पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पंजाब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 23 जनवरी 2021

बस व कार की भीषण टक्कर में 4 की मौत हुई

बस व कार की भीषण टक्कर में चार की मृत्यु

लोगों ने कार से मुश्किल से निकाला
तलवाड़। बस व कार की आमने-सामने भीषण टक्कर होने से चार लोगों की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे तलवाड़ा-मुकेरियां रोड पर आंवला फैकट्री अड्डा बैरियर के पास बस व कार की भीषण भिंड़त हो गई। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। उक्त भीषन टक्कर में चार लोगो की मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी। कि लोगों ने युवकों को कार में से कार को काट कर बाहर निकाला व पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृत्कों की पहिचान सरबजीत सिंह (उम्र 23 साल) पुत्र प्रीतम सिंह, सुशिल कुमार (उम्र 20 साल) पुत्र बलबीर सिंह निवासी गाँव रौली तथा आर्यन (उम्र 3 साल) कुलदीप सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

हित-स्वार्थ के लिए गुमराह करना औछी राजनीति

विधायक डोगरा ने कहा कि किसी को गुमराह करना ओछी राजनीति
अमित शर्मा  
दसूहा। जैसे-जैसे नगर परिषद के चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे ही आया राम गया राम का खेल शुरू हो गया है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ आप में शामिल होने वाले वाडऱ् संख्या 9 के निवासी हैपी आज फिर से विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा के नेतृत्व में कांगरेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। हैपी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने उन्हें धोखे से आप में शामिल कर लोक दिखावा किया था। वह तो कभी काग्रेंस पार्टी को छोडऩे का सोच भी नहीं सकते हैं। आम आदमी पार्टी की आज उस समय जग हंसाई हुई जब आप में शामिल होने वाले हैपी ने कहा कि किसी भी विचारधारा से जुडऩा यां उसका अनुसरण करना किसी भी इंसान का व्यक्तिगत निर्णय होता है। परन्तु किसी पर भी अपनी पार्टी की विचारधारा थोपना ओछी राजनीति के इलावा कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि गत दिनों आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा जबरदस्ती फसे आप में शामिल करने का दिखावा किया गया। हैप्पी ने कहा कि वह आज विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा के समक्ष आपनी माँ पार्टी में फिर से शामिल हो रहे हैं। क्योंकि कभी भी नाखूनों से मांस अलग नहीं हो सकता है। वह व उनका परिवार हमेशा से कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, हैं और उम्र भर रहेंगे। विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा ने कहा कि राजनीति तो करनी चाहिए मगर किसी की बी इच्छा के विरूद्व धोखे से उसे अपने साथ करना गल्त बात है। हैपी का परिवार हमेशा से कांग्रेसी था, है और रहेंगा। पार्टी में उनका पहले की तरह ही मान सम्मान होगा। इस समय पर जिला परिषद के चेयरमैन देवराज, मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र शर्मा टप्पू, युवा नेता रोहित सानन, ब्लाक समिति सदस्य साबी टेरकियाना, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाली घुम्मण, दीपक वर्मा, जगतार, जरनैल सिंह बिल्ला, अरुण ऋषि के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित था।

ठेके बंद, शराब स्टोर करने पर पूर्ण रोक लगाई

जिला मजिस्ट्रेट ने 13 से 14 फरवरी व 17 फरवरी को किया ड्राई डे घोषित : अपनीत रियात  
अमित शर्मा 
होशियारपुर। पंजाब चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशों पर जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने नगर निगम नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव के संबंध में अमन व कानून की स्थिति बहाल रखने के लिए 13 फरवरी 2021 सांय 6 बजे से 14 फरवरी 2021 सांय 6 बजे मतदान वाले दिन तक ड्राई डे घोषित किया है। इसके अलावा 17 फरवरी वोटों की गिनती वाले दिन भी पूरा दिन ड्राई डे रहेगा। जिला मैजिस्ट्रेट ने पंजाब आबकारी एक्ट 1914 की धारा 54 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर के नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत के दायरे में 13 फरवरी सांय 6 बजे से 14 फरवरी सांय 6 बजे तक व 17 फरवरी को ड्राई डे घोषित करते हुए शराब के ठेके बंद करने व शराब स्टोर करने पर पूर्ण रोक लगा दी है। यह आदेश होटलों, क्लबों व शराब के अहातों जहां शराब बेचने व पीने की कानूनी आज्ञा है। पर भी पूर्ण तौर पर लागू रहेगा।

