कि इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गैरजरूरी भीड़ को जमा होने से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा शाम के समय कोरोना गाइडलाइन के साथ जरूरी कार्य किए जाएंगे उन्हें पहले संबंधित एसडीएम की मंजूरी लेनी होगी। विज ने कहा कि कोरोना को लेकर रोजाना रिव्यू किया जा रहा है। अभी प्रदेश में लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कोरोना पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। जिसके चलते मार्केट को शाम छह बजे बंद करने का फैसला लिया गया है।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर पर बढ़ाईं गई सख्ती

राणा ओबराय                  
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बदरपुर बॉर्डर पर और सख्ती कर दी गई है। फरीदाबाद में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए एक बार फिर बदरपुर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली से फरीदाबाद की ओर पैदल आने वालों को बॉर्डर पार नहीं करने दिया जा रहा है, जो लोग दिल्ली से फरीदाबाद नौकरी करने या फिर किसी काम से आ रहे हैं और उनके पास मूवमेंट पास नहीं है तो उन्हें भी आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 
ऐसे में फरीदाबाद से दिल्ली जाने वालों की भी परेशानी बढ़ गई है। वहीं जब पुलिस अधिकारी बिजेंद्र से बात की गई तो उन्होने बताया कि फरीदाबाद-दिल्ली के बीच आवागमन में सख्ती कर दी गई है, सिर्फ जरूरी सेवा से जुड़े लोग और जिनके पास मूवमेंट पास है, उन्हें ही हम सीमा पार एंट्री दे रहे हैं।  इसके लिए किसी राज्य का नहीं बल्कि सिर्फ भारत सरकार द्वारा जारी पास ही मान्य होगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों के आवागमन पर रोक नहीं है।  इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं और बैंकिंग सेवाओं की आवाजाही में लगे वाहनों को भी छूट दी गई है। 

हरियाणा: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां करने का फैसला

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कल से हरियाणा में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां करने का फैसला लिया है। हरियाणा में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि कोरोना के मामलों को देखते हुए कल से 31 मई तक के लिए स्कूलों छुटियाँ की जा अध्यापक लगातार स्कूल आ रहे हैं। बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए पहले स्कूल बंद करने का फैसला लिया था। ऐसे में अध्यापकों की सुरक्षा भी हमारी जिम्मेवारी इसलिए गर्मियों की छुट्टियां एडवांस में कई गयी हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगे की स्थिति पर बाद में फैसला लिया जाएगा कि आगे छुट्टियां बढ़ानी है या नही। कोविड वैक्सीन खराब होने पर कंवरपाल ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं, शुरुआत में लोगो को गुमराह किया गया था।

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

बेनीवाल को प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया

राणा ओबराय       
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की तरफ से पब्लिक हेल्थ के पूर्व चीफ इंजीनियर डीपीएस बेनीवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं। प्रदेश सरकार ने डीपीएस बेनीवाल को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। नवनियुक्त सदस्य डीपीएस बेनीवाल ने हरियाणा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से इस जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। डीपीएस बेनीवाल मूल रूप से फतेहाबाद के नेहला गांव से संबंध रखने वाले हैं और फिलहाल पंचकूला निवासी हैं। उन्होंने 1987 में हरियाणा के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में बतौर असिस्टेंट एक्सईएन ज्वाइन किया था। वर्ष 2004 में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बने तथा इसके बाद 2009 में चीफ इंजीनियर बने और 11 साल से अधिक इस भूमिका में कार्य किया। इससे पहले वह 1985 से 1987 तक गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सिरसा में लेक्चरर के तौर पर भी कार्य करते रहे। डीपीएस बेनीवाल शुरू से ही वैचारिक तौर पर जननायक चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। इनका परिवार भी शुरू से चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा और जेजेपी पार्टी से जुड़ा हुआ है।

24 एसपीओ को पुलिस उपायुक्त ने किया सस्पेंड

राणा ओबराय            
चंडीगढ। हरियाणा पुलिस विभाग में लगे 24 एसपीओ को फरीदाबाद पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने सस्पेंड किया गया है। बर्खास्त किए गए एसपीओ फरीदाबाद के विभिन्न थानों में तैनात थे। जानकारी के अनुसार ये सभी लंबे समय से गैरहाजिर और पुलिस ड्यूटी के दौरान अनियमितताएं बरत रहे थे। जिसके चलते हुए इनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बतया जा रहा है कि ये 24 एसपीओ काफी समय से गैरहाजिर चल रहे थे। पुलिस उपायुक्त के अनुसार ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अनुशासन से बाधित होते हैं और उन्हें उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार ही कार्य करना होता है। परंतु ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे।

