केरल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
केरल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 जनवरी 2021

मां पर 2 साल तक योन शोषण करने का आरोप

तिरुवनंतपुरम। केरल मे एक मां पर अपने ही बेटे का दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी 35 वर्षीय मां को एक लाख रूपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। इस प्रकरण की जांच अदालत ने महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मेडिकल के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। पीड़ित बच्चा 14 वर्ष का है उसका कहना है कि उसकी अपनी मां उसे दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने के लिए बजबूर करती रही।

जब उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसने बच्चे को पुलिस तक पहुंचाया। पीड़ित बेटे ने अदालत में कहा कि मेरी मां ने दो साल तक मेरा यौन उत्पीड़न किया। आरोपी महिला के वकील का कहना था कि इस बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

3 कृषि कानूनों के खिलाफ पेश किया प्रस्ताव

केरल के सीएम ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ बृस्पतिवार को विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया और केन्द्र में भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना सााधा।
किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने और उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बुलाए गए एक घंटे के विशेष सत्र में यह प्रस्ताव पेश किया गया। विजयन ने प्रस्ताव पेश करते हुए नए कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की और कहा कि देश किसानों द्वारा किए इतिहास के अब तक के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक को देख रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र के कृषि कानून किसान-विरोधी और कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने वाले हैं। विजयन ने कहा कि प्रदर्शन के अंतिम 35 दिन में कम से कम 32 किसानों की जान गई है। उन्होंने कहा कि जब लोगों को उनके जीवन को प्रभावित करने वाले किसी मुद्दे को लेकर चिंता हो तब विधानसभाओं की यह जिम्मेदारी बनती है। कि वे इस पर गंभीरता से विचार करे।
उन्होंने कहा कि केन्द्र ऐसे समय पर यह विवादास्पद कानून लेकर आई है। जब कृषि क्षेत्र पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। और इसलिए किसानों को चिंता है। कि वे मौजूदा समर्थन मूल्य का फायदा भी खो देंगे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...