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

बर्डफ्लू की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें

अमित शर्मा   
डेराबस्सी। डेराबस्सी गांव बेहड़ा में दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने बाद में प्रशासन हरकत में आ गया है। उक्त दोनों पोल्ट्री फार्मों में मुर्गों को मारने की तैयारी कर ली गई है। प्रशासन द्वारा 22 जनवरी से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। हालांकि पहले यह मुहिम 21 जनवरी से शुरू होनी थी लेकिन तैयारियां मुकम्मल न होने के चलते अब यह मुहिम 22 से शुरु की जाएगी।डी.सी. मोहाली गिरीश दयालन ने बताया कि भोपाल की लैब से गांव बेहड़ा स्थित अल्फा और रॉयल पोल्ट्री फार्म की मुर्गियों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। दोनों पोल्ट्री फार्मों की करीब पचास हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारा जाएगा। इसके लिए 25 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में पांच मैंबर हैं। टीमें को पी.पी.ई. किट, सदस्यों को क्वॉरंटाइन भेजने का प्रबंध और जे.सी.बी. मुहैया करवा दी गई है।

प्रशासन की ओर से दोनों पोल्ट्री फार्म के 10 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमैंट जोन घोषित किया गया है। इस दायरे में कोई भी पोल्ट्री या चिकन की कमर्शियल गतिविधि नहीं होगी। यह वायरस के फैलाने से रोकने के लिए ठोस प्रबंध किए गए हैं। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए जिले में दो रैपिड रिस्पांस टीमें बनाईं गई हैं, जो पूरे जिले में पक्षियों की मौत संबंधी जांच करेंगी। यह वायरस पक्षियों से मानव भी आ जाता है। दोनों पोल्ट्री फार्मों में काम करने वाले कर्मियों और यहां के संपर्क में आने वाले हर एक व्यक्ति की जांच की जाएगी।

बुधवार, 20 जनवरी 2021

आंदोलन: 78 साल के बुजुर्ग पति से मिली रामरति

चंडीगढ़। बालकां के बाबू तू ठीक सै...। देख यहां दाढ़ी कितनी बढ़ा ली। इसने तो कटवा लेंदा। कुछ इसी तरह की प्यार भरी बातें हुई जब 54 दिन बाद अपने 78 साल के बुजुर्ग पति से मिली रामरति। दरअसल बरोदा गांव के चतर सिंह की उम्र 78 साल है। चतर सिंह भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर 27 नवंबर से कुंडली बॉर्डर पर धरने पर हैं। चतर सिंह अब तक घर नहीं गया है। पति के घर न आने पर उनसे मिलने मंगलवार को किसान आंदेलन में पहुंच गई चतर सिंह की पत्नी रामरति देवी। जैसे ही पति आंखों के सामने आए तो उनका चेहरा देखकर वह भावुक हो गईं। रामरति की आंखों में आंसू छलक पड़े।

सोमवार, 18 जनवरी 2021

महिला पुलिसकर्मी ने किया डांस, वीडियों वायरल

राणा ओबराय 

चंडीगढ़। पंजाब में लोहड़ी का जश्न अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। इसका एक उदाहरण वायरल वीडियो के रूप में हमारे सामने आया है। सोशल मीडिया पर हर रोज न जाने कितने ही डांस वीडियो अपलोड किए जाते हैं। एक वीडियो इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी दिलजीत दोसांझ के मशहूर गाने ‘पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर डांस करती दिख रही है। इसके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि लोग इसके फैन हो गए हैं। ये वीडियो लोहड़ी के जश्न का बताया जा रहा है। लोहड़ी पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने ये परफामेंस दी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से ये वीडियो टॉप सर्च में आ गया है। दरअसल, पंजाब में लोहड़ी के त्योहार पर रखे गए एक प्रोग्राम में अमृतसर पुलिस लाइन की महिला पुलिसकर्मी ने एक दमदार परफॉर्मेंस दी, जो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टैलेंट से भरपूर इस महिला पुलिसकर्मी ने ‘जेहड़ा धक्के चढ़ गया यारा दे, पंजाब पुलिस सरदारा दे’ पर एनर्जी भरा परफॉर्मेंस दे कर लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर अमृतसर सुखचैन गिल भी बैठे हैं।

शनिवार, 16 जनवरी 2021

तारीखों की घोषणा के साथ बजा चुनावी 'बिगुल'