प्रदीप की सजा पर रोक तो सदस्यता हो सकतीं है बहाल

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हिमाचल हाइकोर्ट द्वारा पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी की सजा पर रोक लगाने से प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो सकती है।
हरियाणा के कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस पूर्व विधायक की सजा पर हिमाचल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 
इन सबके चलते हुए हो सकता है प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो जाए। इस मामले पर विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी मिलने के बाद अध्ययन करेंगे। यदि बात सही है तो सदस्यता बहाल कर दी जाएगी। आपको बता दें कि अगर सरकार ने खाली सीट पर चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख दिया होगा तो भी हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद वह निरस्त हो जाएगा और विधानसभा स्पीकर को भी उन्हें बहाल करना होगा। विधानसभा के रिटायर्ड एडिशनल सेक्रेट्री रामनारायण यादव कहते हैं कि कन्वीक्शन पर स्टे मिल गया है तो चौधरी की सदस्यता बहाल हो जाएगी।

आंदोलनकारी किसानों का टेस्ट भी कराएंगी सरकार

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालातों की समीक्षा करने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए बंदोबस्त करने का फैसला किया है। इस दौरान यह भी तय किया गया कि सरकार नये कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी बॉर्डर पर बैठे आंदोलनकारी किसानों से बातचीत करते हुए उनका कोरोना वायरस का टैस्ट कराएगी।
इस दौरान किसानों का कोरोना से बचाव के लिये टीकाकरण भी कराया जाएगा। इस कार्य की शुरुआत अगले एक-दो दिन के भीतर कर दी जाएगी। इसके अलावा आक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने के लिए सभी निर्माण प्लांटों पर पुलिस सुरक्षा तैनात की जाएगी। उपयुक्त अधिकारी की जानकारी के बिना प्लांट से ऑक्सीजन का एक भी सिलेंडर बाहर नहीं जा पाएगा।
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर एक दर्जन से भी ज्यादा अहम फैसले लिए गए। माॅनिटरिंगकमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के 10 आईएएस अधिकारियों के अलावा पुलिस महानिदेशक और स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर के पांच अधिकारी सदस्य हैं। बैठक में प्रत्येक दिन कोरोना के टेस्ट बढ़ाने पर सदस्यों के बीच सहमति बनी। गौरतलब है कि हरियाणा में मौजूदा समय में रोजाना 30,000 टेस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए किए जा रहे हैं। लेकिन अब राज्य में कम से कम 40000 टेस्ट रोजाना किए जाएंगे।

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

भाजपा के टिकट पर चुनाव, फिर कांग्रेस में वापसी

राणा ओबराय           
सिरसा। जिलें में कांग्रेस का कुनबा बढ़ सकता है। वर्ष 2014 में पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2014 का विधानसभा चुनाव रानियां विधानसभा से भाजपा के टिकट पर लड़ा था। पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के पुत्र सुरेंद्र नेहरा एक बार फिर कांग्रेस में घर वापसी करने जा रहे हैं।
निजी सुत्रो के अनुसार, मंगलवार को गुरुग्राम में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में सुरेंद्र नेहरा कांग्रेस का दामन थामेंगे।
स्मरण रहे जगदीश नेहरा हरियाणा के कद्दावर नेता रहे हैं और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में शिक्षा और सिंचाई मंत्रालय का कार्यभार संभाल चुके हैं।

रविवार, 18 अप्रैल 2021

कोठी में महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की

राणा ओबराय       
चंडीगढ। हरियाणा मेें चीफ सेक्रेटरी के पद पर तैनात विजय वर्धन से जुड़ा मामला सामने आया है। शनिवार को उनकी कोठी में एक महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब महिला ने घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसके बाद महिला हंगामा करने लगी और सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर मेन गेट से अंदर घुस गई। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोठी के बाहर निकाला। बावजूद इसके महिला नहीं रुकी और उसने कोठी की दीवार फांद कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर 26 थाना पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के झज्जर की रहने वाली है लेकिन वह कोठी में क्यों घुसने की कोशिश कर रही थी,इसके बारे में उससे पूछताछ जारी है। बहरहाल पुलिस ने चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन की कोठी की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल पंकज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...