राणा ओबराय
चंडीगढ़। पंजाब में आज नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों की तारीखों की घोषणा के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया। राज्य चुनाव आयुक्त, पंजाब जगपाल सिंह संधू द्वारा आज यहाँ 8 नगर निगमों और 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों की आम/उपचुनाव की समय-सारणी का एलान किया गया। समय-सारणी संबंधी एलान होने के साथ ही राज्य के सभी चुनावी हलकों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। चुनावी प्रक्रिया के मुकम्मल होने तक चुनावी विवरण लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा के ई.आर.ओ. द्वारा तैयार की गई वोटर सूचियों में कमियां सामने आई हैं, जिस कारण वोटर सूचियां दोबारा तैयार करने के उपरांत ही नगर निगम फगवाड़ा के चुनाव करवाए जाएंगे। इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए जगपाल सिंह संधू ने कहा कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2021 से शुरू होगी और 3 फरवरी 2021 नामांकन भरने की आखिऱी तारीख़ होगी। नामांकन की पड़ताल 4 फरवरी 2021 को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की तारीख़ 5 फरवरी 2021 है और इसी तारीख़ को उम्मीदवारों को चुनावी निशान अलॉट किए जाएंगे। चुनाव प्रचार तारीख़ 12 फरवरी 2021 को शाम 5:00 बजे तक किया जा सकेगा। वोट डालने का कार्य तारीख़ 14 फरवरी को प्रात:काल 8:00 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी को की जाएगी। चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अफ़सर और 145 सहायक रिटर्निंग अफ़सर नियुक्त किए गए हैं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढग़ से पूरा करने के लिए 30 आई.ए.एस./पी.सी.एस. को चुनाव पर्यवेक्षक और 6 आई.पी.एस. अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 नगर निगमों के लिए 400 और 109 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के लिए 1902 मैंबर चुने जाएंगे। पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार नगरपालिका चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

गुरुवार, 14 जनवरी 2021

पंजाबः सीएम अमरिंदर ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

राणा ओबराय
चंडीगढ़। कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है। देश की सर्वोच्च अदालत ने मंगलवार को अगले आदेश तक कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि ‘हम कृषि कानूनों की वैधता को लेकर चिंतित हैं इसका समाधान जरूर निकलना चाहिए।’ बता दें कि कोर्ट ने अब इस मसले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है लेकिन कोर्ट के अंतरिम आदेश के बावजूद दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। उधर, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमेंआदेश की पेचीदगियों पर चर्चा की जाएगी और अहम फैसला लिया जाएगा। किसानों ने कहा है कि कानूनों के अमल पर रोक कोई हल नहीं है। किसान संगठन इस उपाय की मांग नहीं कर रहे थे। ये रोक कभी भी हट सकती है और फिर बात वहीं रहेंगी जहां आज है।

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

हाईकोर्ट का फैसला, विकास के लिए 'स्वतंत्र' संस्था

राणा ऑबराय

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायतों को गां के विकास के लिए एक स्वतंत्र संस्था बताया है। दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा आदेश जारी कर पंचायतों के विकास कार्य के लिए एफडी से पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी। सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि पंचायत स्वतंत्र संस्था है और उसे निर्णय लेने का हक है कि कौन सा विकास कार्य करना है और कहां पैसा खर्च करना है। सरकार का काम केवल निगरानी रखने का है। हरियाणा सरकार के इस फैसले के खिलाफ फरीदाबाद की छह ग्राम पंचायतों ने याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। पंचायतों का कहना था कि सरकार के इस निर्णय के चलते गांव के विकास कार्य रुक गए हैं और ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने जब सरकार से जवाब मांगा तो सरकार ने कहा कि लगातार पंचायतों द्वारा पैसे के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थी। इन मामलों की जांच के लिए ऐसा आदेश जारी किया गया था।

शनिवार, 9 जनवरी 2021

पंजाब सरकार का फैसला, अंडों पर लगाई रोक

चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच अब बर्ड फ्लू ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। देश के 6 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकारों ने इस संबंध में कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर अगले सात दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार की ओर से ये फैसला तब लिया गया है जब मीडिया में खबर आई थी कि हरियाणा के पोल्ट्री और अंडों को पंजाब में डंप किया जा रहा है।

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

पूर्व सीएम की हत्या पर 26 तक फैसला करें

अकाशुं उपाध्याय  
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र से कहा कि वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में मौत की सजा पाए बलवंत सिंह राजोआना की अर्जी पर 26 जनवरी तक फैसला करे, जिसमें उसने सजा कम करने का अनुरोध किया है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले फैसला लिया जाना चाहिए जो अच्छा दिन है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”हम आपको दो-तीन हफ्ते का समय देते हैं। आपको प्रक्रिया 26 जनवरी तक पूरी करनी चाहिए। 26 जनवरी अच्छा दिन है। यह उचित होगा कि आप उससे पहले फैसला लें।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में चड़ीगढ़ स्थित सचिवालय के समक्ष हुए बम धमाके में बेअंत सिंह और कम से 16 अन्य लोगों की मौत हो गई थी। राजोआना को विशेष अदालत ने वर्ष 2007 में मौत की सजा सुनाई थी।

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

पंजाब: विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया

राणा ओबराय
चंडीगढ। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने गुरुवार को कहा कि माता-पिता की पढ़ाई सम्बन्धी चिंता के मद्देनजर राज्य सरकार ने 7 जनवरी से सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और प्राईवेट स्कूल दोबारा खोलने का फैसला किया है। श्री सिंगला ने बताया कि स्कूलों का समय प्रात: काल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा और सिर्फ पाँचवी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही स्कूलों में आकर कक्षाएं लगाने की अनुमति दी जायेगी। श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपनी सहमति देते हुए शिक्षा विभाग को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना करते हुये। सभी स्कूल प्रबंधकों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की हिदायतों की कठोरता से पालना करने के लिए कहा गया है। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को रोका जा सकता है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों के मुखियों से प्रतिक्रियाएं ली थी और बच्चों की सुरक्षा यकीनी बनाने के साथ-साथ मुखियों ने विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए अंतिम समीक्षा से पहले पुन: स्कूल खोलने की विनती की थी। विद्यार्थियों को मानक शिक्षा सहूलतें प्रदान करने के लिए असली कोरोना योद्धा के तौर पर कार्य करने वाले अध्यापकों की सराहना करते हुये शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पिछले वर्ष 7 टीवी नवंबर को एक मेगा प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुये बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोनों के वितरण के अवसर पर ‘मिशन शत प्रतिशत’ की शुरुआत की थी। इस ऐलान के बाद समूचा शिक्षा विभाग खासकर स्कूलों के अध्यापक मुख्यमंत्री के सपने को हकीकत में बदलने के लिए पूरी तरह जुट गए हैं।

मंगलवार, 5 जनवरी 2021

दो बेटियों की हत्या कर, मां ने की खुदकुशी

अमित शर्मा  

संगरूर। पंजाब में संगरूर जिले के गांव सारों में एक महिला ने कल अपनी दो बेटियों की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

संगरूर सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना का पता रात में चला जब अवतार सिंह काम से घर लौटा और दरवाजा खटखटाने पर उसकी पत्नी बलजीत कौर (29) ने दरवाजा नहीं खोला। अवतार सिंह ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और देखा कि बलजीत का शव फंदे से लटका था और बिस्तर पर उनकी दो बेटियों साढ़े चार वर्षीय अर्शनूर और ढाई वर्षीय विरासत के शव बिस्तर पर पड़े थे।

राकेश कुमार ने बताया कि बच्चियों की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। बलजीत कौर ने यह कदम क्यों उठाया, पता नहीं चल सका है।

सोमवार, 4 जनवरी 2021

छात्रा को शादी का झांसा देकर बुलाया हिमाचल

जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में पंजाब की युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि जिला कांगड़ा से सबंध रखने वाले एक युवक ने जोगिंद्रनगर के एक होटल में दुष्कर्म किया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीडि़त युवती पंजाब राज्य की छात्रा है, जिसने लिखित शिकायत कांगड़ा जिला के बैजनाथ पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, यहां पर पुलिस ने जांच पूरी कर अब मामला स्थानीय पुलिस थाना को सौंपा है। आरोप है छात्रा से शादी करने का झांसा देकर हिमाचल बुलाया।यहां शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से युवक ने मना कर दिया। इससे पीडित युवती शर्मशार होकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले की जांच स्वयं थाना प्रभारी संदीप शर्मा कर रहे है। उन्होंने कहा पीडि़त युवती के जांच में शामिल होने के उपरांत तफ्तीश तेज होगी। बहराल पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। पीडि़त महिला को इंसाफ दिलाने के साथ आरोपित पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रविवार, 3 जनवरी 2021

आंदोलन: हार्टअटैक से 18 वर्षीय जश्नप्रीत की मौत

चंडीगढ़। दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन से एक और दिल दहला देने वाली खबर आई है। टिकरी बॉर्डर पर दिल का दौरा पडऩे से पंजाब के भटिंडा के 18 वर्षीय जश्नप्रीत की मौत हो गई। बता दें कि पिछले एक माह से ज्यादा समय से किसान केन्द्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन छेड़े हुए हैं।कल दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर विलासपुर के एक बुजुर्ग किसान कश्मीर सिंह ने खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग किसान ने टॉयलेट में फंदा लगाकर जान दी। किसान कश्मीर सिंह की उम्र 70 साल बताई जा रही है। मरने से पहले इस बुजुर्ग ने सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में अंतिम इच्छा जाहिर की है। इस अंतिम इच्छा को जानकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। किसान ने लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया जाए।

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

12वीं कक्षा के 50,000 छात्रों को फोन दिया

अमित शर्मा  
अमृतसर। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य के स्कूल शिक्षा ढांचे को समय अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आज राज्य के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नववर्ष का तोहफा देते स्मार्ट कुनैक्ट स्कीम के अंतर्गत राज्य के 50 हजार के करीब विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बांटने के ऑनलाइन उद्घाटन करने के साथ यह मुहिम सफल हो गई। इस मुहिम के तीसरे पड़ाव के अंतर्गत आज जिले के 11 विधानसभा हलकों में हुए फोन वितरित समागम में 60 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के 4357 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल माल रोड के आंगन में डी.ई.ओ. सतिन्दरबीर सिंह और कंवलजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व नीचे हुए जिला स्तरीय समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे डिप्टीप कमिशनर गुरप्रीत सिंह खैहरा द्वारा फोन बांंटने की रस्म अदा की। इसको पहले दो पड़ावों में जिले के अलग-अलग स्कूलों के 9560 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बांटे गए थे।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा 88 करोड़ रुपए की लागत के साथ राज्य के 12वीं कक्षा में पढ़ते 175448 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और 4 करोड़ रुपए की लागत के साथ 3500 के करीब टेबलेट स्कूलों को बांटे गए है। इस मौके पर अरुण पप्पल चेयरमैन माॢकट समिति अमृतसर, विकास हीरा एस.डी.एम. अमृतसर, अर्चना शर्मा नायब तहसीलदार, हरभगवंत सिंह, रजेश कुमार (दोनों उप जिला शिक्षा अधिकारी), प्रिंसीपल मनदीप कौर माल रोड आदि मौजूद थे।

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

अमृतसर: कूड़ा डंप को पावरप्लांट में बदल दिया

अमृतसर की होगी बल्ले-बल्ले
अमित शर्मा  
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पहला ऐसा शहर होगा जिसके कूड़ा डंप को पावरप्लांट में बदल दिया जाएगा। यह काम आने वाले दो सालों के दौरान पूरा हो जाएगा। जुलाई महीने से इस पर काम शुरू हो चुका है। और 38 हजार मीट्रिक टन कचरा बायोमाइनिग कर दिया गया है। दो सालों में नगर निगम के सहयोग से अवर्दा कंपनी की ओर से 10 लाख मीट्रिक टन कचरे को रीसाइकिल या बायोरीमिडिएट कर दिया जाएगा। इस जगह पर अत्याधुनिक वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित होगा। अवर्दा के डायरेक्टर अमित बाजपेई ने कहा कि भगतांवाला साइट पर अब तक 38,000 मीट्रिक टन कचरे की बायोमाईनिग कर दिया है। इस गति से हम वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगभग दो सालों में पूरा कर देंगे।

पंजाब के जिले से 40 करोड़ की हेरोइन बरामद

पंजाब के इस जिले में 40 करोड़ की हैरोइन बरामद
अमित शर्मा  
गुरदासपुर। भारत-पाक सीमा पर मेतला बी.ओ.पी के पास सीमा सुरक्षा बल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब जवानों ने पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन और पिस्तौल बरामद की। सीमा सुरक्षा बल गुरदासपुर सैक्टर के डी आई जी राजेश शर्मा ने बताया कि जवानों ने सीमा से 8 किलो हैरोईन तथा 3 पिस्तौल तथा मैगजीन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इलाके में सर्च अभियान जारी है।

रविवार, 27 दिसंबर 2020

खेत में तैयार आलू की फसल को किया बर्बाद

राणा ऑबरॉय
चंडीगढ़। पंजाब के कपूरथला में एक किसान ने अपने खेतों में तैयार आलू की फसल को नष्ट कर दिया। किसान के मुताबिक ये आलू अब उसके किसी काम के नहीं। इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल पंजाब के दोआब खासकर कपूरथला और जालंधर इलाके में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इन दिनों आलू की फसल तैयार होने वाली है। किसान भी इंतजार में हैं कि कब उनका आलू खेत से निकले और मंडी में बिके लेकिन उससे पहले ही आलू किसानों के लिए परेशान करने वाली खबर आ गई है।दरअसल आलू के बिकने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए उनकी लागत निाकालनी तक भारी पड़ रही है।लेकिन आलू बिकने का इंतजार कर रहे कपूरथला के किसान उदास हैं। वजह है, आलुओं का दाम गिरना। इसी वजह से खेतों में खड़ी फसल पर ट्रैक्‍टर चलाने वाले किसान ने कहा कि उसे आलू की बेहद कम कीमत मिल रही थी। मजबूरन उसे अपने 11 एकड़ खेत में लगी फसल पर ट्रैक्टर चलाना पड़ा। किसान जसकिरत के मुताबिक मंडी में किसानों को आलू का उचित दाम नहीं मिल रहा है। इसी वजह से उसने निराश होकर अपनी 11 एकड़ आलू की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। आलू की खेती कर रहे किसानों के मुताबिक आलू की फसल पर प्रति एकड़ करीब 60 हजार रुपये का खर्च आता है।लेकिन पिछले कुछ ही दिनों में आलू का दाम आधे पर आ गया है। जिसकी वजह से किसानों को प्रति एकड़ 25000 रुपये के करीब लागत से भी नुकसान हो रहा है। जसकिरत ने बताया कि अब गर वो खेतों से आलू को निकालकर मंडी ले जाता है तो उसे मजदूरी और ट्रांसपोर्ट का खर्च भी लगेगा। जिससे उसका नुकसान और बढ़ जाएगा। इसी वजह से उसने इस खेती को खेतों में ही नष्ट करने का फैसला किया है। वहीं एक और किसान के मुताबिक अगर आने वाले समय में यही हालात रहते हैं तो उन्हें आलू की खेती से पहले सोचना पड़ेगा कि वो ये करें या नहीं। किसान इसलिए भी नाराज हैं। क्‍योंकि किसान 4 से 6 महीने खेती करता है। मेहनत करता है। लेकिन उसके बावजूद वो अपनी लागत तक नहीं निकाल पाता है। जबकि व्यापारी कुछ ही घंटे की जोड़ तोड़ में कई गुना मुनाफा कमा लेता है। गौर करने वाली बात ये है कि आलू की फसल पर किसानों को एमएसपी नहीं मिलता है। इसी वजह से किसानों ने सरकार से मांग की है कि वो कुछ ऐसा तरीका निकाले। जिससे किसानों को कम से कम उनकी फसल की लागत मिल पाए।

मौसम: कोहरे की चादर में लिपटा पूरा पंजाब

विकास की रिपोर्ट  

अमृतसर। आने वाले 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग अनुसार पंजाब मेें शीत लहर जोर पकड़ सकती है। जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान का पारा मैदानी इलाकों में 16 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम पारा 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 70 से 87 फीसदी के बीच और शाम को 62 से 76 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। इसी के साथ राहत की खबर ये है कि दिन में धूप खिली होने के कारण सर्दी का कहर थोड़ा कम होगा।

अमृतसर में भी प्रतिदिन धुंध घनी पड़ रही है, जिसमें राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जन जीवन प्रभावित हो रहा है। वीरवार को सुबह 5 बजे से सारा शहर धुंध की चादर में लिपटा हुआ था, वहीं जीरो विजिबिल्टी थी, जिससे वाहन सड़कों पर धीमी गति से रेंगते हुए नजर आ रहे थे। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में ठंड ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है एवं तापमान में गिरावट आ रही है। दोपहर में निकली धूप पर भी धुंध का कोई अच्छा असर नहीं दिखा व सड़कों में धुंध दिखाई दी, वहीं ठंड बर्फीली हवाएं चलती रही।

तेज कड़ाके की ठंड एवं धुंध में सुबह अपने कामों पर जाने वाले लोगों को भी ठंड में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 4.1 डिग्री तापमान नोट किया गया, वहीं नव वर्ष तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। आगामी दिनों में रविवार को बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

पार्कों में सैर करने वालों की आई कमी

सुबह पडऩे वाली धुंध के कारण पार्कों में सैर करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। हालांकि युवा लड़के-लड़कियां शहर के मुख्य पार्कों में सैर करते हुए नजर आए, वहीं युवा ओपन जिम्म में भी कसरत करते हुए दिखाई दिए।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...